Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

क्रुणाल पांड्या के साथ हुए झगड़े पर दीपक हुड्डा ने तोड़ी चुप्पी

क्रुणाल पांड्या के साथ हुए झगड़े पर दीपक हुड्डा ने तोड़ी चुप्पी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल नीलामी में जब नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स ने क्रुणाल पांड्या और दीपक हुड्डा को खरीदा तो क्रिकेट के गलियारों में खूब चर्चा होने लगी थी। यह चर्चा इसलिए हो रही थी क्योंकि एक घरेलू टूर्नामेंट के दौरान इन दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी तकरार हुई था और दीपक हुड्डा ने तो टीम का साथ भी छोड़ दिया था। मगर आईपीएल में ये दोनों खिलाड़ी एक बार फिर एक ही टीम से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। क्रुणाल पांड्या के साथ हुए विवाद पर दीपक हुड्डा ने हाल ही में चुप्पी तोड़ी है और उन्हें अपना भाई बताया है।...
वड़ा पाव के चक्कर में बुरे फंसे सहवाग

वड़ा पाव के चक्कर में बुरे फंसे सहवाग

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय टीम के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह अपने मीम्स और हाजिर जवाबी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच को लेकर किए ट्वीट से सहवाग बुरे फंस गए। दरअसल उन्होंने अपने ट्वीट में पैट कमिंस की पारी की तारीफ की और इस दौरान उन्होंने इसमें वड़ा पाव का भी जिक्र किया था, जिससे मुंबई इंडियंस के फैंस काफी नाराज हो गए और उन्होंने सहवाग को भला बुरा कहना शुरू कर दिया।  सहवाग ने मुंबई के पसंदीदा स्नैक 'वड़ा पाव' का जिक्र किया और कहा कि यह (मैच) मुंबई के खिलाड़ियों से वड़ा पाव छीनने जैसा है। पूर्व क्रिकेटर ने ट्वीट करके लिखा, ''मुंह से निवाला छीन लिया, माफ करना वड़ा पाव छीन लिया। पैट कमिंस, क्लीन हिटिंग के सबसे शानदार प्रदर्शन में से एक।''...
प्रतिद्वंदी को पटखनी देने की होड़

प्रतिद्वंदी को पटखनी देने की होड़

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला कुश्ती संघ की ओर से गुरुवार को गांव मक्कासर की भागीरथ व्यायामशाला में अंडर 23 जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यादवेंद्र सिंह थे जबकि अध्यक्षता जगतपाल जांगू ने की। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में 50 किलोग्राम भार वर्ग में रिया, 53 किलोग्राम भार वर्ग में पुष्पा, 55 किलोग्राम भार वर्ग में मोनिका, 68 किलोग्राम भार वर्ग में मोनिका श्योराण और 72 किलोग्राम भार वर्ग में किरण कुमारी प्रथम स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में फ्री स्टाइल में 57 किलोग्राम भार वर्ग में विजय कुमार, 61 किलोग्राम भार वर्ग में सज्जन कुमार, 65 किलोग्राम भार वर्ग में मुदस्सर खान, 70 किलोग्राम भार वर्ग में संजय नेहरा, 80 किलोग्राम भार वर्ग में भरत तथा 86 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल प्रथम स्थान पर रहे। ग्री...
मुंबई इंडियंस चाहेगी सीजन की पहली जीत, कोलकाता नाइट राइडर्स से होगी भिड़ंत

मुंबई इंडियंस चाहेगी सीजन की पहली जीत, कोलकाता नाइट राइडर्स से होगी भिड़ंत

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पुणे के एमसीए स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2022 का 14वां लीग मैच खेला जाना है। इस मैच में मुंबई के पास टूर्नामेंट में वापसी करने का मौका है। मुंबई इंडियंस अपने पहले दो मैच हार चुकी है, जबकि कोलकाता की टीम 3 में से 2 मैच जीतने में सफल रही है। ऐसे में ये मुकाबला कांटे का होने वाला है। ...
रोहित शर्मा का क्या है मुंबई इंडियंस के लिए अगला प्लान

रोहित शर्मा का क्या है मुंबई इंडियंस के लिए अगला प्लान

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि हम पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे, क्योंकि हम आईपीएल 2022 में पहले दो मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार गए हैं। हालांकि, कप्तान रोहित का कहना है कि हम उन मैचों को देख सकते हैं, जिनमें हमने गलती की। कैप्टन कॉर्नर के नए एपिसोड में रोहित शर्मा ने कहा, "हमें वह शुरुआत नहीं मिली जिसकी हम तलाश कर रहे थे और अगर मुझे सब कुछ संक्षेप में बताना है, तो यह उतना ही सरल है, हमने खेल के महत्वपूर्ण पलों को जाने दिया है।"  हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि अब हमें आगे देखना जरूरी है। उन्होंने कहा, "यह महत्वपूर्ण है कि हम अपना ध्यान केंद्रित रखें, महत्वपूर्ण यह है कि आगे क्या होगा।" रोहित मौजूदा परिस्थितियों में सर्वश्रेष्ठ खेलने के बारे में भी सलाह दी। उन्होंने कहा, "इनमें से बहुत से खिलाड़ी पहले मुंबई में नहीं खेले हैं इसल...
राजस्थान रॉयल्स को लगा झटका, नाथन कुल्टर नाइल आईपीएल 2022 से हुए बाहर

राजस्थान रॉयल्स को लगा झटका, नाथन कुल्टर नाइल आईपीएल 2022 से हुए बाहर

स्पोर्ट्स
मुंबई राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल आईपीएल के 15वें सीजन से बाहर हो गए हैं। कुल्टर नाइल चोट से कारण लीग के 15वें सीजन में बाकी बचे मैचों में नहीं खेल पाएंगे। नाथन के बाहर होने से राजस्थान की टीम को तगड़ा झटका लगा है। राजस्थान ने इस सीजन में अब तक तीन में से दो मैच जीते हैं।हालांकि, अभी तक राजस्थान ने कूल्टर नाइल की रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। राजस्थान ने आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में कूल्टर नाइल को दो करोड़ रुपये में खरीदा था। तेज गेंदबाज कुल्टर नाइल को यह चोट सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में लगी थी। इस मैच में राजस्थान ने हैदराबाद को 61 रनों से करारी मात दी थी। मुकाबले के दौरान कुल्टर नाइल बहुत महंगे साबित हुए थे और उन्होंने 3 ओवर में 48 रन लुटा दिए थे।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाथन कूल्टर नाइल के हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर ...
दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी

दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2022 का सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब तक ठीक-ठाक गुजरा है। दिल्ली की टीम को पहले मैच में जीत मिली थी, लेकिन दूसरे मैच में हार मिली थी। हालांकि, अब दिल्ली कैपिटल्स की एक परेशानी खत्म होने जा रही है। जी हां, दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर डेविड वार्नर और तेज गेंदबाज एनरिक नोर्खिया अब आईपीएल 2022 में उतरने के लिए उपलब्ध हैं। इस बात की जानकारी असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन ने दे दी है।  दिल्ली की टीम के सहायक कोच शेन वॉटसन ने कहा है कि डेविड वार्नर और एनरिक नोर्खिया 7 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध होंगे। डेविड वार्नर हाल ही में पाकिस्तान से लौटे हैं, जबकि एनरिक नोर्खिया चोट से उबर रहे थे। वे काफी समय पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ गए थे, लेकिन उनकी चोट टीम के लिए चिंता का कारण बनी हुई थी। हालांकि, अब उन्होंने मैच फिटनेस क...
ड्रेसिंग रूम में ग्लेन मैक्सवेल की बॉडी मसाज करते दिखे विराट कोहली

ड्रेसिंग रूम में ग्लेन मैक्सवेल की बॉडी मसाज करते दिखे विराट कोहली

स्पोर्ट्स
मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में बैंगलोर ने राजस्थान को 4 विकेट से हराकर सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। बैंगलोर के लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली इस मैच में पांच बनाकर रन आउट हो गए। आउट होने के बाद कोहली का ड्रेसिंग रूम में ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के साथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोहली मैक्सवेल को बॉडी मसाज देते नजर आ रहे हैं।  दअरसल राजस्थान से मिले 170 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही बैंगलोर ने एक समय 87 रन तक ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए 23 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 44 रन बनाकर टीम को शानदार जीत दिला दी। कार्तिक ने एक ही ओवर में 21 रन बटोरे। इस दौरान...
रोहित शर्मा की कप्तानी की होगी अग्निपरीक्षा

रोहित शर्मा की कप्तानी की होगी अग्निपरीक्षा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली IPL 2022 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही है। पांच बार की चैंपियन मुंबई की टीम को इस सीजन अपने जीत का खाता खोलना बाकी है। मुंबई ने इस सीजन में अभी तक अपने दोनों मैच गंवाये हैं। उसे पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने चार विकेट से जबकि दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 23 रन से हराया था। कप्तान रोहित शर्मा केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिये कई क्षेत्रों में सुधार चाहेंगे। केकेआर की टीम पंजाब किंग्स पर छह विकेट से जीत दर्ज करने के बाद बढ़े मनोबल के साथ इस मैच में उतरेगी।राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में तेज गेंदबाज बासिल थंपी और स्पिनर मुरूगन अश्विन मुंबई के लिये कमजोर कड़ी साबित हुए थे। थंपी ने एक ओवर में 26 और अश्विन ने तीन ओवर में 32 रन लुटाये थे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज डेनियल सैम्स ने भी पिछले दो मैचों में रन लुटाये हैं और वह विकेट लेने में भी नाकाम रहे। इन ती...
युजवेंद्र चहल ने विराट कोहली को किया रन आउट

युजवेंद्र चहल ने विराट कोहली को किया रन आउट

स्पोर्ट्स
मुंबई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2022 के 13वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हरा दिया। बैंगलोर को राजस्थान से ​170 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने पांच गेंद शेष रहते छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मुकाबले आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से कुछ खास नहीं कर सके और पांच रन बनाकर रन आउट हो गए। कोहली को उन्हीं के पूर्व टीम साथी युजवेंद्र चहल ने कप्तान संजू सैमसन के साथ मिलकर रन आउट किया। चहल द्वारा कोहली को रन आउट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इस पर मजेदार मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स ने भी इस रन आउट पर मजेदार कमेंट किया है।...