Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

केशव महराज के सात विकेट, बांग्लादेश 220 रन से हारा

केशव महराज के सात विकेट, बांग्लादेश 220 रन से हारा

स्पोर्ट्स
डरबन (वार्ता). बांग्लादेश की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिले 274 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को तीन विकेट पर 11 रन से आगे खेलते हुए मात्र 53 रन पर ढेर हो गयी और उसे 220 रन से हार का सामना करना पड़ा।केशव महराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 32 रन देकर सात विकेट झटके जबकि ऑफ स्पिनर साइमन हार्पर ने नौ ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए। केशव ने कल दो और हार्पर ने एक विकेट लिया था। केशव ने आज पांच और हार्पर ने दो विकेट झटके। बांग्लादेश का यह दूसरा न्यूनतम और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे कम स्कोर है। दक्षिण अफ्रीका की 2013 के बाद से डरबन में यह पहली टेस्ट जीत है।नजमुल हुसैन शांतो ने 26 और तस्कीन अहमद ने 14 रन बनाये। केशव को उनकी घातक गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।...
दो बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता को हराकर मोनिका सेमीफाइनल में

दो बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता को हराकर मोनिका सेमीफाइनल में

स्पोर्ट्स
नयी दिल्ली (वार्ता). भारतीय मुक्केबाज मोनिका ने दो बार की विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता फिलीपींस की जोसी गुबुको को सोमवार को महिला 48 किग्रा वर्ग में हराकर फुकेट में थाईलैंड ओपन अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।हरियाणा के रोहतक की 26 वर्षीय मोनिका ने अनुभवी गुबुको को 4-1 के अंतर से हराया। गुबुको ने 2012 और 2018 विश्व चैंपियनशिप में क्रमशः स्वर्ण और कांस्य पदक जीते थे।मोनिका का सेमीफाइनल में वियतनाम की ट्रान डीएम कियु से मुकाबला होगा जिन्हे पिछले राउंड में बाई मिल गयी थी।भारत के दो अन्य मुक्केबाज आशीष कुमार(81) और मनीषा ने भी थाई प्रतिद्वंद्वियों को हराकर अंतिम चार में जगह बना ली है। इस बीच रेनू (54) और मोनिका (63) का अभियान क्वार्टरफाइनल में हार के साथ समाप्त हो गया।...
हरमनप्रीत की हैट्रिक से भारत ने इंग्लैंड को 4-3 से हराया

हरमनप्रीत की हैट्रिक से भारत ने इंग्लैंड को 4-3 से हराया

स्पोर्ट्स
भुवनेश्वर (वार्ता). उप कप्तान एवं डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह की गोलों की हैट्रिक की बदौलत भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यहां कलिंग स्टेडियम में रविवार को खेले गए 2021-22 एफआईएच प्रो हॉकी लीग मुकाबले में इंग्लैंड को 4-3 से हरा दिया। भारत इस जीत के साथ एफआईएच प्रो लीग अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।भारत की इंग्लैंड पर यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले भारत ने शनिवार को इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया था। भारत 10 मैचों में छह जीत, दो मैचों में सीधी हार तथा एक शूटआउट में जीत और एक शूटआउट में हार के साथ 21 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है, जबकि जर्मनी 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जिसने 2021-22 पुरुष एफआईएच प्रो हॉकी लीग में अब तक आठ मैच खेले हैं, जिसमें से उसने पांच में सीधी जीत और एक में शूटआउट से जीत हासिल की है, जबकि दो मैच हारे हैं।भारत और इंग्लैंड के बीच कांटे का मुकाबला ...
न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को 3-0 से किया क्लीन स्वीप

न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को 3-0 से किया क्लीन स्वीप

स्पोर्ट्स
हैमिल्टन (वार्ता). मार्टिन गप्टिल (106) और विल यंग (120) के शानदार शतकों और फिर मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने सोमवार को यहां तीसरे और आखिरी वनडे मैच में नीदरलैंड को 115 रन से एकतरफा अंदाज में हरा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया।मेजबान न्यूजीलैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों गप्टिल और यंग के शतकों से 50 ओवर में आठ विकेट पर 333 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर मैट हेनरी और अन्य गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी की बदौलत नीदरलैंड को 42.3 ओवर में 218 रन पर ऑलआउट कर दिया। यंग को मैच विजयी शतकीय पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और सीरीज में दो शतकों समेत कुल 224 रन बनाने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ पुरस्कार दिया गया।12 के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद गप्टिल और यंग ने टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने ...
2016 के वो दो मैच, जिनकी हार का दर्द आज भी विराट कोहली के सीने में ताजा है

2016 के वो दो मैच, जिनकी हार का दर्द आज भी विराट कोहली के सीने में ताजा है

स्पोर्ट्स
आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली को हम रन मशीन के नाम से भी जानते हैं। 2016 कोहली के करियर के सबसे बेहतरीन साल में से एक है। इस दौरान कोहली के बल्ले से अंतरराष्ट्रीय मंच के साथ-साथ फ्रेंचाइजी क्रिकेट में आरसीबी के लिए भी खूब रन निकले थे, मगर वह फिर भी खिताब जीतने में सफल नहीं हो पाए थे। आईपीएल 2016 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को फाइनल में मात दी थी, तो वहीं 2016 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल में भारत को हार का स्वाद चखाया था। यह दो हार भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली के सीने में आज भी ताजा है और कोहली ने खुद इस बात को माना है। आरसीबी द्वारा यूट्यूब पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में जब विराट कोहली से पूछा गया कि वो कौन सा एक मैच है जिसने आपका दिल तोड़ा तो कोहली ने कहा "2016 आईपीएल का फाइनल और उसी साल टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनखेड़े म...
अगर ऑक्शन ना होता तो मुंबई इंडियंस से पहले इस टीम के कप्तान बनते रोहित शर्मा

अगर ऑक्शन ना होता तो मुंबई इंडियंस से पहले इस टीम के कप्तान बनते रोहित शर्मा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं, उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस टीम ने सबसे अधिक 5 बार खिताब जीते हैं। 2013 में इस सलामी बल्लेबाज को पहली बार टीम की अगुवाई करने का मौका मिला था और बतौर कप्तान अपने डेब्यू सीजन में ही रोहित ने मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाया था, इसके बाद 2015, 2017, 2019 और 2020 में इस टीम ने खिताब जीता था। मगर क्या आप जानते हैं कि रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस से पहले डेक्कन चार्जर अपना कप्तान बनाना चाहती थी, मगर ऑक्शन ने उनका खेल बिगाड़ दिया। जी हां, इसका खुलासा डेक्कन चाजर्स के पूर्व खिलाड़ी प्रज्ञान ओझा ने किया है। रोहित शर्मा ने आईपीएल में डेब्यू डेक्कन चार्जस की टीम से किया था, वह तीन साल इस टीम का हिस्सा रहे थे। उस समय ऑस्ट्रेलिया दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में वह खेला करते थे। गिलक्रिस्ट ने रोहित की कप्तानी के कौशल को परखा था और वह उन्हें टीम का अगला...
IPL 2022 के प्लेऑफ और फाइनल मैच को लेकर BCCI जल्द लेगी बड़ा फैसला

IPL 2022 के प्लेऑफ और फाइनल मैच को लेकर BCCI जल्द लेगी बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2022 की शुरुआत हो चुकी है और लगभग एक दर्जन लीग मैचों का समापन आज यानी सोमवार 4 अप्रैल को हो जाएगा, लेकिन अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने इस बात का ऐलान नहीं किया है कि आईपीएल 2022 के प्लेऑफ और फाइनल मैच कहां खेला जाएगा। हालांकि, रिपोर्ट्स में इस बात की पुष्टि की जा रही है कि भारत के दो बड़े स्टेडियम बीसीसीआई की रडार पर हैं, जहां आईपीएल 2022 के तीन प्लेऑफ और एक फाइनल मैच आयोजित हो सकता है।   मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मई के आखिर में होने वाले प्लेऑफ मैचों के आयोजन की जिम्मेदारी दो नए स्थानों को सौंपी जाएगी। पहले यह समझा जाता था कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम क्वालीफायर्स और फाइनल मैच की मेजबानी करेगा, लेकिन नई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि लखनऊ अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम को इस सूची में जोड़ा गया है। हालांकि, अभी त...
चेन्नई सुपरकिंग्स की लगातार तीसरी हार के बाद आलोचकों के निशाने पर महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपरकिंग्स की लगातार तीसरी हार के बाद आलोचकों के निशाने पर महेंद्र सिंह धोनी

स्पोर्ट्स
डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की शुरुआत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में बहुत निराशाजनक रही है। टीम को अपने पहले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। रविंद्र जडेजा की कप्तानी में खेल रही सीएसके को रविवार को पंजाब किंग्स ने 54 रनों से दो डाला। इस मैच में धोनी ने 28 गेंद पर 23 रनों की पारी खेली थी। जिसके बाद धीमी बल्लेबाजी को लेकर वह आलोचकों के निशाने पर हैं। कप्तान रविंद्र जडेजा ने हार के बाद धोनी का बचाव करते हुए कि उनका टीम में होना बहुत जरूरी है। जडेजा ने कहा, 'माही भाई सुझाव देते हैं जो कि अच्छा है। उन्हें बहुत अनुभव है और हमें सलाह के लिए किसी और की तरफ देखने की जरूरत नहीं है। वह दिग्गज हैं और इतने सालों से कप्तानी करते रहे हैं। इस तरह का अनुभव केवल हमारी टीम में है, इसलिए हम भाग्यशाली हैं कि हमें उनकी सलाह मिलती है।'...
चेन्नई सुपरकिंग्स की हार के लिए सुनील गावस्कर ने एमएस धोनी को ठहराया जिम्मेदार

चेन्नई सुपरकिंग्स की हार के लिए सुनील गावस्कर ने एमएस धोनी को ठहराया जिम्मेदार

स्पोर्ट्स
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया। धोनी इस सीजन में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ही सीएसके के लिए खेल रहे हैं। डिफेंडिंग चैंपियन इस टीम की आईपीएल 2022 में शुरुआत काफी खराब हुई है। रविंद्र जडेजा की कप्तानी में सीएसके ने अपने लगातार तीन मैचों में हार झेली है। रविवार को सीएसके को पंजाब किंग्स के खिलाफ 54 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस हार के लिए पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने महेंद्र सिंह धोनी को जिम्मेदार ठहराया। धोनी ने इस मैच में 28 गेंद पर 23 रनों की पारी खेली। गावस्कर ने इस मैच के बाद कहा, 'आप देखते हैं कि धोनी बैटिंग के लिए आते ही बड़े-बड़े शॉट्स नहीं खेलते हैं, लेकिन वह एक या दो रन चुराते रहते हैं और इस तरह से विरोधी गेंदबाजों पर दबाव बनाते हैं। वह इस मैच में ऐसा नहीं कर पाए और य...
कमाल खान का अटपटा ट्वीट- विराट कोहली की तरह ड्रामा करता है ऋषभ पंत

कमाल खान का अटपटा ट्वीट- विराट कोहली की तरह ड्रामा करता है ऋषभ पंत

स्पोर्ट्स
एक्टर कमाल राशिद खान अपने अजीबोगरीब ट्वीट्स के लिए हमेशा से चर्चा में रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 को लेकर केआरके ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स ऐसी टीम है, जो यह आईपीएल खिताब नहीं जीत सकती है। इसके अलावा केआरके ने ऋषभ पंत को विराट कोहली जैसा खिलाड़ी बताते हुए कहा कि दोनों ड्रामा ज्यादा करते हैं और क्रिकेट में ड्रामा नहीं चलता है, जिसके लिए केआरके को खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। मौजूदा आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक दो मैच खेले हैं, जिसमें से एक जीता है और एक गंवाया है। पिछले तीन सीजन से दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ में पहुंच रही है और एक बार फाइनल तक भी पहुंची है, लेकिन अभी तक खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है। इस साल आईपीएल में दो नई टीमें जुड़ी हैं, लखनऊ सुपर जायन्ट्स और गुजरात टाइटन्स। इन दोनों के अलावा दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स ही ऐसी ...