Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

साइंस

Elit scripta volumus cu vim, cum no vidit prodesset interesset. Mollis legendos ne est, ex pri latine euismod apeirian. Nec molestie senserit an, eos no eirmod salutatus.

करवा चौथ के लिए बेस्ट हैं इन अभिनेत्रियों के ये चार लुक

करवा चौथ के लिए बेस्ट हैं इन अभिनेत्रियों के ये चार लुक

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली 24 अक्तूबर को करवा चौथ है। शादीशुदा महिलाओं के लिए करवाचौथ का पर्व बहुत खास होता है। सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार कर शाम को चांद की पूजा करती हैं। महिलाओं के लिए सोलह शृंगार का भी विशेष महत्व है। इसमें सिंदूर, चूड़ियां, मेहंदी आदि लगाकर महिलाएं तैयार होती हैं। इस करवाचौथ के लिए भी महिलाओं के तैयारियां कर ली होंगी। कपड़ों से लेकर गहने और मेकअप से लेकर मेहंदी तक की तैयारी करने होती है। महिलाएं सबसे सुंदर दिखना हैं। इसके लिए क्या पहनना है, कैसे तैयार होना है, ये सब उनको सोचना होता है। अगर इस करवा चौथ आप को से अलग और सुंदर दिखना है और अब आपके पास तैयारियों का ज्यादा समय नहीं बचा है तो परेशान होने की बात नहीं। आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के स्टाइल को अपना कर खुद को संवार सकती हैं।...
मिलावटी चीजों की टेस्टिंग

मिलावटी चीजों की टेस्टिंग

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
मार्केट में बिक रहीं मिलावटी चीजें लोगों को बीमार बना रही हैं। फेस्टिव सीजन में मिलावट का पता लगाने लिए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने अपने सोशल मीडिया पेज पर हल्दी, चायपत्ती, नमक और हरी सब्जियों में मिलावट पता लगाने के खास तरीके साझा किए हैं। 
एलर्जी का मौसम शुरू:सर्दी में 70% तक बढ़ जाते हैं एलर्जी के मामले

एलर्जी का मौसम शुरू:सर्दी में 70% तक बढ़ जाते हैं एलर्जी के मामले

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
सर्दी में एलर्जी के मामले 70% तक बढ़ जाते हैं। जब भी व्यक्ति एलर्जी पैदा करने वाले कणों (एलर्जेंस) के संपर्क में आता है तो शरीर हिस्टामाइन रसायन खून में जारी करता है, जिसके कारण छींक आना, आंखों से आंसू बहना, सिरदर्द की शिकायत होती है।एलर्जी का कारण बनने वाले एलर्जेंस 0.3 माइक्रॉन से लेकर 400 माइक्रॉन तक के हो सकते हैं। धूल के कण 20 माइक्रोन के होते हैं। ऐसे मरीजों में इलाज के तौर पर इम्यूनोथेरेपी दी जाती है। कुछ सावधानियों, बचाव और इम्यूनोथेरेपी से एलर्जी ठीक हो सकती है।...
रोजाना साढ़े सात घंटे से कम नींद लेने पर सोचने-समझने की क्षमता और याद्दाश्त घट सकती है

रोजाना साढ़े सात घंटे से कम नींद लेने पर सोचने-समझने की क्षमता और याद्दाश्त घट सकती है

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
जरूरत से कम और जरूरत से ज्यादा नींद लेना, दोनों ही सेहत के लिए ठीक नहीं है। ऐसे लोगों में सोचने-समझने की क्षमता घटती है। यह दावा वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपनी रिसर्च में किया है। शोधकर्ता और न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. ब्रेंडेन लूसी का कहना है, अधूरी नींद या ठीक से नींद न आने पर सीधा असर दिमाग पर पड़ता है। दिमाग पर पड़ने वाला यह असर आपकी सोचने-समझने की क्षमता और याद्दाश्त पर दिखता है।...
बंदर की स्टेम कोशिकाओं से तैयार किया गया स्पर्म, इंसानों पर इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा

बंदर की स्टेम कोशिकाओं से तैयार किया गया स्पर्म, इंसानों पर इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
वैज्ञानिकों ने बंदरों की स्टेम कोशिकाओं से स्पर्म तैयार करने में सफलता पाई है। उनका दावा है कि इस स्पर्म से एग को फर्टिलाइज करने में सफल रहे हैं। यह प्रयोग रीसस बंदरों पर किया गया है। इस नए प्रयोग के जरिए इंसानों में नपुंसकता का इलाज करने में मदद मिल सकेगी। प्रयोग करने वाली जॉर्जिया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है, बंदरों का प्रजनन तंत्र यानी रिप्रोडक्टिव सिस्टम इंसानों से मिलता-जुलता है। इसलिए यह प्रयोग पुरुषों में होने वाली नपुंसकता के इलाज के लिए अहम साबित हो सकता है।...
लकड़ी से बनाया चाकू, यह स्टील के चाकू से 3 गुना ज्यादा तेज धारदार और 23 गुना तक अधिक मजबूत

लकड़ी से बनाया चाकू, यह स्टील के चाकू से 3 गुना ज्यादा तेज धारदार और 23 गुना तक अधिक मजबूत

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
वैज्ञानिकों ने लकड़ी से तेज धारदार चाकू तैयार किया है। यह स्टील के चाकू से 3 गुना ज्यादा धारदार है। लकड़ी को खास तरीके से कम्प्रेस करके इसे तैयार किया गया है। इसे बनाने वाली अमेरिका की मैरीलैंड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का दावा है कि इससे नॉनवेज चीजों को मक्खन की तरह काटा जा सकेगा।
सूअर की किडनी इंसान में ट्रांस्प्लांट की गई; सूअर के भ्रूण में जीन एडिटिंग करके इसके अंग को इंसान में लगाने लायक बनाया

सूअर की किडनी इंसान में ट्रांस्प्लांट की गई; सूअर के भ्रूण में जीन एडिटिंग करके इसके अंग को इंसान में लगाने लायक बनाया

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
अमेरिका में सूअर की किडनी इंसान में ट्रांस्प्लांट की गई है। यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है। ट्रांसप्लांट न्यूयॉर्क के NYU लेंगॉन हेल्थ हॉस्पिटल में किया गया। विशेषज्ञों का कहना है, यह एक बड़ा कदम है। दशकों से ट्रांसप्लांट का इंतजार कर रहे लोगों में जानवरों के अंग ट्रांसप्लांट करने का रास्ता साफ हो सकता है। यह ट्रांसप्लांट प्रक्रिया आसान नहीं थी। इसके लिए वैज्ञानिकों को सालों पहले तैयारियां करनी पड़ीं ताकि सूअर की किडनी को इंसान का शरीर रिजेक्ट न कर सके।...
कबाड़ हो चुके लैपटॉप और स्मार्टफोंस को रिसायकल करके सोना-चांदी जैसी बहुमूल्य धातुएं कुछ ही सेकंड में अलग की जा सकेंगी

कबाड़ हो चुके लैपटॉप और स्मार्टफोंस को रिसायकल करके सोना-चांदी जैसी बहुमूल्य धातुएं कुछ ही सेकंड में अलग की जा सकेंगी

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
ई-वेस्ट यानी कबाड़ हो चुके स्मार्टफोंस और लैपटॉप को रिसायकल करके इनमें से सोना, चांदी और कई तरह की बहुमूल्य धातुएं अलग की जा सकेंगी। सिक्के बनाने वाली ब्रिटेन की सरकारी फर्म रॉयल मिंट ने ई-वेस्ट को कम करने के लिए पहल शरू की है। रॉयल मिंट कनाडा की फर्म एक्सिर के साथ मिलकर स्मार्टफोन और लैपटॉप को रिसायकल करेगी। इसके लिए शुरू किया गया ट्रायल सफल रहा है। रॉयल मिंट का कहना है, नई तकनीक की मदद से कबाड़ हो चुके गैजेट्स के सर्किट बोर्ड से कुछ ही सेकंड्स के अंदर मेटल निकाला जा सकेगा। खास तरह की तकनीक का इस्तेमाल करके ई-वेस्ट में से 99 फीसदी तक मेटल अलग हो सकेंगे।...
याद्दाश्त को घटने से रोकेगा हेलमेट, इससे निकलने वाली इंफ्रारेड किरणें ब्रेन की गहराई तक जाकर कोशिकाओं को एक्टिव करती हैं

याद्दाश्त को घटने से रोकेगा हेलमेट, इससे निकलने वाली इंफ्रारेड किरणें ब्रेन की गहराई तक जाकर कोशिकाओं को एक्टिव करती हैं

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
हेलमेट पहनकर याद्दश्त भी बढ़ाई जा सकेगी। इंग्लैंड के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ही हेलमेट बनाने का दावा किया है। वैज्ञानिकों का कहना है, इस हेलमेट के जरिए बुजुर्गों में भूलने की बीमारी (डिमेंशिया) को कंट्रोल किया जा सकेगा। इस हेलमेटनुमा डिवाइस की कीमत 7.5 लाख रुपए बताई गई है। इस हेलमेट को तैयार करने वाली इंग्लैंड की डरहम यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है, दिनभर में इसे दो बार 6-6 मिनट पहनने पर याद्दाश्त में इजाफा होने के साथ न्यूरॉन्स और ब्रेन स्किल्स में सुधार देखा गया। शोधकर्ताओं का कहना है, ब्रिटेन में 8.5 लाख लोग डिमेंशिया से जूझ रहे हैं। ऐसे मरीजों के लिए यह हेलमेट एक गेम-चेंजर डिवाइस साबित हो सकता है।...
दुनिया का सबसे छोटा गेम कंसोल:डाक टिकट के आकार का गेम कंसोल

दुनिया का सबसे छोटा गेम कंसोल:डाक टिकट के आकार का गेम कंसोल

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
अमेरिकी वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे छोटा गेम कंसोल तैयार किया है। यह डाक टिकट के आकार का है, लेकिन काम फुल साइज वाले कंसोल की तरह करता है। इसे ओहियो की कम्पनी टाइनी सर्किट्स ने विकसित किया है और इसमें पहले से 5 गेम्स प्री-इंस्टॉल्ड मिलेंगे।