Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

पाकिस्तान बनाम हॉन्क कॉन्ग का ‘करो या मरो’ मुकाबला

पाकिस्तान बनाम हॉन्क कॉन्ग का ‘करो या मरो’ मुकाबला

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच आज एशिया कप 2022 का 6ठां मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। यह दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला है। शारजाह में जीत दर्ज करने वाली टीम भारत, अफगानिस्तान और श्रीलंका के साथ सुपर-4 में अपनी जगह बनाएगी। पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग ने अभी तक इस संस्करण में 1-1 मैच खेले हैं और दोनों टीमों को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने पाकिस्तान को जहां 5 विकेट से धूल चटाई थी, वहीं हॉन्ग कॉन्ग 40 रनों से हारा था।...
PAK vs HK Asia Cup 2022: कोई टिप हमें भी दो… हांगकांग कप्तान ने PAK कप्तान बाबर से मांगी सलाह

PAK vs HK Asia Cup 2022: कोई टिप हमें भी दो… हांगकांग कप्तान ने PAK कप्तान बाबर से मांगी सलाह

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान और हांगकांग के बीच एशिया कप 2022 में आज मैच खेला जाना है। जो भी टीम इस मैच में जीत दर्ज करेगी, वह सुपर-4 में पहुंच जाएगी और हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। हांगकांग ने भारत के खिलाफ जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसे देखते हुए पाकिस्तान के लिए राह बहुत आसान नहीं होने वाली है। हालांकि इस मैच में जीत का दावेदार फिलहाल पाकिस्तान ही नजर आ रहा है। मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और हांगकांग के कप्तान निजाकत खान की बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शेयर किया है। इस वीडियो में निजाकत ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर से टिप मांगी है। निजाकत खान का जन्म पाकिस्तान में ही हुआ है। निजाकत राइट हैंड बल्लेबाज होने के साथ-साथ लेग ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं। बाबर आजम पाकिस्तान के लिए पारी का आगाज करते हैं...
इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का किया ऐलान; जोफ्रा आर्चर, जेसन को नहीं मिली जगह

इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का किया ऐलान; जोफ्रा आर्चर, जेसन को नहीं मिली जगह

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को जगह नहीं मिली है। वह चोट के कारण काफी समय से टीम से बाहर हैं।अपनी राष्ट्रीय टीम और द हंड्रेड में खराब प्रदर्शन कर रहे जेसन रॉय 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं है। इंग्लैंड ने फिल साल्ट को चुना है, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में टी20 इंटरनेशनल में पदार्पण किया था। 2021 में यूएई में हुए टी20 विश्व कप के बाद से रॉय ने 11 टी20 में खेला है, जिसमें 206 रन बनाए। साल्ट का चयन मौजूदा टूर्नामेंट द हंड्रेड में उनके मजबूत घरेलू फॉर्म का ईनाम है। उन्होंने आठ मैचों में 44.71 के औसत से 313 रन बनाए हैं और वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के कप्तान जो...
क्रिकेट के मैदान पर होगी इरफान पठान और हरभजन सिंह की वापसी, लीजेंड्स लीग क्रिकेट में संभालेंगे कमान

क्रिकेट के मैदान पर होगी इरफान पठान और हरभजन सिंह की वापसी, लीजेंड्स लीग क्रिकेट में संभालेंगे कमान

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार हरभजन सिंह और इरफान पठान आने वाली लीजेंड्स लीग क्रिकेट में क्रम से मणिपाल टाइगर्स और भीलवाड़ा किंग की अगुवाई करेंगे। लीग की शुरुआत 16 सितंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन में होगी। ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भारत की तरफ से 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 236 वनडे इंटरनेशनल और 28 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं। हरभजन ने कहा, 'कई सालों तक दुनिया भर के टॉप क्रिकेटरों के साथ खेलने से मैंने खेल की बारीकियों को समझा, जिससे मुझे बेहतर क्रिकेटर बनने में मदद मिली। एक क्रिकेटर के तौर पर मुझे टीम की कप्तानी का मौका नहीं मिला लेकिन मैं यहां कप्तानी करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।' बॉलिंग ऑलराउंडर इरफान 2007 में पहले टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे थे। पठान ने कहा, 'यह शानदार मौका है और मुझे पूरा विश्वास है कि एक टीम क...
विद्यार्थियों को बताया खेलों का महत्सव

विद्यार्थियों को बताया खेलों का महत्सव

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का समापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव करणीसर सहजीपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित की जा रही पंचायत स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को समारोहपूर्वक हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा, विशिष्ट अतिथि रिडकोर महाप्रबंधक ओमवीर सिंह व कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जसपाल अग्रवाल ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, टेनिस बॉल क्रिकेट, शूटिंग बॉल में विजेता और उपविजेता रही टीमों को सम्मानित किया। साथ ही प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहयोग करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित ...
राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखा सकेंगे अपना हुनर

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखा सकेंगे अपना हुनर

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
ग्रामीण ओलंपिक खेल के विजेता-उपविजेता सम्मानितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ग्राम पंचायत भोमपुरा में चल रहे राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल का समापन गुरुवार को हुआ। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल ने शिरकत की। मुख्य अतिथि ने 29 अगस्त से चल रहे राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल में विजेता व उपविजेता रही टीमों को सम्मान प्रतीक प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। अपने संबोधन में जितेन्द्र गोयल ने कहा कि ग्रामीण ओलम्पिक का आयोजन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ऐतिहासिक निर्णय है। खेलों के इस महाकुंभ में एक साथ 30 लाख ग्रामीण प्रतिभाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका मिला। इन खेलों को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। इस आयोजन से भाईचारा, प्रेम और आपसी सद्भाव बढ़ेगा तथा निरोगी राजस्थान का सपना साकार होगा। ग्रामीण अंचल में रह रही प्रतिभाओं को राष्...
विजेता टीमों को किया सम्मानित

विजेता टीमों को किया सम्मानित

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल का समापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव समन्दनगर (चक ज्वालासिंहवाला) के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल का समापन गुरुवार को समारोहपूर्वक हुआ। चार दिन तक हुए आयोजन में खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में दमखम दिखाया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि भूपेन्द्र चौधरी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरमीत सिंह व रविन्द्रसिंह ने शिरकत की। अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच रेशम सिंह ने की। अतिथियों की ओर से विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अथितियों की ओर से खेल ध्वज को सम्मान के साथ उतारा गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के रूप में किए गए नवाचार के लिए मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि उम्मीद है कि शासन के ऐसे प्रयास...
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज डिसाइडर मैच के लिए हुआ इंग्लैंड की टेस्ट टीम का ऐलान

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज डिसाइडर मैच के लिए हुआ इंग्लैंड की टेस्ट टीम का ऐलान

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। ये मुकाबला सीरीज डिसाइडर है, क्योंकि दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं। सीरीज का तीसरा मैच गुरुवार (8 सितंबर) को लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा।  कप्तान बेन स्टोक्स, मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम और प्रबंध निदेशक रॉब की वाले चयन पैनल ने दूसरे टेस्ट के लिए चुनी गई 14 सदस्यीय टीम को बरकरार रखा है। दूसरे मैच को मेजबान टीम ने एक पारी और 85 रन से जीता था, जो मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया था। सीरीज का पहला मैच साउथ अफ्रीका ने जीता था।  सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट निर्णायक है, क्योंकि दोनों टीमों के पास एक-एक मैचने के बाद सीरीज जीतने का मौका है। पहला मैच दक्षिण अफ्रीका ने एक पारी और 12 रन से जीता था। इंग्लैंड की टीम बिना किसी बदलाव...
जानिए एशिया कप में अब टीम इंडिया को कब खेलना है कौन सा मैच

जानिए एशिया कप में अब टीम इंडिया को कब खेलना है कौन सा मैच

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली एशिया कप 2022 में टीम इंडिया का सफर अभी तक शानदार रहा है। ग्रुप A में भारत ने पहले पाकिस्तान को और फिर हांगकांग को हराकर अगले राउंड में जगह बना ली है। फाइनल मैच में कौन सी दो टीमें हिस्सा लेंगी इसका फैसला होने में अभी समय है लेकिन अगर टीम इंडिया फाइनल में पहुंचती है, तो उसे अभी एशिया कप में कुल चार मैच और खेलने हैं। टीम इंडिया का अगला मुकाबला 4 सितंबर को पाकिस्तान या हांगकांग से होना है। पाकिस्तान और हांगकांग के बीच 2 सितंबर को मैच खेला जाना है और जो भी टीम जीतेगी वह अगले राउंड में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। इसके अलावा टीम इंडिया को 6 और 8 सितंबर को भी मैच खेलने हैं। 6 सितंबर को टीम इंडिया को ग्रुप B की टॉप टीम से भिड़ना होगा। ग्रुप बी में अपने दोनों मैच जीतकर अफगानिस्तान टॉप टीम है। तो भारत को 6 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलना होगा...
श्रीलंका कप्तान दासुन शनाका के वर्ल्ड क्लास गेंदबाज वाले बयान पर बांग्लादेश के कोच का पलटवार

श्रीलंका कप्तान दासुन शनाका के वर्ल्ड क्लास गेंदबाज वाले बयान पर बांग्लादेश के कोच का पलटवार

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली एशिया कप 2022 में गुरुवार को बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें सुपर-4 में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी। ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का होने वाला है। क्योंकि दोनों ही अपना पहला मुकाबला हार चुकी हैं, ऐसे में सुपर-4 में जगह बनाने के लिए ये मैच जीतना जरूरी है। दोनों ही टीमों को अफगानिस्तान से हार का सामना करना पड़ा है, जोकि लगातार दो मैच जीतकर टूर्नामेंट के दूसरे राउंड के लिए क्वालीफाई कर चुका है।  भारत के बाद श्रीलंका इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम रही है। टीम ने 5 बार ट्रॉफी जीती है, जबकि बांग्लादेश पहली ट्रॉफी की तलाश में है। बांग्लादेश की टीम ने जिस तरह से टूर्नामेंट में शुरुआत की है, उसे देखकर हर कोई हैरान है। वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान की टीम ने लीग स्टेज में अपनी विपक्षी टीमों को एकतरफा मुकाबलों में हराया है।  इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले बांग्लादेश और...