Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

चंग-डफ की थाप पर गूंज रही होली की धमाल

चंग-डफ की थाप पर गूंज रही होली की धमाल

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। होली पर्व के नजदीक आने के साथ ही धमाल शुरू हो गई है। जगह-जगह हो रहे फागोत्सव कार्यक्रम में देर रात तक धमालों की स्वर लहरियों पर कलाकार नृत्य का आनंद उठा रहे हैं। जंक्शन में इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर धमाल मंडली का फागोत्सव कार्यक्रम 10 मार्च से लगातार जारी है। कलाकार फाल्गुन के गीत गा रहे हैं। रविवार रात्रि को भी नगाड़े के साथ धमाल की स्वर लहरियों पर रसिया झूम उठे। इस मौके पर धमाल मंडली के अशोक व्यास ने बताया कि फाल्गुन का माह चल रहा है। फाल्गुन के माह में होली त्योहार के तहत 10 मार्च से फागोत्सव का विधिवत आगाज किया गया। यह कार्यक्रम 18 फरवरी तक रोजाना रात्रि 9 बजे से 11 बजे तक चल रहा है। इसमें फाल्गुन के रसिया अपनी-अपनी धमाल सुना रहे हैं। व्यास के अनुसार यह धमाल एवं फाग का कार्यक्रम राजस्थानी संस्कृति को जिंदा रखने के लिए किया जा रहा है। पिछले दो साल में कोरोना क...
एसडीएम दफ्तर के बाहर किसानों ने बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से भी तकरार

एसडीएम दफ्तर के बाहर किसानों ने बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से भी तकरार

हनुमानगढ़
नोहर। बकाया फसल बीमा क्लेम सहित किसानों की विभिन्न मांगो को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी नोहर के बैनर तले किसानों ने सोमवार को उपखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इससे पूर्व किसान यहां कृषक विश्रामगृह में एकत्रित हुये। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष मंगेज चौधरी व माकपा सचिव सुरेश स्वामी के नेतृत्व में किसानों ने उपखंड कार्यालय के बाहर पहले चरण की लगाई गई बैरिकेट्स को तोड़ दिया। किसानों ने उपखंड कार्यालय के अंदर घुसने का प्रयास किया। जिसकों लेकर किसानों व पुलिस के बीच तकरार भी हुई। इसी तकरार में किसान संजय पारीक का हाथ टूट गया। पुलिस के रोकने के बाद किसान उपखंड कार्यालय के बाहर पड़ाव डालकर बैठ गये। जहां सभा हुई। इसके उपरांत उपखंड अधिकारी श्वेता कोचर, सहायक निदेशक कृषि बलवीर खाती, बीमा कंपनी के अधिकारियों के साथ माकपा नेता मंगेज चौधरी के नेतृत्व में किसानों की तीन दौर की ...
पीरकामड़िया व यूपी का अश्व रहा प्रथम

पीरकामड़िया व यूपी का अश्व रहा प्रथम

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश)। जंक्शन में नवां बाइपास पर पशु मेला ग्राउंड में जिला अश्व पालक समिति की ओर से आयोजित किए जा रहे 16वें भटनेर अश्व मेले में सोमवार को छठे दिन अश्वों की प्रतियोगिताएं शुरू होने से मेले का रोमांच बढ़ गया। सोमवार को मेले में आयोजन समिति की ओर से अनेकों प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सोमवार को आयोजित दूधिया दांत बच्छेरी नुकरा प्रतियोगिता में श्यामली यूपी के अश्व पालक सौरभ सुरेश पाल प्रथम, बठिण्डा निवासी कुलप्रीत सिंह द्वितीय व हरीसिंह वाला बठिण्डा निवासी बलवंत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह मारवाड़ी बच्छेरी दूधिया दांत में गांव पीरकामड़िया निवासी संजीव बेनीवाल प्रथम, गुड़गांवा के हेमंत कुमार द्वितीय व बठिण्डा मानवाला के अमोल सिंह तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को समिति की ओर से प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपए नकद, ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र, द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपए नकद...
केआर शिक्षण संस्थान ने छात्राओं को बांटी स्कूटी

केआर शिक्षण संस्थान ने छात्राओं को बांटी स्कूटी

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
संगरिया (सीमा सन्देश)। के.आर. शिक्षण संस्थान का वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसमें संस्थान के आर कन्या महाविद्यालय, केआर कान्वेंट स्कूल, केआर आदर्श उमा विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों रहे छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दसवीं बोर्ड परीक्षा में 96% अंक प्राप्त करने वाली 6 छात्राओं को स्कूटियां, 11 छात्राओं को 11 हजार और 51 सौ रु. के चेक प्रदान किए गए। साहबप्रीत कौर, हिमानी, खुशी, दिशु ,भावना व प्रिया को स्कूटी भेंट की गई। कार्यक्रम में इनाम पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।मुख्य अतिथि एसपी अजय सिंह, डीएसपी नीलम चौधरी, रावतसर एसडीएम शिवा चौधरी, उपखंड अधिकारी रमेश देव, नगरपालिका अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिद्धू,एसकेडी विश्वविद्यालय के चैयरमेन बाबूलाल जूनेजा, शिक्षा अधिकारी शिवरत्न वर्मा, कृष्ण सिद्धू, डॉ. केआर मोटसरा, अभिमन्यु पूनिया, जिला बाल कल्याण समिति सदस्य जितेंद्र ...
हॉकी खिलाड़ी व पीटीआई सम्मानित

हॉकी खिलाड़ी व पीटीआई सम्मानित

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव गुरुसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव उमंग 2022 का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच रामेश्वर लाल कड़ेला ने की। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिकों तथा अभिभावकों ने हिस्सा लिया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अतिथियों की ओर से विद्यालय का राज्य स्तर पर हॉकी में नाम रोशन करने वाले हॉकी खिलाड़ियों व शारीरिक शिक्षक गुरदीप सिंह को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य श्वेता चौधरी ने विद्यालय की उपलब्धियों में भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। ग्रामीणों ने विद्यालय की उन्नति व विकास हेतु भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। मंच संचालन व्याख्याता पवन बेनीवाल ने किया।...
पुल निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप, आधे घंटे किया चक्काजाम

पुल निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप, आधे घंटे किया चक्काजाम

हनुमानगढ़
दुकानदारों ने ठेकेदार फर्म की ओर से बरती जा रही अनियमितताओं के खिलाफ जताया विरोधहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव सतीपुरा में चल रहे एफओबी निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए सतीपुरा फाटक व अबोहर रोड की तरफ के दुकानदारों ने रविवार को सड़क जाम कर आक्रोश जताया। दुकानदारों ने निर्माण एजेंसी के साथ-साथ जिला प्रशाशन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर पार्षद राजेन्द्र चौधरी ने आरोप लगाया कि सतीपुरा फाटक पर कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से करवाए जा रहे एफओबी के निर्माण कार्य में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इससे आसपास के दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि निर्माण एजेंसी की ओर से कच्ची सड़क पर पानी नहीं डलवाया जा रहा। इस कारण सारा दिन मिट्टी उड़ती रहती है। मिट्टी के कारण सांस लेना मुश्किल हो जाता है। दूसरी तरफ दुकानद...
कद-काठी के कारण सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा ‘रोमियो’

कद-काठी के कारण सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा ‘रोमियो’

हनुमानगढ़
भटनेर अश्व मेले में आज से होंगी प्रतियोगिताएंहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में नवां बाइपास पर पशु मेला ग्राउंड में जिला अश्व पालक समिति की ओर से आयोजित 16वां भटनेर अश्व मेले में रविवार को काफी चहल-पहल रही। एक तरफ जहां मेले में आए अश्वों को देखने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से लोगों की भारी भीड़ जुटी। वहीं दूसरी तरफ अश्वपालकों का भी अपने अश्वों के साथ मेले में आने का सिलसिला जारी रहा। रविवार को पांचवें दिन मेले में अश्वों की संख्या 800 को पार कर गई। रविवार को मेले में दूर-दूराज के क्षेत्र से अश्वपालक अपने अश्वों को लेकर सोमवार से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। मेले में अपने नाम के अनुरूप रोमियो नाम का अश्व अपनी सुन्दरता और नस्ल को लेकर मेले में आने वाले हर शख्स का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। हरियाणा सिरसा से रूहशाद स्टड से मारवाड़ी नस्ल का रोमियो अप...
परमात्मा की याद में बना भोजन महाप्रसाद

परमात्मा की याद में बना भोजन महाप्रसाद

हनुमानगढ़
सीमा सन्देश न्यूजसंगरिया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय आत्म अनुभूति सेन्टर स्थापना के 31 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को ब्रह्मा भोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगरिया बी के सैटर की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी शांति बहिन ने कहा कि परमात्मा की याद में बना भोजन महाप्रसाद होता है। उन्होंने कहा कि भोजन हमारे विचारों को प्रभावित करता है इसलिए परमात्मा की याद में बना सात्विक भोजन परमात्मा की याद में बैठकर खाना चाहिए। उन्होंने माताओं से आग्रह किया कि परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए अपने घरों में नित्य प्रति ईश्वरीय याद में भोजन बनाएं। ब्रह्माकुमारी के चुरू सैंटर की संचालिका राजयोगिनी सुमन बहिन ने आत्मा और परमात्मा का परिचय देते हुए कहा कि इच्छायें ही सभी दु:खों की जड़ हैं। जिसकी इच्छाएंँ खत्म हो जाती हैं उसकी सारी चिन्तायें भी दूर हो जाती हैं ...
फागोत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन

फागोत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन

हनुमानगढ़
पीलीबंगा (सीमा संदेश)। पीलीबंगा सॉन्ग समिति के तत्वाधान में ‘फागोत्सव 2022’ का आयोजन तुलसी सर्कल पर लगातार जारी है। रात 8:30 बजे से अर्द्ध रात्रि तक ंचले वाले इस आयोजन के दौरान कलाकार एक से बढकर एक प्रस्तुतियों से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर करते रहते हैं। कार्यक्रम में मैहरी आदि का स्वांग कर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए जा रहे है।शनिवार रात हुए कार्यक्रम में शेखावाटी अंचल के बांसुरी वादक कन्हैया लाल सैनी व समिति के वरिष्ठ कलाकारों (चौथमल सैनी, अंजनी भारद्वाज, नंदकिशोर स्वामी, मालचंद सारस्वत, संतोष वर्मा, महावीर टांक, राजेंद्र सेन, माणक चंद सेन, पूर्व पार्षद राजकुमार सुथार, भंवरलाल गुरावा आदि ने उपस्थित दर्शकों को चंग की थाप पर थिरकने पर विवश कर दिया। समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश पेड़ीवाल व वरिष्ठ व्यवसायी सुनील दुग्गड़, जसकरण नौलखा, नरेंद्र खदरिया, विनय बंसल, मान मल सिपानी आदि उपस्थित रेह। मंच संचालन...
रक्तदान शिविर में 153 यूनिट रक्त का संग्रहण

रक्तदान शिविर में 153 यूनिट रक्त का संग्रहण

हनुमानगढ़
संगरिया (सीमा संदेश)। रविवार को राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक संघ जिला ईकाई द्वारा तहसील परिसर में रक्त महादान शिविर का आयोजन किया गया। राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ब्लॉक इकाई अध्यक्ष बलवीर सिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी रमेश देव, विशिष्ठ अतिथि उपखण्ड अधिकारी रावतसर श्रीमती शिवा चौधरी, पंचायत समिति विकास अधिकारी श्रवण सहारण, नायब तहसीलदार मुरलीधर शर्मा, नायब तहसीलदार ढाबा मोतीराम, राजस्व मंत्रालयिक संघ जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, जिला सचिव संजय शर्मा, सुरेन्द्र डोगीवाल, नरेश कुमार, सुभाष विश्नोई, नरेश सोनी,अरविंद खन्ना ,अनिल जयानी समस्त राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी एवं अन्य संगठनों से कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में कुल 153 युनिट रक्त संग्रहित हुआ।उपखण्ड अधिकारी, नायब तहसीलदार तथा जिला अध्यक्ष राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ द्वारा समस्त रक्त दाताओं को प्रशंसा पत्र देकर भविष्य में रक्...