Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

जूनियर शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में दिखाया दम; वीडियो कॉल कर मम्मी-पापा को पदक दिखाया

जूनियर शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में दिखाया दम; वीडियो कॉल कर मम्मी-पापा को पदक दिखाया

स्पोर्ट्स
भोपाल पेरू के लीमा में चल रही शूटिंग की जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भोपाल की बेटी प्रसिद्धि महंत ने सिल्वर मेडल जीता है। गुरुवार रात 12 बजे प्रसिद्धि ने डॉक्टर पिता और मां को वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल कर अपना मेडल दिखाया। प्रसिद्धि ने कहा- यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन है। मेडल देख पिता, मां और बहन खुशी से झूम उठे। प्रसिद्धि ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहला मेडल जीता है, जबकि इससे पहले नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज को मिलाकर 10 मेडल जीत चुकी हैं। 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन जूनियर महिला में गोल्ड मेडल के लिए प्रसिद्धि का मुकाबला USA की खिलाड़ी से था। कुछ ही पॉइंट से वह गोल्ड जीतने से चूक गईं, लेकिन देश के लिए सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहीं।...
नीरज चोपड़ा का भाला डेढ़ करोड़ में बिका

नीरज चोपड़ा का भाला डेढ़ करोड़ में बिका

स्पोर्ट्स
टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के भाले की नीलामी में सबसे ज्यादा बोली डेढ़ करोड़ रुपये लगी है। वहीं भवानी देवी के ऑटोग्राफ की गई फेंसिंग की तलवार भी सवा एक करोड़ में नीलाम हुई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तोहफे में दी गई चीजों की नीलामी की आखिरी तारीख गुरुवार को खत्म हो गई। वेबसाइट पर ई-ऑक्शन के माध्यम से चीजों की नीलामी की गई।...
केएल राहुल के तूफान में उड़ी CSK, धोनी एंड कंपनी की लगातार तीसरी हार

केएल राहुल के तूफान में उड़ी CSK, धोनी एंड कंपनी की लगातार तीसरी हार

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई IPL फेज-2 में गुरुवार को दिन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। जिसे पंजाब ने एकतरफा अंदाज में आक्रामक खेल दिखाते हुए 6 विकेट से जीतकर अपने नाम किया। टॉस हारकर पहले खेलते हुए CSK ने 134/6 का स्कोर बनाया। 135 रनों के टारगेट को पंजाब ने 13 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।...
भारत ने महिलाओं की 25 मीटर टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीता

भारत ने महिलाओं की 25 मीटर टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीता

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
लीमा। मनु भाकर, रिदम सांगवान और नामया कपूर की तिकड़ी ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में भारत के शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में अमेरिका को 16-4 से हराया। देश को 20वां पदक पुरूष ट्रैप टीम स्पर्धा में मिला जिसमें भारतीयों को फाइनल में इटली से 4-6 से हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। बख्तयारूद्दीन मालेक, शार्दुल विहान और विवान कपूर की जोड़ी ने क्वालीफिकेशन में सात टीमों में दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल के लिये क्वालीफाई किया था। जिसमें उन्होंने 525 में से 473 अंक जुटाये थे।  इटली ने क्वालीफिकेशन में 486 के स्कोर से शीर्ष पर रहकर क्वालीफाई किया था। इससे पहले मनु ने इस स्पर्धा में चौथा स्वर्ण जीता और उसने एक कांस्य पदक भी जीता है। वहीं 14 वर्ष की कपूर का यह दूसरा स्वर्ण है। उसने 25 मी...
कोलकाता Vs राजस्थान:प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए कोलकाता के लिए हर हाल में जीत जरूरी

कोलकाता Vs राजस्थान:प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए कोलकाता के लिए हर हाल में जीत जरूरी

स्पोर्ट्स
शारजाह गुरुवार को IPL में होने वाले डबल हेडर मुकाबले में दूसरी भिड़ंत कोलकाता और राजस्थान के बीच होगी। ये इस सीजन का 54वां मुकाबला है। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को कोलकाता हर हाल में जीतना चाहेगी। अगर इयोन मोर्गन की टीम ये मुकाबला जीत जाती है तो उनके प्ले-ऑफ में पहुंचने के चांस और बढ़ जाएंगे। कोलकाता के 13 मैच में 12 अंक हैं। वहीं, टीम का रन रेट +0.294 है। राजस्थान के खिलाफ मैच जीतने के बाद टीम के 14 अंक हो जाएंगे। अगर मुंबई, हैदराबाद के खिलाफ अपना आखिरी लीग मुकाबला जीत भी जाती है और उसका रन रेट कोलकाता से कम रहता है, तो कोलकाता प्ले-ऑफ में आराम से पहुंच जाएगी।...
IPL की सबसे तेज गेंद:टॉप-10 में एक भी भारतीय नहीं

IPL की सबसे तेज गेंद:टॉप-10 में एक भी भारतीय नहीं

स्पोर्ट्स
बुधवार को बेंगलुरु के खिलाफ हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अपनी तेज गेंदबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने मैच में 152.95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। ये किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा IPL में फेंकी गई सबसे तेज गेंद है, लेकिन अगर IPL में टॉप-10 तेज गेंदों की बात करें तो उमरान की ये गेंद कहीं नहीं ठहरती। उमरान की गेंद IPL में सबसे तेंज गेंदों में 18वें स्थान पर है। टॉप-10 में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज एनरिक नॉर्त्या का जलवा रहा है।...
बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ा:हर्षल पटेल IPLके एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने

बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ा:हर्षल पटेल IPLके एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने

स्पोर्ट्स
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पेसर हर्षल पटेल IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया है। पटेल इस सीजन में 29 विकेट ले चुके हैं। पटेल से पहले यह रिकॉर्ड बुमराह के नाम दर्ज था। बुमराह ने पिछले सीजन में 27 विकेट लिए थे। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 2017 में 26 विकेट लिए थे।...
प्लेयर अपने परिवार के साथ वर्ल्ड कप का बन सकते हैं हिस्सा

प्लेयर अपने परिवार के साथ वर्ल्ड कप का बन सकते हैं हिस्सा

स्पोर्ट्स
ICC टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन बड़े पैमाने पर करने जा रहा है। पहले इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में होने वाला था, लेकिन कोरोना के कारण अब इसका आयोजन UAE और ओमान में किया जा रहा है। ICC इसके आयोजन को लेकर लगातार तैयारी कर रहा है। उनका इस समय पूरा ध्यान इस पर है कि कोरोना महामारी के दौर में कैसे टी-20 वर्ल्ड कप जैसे मेगा टूर्नामेंट का आयोजन सुरक्षित तरीके से कराएं। ICC ने बॉयो-बबल सुरक्षा को लेकर तैयार की गई योजनाICC ने गुरुवार को बॉयो-बबल सुरक्षा को लेकर तैयार की गई योजनाओं के बारे में जानकारी दी।उन्होंने क्लोज फैमली मेंम्बर को टीम के साथ बबल में रहने की इजाजत दे दी है। वहीं, इस बार फैंस के लिए खुशखबरी है। वह सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए खिलाड़ियों के साथ सेल्फी ले सकते हैं।...
जम्मू के उमरान मलिक ने 152.95 किलोमीटर प्रति घंटा से गेंद फेंकी

जम्मू के उमरान मलिक ने 152.95 किलोमीटर प्रति घंटा से गेंद फेंकी

स्पोर्ट्स
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक अपने दूसरे मैच में IPL में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं । मलिक ने बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ खेलते हुए 152.95 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी। इसके बाद उनकी तुलना वकार युनूस के साथ भी की जा रही है। मलिक को सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज टी नटराजन के कोरोना संक्रमित होने के बाद टीम में शामिल किया गया था। मलिक टीम के साथ नेट बॉलर के तौर पर जुड़े हुए थे। अब वह इस लीग में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने दूसरी बार तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया। रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में भी उमरान ने 151.03 किलोमीटर की रफ्तार से गेंद फेंक कर रिकॉर्ड दर्ज किया था। हालांकि, उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था।...
एकतरफा जीत के साथ मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

एकतरफा जीत के साथ मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
शारजाह IPL फेज-2 में मंगलवार को टूर्नामेंट का 51वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस ने एकतरफा अंदाज में ये मुकाबला 8 विकेट से जीतकर अपने नाम किया। मुंबई के सामने मात्र 91 रनों का टारगेट था, जिसे टीम ने 8.2 ओवर के खेल में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।