Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

PAK दिव्यांग फैन से मिलने पहुंचे विराट कोहली

PAK दिव्यांग फैन से मिलने पहुंचे विराट कोहली

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है और पाकिस्तान भी इसमें शामिल है। पाकिस्तान में विराट का क्रेज ऐसा है कि कुछ ऐसे फैन्स हैं, जो एशिया कप 2022 देखने सिर्फ इसलिए आए हैं कि विराट कोहली से मुलाकात हो जाए। ऐसी ही एक दिव्यांग फैन है पाकिस्तान की, जो विराट से मिलने के लिए बहुत दूर से आई और इस स्टार बल्लेबाज ने उसकी ख्वाहिश पूरी भी की। एशिया कप 2022 की तैयारियों में जुटे विराट ने प्रैक्टिस सेशन के बाद जाकर इस फैन से मुलाकात की और फिर उसके साथ सेल्फी भी क्लिक कराई।...
Asia Cup 2022 के लिए कुलदीप सेन समेत चार और गेंदबाज जुड़े टीम इंडिया से, मिली ये जिम्मेदारी

Asia Cup 2022 के लिए कुलदीप सेन समेत चार और गेंदबाज जुड़े टीम इंडिया से, मिली ये जिम्मेदारी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम में चार और गेंदबाजों को शामिल किया गया है, हालांकि इन चारों को एक खास काम के लिए टीम में जगह मिली है। आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले कुलदीप सेन समेत चार गेंदबाजों को नेट बॉलर के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किया गया है। एशिया कप के लिए दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल पहले ही स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर टीम इंडिया के साथ हैं।...
सूर्यकुमार यादव के पास बाबर आजम को पछाड़ने का बड़ा मौका, T20I में बन सकते हैं नंबर वन बल्लेबाज

सूर्यकुमार यादव के पास बाबर आजम को पछाड़ने का बड़ा मौका, T20I में बन सकते हैं नंबर वन बल्लेबाज

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्युकमार यादव ने अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत व्हाइट बॉल क्रिकेट में भारतीय टीम के अहम सदस्य बन गए हैं। हालांकि सूर्यकुमार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा था, लेकिन एक बार टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के बाद सूर्यकुमार ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और टीम को कई मैचों में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। आगामी एशिया कप में भी सूर्यकुमार यादव से टीम को ऐसे ही कई दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। ...
चिराग-सात्विक की जोड़ी ने विश्व चैम्पियन को चखाया हार का स्वाद

चिराग-सात्विक की जोड़ी ने विश्व चैम्पियन को चखाया हार का स्वाद

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
टोक्यो (वार्ता). भारत की शीर्ष बैडमिंटन जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी शुक्रवार को विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी ताकुरो होकी और जापान के यूगो कोबायाशी को पराजित करके जीत का परचम लहराना जारी रखा और अब वे सेमीफाइनल में टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मलेशियाई जोड़ी आरोन चिया और सोह वूई यिक से भिड़ेंगे।विश्व की सातवें नंबर की भारतीय जोड़ी ने खिताब के प्रबल दावेदारों और गत चैम्पियन होकी और कोबायाशी को सवा घंटे की अवधि में 24-22, 15-21, 21-14 से हराकर पुरुष युगल का पदक हासिल कर लिया। वर्ष 2011 में महिला युगल बैडमिंटन में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जीत के बाद अनुशासन में भारत का दूसरा विश्व चैंपियनशिप पदक है।चिराग-सात्विक की जोड़ी की इस जीत के साथ भारत के लिए यह 13वां पदक है।इससे पहले अंतिम आठ में जगह बनाने वाली भारतीय जोड़ी एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला तीसरी वरीयता प्राप्त इं...
शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर ने एक दूसरे को किया अनफॉलो, ब्रेकअप की चर्चा हुई तेज

शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर ने एक दूसरे को किया अनफॉलो, ब्रेकअप की चर्चा हुई तेज

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के बीच करीब दो साल पहले रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थीं। उसी तरह अब दोनों के बीच ब्रेकअप की चर्चा तेज हो गई है। इसके पीछे का कारण ये बताया जा रहा है कि शुभमन गिल और सारा ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। दोनों काफी समय तक एक दूसरे को फॉलो किए हुए थे।  जिम्बाब्वे दौरे पर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे और दौरे पर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने वाले शुभमन गिल ने एक क्रिप्टिक इंस्टा पोस्ट किया है, जिससे लग रहा है कि वे बीते बातों को भूलना चाहते हैं। उन्होंने अपने एक एड शूट का फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "मैं अपने भविष्य के प्रति वफादार हूं, अतीत के प्रति नहीं।" इस पोस्ट पर तमाम लड़कियों के कमेंट आ रहे हैं।  दरअसल, जिम्बाब्वे में अच्छे प्रदर्शन के बाद शुभमन गिल और सारा तेंदुल...
वो दो पाकिस्तानी तेज गेंदबाज तो मुझे स्पिनर लग रहे थे, वीरेंद्र सहवाग ने सुनाया एकदम मस्त किस्सा

वो दो पाकिस्तानी तेज गेंदबाज तो मुझे स्पिनर लग रहे थे, वीरेंद्र सहवाग ने सुनाया एकदम मस्त किस्सा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ खूब रन बनाए हैं, मुल्तान टेस्ट में ठोका गया उनका तिहरा शतक आज भी कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हुए है। सहवाग ने इस पारी को लेकर एक खास किस्सा सुनाया है और साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच की राइवलरी पर भी ्अपनी बात रखी। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का मैच 28 अगस्त को खेला जाना है और दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एशिया कप 2022 में भारत vs पाकिस्तान मैच से पहले स्टार स्पोर्ट्स पर सहवाग ने कहा, 'इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच की मेरी फेवरेट मेमोरी मुल्तान की 309 रनों की पारी है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि सहवाग जैसा बल्लेबाज तिहरा शतक लगाएगा। जब मैं खेलता था तो मीडिया में लोग लिखते थे कि सहवाग टेस्ट खिलाड़ी नहीं है और बड़ी पारी नहीं खेल सकता। उस पारी की सबसे अच्छी बात यह थी कि उससे पहले की पाकिस्तान के खि...
जेम्स एंडरसन ने बना दिया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग भी हासिल नहीं कर पाए थे ये उपलब्धि

जेम्स एंडरसन ने बना दिया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग भी हासिल नहीं कर पाए थे ये उपलब्धि

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के सबसे सफल तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट में टीम के लिए मैदान में उतरकर एक अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल की। अपनी टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में  सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाने वाले एंडरसन ने इंग्लैंड में अपने 100वें टेस्ट में भाग लिया। इस तरह वह किसी एक देश में टेस्ट क्रिकेट में इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले पहले क्रिकेटर बन गए। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एक देश (भारत) में सर्वाधिक टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने भारत में कुल 94 टेस्ट मैच खेले थे। इस रिकॉर्ड को एंडरसन पहले ही तोड़ चुके हैं और वे एक देश में 100 टेस्ट खेलने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र खिलाड़ी हैं। सचिन अब इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया में 92 टेस्ट) और एंडरसन के साथी स्टुअर्ट ब्रॉ...
‘आउट ऑफ फॉर्म’ विराट कोहली को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान ने किया ट्वीट

‘आउट ऑफ फॉर्म’ विराट कोहली को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान ने किया ट्वीट

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत बनाम पाकिस्तान मैच एशिया कप 2022 में 28 अगस्त की शाम को होना है और ये मैच अब से नहीं, बल्कि कई महीनों से चर्चा का केंद्र बनाया हुआ है। इससे भी ज्यादा चर्चा में इस समय टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली हैं, जिन्हें आउट ऑफ फॉर्म बताया जा रहा है। भारत और पाकिस्तान की टीम रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में अपने एशिया कप 2022 अभियान की शुरुआत करेंगी, लेकिन इससे पहले हर कोई विराट को लेकर बात कर रहा है। इस लिस्ट में पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम भी जुड़ गया है।  वैसे तो अजहर ने विराट कोहली का नाम नहीं लिया है, लेकिन अपने एक क्रिप्टिक ट्वीट के जरिए उन्होंने विराट कोहली का सपोर्ट जरूर किया है। एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन ने लिखा, "'आउट ऑफ फॉर्म' एक ऐसा मुहावरा है जो एक खिलाड़ी पर अभूतपूर्व दबाव डालता है। उन्हें बस आगे बढ़ने दें और...
एशिया कप में पाकिस्तान के गेंदबाजों पर बरसने वाले हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली

एशिया कप में पाकिस्तान के गेंदबाजों पर बरसने वाले हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली एशिया कप 2022 की तैयारियों में टीम इंडिया जुट गई है। भारत के निशाने पर पाकिस्तान की टीम है। पाकिस्तान के ही गेंदबाजों पर बरसने की तैयारी भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई द्वारा जारी एक वीडियो में रोहित शर्मा और विराट कोहली को प्रैक्टिस सेशन में दमदार टच में देखा जा सकता है, जहां उन्होंने गेंदबाज और थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट पर जमकर शॉट लगाए।  ये वीडियो बुधवार 24 अगस्त का है, जब दुबई में टीम इंडिया ने एशिया कप 2022 से पहले अपने पहले नेट सेशन में हिस्सा लिया। सबसे पहले विराट कोहली नेट्स में दिखे और रोहित शर्मा भी फिर उनके साथ नजर आए। विराट और रोहित ने एक ही नेट में जमकर अभ्यास किया। दोनों ही बल्लेबाज अच्छे टच में नजर आए और पाकिस्तान से भिड़ने से पहले ये टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत है। ...
बल्लेबाजी कोच ने बाबर आजम की शान में पढ़े कसीदे, कहा- वे खिलाड़ी और कप्तान के रूप में अद्भुत हैं

बल्लेबाजी कोच ने बाबर आजम की शान में पढ़े कसीदे, कहा- वे खिलाड़ी और कप्तान के रूप में अद्भुत हैं

स्पोर्ट्स
दुबई पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच मोहम्मद यूसुफ ने गुरुवार को कहा कि स्टार बल्लेबाज बाबर आजम इस समय एक खिलाड़ी और अपनी टीम के कप्तान के रूप में असाधारण क्रिकेट खेल रहे हैं। आजम 2022 में शानदार फॉर्म में हैं। वह एकदिवसीय और टी20 आई प्रारूप में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं, जबकि टेस्ट रैंकिंग में वह तीसरे स्थान पर हैं। इस साल सभी प्रारूपों में बाबर आजम ने 15 मैच खेले हैं, जिनकी 19 पारियों में 78.11 की औसत से 1406 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 196 रन है। इस साल उनके बल्ले से पांच शतक और दस अर्धशतक निकले हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहम्मद यूसुफ ने कहा, "बाबर आजम पिछले दो-तीन सालों से सभी को दिखा रहे हैं कि वह एक बड़े खिलाड़ी हैं और दबाव की परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं। एक खिलाड़ी तभी बड़ा होता है जब वह दबाव में अच्छा प्रदर्शन करता है। वह खेल में ...