Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

रिकी पोंटिंग ने बताया किस खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया का अगला वनडे कप्तान बनाना चाहिए

रिकी पोंटिंग ने बताया किस खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया का अगला वनडे कप्तान बनाना चाहिए

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीअपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को दो बार वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने उस खिलाड़ी के नाम का खुलासा किया है, जिन्हें एरोन फिंच के बाद अगला वनडे कप्तान बनाना चाहिए। फिंच ने हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद वनडे से संन्यास का ऐलान कर दिया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) को अब वनडे टीम के लिए फिंच की जगह नए कप्तान का चयन करना है। भारत में होने वाले 50 ओवरों के वर्ल्ड कप को शुरू होने में अब एक साल से भी कम का समय बचा है और सीए को जल्द से जल्द नए वनडे कप्तान का चयन करना है। ऑस्ट्रेलिया के नए वनडे कप्तान की रेस में डेविड वॉर्नर का नाम आगे चल रहा था, लेकिन पोंटिंग को कोई और ही खिलाड़ी पसंद है।पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू प्रोग्राम में संजना गणेशन के साथ इंटरव्यू में कहा, '''ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि वह पैट कमिंस होगा। मैं जा...
लक्ष्य का पीछा करने में स्मृति मंधाना जैसा कोई नहीं! रिकॉर्ड्स दे रहे गवाही

लक्ष्य का पीछा करने में स्मृति मंधाना जैसा कोई नहीं! रिकॉर्ड्स दे रहे गवाही

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में सात विकेट से जीत दर्ज की। 91 रन बनाने वाली भारत की स्टार सलामी बैटर स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारतीय मेंस क्रिकेट टीम में अगर विराट को चेज मास्टर कहा जाता है, तो वुमेंस टीम में मंधाना का कोई जवाब नहीं है। बात सिर्फ इस मैच की नहीं है, मंधाना ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जितने रन बनाए हैं, वह इसकी गवाही देते हैं। वनडे इंटरनेशनल में मंधाना ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 59.69 की औसत और 90.49 के स्ट्राइक रेट से 1152 रन बनाए हैं।लक्ष्य का पीछा करते हुए मंधाना ने दो शतक जबकि 15 अर्धशतक ठोके हैं। उनका बेस्ट स्कोर नॉटआउट 106 रनों का है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच की बात करें तो मेजबान टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 227 रन बनाए। डेविडसन रिचर्ड्स ने सबसे ज्यादा नॉटआउट 50 रनों की प...
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदर

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्लीभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का आगाज 20 सितंबर को खेले जाने वाले पहले मुकाबले से होना है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले दोनों ही टीमों  ही टीमें अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। भारत हाल ही में हुए एशिया कप 2022 के फाइनल में प्रवेश करने से चूक गया था। ग्रुप स्टेज के बाद रविंद्र जडेजा की चोट ने टीम का संयोजन बिगाड़ दिया था। ऐसे में रोहित शर्मा इस सीरीज से भारतीय प्लेइंग इलेवन को मजबूत करना चाहेंगे। अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की बात करें तो भारत का क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में कंगारुओं पर दबदबा रहा है, मगर पिछले तीन मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को उसी के घर पर हराकर हैरान किया है।भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 क्रिकेट में अभी तक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 13 मैच जीतकर भारत ने अपना दबदब...
विराट कोहली से पंगे लेने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन के होटल रूम में निकला सांप

विराट कोहली से पंगे लेने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन के होटल रूम में निकला सांप

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन लीजेंड्स लीग क्रिकेट में इंडिया कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। बुधवार को इंडिया कैपिटल्स का मुकाबला भिलवारा किंग्स से होना है। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच के लिए जॉनसन इन दिनों लखनऊ में हैं और उनके होटल रूम में सांप निकला, जिसकी फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। लीजेंड्स लीग क्रिकेट में इंडिया कैपिटल्स को अपने पहले मैच में गुजरात जायन्ट्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।मिचेल जॉनसन ने अपने होटल रूम के अंदर सांप की तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली पोस्ट में उन्होंने इस सांप का टाइप पूछा है और लिखा कि वह उनके होटल रूम के दरवाजे पर टंगा हुआ था।...
इतना लंबा सवाल पूछते हो… रिपोर्टर के सवाल पर रोहित शर्मा का रिऐक्शन वायरल

इतना लंबा सवाल पूछते हो… रिपोर्टर के सवाल पर रोहित शर्मा का रिऐक्शन वायरल

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 सितंबर से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है। सीरीज से पहले 18 सितंबर को टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स में मीडिया के सवालों के जवाब दिए। रोहित ने इस दौरान टीम कॉम्बिनेशन, अर्शदीप सिंह, विराट कोहली के अलावा तमाम मुद्दों पर जवाब दिए, लेकिन एक सवाल से उनके चेहरे का रंग उड़ा और फिर उन्होंने हंसकर कहा कि इतना लंबा सवाल पूछते हो।रोहित से एक रिपोर्टर ने सवाल में पहले तो टीम के 90-95 परसेंट सेटल होने वाली बात कही और फिर इसके साथ झूलन गोस्वामी के रिटायरमेंट पर उनका रिऐक्शन मांग लिया। रोहित ने इस सवाल पर पहले अपनी कैप सेट की और फिर हंसकर कहा, 'इतना लंबा सवाल पूछते हो।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है।...
वर्ल्ड कप से पहले मिडिल ऑर्डर और छठे गेंदबाज का मसला सुलझाने उतरेगा भारत

वर्ल्ड कप से पहले मिडिल ऑर्डर और छठे गेंदबाज का मसला सुलझाने उतरेगा भारत

स्पोर्ट्स
मोहालीभारत मंगलवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली तीन टी20 मैचों की सीरीज में सबसे छोटे प्रारूप के विश्व कप से पहले अपने उचित संयोजन विशेषकर मध्यक्रम से जुड़े मसले को सुलझाने का प्रयास करेगा।विश्व कप से पहले होने वाले छह मैचों में कुछ तेज गेंदबाजों को भले ही आराम दिया गया है लेकिन इसे छोड़कर भारत अपनी मजबूत टीम के साथ ही उतर रहा है। ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत तीन मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा। टी20 प्रारूप में लचीलापन बनाये रखना महत्वपूर्ण होता लेकिन कप्तान रोहित शर्मा पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाली आईसीसी टूर्नामेंट से पहले उनके खिलाड़ी सभी सवालों का जवाब ढूंढने का प्रयास करेंगे।भारत ने भले की एशिया कप में अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन उसने इस दौरान कई बदलाव भी किए। भारत की गेंदबाजी की कमजोरियां भी इस टूर्नामेंट में खुलकर सामने आईं, लेकिन हर्षल पटेल...
टी20 सीरीज शुरू होने से पहले ही ग्लेन मैक्सवेल ने जीत लिया इंडियन फैन्स का दिल

टी20 सीरीज शुरू होने से पहले ही ग्लेन मैक्सवेल ने जीत लिया इंडियन फैन्स का दिल

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 सितंबर से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज होना है। सीरीज का पहला मैच चंडीगढ़ के मोहाली के पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाना है। भारत और ऑस्ट्रे्लिया की टीमें तैयारियों में जुटी नजर आईं, वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने कुछ ऐसा किया, जिसने सबका दिल जीत लिया। पंजाब क्रिकेट एसोसिशन ने मैक्सवेल की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह पंजाब के युवा क्रिकेटरों के साथ नजर आ रहे हैं।मैक्सवेल ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान इन युवा क्रिकेटरों के साथ कुछ समय बिताया, उनके साथ सेल्फी ली और उनकी गेंदों का सामना भी किया। मैक्सवेल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) फ्रेंचाइजी टीम का हिस्सा हैं।...
रोहित शर्मा T20I क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से महज दो शॉट दूर, मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ने के लिए तैयार

रोहित शर्मा T20I क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से महज दो शॉट दूर, मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ने के लिए तैयार

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीभारतीय कप्तान रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से महज दो शॉट दूर हैं। रोहित मंगलवार से मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच 23 सितंबर को नागपुर में और फिर तीसरा 25 सितंबर को हैदराबाद में खेला जाना है। हालांकि सीरीज के पहले मुकाबले में ही सभी की नजरें 'हिटमैन' रोहित पर लगी हुई होंगी, जहां न केवल वो ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने चाहेंगे बल्कि अपनी टीम को जीत भी दिलाना चाहेंगे।मौजूदा समय में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल के नाम है। गप्टिल ने T20I क्रिकेट में अब तक 172 छक्के लगाए हैं। वहीं, रोहित इस मामले में 171 सिक्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वेस्ट...
शाहीन अफरीदी की भी कद्र नहीं कर पाया PCB, पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने खोली पूरी पोल-पट्टी

शाहीन अफरीदी की भी कद्र नहीं कर पाया PCB, पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने खोली पूरी पोल-पट्टी

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीपाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने हाल ही में स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की चोट को लेकर एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि ऐसा लगता है पीसीबी के पास पैसे नहीं हैं क्योंकि शाहीन खुद ही लंदन में अपने इलाज के लिए पैसा खर्च कर रहे हैं। इस मुद्दे के तूल पकड़ने के बाद पाकिस्तान के एक जर्नलिस्ट ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की पोल-पट्टी खोली है और बताया है कि शाहीन कैसे लंदन में अपने पैसों से खुद का इलाज करा रहे हैं। एहतिशाम उल हक नाम इस पत्रकार ने ट्विटर पर पीसीबी की पोल पट्टी खोली है। इस दौरान उन्होंने पीसीबी से कुछ सवाल पूछते हुए कड़वा सच सबको बताया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा - -शाहीन अफरीदी के इलाज के लिए लंदन में रहने के बारे में कुछ कड़वा सच। -चूंकि शाहिद अफरीदी ने पीसीबी के बारे में खुलकर बात की है, जो लंदन में शाहीन के खर्च और अन्य चीजों का भुगता...
मुंबई इंडियंस के बाद पंजाब किंग्स को मिला नया कोच, अनिल कुंबले की जगह ट्रेवर बेलिस होंगे टीम के नए मुख्य कोच

मुंबई इंडियंस के बाद पंजाब किंग्स को मिला नया कोच, अनिल कुंबले की जगह ट्रेवर बेलिस होंगे टीम के नए मुख्य कोच

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम पंजाब किंग्स ने इस फ्रेंचाइजी आधारित टी20 टूर्नामेंट के अगले सत्र से पहले शुक्रवार को ट्रेवर बेलिस को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया। बेलिस को अनिल कुंबले की जगह मुख्य कोच बनाया गया है। पूर्व भारतीय कप्तान कुंबले के रहते हुए टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, जिसके बाद पंजाब किंग्स ने उनके अनुबंध का नवीनीकरण नहीं किया।बेलिस ने फ्रेंचाइजी द्वारा जारी बयान में कहा,'' मैं पंजाब किंग्स का मुख्य कोच नियुक्त किए जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। पंजाब किंग्स ऐसी फ्रेंचाइजी है जो सफलता की भूखी है। मैं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से भरी इस टीम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।'' बेलिस बेहद अनुभवी कोच हैं। उनके रहते हुए इंग्लैंड ने 2019 में 50 ओवरों का विश्व कप जीता था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012 और 2014 में बेलिस के रहते हुए आईपीएल खिताब जीते थे, जब...