Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

धोनी के बाद टीम इंडिया को मिला नया फिनिशर, वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर फिनिशर टीम को दो मैच में दिलाई जीत

धोनी के बाद टीम इंडिया को मिला नया फिनिशर, वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर फिनिशर टीम को दो मैच में दिलाई जीत

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत ने पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज को भले ही 6 विकेट से हरा दिया हो, लेकिन मैच में एक समय ऐसा आया था जब विंडीज की टीम हावी हो रही थी। रोहित और ईशान ने पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में ही 64 रन की धमाकेदार ओपनिंग साझेदारी की। लेकिन उसके बाद भारतीय बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं सके और जल्द ही भारत के 50 रन के अंदर चार विकेट गिर गए। जिससे टीम दबाव में पहुंच गई थी, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने वेंकटेश अय्यर के साथ पांचवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी करके टीम को जीत दिलाई।  सूर्यकुमार यादव को फिनिशर टैग पसंद है। वह मैच में नाबाद रहना चाहते हैं और गेम खत्म करना चाहते हैं। स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज में दूसरी बार बतौर फिनिशर अपनी भूमिका निभाई और वह धीरे-धीरे नए लोगों के साथ साझेदारी करना सीख रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में ...
यश धुल के शतक से दिग्गज भी प्रभावित, कहा- आगे अभी बहुत कुछ देखने को मिलेगा

यश धुल के शतक से दिग्गज भी प्रभावित, कहा- आगे अभी बहुत कुछ देखने को मिलेगा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली दिल्ली के बल्लेबाज यश धुल ने गुरुवार को रणजी ट्रॉफी में अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट डेब्यू पर शतक लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर खीचा। धुल ने तमिलनाडु के खिलाफ हुए मैच में एक शानदार शतक बनाया। उन्होंने इस दौरान 133 गेंदें खेली और 16 बाउंड्री लगाई। 97 रन के निजी स्कोर पर धुल को एक जीवनदान भी मिला। एम मोहम्मद ने आउट किया, लेकिन वह गेंद नो बॉल हो गई। अंडर-19 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान भारत को खिताब दिलाने के एक महीने के अंदर ही धुल ने फर्स्ट फ्लास क्रिकेट में शतक लगाकर अपनी काबिलियत दिखाई है। धुल के इस प्रदर्शन की दिग्गज भी काफी तारीफ कर रहे हैं। ...
अजिंक्य रहाणे ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ठोका 36वां शतक, रणजी ट्रॉफी 2022 में खेली दमदार पारी

अजिंक्य रहाणे ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ठोका 36वां शतक, रणजी ट्रॉफी 2022 में खेली दमदार पारी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय टीम के दमदार टेस्ट बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के लिए पिछला कुछ समय काफी कठिन रहा है, क्योंकि उनके बल्ले से अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में रन नहीं निकले हैं और इसके कारण उनसे भारत की टेस्ट टीम की उपकप्तानी भी छीन ली गई। यहां तक कि उनको टेस्ट टीम से ड्रॉप करने की बात भी की जा रही है, लेकिन इसी बीच उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक और शतक ठोक दिया है।  अजिंक्य रहाणे ने रणजी ट्रॉफी के 2022 के सीजन में सौराष्ट्र के खिलाफ मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ग्राउंड ए में दमदार शतक जड़ा। हालांकि, यहां अजिंक्य रहाणे ने अपना स्वभाविक खेल खेला और 14 चौके और 2 छक्कों की मदद से 211 गेंदों में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 36वां शतक पूरा किया। रणजी ट्रॉफी के इतिहास में अजिंक्य रहाणे का ये 24वां शतक है।  आपको बता दें, अजिंक्य रहाणे सौराष्ट्र के खिलाफ मुंबई के लिए उस समय बल...
खिलाड़ियों के प्रदर्शन से निराश पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी ने कहा- हरमनप्रीत और शेफाली को टीम से बाहर करो

खिलाड़ियों के प्रदर्शन से निराश पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी ने कहा- हरमनप्रीत और शेफाली को टीम से बाहर करो

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत की पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर की खराब फॉर्म को लेकर आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि स्टार बल्लेबाज को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने का समय आ गया है। हरमनप्रीत ने इंग्लैंड में 2017 विश्व कप के बाद से केवल दो बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया है। पूर्व भारतीय कप्तान डाइना इडुल्जी का कहना है कि हरनमप्रीत कौर 2017 विश्व कप में खेली 171 रन की पारी की बदौलत टीम में बनी नहीं रह सकती और समय आ गया है कि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले के साथ टीम से बाहर कर दिया जाए। इडुल्जी साथ ही चाहती हैं कि क्वारंटीन पूरा करने के बाद अगले मैच में स्मृति मंधाना की संभावित वापसी पर शेफाली वर्मा को भी अगले मैच की अंतिम एकादश से बाहर किया जाए। मंधाना की गैरमौजूदगी में एस मेघना ने प्रभावित किया, जबकि पिछले साल पदार्पण के बाद...
मनीष पांडे ने रणजी ट्रॉफी में ठोका तूफानी शतक, लगाई चौके-छक्कों की झड़ी

मनीष पांडे ने रणजी ट्रॉफी में ठोका तूफानी शतक, लगाई चौके-छक्कों की झड़ी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली रणजी ट्रॉफी का आयोजन भारत में दो साल बाद हो रहा है, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों को देखें तो ऐसा लग ही नहीं रहा कि ये टूर्नामेंट काफी समय के बाद खेला जा रहा है। हालांकि, कुछ बल्लेबाज इस रेड बॉल वाले क्रिकेट को रेड बॉल की तरह खेल रहे हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो लाल गेंद को सफेद गेंद समझकर उसी कुटाई कर रहे हैं। उन्हीं में एक नाम मनीष पांडे का है, जिन्होंने तूफानी शतक ठोका है।  दरअसल, रणजी ट्रॉफी के 2022 के सत्र में कर्नाटक के लिए खेल रहे दाएं हाथ के बल्लेबाज मनीष पांडे ने रेलवेज के खिलाफ तूफानी शतक ठोका। मनीष पांडे ने महज 83 गेंदों में अपने फर्स्ट क्लास करियर का 20वां शतक पूरा कर लिया। इस शतकीय पारी के दौरान मनीष पांडे ने चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। उन्होंने शतक तक 9 चौके और 6 छक्के रेलवे की टीम के खिलाड़ जड़े।  कर्नाटक के लिए इस मैच में अब तक दूसरे शतकवीर सिद्धार्थ ...
सचिन तेंदुलकर, पृथ्वी शॉ के इस खास क्लब में शामिल हुए यश धुल, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू पर लगाया शतक

सचिन तेंदुलकर, पृथ्वी शॉ के इस खास क्लब में शामिल हुए यश धुल, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू पर लगाया शतक

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत के अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान यश धुल ने गुरुवार को तमिलनाडु के खिलाफ शतक जड़कर एक खास लिस्ट में अपना नाम दर्ज कर लिया है, जिसमें सचिन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ शामिल हैं। यश सचिन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ सहित उन बल्लेबाजों की एक विशिष्ट सूची में शामिल हो गए, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी  डेब्यू मैच में शतक बनाया है।  भारत को अंडर-19 विश्व कप जीत दिलाने के एक महीने से भी कम समय के बाद कप्तान यश ढुल ने अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत शानदार तरीके से की है। दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी में पदार्पण करने वाले 19 वर्षीय धुल ने तमिलनाडु के खिलाफ शतक बनाया। इसके साथ धुल रणजी ट्रॉफी की शुरुआत में शतक दर्ज करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की एक प्रतिष्ठित सूची में शामिल हो गए हैं, जिसमें सचिन तेंदुलकर, अमोल मुजुमदार, रोहित शर्मा और कई अन्य दिग्गज शामिल हैं।...
Road Safety World Series के नए सत्र का ऐलान

Road Safety World Series के नए सत्र का ऐलान

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के नए सीजन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी इसमें खेलते हैं, जिन्होंने अपने-अपने देश के लिए क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। पिछले बार खेले गए इस टूर्नामेंट सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और इस बार भी इस टूर्नामेंट में भारत के तमाम क्रिकेटर खेलते नजर आएंगे।  बता दें कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टूर्नामेंट पहले फरवरी-मार्च में खेला जाना था, लेकिन अब इस टूर्नामेंट की तारीखों को पीछे धकेल दिया गया है। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने एएनआई को इस बात की पुष्टि की कि टूर्नामेंट चार स्थानों पर खेला जाएगा और आयोजक मई के अंतिम सप्ताह में टूर्नामेंट शुरू करना चाहते हैं। उसी समय आईपीएल 2022 का समापन भी हो जाएगा।  सूत्र ने कहा, "हां, टूर्नामेंट खेला जाएगा और इसे चार स्थानों पर आयोजित किया जाएग...
तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता कल से

तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता कल से

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
व्यापार मण्डल कॉलेज की 16 सदस्यीय टीम लेगी हिस्साहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। श्रीगंगानगर के चौधरी बल्लूराम गोदारा कन्या महाविद्यालय में 18 फरवरी से तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ टाउन स्थित व्यापार मण्डल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की 16 सदस्यीय टीम भी हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता से पहले व्यापार मण्डल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार से शुरू हुआ प्रशिक्षण सत्र गुरुवार तक चलेगा।...
बेन कटिंग के अभद्र इशारे वाले विवाद पर सोहैल तनवरी ने दी सफाई

बेन कटिंग के अभद्र इशारे वाले विवाद पर सोहैल तनवरी ने दी सफाई

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2022 का 22वां मैच शायद ही कोई कभी भूल पाए। इस मैच के दौरान पेशावर जल्मी के बल्लेबाज बेन कटिंग और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के गेंदबाज सोहैल तनवीर के बीच काफी तनातनी देखने को मिली। 2018 में दोनों के बीच ऐसा ही एक विवाद हुआ था, जो काफी समय तक चर्चा में रहा था। क्रिकेट को भद्रजनों का खेल कहा जाता है, लेकिन इन दोनों की हरकत ने इस खेल को शर्मसार किया है। मैच के एक दिन बाद इस पूरे विवाद को लेकर सोहैल तनवीर ने सफाई पेश की है।...
SRH से बिछड़ने के बाद डेविड वॉर्नर को सबसे ज्यादा याद आएंगे केन विलियमसन

SRH से बिछड़ने के बाद डेविड वॉर्नर को सबसे ज्यादा याद आएंगे केन विलियमसन

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल ऑक्शन 2022 के बाद ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज को इंडियन प्रीमियर लीग में आपना नया घर मिल गया है। मेगा ऑक्शन में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। इसी के साथ वॉर्नर का सनराइजर्स हैदराबाद के साथ चला लंबा सफर खत्म हो गया है।  सनराइजर्स हैदराबाद से बिछड़ने के बाद डेविड वॉर्नर सबसे ज्यादा कप्तान केन विलियमसन को मिस करेंगे। उन्होंने इस न्यूजीलैंड के कप्तान के लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है। केन विलियमसन के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट कर वॉर्नर ने लिखा "विलियमसन के साथ अपने नाश्ते के समय को और तुम्हारे साथ क्रिकेट खेलना याद करूंगा भाई !!"...