अपहरण और हत्या के 3 आरोपी गिरफ्तार:खेत की रखवाली कर रहे युवक की लाठियों से पीट-पीटकर कर दिया था मर्डर
श्रीगंगानगर. जिले की समेजा थाना पुलिस ने तीन दिन पहले खेत की रखवाली कर रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। तीनों आरोपियों से हत्या के कारणों के बारे में पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में मृतक के भाई ने तेरह मार्च को समेजा थाने में मामला दर्ज करवाया था।
खेत में रखवाली करते को उठा ले गए थे आरोपी
अनूपगढ़ के बांडा इलाके के रहने वाले रमेश कुमार पुत्र गणेश नाथ ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई दुलीचंद उर्फ निक्कू सरसों के खेत में रखवाली कर रहा था। इसी दौरान आरोपी चार केएसएम बांडा का रहने वाला कल्याणराम (40) पुत्र माडूराम और रायसिंहनगर के गांव उन्नीस एनपी का रहने वाला विनोद कुमार (35) पुत्र शंकरलाल उसे मोटरसाइकिल पर अपहरण कर ले गए। रमेश के पड़ोसी धर्मपाल ने इसकी सूचना रमेश को दी। रमे...








