Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर अपनी हंसी नहीं रोक पाए सूर्यकुमार यादव

पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर अपनी हंसी नहीं रोक पाए सूर्यकुमार यादव

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और विराट कोहली हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच के दौरान शुरुआती ओवरों में रन तो बना रहे थे, लेकिन धीमे रन रेट से वह स्कोर को बढ़ा रहे थे। विराट कोहली ने कुछ ओवरों में ही बड़े शॉट खेलकर अपने इरादे साफ कर दिए थे, लेकिन दूसरे छोर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लंबे वक्त के बाद वापसी कर रहे केएल राहुल के लिए रन बनाना आसान नहीं हो रहा था। ग्रुप ए के अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में केएल राहुल 39 गेंद में 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ये उनकी सबसे धीमी पारियों में से एक थी। 13वें ओवर में उनके आउट होने के बाद सूर्यकुमार मैदान पर उतरे और उन्होंने अपनी पारी से मैच में भारत का पलड़ा भारी कर दिया था। सूर्यकुमार ने 26 गेंदों में 68 रन की दमदार पारी खेली। ...
सूर्यकुमार यादव से इंटरव्यू में विराट कोहली ने समझाया क्या है टीम इंडिया में अब उनका रोल

सूर्यकुमार यादव से इंटरव्यू में विराट कोहली ने समझाया क्या है टीम इंडिया में अब उनका रोल

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली हांगकांग के खिलाफ सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के बल्ले से जमकर छक्के निकले। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी निभाई और टीम को 192 रनों के स्कोर पर पहुंचाया। इस मैच के बाद बीसीसीआई टीवी पर सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली की बातचीत पोस्ट की गई है। पहले विराट ने सूर्या का इंटरव्यू लिया और फिर खुद भी किंग कोहली से सवाल किया। सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली से पूछाः मुझे आपके साथ बैटिंग करना बहुत अच्छा लगता है, विकेट को देखते हुए, जो बल्लेबाजी के लिए बहुत आसान नहीं था, आप जब बैटिंग के लिए गए, तो आपका क्या अप्रोच था? ...
रोड सेफ्टी विश्व सीरीज में सचिन तेंदुलकर होंगे इंडियन लीजेंड्स के कप्तान, 10 सितंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

रोड सेफ्टी विश्व सीरीज में सचिन तेंदुलकर होंगे इंडियन लीजेंड्स के कप्तान, 10 सितंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

स्पोर्ट्स
मुंबई दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर रोड सेफ्टी विश्व सीरीज के दूसरे सत्र में मौजूदा चैंपियन इंडिया लीजेंड्स की अगुवाई करेंगे। आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की। यह टूर्नामेंट 10 सितंबर से 22 दिन तक विभिन्न स्थलों पर खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मैच कानपुर में होगा, जबकि रायपुर में दोनों सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा। जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिन दो अन्य स्थानों पर मैच खेले जाएंगे उनमें इंदौर और देहरादून शामिल हैं। टूर्नामेंट में इस बार न्यूजीलैंड लीजेंड्स की टीम भी भाग लेगी। देश और विश्व भर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के मुख्य उद्देश्य के साथ खेले जाने वाली इस प्रतियोगिता में भारत और न्यूजीलैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और इंग्लैंड की टीमें भी हिस्सा लेंगी। इस सीरीज को भारत सरकार के परिवहन मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण तथा...
पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने उड़ाई विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की खिल्ली, खानी पड़ी मुंह की

पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने उड़ाई विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की खिल्ली, खानी पड़ी मुंह की

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तानी जर्नलिस्ट अर्फा फिरोज जेक ने भारत और हांगकांग के बीच हुए मैच के बाद ऐसा ट्वीट किया, जिसके चलते वह भारतीय क्रिकेट फैन्स के निशाने पर आ गए। हांगकांग के खिलाफ विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने पचासा जड़ा, जिसके बाद हांगकांग की ओर से बाबर हयात ने 41 रनों की पारी खेली। फिरोज ने ट्विटर पर लिखा की बाबर की पारी विराट और सूर्या की पारी से बेहतर थी। इस पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने ट्विटर पर लिखा, 'बाबर हयात का इंडिया के खिलाफ बनाया गया 41 रन का स्कोर विराट कोहली के 59 और सूर्यकुमार यादव के 68 रनों की पारी से बेहतर था। भारत के बल्लेबाजों ने हांगकांग के बॉलिंग अटैक के खिलाफ ये रन बनाए, जबकि विराट और सूर्या ने हांगकांग के गेंदबाजों की धुनाई की। यह जरूरी नहीं है कि हमेशा विराट की तारीफ की जाए, भले उसने कमजोर टीम के खिलाफ रन बनाए हों।' फिर क्या था, इंडियन क्रिकेट फैन्स ने जमकर फिरोज...
जिले की सभी 269 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का ‘महाकुंभ’ शुरू

जिले की सभी 269 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का ‘महाकुंभ’ शुरू

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ ब्लॉक के गांव फतेहगढ़ में विधायक ने किया राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल का शुभारंभहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राष्टÑीय खेल दिवस पर सोमवार को जिले की सभी 269 ग्राम पंचायतों में एकसाथ राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल का शुभारंभ हुआ। खिलाड़ियों में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया। इसके अलावा ग्रामीणों ने भी मौके पर मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पहले दिन सभी छह खेलों कबड्डी, वॉलीबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, हॉकी, खो-खो और शूटिंग वॉलीबॉल के मुकाबले हुए। कबड्डी, वॉलीबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट एवं हॉकी के मुकाबलों में बालक और बालिका दोनों वर्ग, खो-खो में केवल बालिका वर्ग और शूटिंग वॉलीबॉल में केवल बालक वर्ग ने हिस्सा लिया। राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल शुभारंभ का जिला स्तरीय कार्यक्रम भादरा की ग्राम पंचायत भिरानी में आयोजित हुआ। इसके अलावा जिले के सभी ब्लॉक में मुख्य समारोह ...
कांस्य पदक जीतकर फहराया परचम

कांस्य पदक जीतकर फहराया परचम

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हाल ही में वियतनाम में आयोजित हुई सातवीं एशियन पैरा ताईक्वांडो ओपन चैम्पियनशिप-2022 में संदीपसिंह मान ने कांस्य पदक जीतकर हनुमानगढ़ जिले के साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया। मूलत: 21 से 23 अगस्त तक आयोजित इस चैम्पियनशिप में हनुमानगढ़ जंक्शन निवासी संदीपसिंह मान ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक झटका। इसके साथ ही संदीपसिंह मान इस भार वर्ग में पदक जीतने वाले पहले पैरा भारतीय खिलाड़ी बने। इस चैम्पियपशिप में भारत के दो खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते। इसमें से एक कांस्य पदक हनुमानगढ़ के खिलाड़ी संदीप मान को मिला। संदीपसिंह मान की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। गौरतलब है कि इससे पहले संदीपसिंह मान 4-5 जून को बुल्गारिया में आयोजित प्रथम ताईक्वांडो पैरा ग्रांड प्रिक्स में हिस्सा लेने वाले पहले भारतीय पैरा ताईक्वांडो पैरा खिलाड़ी बने थे। अभी ...
IND vs PAK मैच के बाद हारिस राउफ को विराट कोहली से मिला खास गिफ्ट

IND vs PAK मैच के बाद हारिस राउफ को विराट कोहली से मिला खास गिफ्ट

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान और भारत के क्रिकेटर्स की ऑनफील्ड केमेस्ट्री देखकर अब हर कोई हैरान रह जाता है। एक समय जब भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होता था और मैदान पर एक-दो खिलाड़ियों के बीच तनातनी देखने को मिल ही जाती थी, लेकिन अब दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच एक-दूसरे के लिए रिस्पेक्ट साफ नजर आती है। मैच के बाद टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ को एक यादगार गिफ्ट दिया। अपने कलेक्शन में धोनी की साइन की हुई सीएसके जर्सी रखने वाले राउफ के पास अब विराट की साइन की हुई इंडियन टीम की जर्सी भी है।...
भारत ने लिया वर्ल्ड कप की हार का बदला:एशिया कप में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, हार्दिक ने लगाया विनिंग सिक्स

भारत ने लिया वर्ल्ड कप की हार का बदला:एशिया कप में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, हार्दिक ने लगाया विनिंग सिक्स

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
टीम इंडिया ने पाकिस्तान से पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार का हिसाब चुकता कर दिया है। भारत ने एशिया कप के ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली पाक टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत को 10 विकेट से हराया था। हार्दिक पंड्या भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने गेंदबाजी में कमाल करते हुए तीन विकेट लिए थे। इसके बाद दबाव भरे पलों में बेहतरीन पारी खेलते हुए 17 गेंदों पर 33 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। आखिरी ओवर का रोमांचटीम इंडिया को जीत के लिए आखिरी ओवर में 7 रन चाहिए थे। पहली ही गेंद पर रवींद्र जडेजा बोल्ड हो गए। दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक एक रन लेकर हार्दिक को स्ट्राइक दे दिया...
टिब्बी ब्लॉक में 1411 टीमें लेंगी हिस्सा, तैयारियां पूर्ण

टिब्बी ब्लॉक में 1411 टीमें लेंगी हिस्सा, तैयारियां पूर्ण

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
आज से शुरु होंगे ग्रामीण ओलंपिक खेलटिब्बी (सीमा सन्देश न्यूज)। नगरपालिका सहित ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर सोमवार से शुरु हो रहे चार दिवसीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल के प्रचार-प्रसार के लिए रविवार को कस्बे में जागरुकता रैली निकाली गई। पैदल निकाली गई रैली को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि कुलवंत सिंह सुथार, तहसीलदार हरीश कुमार टाक, प्रधानाचार्य जगदीश कुमार भाटी, रोहिताश चुघ आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं व अन्य स्टूडेंट्स ने भाग लिया। रैली में खेल से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां व बैनर के साथ नारे लगाकर खेल जागरुकता का संदेश दिया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल में खिलाड़ियों को बढ़ चढ़ भाग लेने की बात की। सोमवार सुबह आठ से कस्बे के राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेज...
ओलम्पिक टूर्नामेंट को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह, तैयारियां पूरी

ओलम्पिक टूर्नामेंट को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह, तैयारियां पूरी

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
सूरांवाली (सीमा सन्देश न्यूज)। सूरांवाली में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलकूद प्रतियोगिता का कल सोमवार को होगा आगाज। टूर्नामेंट को लेकर युवाओं सहित सभी ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह, बेसब्री से कर रहे है इंतजार। मिली जानकारी के अनुसार कल सोमवार सुबह 9 बजे विधिवत रूप से खेलों का महाकुंभ होगा शुरू आयोजन को लेकर सभी तैयारियां मुकम्मल। उदघाटन समारोह में ग्राम पंचायत सरपंच सहित गणमान्य नागरिक करेंगे शिरकत। प्रधानाचार्य सूरज प्रकाश की पूरी टीम जुटी हुई है व्यवस्था बनाने में आयोजन स्थल गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में खेल मैदान किया गया है तैयार, युवाओं सहित पंचायत का हर नागरिक कर रहा है सहयोग, ओलम्पिक खेल सरकार की अच्छी शुरुआत हर तरफ हो रही है सराहना ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा अवसर आज दिनाँक 28 अगस्त को जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक श्री बंशी लाल जी सिहाग ने आज खेल मैद...