Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

स्वर्णकार संघ संगरिया के अध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न

स्वर्णकार संघ संगरिया के अध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न

हनुमानगढ़
सीमा सन्देश न्यूजसंगरिया। रविवार को स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया को लेकर सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद का चुनाव करवाया गया। इस अवसर पर सभी स्वर्णकार समाज के गणमान्य व्यक्ति व लोग शामिल थे। पूर्व अध्यक्ष संजीव सोनी, संतलाल सोनी, जगदीश सागर, सुरेन्द्र सोनी, सोहनलाल सोनी, देव पाल सोनी, बृजलाल सोनी के प्रयासों से अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति जताई गई। ज्ञातव्य है कि स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न करवाने के लिए एक चुनाव कमेटी बनाई गई। इसमें पवन सोनी, अश्विनी सोनी, रोशनलाल सोनी, तेजभान सोनी,लखपत सोनी को चुनाव अधिकारी के रूप में नियुक्त कर 7 मार्च स्वर्णकार संघ संगरिया के सदस्यता अभियान चला। इसके बाद 10 मार्च को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा गया। इसमें दो अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए। उम्मीदवारी में विनोद कुमार पुत्र पृथ...
संयुक्त किसान संघर्ष समिति की बैठक सम्पन्न

संयुक्त किसान संघर्ष समिति की बैठक सम्पन्न

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
पल्लू (सीमा सन्देश )। जाट धर्मशाला में रविवार को सुई ब्रांच व एटा सिंगरासर माइनर के लिए संयुक्त किसान संघर्ष समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सुई ब्रांच संयोजक चंदूराम सियाग व एटा सिंगरासर संयोजक राकेश बिश्नोई ने की। बैठक में े लगभग 100 गाँवो के किसान और किसान प्रतिनिधि शामिल हुए। संयुक्त किसान संघर्ष समिति के प्रवक्ता गौरी शंकर थोरी ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2018 से पहले सरदारशहर में एक जनसभा में कहा कि आप हमें सत्ता में लाइए। बीकानेर संभाग के जो 190 से ऊपर गांव है, जिन्हे आज तक सिंचाई का पानी नहीं मिला सरकार बनते ही सिंचित करेंगे। इसमें मुख्य सुई ब्रांच जो अभी तक अधूरी पड़ी है उसका निर्माण करवाया जाएगा और व एटा सिंगरासर माइनर बनाना पहली प्राथमिकता में रहेगा। इस चुनावी घोषणा पर आज तक सरकार ने अमली जमा पहनाने के लिए कोई घोषणा नहीं की। इंदिरा गांधी नहर की रिलाइनिंग के दौरान उम्म...
ठगी के मामले में 19 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार

ठगी के मामले में 19 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। धोखाधड़ी के मामले में करीब 19 साल से फरार चल रहा एक वारंटी अब जंक्शन पुलिस की गिरफ्त में आया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मखनसिंह (52) पुत्र चिमनसिंह निवासी सूरेवाला पीएस टिब्बी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जंक्शन पुलिस थाना में आईपीसी की धारा 419, 420 के तहत दर्ज मामले में पुलिस को मखनसिंह की करीब 19 साल से तलाश थी। शनिवार को कांस्टेबल सुरेन्द्र सांखला ने वारंटी मखनसिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया।...
अदालतों में लम्बित विवादों का राजीनामे से निपटारा

अदालतों में लम्बित विवादों का राजीनामे से निपटारा

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
पहली बार राजस्व मामले भी राष्ट्रीय लोक अदालत में शामिल, लोगों ने दिखाया उत्साहहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। अदालतों में लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के लिए राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव मागो के निर्देशन में न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में राष्टÑीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें वैवाहिक, पारिवारिक विवाद, मोटर वाहन दुर्घटना क्लेम, सभी दीवानी मामले, श्रम एवं औद्योगिक विवाद, पेंशन मामले, वसूली, सभी राजीनामा योग्य मामलों का राजीनामे से निस्तारण किया गया। प्रकरण में समझाइश से राजीनामा होने पर लोग खुशी-खुशी घर लौटते देखे गए। पहली बार राजस्व मामले भी राष्ट्रीय लोक अदालत में शामिल हुए। लोगों में भी अपने प्रकरणों का राजीनामा से निपटारा करवाने के लिए उत्साह नजर आया।...
पुलिस घर-घर जाकर तलाश रही चोरी के वाहन

पुलिस घर-घर जाकर तलाश रही चोरी के वाहन

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सार्वजनिक स्थान ही नहीं अपितु घरों के बाहर भी वाहन खड़े करना खतरे से भरा हो गया है। चंद पलों में वाहन चुराए जा रहे हैं। रोजाना बड़ी संख्या में दुपहिया व चार पहिया वाहन चोरी हो रहे हैं। जबकि इनकी तुलना में चोरी के वाहन बरामदगी काफी कम है। ऐसे में चोरी के वाहनों का पता लगाने व चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने नया तरीका निकाला है। प्रत्येक पुलिस स्टेशन से अधिकारी व बीट कांस्टेबल अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर दस्तक देकर वाहनों की जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस मुख्यालय ने गत दिनों पुलिस थानों में तैनात बीट कांस्टेबलों को वाहनों के सत्यापन की जिम्मेदारी दी है। इसी के तहत हनुमानगढ़ में भी चोरी के दुपहिया व चार पहिया वाहन खोजने के लिए पुलिस की ओर से अभियान शुरू किया गया है। बीट कांस्टेबल अपनी-अपनी बीट में घर-घर जाकर वाहनों की जांच कर रहे हैं। हर थानों से बीट कांस्टेबल अपने...
झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने वाले बच्चों को पाठ्य पुस्तकें व खाद्य सामग्री भेंट

झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने वाले बच्चों को पाठ्य पुस्तकें व खाद्य सामग्री भेंट

हनुमानगढ़
बाल कल्याण समिति की टीम का एक साल का कार्यकाल पूराहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। बाल कल्याण समिति की टीम ने एक साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में शनिवार को टाउन में रेलवे स्टेशन रोड पर झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने वाले परिवारों के बच्चों को पाठ्य पुस्तकें व खाद्य सामग्री भेंट की। साथ ही बच्चों के परिवारों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्हें अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों से बालश्रम व भिक्षावृत्ति नहीं करवाने की बात भी परिजनों से कही। इस मौके पर बाल कल्याण समिति सदस्य प्रेमचन्द शर्मा ने बताया कि बाल कल्याण समिति सदस्यों ने एक साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए पाठ्य सामग्री वितरित की गई है। बच्चों के परिजनों से भी समझाइश की गई कि वे अपने बच्चों को शिक्षा दिलवाएं। शर्म...
बालिकाओं को नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरण

बालिकाओं को नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरण

हनुमानगढ़
टाउन स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यशाला का आयोजनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। महावीर इंटरनेशनल के हनुमानगढ़ केन्द्र की ओर से अपेक्स महावीर इंटरनेशनल एवं सेफ एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरण के कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को टाउन स्थित सेठ राधाकिशन बिहाणी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया। विद्यालय की करीब 800 बालिकाओं को नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरण किए गए। इस दौरान झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद उपसभापति अनिल खीचड़ थे। मुख्य वक्ता डॉ. सविता सोनी थीं। इस मौके पर उपसभापति खीचड़ ने कहा कि जिस तरह बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है, उसी तरह उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी हमारा सामाजिक दायित...
जिला मुख्यालय पर आज खेली जाएगी लठमार होली

जिला मुख्यालय पर आज खेली जाएगी लठमार होली

हनुमानगढ़
पहली बार हो रहा आयोजन, प्रचार रथों को किया रवानाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में अबोहर मार्ग स्थित श्री गोविन्द गोधाम गोशाला में श्री गोशाला सेवा समिति की ओर से होली पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को लठमार होली का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। लठमार होली का कार्यक्रम अपराह्न 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। दिल्ली के विक्की सनेजा डांस ग्रुप की ओर से लठमार होली खेली जाएगी। जिले में पहली बार खेली जाने वाली लठमार होली के आयोजन को लेकर श्री गोशाला सेवा समिति पदाधिकारियों के साथ शहरवासियों में काफी उत्साह है। इस आयोजन के प्रचार-प्रचार को लेकर शनिवार को जंक्शन में रेलवे स्टेशन रोड से प्रचार वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वरिष्ठ व्यापारी विजय बलाड़िया की ओर से प्रचार वाहनों को झंडी दिखाई गई। इस मौके पर श्री गोशाला सेवा समिति अध्यक्ष इन्द्र हिसारिया ने बताया कि जिला मुख्यालय पर समिति की ओर से...
तीनों संस्थाओं में बच्चों का नामांकन बढ़ाने पर रहेगा जोर

तीनों संस्थाओं में बच्चों का नामांकन बढ़ाने पर रहेगा जोर

हनुमानगढ़
व्यापार मण्डल शिक्षा समिति अध्यक्ष ने बताई शेष एक साल की कार्ययोजनाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के व्यापार मण्डल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, व्यापार मण्डल कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय व व्यापार मण्डल पब्लिक स्कूल का संचालन करने वाली व्यापार मण्डल शिक्षा समिति की वर्तमान कार्यकारिणी का दो साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। समिति अब अपने कार्यकाल के आखिरी यानि तीसरे साल में प्रवेश कर चुकी है। व्यापार मण्डल शिक्षा समिति अध्यक्ष अशोक जिन्दल ने शनिवार को उनके कार्यकाल में हुए कार्यांे की मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए कहा कि उनकी संस्था एक बहुत बड़ी संस्था है। राजस्थान ही नहीं हिन्दुस्तान स्तर पर संस्था का नाम है। कार्यभार ग्रहण के कुछ समय बाद ही कोरोना काल शुरू हो गया। समिति की पूरी टीम ने सबसे पहला काम संस्था को 2024 तक सीबीएसई की मान्यता दिलवाने का किया। व्यापार मण्डल कन्या महाविद्...
गोशाला में खेली फूलों की होली

गोशाला में खेली फूलों की होली

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। श्रीराम प्रभात फेरी मंडल की ओर से ग्राम पंचायत दो केएनजे स्थित गोशाला में शनिवार को फूलों की होली खेली गई। इस दौरान मंडल की महिला सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल का तिलक लगाया और फूलों से खेली। होली के गीतों पर महिलाएं झूम उठी। समिति पदाधिकारियों के अनुसार श्रीकृष्ण की पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार भगवान श्रीकृष्ण काफी दिनों तक राधा रानी से मिल नहीं पाए। इस वजह से राधा रानी उनसे रूठ गई थी। उनके रूठने से फूल, पेड़, पौधे सब मुरझाने लगे थे। एक दिन भगवान श्रीकृष्ण, राधा से मिलने बरसाना पहुंच गए। श्रीकृष्ण से मिलकर राधारानी और गोपियां प्रसन्न हो गर्इं। प्रकृति में फिर हरियाली छा गई। श्रीकृष्ण ने एक फूल तोड़कर राधा पर फेंक दिया। राधा रानी ने भी एक फूल तोड़ा और श्रीकृष्ण पर फेंक दिया। यह देखकर गोपियां भी फूल तोड़कर एक-दूसरे पर फेंकने लगीं। इस तरह से फूलों की होली शुरू हो ...