Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

बोले, टाउन से अन्यत्र नहीं जाने देंगे जिला अस्पताल

बोले, टाउन से अन्यत्र नहीं जाने देंगे जिला अस्पताल

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
जिला अस्पताल के समक्ष 86वें दिन भी जारी रहा धरनाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के जिला अस्पताल को जंक्शन में नवां बाइपास पर बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास स्थानांतरित करने के विरोध में जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा बेमियादी धरना शनिवार को 86वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को शहर के आम नागरिकों ने संघर्ष समिति की मांग को समर्थन देते हुए धरना दिया व नारेबाजी की। इस मौके पर संघर्ष समिति के देवेन्द्र पारीक ने आरोप लगाया कि यहां के राजनेता अपने स्वार्थ की खातिर 45 साल पुराने जिला अस्पताल को यहां से ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस जिला अस्पताल के आधार पर हनुमानगढ़ को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली उसी की नींव को हटाने का काम यहां के राजनेता व चंद लोग कर रहे हैं। मास्टर प्रेम जोइया व रहमत अली ने कहा कि पूर्व में जिला अस्पताल को अपडेट कर 6 से 9 मंजिला भवन बनाने का प्रस्ताव पारि...
स्कूल के नए प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए भूमि पूजन

स्कूल के नए प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए भूमि पूजन

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के व्यापार मण्डल पब्लिक स्कूल के नए प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए शनिवार को भूमि पूजन हुआ। फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोशिएशन के पदाधिकारियों व व्यापार मण्डल शिक्षा समिति के पदाधिकारियों ने भूमि पूजन किया। प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य समाजसेवी राकेश बंसल की देखरेख में होगा। इस मौके पर फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन अध्यक्ष संतलाल जिंदल, अमित गोदारा, सन्नी जुनेजा, जसपाल चुघ, व्यापार मण्डल शिक्षा समिति अध्यक्ष अशोक जिंदल, विजय बंसल, दुलीचन्द जलन्धरा, हरिकिशन खदरिया, विकास हिसारिया, सुशील मित्तल, अमृतलाल गर्ग, मनोहर लाल, विजय रौंता, सुभाष सिंगला, बालकृष्ण कर्मचन्दानी, विशम्बर गोयल, विनोद गुप्ता, सुनील गोयल, सूरजभान मित्तल, विनय सिंगला, मुरारीलाल, प्रवीण जैन, राजकुमार गोयल, दिलीप डींगवाला, पुलकीत मित्तल, मोंटी तलवाड़िया, अतुल धीगंड़ा, स्कूल की प्रधानाध्यापिका किरण राठौ...
जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन

जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी चयनित बालिकाएंहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हनुमानगढ़ जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से शनिवार को सब जूनियर बालिका वर्ग की जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता करीब एक दर्जन बालिकाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं का चयन किया गया। चयनित बालिकाएं राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। एसोसिएशन सचिव सुधीर कासनिया ने बताया कि सब जूनियर बालिका वर्ग जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 27 फरवरी से 1 मार्च तक जोधपुर में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 14 तरह के भार वर्ग की प्रतियोगिताएं होती हैं। टॉप 10 भार वर्ग के खिलाड़ि...
चोटिल बंदी को खून की जरूरत बता परिजनों से मांगे पैसे

चोटिल बंदी को खून की जरूरत बता परिजनों से मांगे पैसे

हनुमानगढ़
परिजनों ने रात्रि को जेल पहुंच पता किया तो झूठी निकली बात, शिकायत दर्ज कर जांच में जुटा जेल प्रशासनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। अज्ञात जने ने जिला कारागृह में एनडीपीएस एक्ट के मामले में बंद एक बंदी के चोट लगने व खून की आवश्यकता होने की बात कह परिजनों से फोन पर खाते में रुपए भिजवाने की बात कही। लेकिन जब उक्त बंदी के परिजनों ने जिला कारागृह पहुंच पता किया तो यह बात झूठी निकली। जिला कारागृह में बंद उक्त बंदी भी सकुशल मिला। परिजनों की शिकायत पर जेल प्रशासन जांच में जुटा है। जांच के तहत यह पता लगाया जा रहा है कि उक्त बंदी के परिजनों को कॉल जेल के अंदर से ही की गई या किसी अन्य व्यक्ति ने ठगी करने के इरादे से यह झूठी कहानी बनाई।...
रीट लेवल द्वितीय हो बहाल

रीट लेवल द्वितीय हो बहाल

हनुमानगढ़
अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल द्वितीय (रीट-2) को बहाल करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने शनिवार को जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में बताया गया कि रीट लेवल द्वितीय के लिए अभ्यर्थियों ने तीन साल कड़ी मेहनत की। इसके बाद रीट लेवल-2 परीक्षा में सफलता हासिल की परन्तु सरकार ने गत दिनों परीक्षा रीट लेवल-2 परीक्षा को रद्द कर दिया जो कि बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय है। ज्ञापन में कहा गया कि यदि पेपर लीक हुआ है तो दोषियों को सजा दी जाए। बेरोजगार युवाओं को इसकी सजा क्यों दी जा रही है। ज्ञापन में मांग की गई कि रीट-2 परीक्षा को बहाल कर राजस्थान के बेरोजगार युवाओं को न्याय दिलाया जाए। इस मौके पर राजेश कुमार, मनोज, जगदीश, गोविन्द, नरेश, मीनू कालवा, अंजू, चन्द्रकला, गुरज...
आॅनलाइन पोर्टल के माध्यम से बचा रहे जिन्दगी

आॅनलाइन पोर्टल के माध्यम से बचा रहे जिन्दगी

हनुमानगढ़
जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में कारगर सिद्ध हो रहा ‘ब्लड बैंक टुडे’ पोर्टलहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। तकनीकी टीम में शामिल चार युवाओं की टीम की ओर से शुरू की गई मुहिम अनमोल जिन्दगी बचाने का काम कर रही है। युवाओं की टीम की ओर से शुरू किए गए ‘ब्लड बैंक टुडे’ पोर्टल के माध्यम से अब तक कई जरूरतमंद मरीजों को जरूरत के ब्लड ग्रुप का रक्त मिलने से उनकी जान बची है। इस पोर्टल से पूरे देश भर से करीब पांच हजार से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। इस पोर्टल का फायदा यह है कि अगर किसी को किसी ब्लड ग्रुप के रक्त की आवश्यकता है तो वह इस पोर्टल पर जाकर इससे जुड़े इस ब्लड ग्र्रुप के लोगों को मैसेज कर सकता है। इसके बाद संबंधित रक्तदाता की ओर से जरूरतमंद व्यक्ति से सम्पर्क कर रक्त उपलब्ध करवाया जाएगा। हनुमानगढ़ के अभय कमांड सेंटर के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. केन्द्र प्रताप ने बताया कि ब्लड बैंक टुडे नाम से एक वेबसाइट बन...
युवा प्रतिभाओं को किया सम्मानित

युवा प्रतिभाओं को किया सम्मानित

हनुमानगढ़
एक ने प्रतियोगिता में जीते मेडल तो दूसरे ने सीआईडी धारावाहिक में किया विलेन का रोलहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। श्री ओम बन्ना टाइगर फोर्स सदस्यों की ओर से शनिवार को तहसील के गांव नौरंगदेसर की दो युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। टाइगर फोर्स के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप पाल एवं जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में दोनों प्रतिभाओं का जिला कारागृह के सामने सम्मान किया गया। इस मौके पर मौजूद जिला कारागृह के उप कारपाल मोहम्मद इकबाल भाटी की ओर से भी दोनों प्रतिभाओं का माला पहनाकर सम्मान किया गया। श्री ओम बन्ना टाइगर फोर्स के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप पाल ने बताया कि गत दिनों पंजाब में हुई प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले धावक सत्यदेव सिंह व सीरियल सीआईडी में विलेन का रोल करने वाले लखविन्द्र सिंह को सम्मानित कर इन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया गया। दोनों ही य...
ड्राइवर लापता, गुमशुदगी दर्ज

ड्राइवर लापता, गुमशुदगी दर्ज

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले के टिब्बी पुलिस थाना क्षेत्र के गांव सलेमगढ़ मसानी से अधेड़ उम्र का ड्राइवर लापता है। टिब्बी पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर अधेड़ की तलाश में जुटी है। टिब्बी पुलिस थाना के एएसआई शम्भूदयाल स्वामी ने बताया कि ड्राइवरी करने वाला गांव सलेमगढ़ मसानी के वार्ड नम्बर 4 का निवासी देवासिंह (68) पुत्र लक्ष्मण सिंह सैनी 27 जनवरी से लापता है। इस संबंध में 29 जनवरी को थाना में परिजनों की ओर से गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। देवासिंह ने खाखी रंग का कुर्ता-पायजामा पहन रखा है। अगर किसी व्यक्ति को देवासिंह कहीं मिले या उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो वह टिब्बी पुलिस थाना में सूचित करे।...
हड्डारोड़ी स्थानांतरण का विरोध, दूसरे दिन भी धरना जारी

हड्डारोड़ी स्थानांतरण का विरोध, दूसरे दिन भी धरना जारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
पुरुषों के साथ महिलाएं भी उतरी मैदान मेंहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हड्डारोड़ी को जंक्शन में नवां बाइपास रोड पर स्थानांतरित किए जाने के विरोध में आसपास के क्षेत्र के गोसेवकों व वाशिंदों का बेमियादी धरना गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। गोसेवक व आसपास के आबादी क्षेत्र में रहने वाले नागरिक नवां बाइपास रोड पर प्रस्तावित हड्डारोड़ी के पास टैंट लगाकर धरना लगाकर बैठे हैं। उनकी मांग है कि हड्डारोड़ी को आबादी क्षेत्र से दूर स्थानांतरित किया जाए। गुरुवार को काफी संख्या में महिलाएं भी धरने पर बैठीं। धरने पर बैठे नागरिकों ने कहा कि जंक्शन में नवां बाइपास रोड पर कचरा प्लांट पहले से लगा हुआ है। अब यहां हड्डारोड़ी भी शिफ्ट करने की बात चल रही है। इसका विरोध किया जा रहा है। क्योंकि जिस जगह हड्डारोड़ी शिफ्ट करने की बात चल रही है उसके पास ही मन्दिर है। करीब 300 मीटर की दूरी पर गोशाला है। 300 मीटर पर ही डिस्ट्...
लीकेज दुरुस्त कर भरा सड़क के बीच बना गड्ढा

लीकेज दुरुस्त कर भरा सड़क के बीच बना गड्ढा

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में श्रीगंगानगर मार्ग स्थित लाल चौक के नजदीक जिला कलक्ट्रेट रोड पर बीचोंबीच पेयजल पाइप लाइन लीकेज से बने गड्ढे के कारण वाहन चालकों को हो रही परेशानी का समाचार प्रकाशित होने के बाद गुरुवार को पीएचईडी अधिकारी हरकत में आए। इसके तहत गुरुवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारी ने मौके पर पहुंच लीकेज पेयजल पाइप लाइन को दुरुस्त कर गड्ढे को भर दिया। इससे वाहन चालकों को आवागमन में हो रही दिक्कतों से निजात मिली। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से एफसीआई गोदाम के समक्ष हाल ही में बनी सड़क के बीचोंबीच पेयजल पाइप लाइन लीकेज होने से गहरा गड्ढा बन गया था जो हादसों को न्यौता दे रहा था। रोजाना इस गड्ढे के कारण छुटपुट हादसे हो रहे थे। पाइप लीकेज के कारण बने गड्ढे में पानी भरा हुआ था। इस कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को इस गड्ढे का आभास नहीं रहता था। इस समस्...