प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। आईईडीयूपी क्लैट मेंटर एवं एलाइन स्किल्स एजुटेक प्राइवेट लिमिटेड गोयल एस्टेट में सरकार की ओर से संचालित डे एनयूएलएम योजना में ईएसटी एण्ड पी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ सोमवार को हुआ। नगर परिषद के जिला प्रबंधक मोहन वर्मा, विक्रम एवं संस्था निदेशक लोकेश शर्मा ने फीता काटकर प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन किया। इस दौरान पुराने विद्यार्थियों को अतिथियों की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। संस्था निदेशक लोकेश शर्मा ने बताया कि सेंटर पर फैशन डिजाइनर, डाटा एंट्री आॅपरेटर, फील्ड टेक्नीशियन कंप्यूटर और पेरिफर्लर्स का कोर्स निशुल्क कराया जाएगा। उसके बाद सरकार की ओर से प्रमाण पत्र और रोजगार के मौके उपलब्ध करवाए जाएंगे। ट्रेनिंग में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 25 मार्च है। इस मौके पर संस्था की तरफ से अपर्णा, शिखा, तमन्ना, सुनील, संदीप, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।...








