Tuesday, June 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

भारत की झिली डालाबेहरा ने एक गोल्ड समेत तीन मेडल जीते

भारत की झिली डालाबेहरा ने एक गोल्ड समेत तीन मेडल जीते

स्पोर्ट्स
ताशकंद भारत की झिली डालाबेहरा ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में नया कीर्तिमान रचा है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में तीन मेडल अपने नाम किए। इसमें एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल शामिल है। डालाबेहरा ने गोल्ड मेडल महिला भारोत्तोलन के 49 किलोवर्ग में स्नैच कैटेगरी में जीता। वहीं, सिल्वर उन्हें इसी भार वर्ग के क्लीन एंड जर्क कैटेगरी और टोटल कैटेगरी में मिला।  साई ने भी डालाबेहरा को दी बधाईडालाबेहरा को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने मेडल जीतने के लिए बधाई भी दी है। साथ ही उनकी तस्वीर भी शेयर की है। 22 साल की ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली वेटलिफ्टर डालाबेहरा 49 किलोग्राम वर्ग में दूसरे स्थान पर रहीं। यह वही भारवर्ग है जिसमें मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। मीराबाई यह टूर्नामेंट नहीं खेल रही हैं, क्योंकि वह ब्रेक पर हैं।...
इलाज: कोलन ट्यूमर की समस्या से जूझ रहे पूर्व फुटबॉलर पेले, साओपोलो के अस्पताल में भर्ती

इलाज: कोलन ट्यूमर की समस्या से जूझ रहे पूर्व फुटबॉलर पेले, साओपोलो के अस्पताल में भर्ती

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर पेले को कोलन ट्यूमर की समस्या के चलते इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेले की देखरेख कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि पहले से ही पहचाने गए कोलन ट्यूमर उनकी नई समस्या है। ब्राजील को तीन बार फुटबॉल विश्व कप जिताने वाले पेले को साओपोलो के अल्बर्ट आइंसटीम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उन्हें इसी वर्ष कोलन ट्यूमर की समस्या हुई थी।   पेले की हालत स्थिर पेले की देखरेख कर रही मेडिकल टीम का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और ऐसी उम्मीद की जा रहा रही है कि उन्हें आगामी कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। पेले ने बवीते 4 सितंबर को ट्यूमर की सर्जरी करवाई, एक महीना अस्पताल में बिताने के बाद घर में उनकी कीमोथेरेपी की गई। ...
पिता की जिद ने बनाया इंटरनेशनल पोलो खिलाड़ी:14 की उम्र में थामी घोड़े की लगाम

पिता की जिद ने बनाया इंटरनेशनल पोलो खिलाड़ी:14 की उम्र में थामी घोड़े की लगाम

जयपुर, स्पोर्ट्स
जोधपुर विश्व स्तर पर पोलो गेम का लोहा मनवाने वाले पोलो खिलाड़ी सय्यैद बशीर अली इन दिनों जोधपुर पोलो में अपने गेम का जलवा दिखा रहे हैं। जोधपुर पोलो के पहले मैच में अकेले बशीर ने 8 गोल कर अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस दी और फाइनल में जगह बनाई। हैदराबाद के बशीर अली 26 वर्षों से पोलो खेल रहे है। अंडर 14 टूर्नामेंट कोलंबिया में पहली बार भारत को रिप्रेजेंट किया था। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके पोलो खेलने के शुरुआत का कनेक्शन राजस्थान से ही है। 14 वर्ष की उम्र में जब वह हैदराबाद से जोधपुर आए थे, तब यहां के चामी पोलो ग्राउंड से सीखना और खेलना शुरू किया था। फिर जोधपुर पोलो टीम से ही उन्होंने करियर के शुरुआती मैच खेले।...
पाकिस्तान ने दूसरा टेस्ट पारी और आठ रन से जीता

पाकिस्तान ने दूसरा टेस्ट पारी और आठ रन से जीता

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
ढाका बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच पाकिस्तान ने पारी और आठ रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने यह सीरीज भी 2-0 के अंतर से अपने नाम की। ढाका में खेले गए दूसरे मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन बारिश के चलते शुरुआती दिनों में ज्यादा खेल नहीं हो सका। इसके बावजूद पाकिस्तान ने यह मैच अपने नाम किया। पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर शाजिद खान ने इस मैच में 12 विकेट अपने नाम किए और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और आबिद अली को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।  पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भी इस मैच में गेंदबाजी की और आखिरी समय में अहम साझेदारी को तोड़कर अपनी टीम को जीत के करीब ले गए। इसके बाद शाजिद खान ने बाकी विकेट लेकर पाकिस्तान को मैच और सीरीज में जीत दिला दी। इस मैच में बारिश ने का...
जहीर खान बोले- कुंबले के 619 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है ये भारतीय गेंदबाज

जहीर खान बोले- कुंबले के 619 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है ये भारतीय गेंदबाज

स्पोर्ट्स
मुंबई भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने अनिल कुंबले के टेस्ट विकेट के रिकॉर्ड को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि रविचंद्रन अश्विन कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। कुंबले भारत के सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने करियर में 619 विकेट लिए। वहीं, अश्विन के नाम 427 विकेट हैं।
डॉन ब्रैडमैन: दिग्गज बल्लेबाज के ऐतिहासिक बल्ले की होगी नीलामी

डॉन ब्रैडमैन: दिग्गज बल्लेबाज के ऐतिहासिक बल्ले की होगी नीलामी

स्पोर्ट्स
मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डोनाल्ड ब्रैडमैन का ऐतिहासिक बल्ला नीलामी के लिए रखा गया है। ब्रैडमैन ने 1934 की एशेज श्रृंखला के दौरान इसी बल्ले से दो तिहरा शतक लगाया था। ब्रैडमैन ने सलामी बल्लेबाज बिल पोंसफोर्ड के साथ 451 रन की साझेदारी के दौरान भी इसी बल्ले का उपयोग किया था। यह बल्ला 1999 से एनएसडब्ल्यू दक्षिणी हाइलैंड्स में बोराल में ब्रैडमैन संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया है। ब्रैडमैन ने यह बल्ला 1934 में इंग्लैंड में पांचों टेस्ट मैच में उपयोग किया था। उन्होंने इस श्रृंखला में 758 रन बनाए थे। अपने करियर में 52 टेस्ट मैचों में 99.94 की औसत से 6996 रन बनाने वाले ब्रैडमैन ने इस श्रृंखला में इस बल्ले का इस्तेमाल करते हुए हैडिंग्ले में 304 और ओवल में 244 रन बनाए थे।...
ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा एलान

ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा एलान

स्पोर्ट्स
सिडनी बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक से पहले चीन को एक और झटका लगा है। अमेरिका के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने भी बीजिंग ओलिंपिक का बहिष्कार करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया ने फैसला किया है कि वह आगामी शीतकालीन ओलंपिक के लिए अपना दल बीजिंग नहीं भेजेगा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बुधवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया भी अमेरिका के साथ इस आयोजन का बहिष्कार कर रहा है। मॉरिसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच कई मुद्दों पर मतभेद हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया के विदेशी मामलों में चीन की दखल और हाल में परमाणु शक्ति से चलने वाली पनडुब्बी हासिल करने के बाद चीनी रवैया भी शामिल है।  उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति से पीछे नहीं हटेगा। हम ऑस्ट्रेलिया के हित के लिए खड़े हैं और इस बात पर कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए कि हम उन खेलों के लिए अपने अधिकारी नहीं भेजेंगे।'...
एशेज के पहले दिन इंग्लैंड 147 रन पर सिमटा

एशेज के पहले दिन इंग्लैंड 147 रन पर सिमटा

स्पोर्ट्स
गाबा एशेज टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 147 रन पर सिमट गई। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने पांच विकेट लिए और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। कमिंस के अलावा स्टार्क और हेजलवुड को दो-दो विकेट मिले। वहीं कैमरून ग्रीन को भी एक विकेट मिला। छोटे स्कोर पर आउट होने के बाद इंग्लैंड की टीम को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। क्वींसलैंड पुलिस ने भी ट्विटर पर इंग्लैंड टीम के मजे लिए हैं।  क्वींसलैंड पुलिस ने दो ट्टीट करके इंग्लैंड की टीम का मजाक बनाया है। पहले पुलिस ने ट्रैफिक के बारे में जानकारी देते हुए ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ियों का जिक्र किया। इस ट्वीट में पुलिस ने लिखा कि गाबा टेस्ट के लिए काफी भीड़ है, इसलिए बाहर निकलने से पहले ट्रैफिक की हालत देख लें। अगर हम कहें कि गाबा में हर जगह ग्रीन लाइट मिलेंगी तो हम झूठ बोल रहे होंगे। बाद में यह न क...
ओमीक्रोन प्रभाव के खतरे की वजह से इंडोनेशिया की बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप से हटी

ओमीक्रोन प्रभाव के खतरे की वजह से इंडोनेशिया की बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप से हटी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडोनेशिया की बैडमिंटन टीम कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन के बढ़ते मामले को देखते हुए बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप से हटने का फैसला किया है। विश्व चैंपियनशिप का आयोजन रविवार से स्पेन के हुएलवा में होगा लेकिन उससे पहले इंडोनेशिया ने इस संबंध में बयान जारी कर जानकारी दी।  बैडमिंटन इंडोनेशिया ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘इंडोनेशिया बैडमिंटन टीम स्पेन के हुएलवा में 12 से 19 दिसंबर 2021 तक होने वाली 2021 बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप से हट गई है।’ महासंघ ने कहा, ‘इस फैसले के बाद इंडोनेशिया की टीम अब तुरंत 2022 में होने वाली प्रतियोगिताओं की तैयारी शुरू करेगी।’ आल इंडोनेशिया बैडमिंटन महासंघ (पीबीएसआई) ने बुधवार को कहा कि यूरोपीय देशों में ओमीक्रोन स्वरूप के फैलने के कारण संक्रमण के मामलों में इजाफे के बाद यह फैसला किया गया है। पीबीएसआई के विकास एवं प्रदर्शन विभा...
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी कोरोना संक्रमित, कोरिया के खिलाफ अहम मैच रद्द

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी कोरोना संक्रमित, कोरिया के खिलाफ अहम मैच रद्द

स्पोर्ट्स
डोंगहे एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा ले रही भारतीय महिला हॉकी टीम की एक सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाई गयी है। इस वजह से मेजबान और गत चैंपियन  कोरिया के खिलाफ बुधवार को होने वाला उसका मैच रद्द कर दिया गया। हॉकी इंडिया द्वारा समाचार एजेंसी पीटीआई से मामले की पुष्टि करने के बाद एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) ने भी बयान जारी कर अपनी हामी भरी।  एएचएफ की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'एशियाई हॉकी महासंघ को यह बताते हुए खेद है कि टीम इंडिया की एक सदस्य नियमित परीक्षण के दौरान कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं। इसलिए भारत और कोरिया के बीच होने वाला आज का मुकाबला रद्द किया जाता है।'...