Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

शहीदी समागम के उपलक्ष्य में निकला नगर कीर्तन

शहीदी समागम के उपलक्ष्य में निकला नगर कीर्तन

हनुमानगढ़
कल होगा मुख्य समागमहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा दीपसिंह में सालाना शहीदी समागम के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों की कड़ी में शुक्रवार को शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में निकले नगर कीर्तन की अगुवाई पांच प्यारों ने की। नगर कीर्तन का फूलों की वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया गया। नगर कीर्तन में शामिल संगत का उत्साह देखते ही बनता था। गुरुद्वारा शहीद बाबा दीपसिंह से शुरू हुआ नगर कीर्तन शहर के मुख्य-मुख्य मार्गांे से होता हुआ वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर सम्पन्न हुआ। नगर कीर्तन के दौरान फूलों से सुसज्लित पालकी में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष संगत ने शीश झुकाया। ट्रॉली पर सवार रागी जत्थों ने गुरु महिमा का बखान किया। बड़ी संख्या में सिख संगत नगर कीर्तन के साथ रही। पालकी के आगे नौजवान और बच्चे झाडू लगाते और पानी से सड़क क...
अधिकार की बातें, भूल जाते हैं कर्तव्य

अधिकार की बातें, भूल जाते हैं कर्तव्य

हनुमानगढ़
रैली व विधिक सहायता शिविर के जरिए दी विधिक अधिकारों की जानकारीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। 12 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए टाउन के नेहरू मैमोरियल विधि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला मुख्यालय तथा निकटवर्ती ग्राम जोड़कियां में चैतना रैली निकाली गई। गांव जोड़कियां में विधिक सहायता शिविर का भी आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीताराम ने रैली एवं शिविर के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली को रवाना करने के मौके पर प्राचार्य डॉ. सीताराम ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर की अनुपालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ के निर्देशानुसार प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है, जो रैली एवं शिविर के माध्यम से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक...
हवन यज्ञ व भण्डारे का आयोजन

हवन यज्ञ व भण्डारे का आयोजन

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मां सरस्वती के तीसरे वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को उमा जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से हवन यज्ञ व भण्डारे का आयोजन किया गया। पंडित राकेश शर्मा के सानिध्य में हवन यज्ञ किया गया। मुख्य यजमान देवीलाल वर्मा, ललित अरोड़ा, राजेश मुंजाल, करतार सिंह, मुकेश शर्मा, दीपक तंवर, अनिल कुमार की ओर से सपरिवार विधिवत पूजा-अर्चना कर शहर की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना को लेकर हवन यज्ञ में आहुति डाली गई। पूर्णाहुति के पश्चात मां सरस्वती को भोग लगाकर कंजक पूजन किया गया। 9 कन्याओं का पूजन कर विद्यालय की छात्राओं में प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर 11 पौधों को रोपण कर छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पार्षद तरुण विजय, प्रिंसिपल सीमा भल्ला सहित कई गणमान्य नागरिक, ट्रस्ट सदस्य व गणमान्य नागरिक मौजूद थे...
गुरुद्वारा में रखी लंगर हॉल की नींव

गुरुद्वारा में रखी लंगर हॉल की नींव

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाबा सुखासिंह बाबा महताब सिंह निहंग सिंह जी छावनी बुड्ढा दल में बुधवार को लंगर हॉल की नींव शिरोमणि सेवा रतन व शिरोमणि पंथ रतन सिंह साहिब जत्थेदार बाबा बलवीर सिंह अकाली 96 करोड़ी मुखी बुड्ढा दल पंजाब की ओर से रखी गई। इस मौके पर गुरुद्वारा के सेवादार बाबा जग्गासिंह व बाबा जोगासिंह ने बताया कि गुरुद्वारा में लंगर हॉल की नींव रखने से पूर्व क्षेत्र की खुशहाली व सुख-समृद्धि की अरदास की गई। यह हॉल 100 गुणा 35 फीट में बनेगा। इसका निर्माण जन सहयोग से किया जाएगा। इस मौके पर बाबा बलवीर सिंह ने हॉल निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर गुरजन्ट सिंह, रणजीत सिंह, जस्सासिंह, विश्वप्रताप सिंह, लक्ष्मण सिंह, बूटासिंह, इन्द्रसिंह, शेरसिंह, वाहेगुरु सिंह, जसवीर सिंह, लाटासिंह, हरप्रीत सिंह, लक्खासिंह, हरप्रीत सिंह, देवेन्द्र सिंह खिण्ड...
यूथ वीरांगनाओं ने प्रसूता को भेंट की खाद्य सामग्री

यूथ वीरांगनाओं ने प्रसूता को भेंट की खाद्य सामग्री

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। यूथ वीरांगनाओं की ओर से बुधवार को एक जरूरतमंद परिवार की प्रसूता को डिलीवरी के पश्चात देसी घी, पंजीरी के अलावा बच्चे के लिए खिलौने, कपड़े सहित अन्य जरूरत का सामान भेंट किया गया। इस मौके पर यूथ वीरांगना रजनी ने बताया कि उक्त महिला का गत तीन माह से यूथ वीरांगनाओं की ओर से आवश्यक इलाज करवाया जा रहा था। उक्त महिला ने गत दिवस टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय में बेटी को जन्म दिया। इस पर उस महिला को डिलीवरी के बाद सेवन की जाने वाली खाद्य सामग्री भेंट की गई है। उन्होंने कहा कि यूथ वीरांगनाएं भविष्य में भी ऐसे जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे रहेंगी। इस दौरान पूनम, गुरप्रीत, मीनाक्षी, कुलदीप कौर, पूजा सहित कई यूथ वीरांगनाएं मौजूद थीं।...
सांस्कृतिक सप्ताह का आगाज

सांस्कृतिक सप्ताह का आगाज

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन स्थित टाइम्स महाविद्यालय में बुधवार को सांस्कृतिक सप्ताह का समारोहपूर्वक शुभारम्भ किया गया। सांस्कृतिक सप्ताह के दौरान सात दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के तहत स्पोर्ट्स (खेलकूद) प्रतियोगिता, नृत्य, मेहन्दी, रंगोली, कक्षा कक्ष सजावट, अनुपयोगी सामग्री से उपयोगी सामग्री निर्माण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। संस्था अध्यक्ष सागरमल लड्ढा व संस्था सचिव गोपाल लड्ढा, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आरपी जांगू, टाइम्स पब्लिक विद्यालय प्राचार्य एसके चौधरी ने सामूहिक रूप से बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। संस्था अध्यक्ष सागरमल लड्ढा ने खेल प्रतियोगिताओं के छात्र जीवन में अनुशासन व नैतिक शिक्षा की प्रेरणा दी। इस मौके पर महाविद्यालय प्रवक्ता डॉ. विवेक शर्मा, जगसीर सिंह, पंकज अग्रवाल, हंसराज, दिनेश कुमार, लालचन्द, महेश ढाका, संदीप बाघला, गगन कुमार, हिमांश...
श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी अन्वेषिका आज से

श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी अन्वेषिका आज से

हनुमानगढ़
विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नवाचार के प्रति प्रेरित करना : डॉ. श्यामवीर सिंहहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी अन्वेषिका का आयोजन 24 फरवरी से 28 फरवरी तक किया जाएगा। गुरुवार को सुबह 11 बजे प्रदर्शनी का समारोहपूर्वक उद्घाटन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलक्टर नथमल डिडेल, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह राठौड़, भारतीय फिजिक्स टीचर्स राजस्थान संगठन चैप्टर के अध्यक्ष प्रो. योगेश कुमार विजय, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रणवीर शर्मा शिरकत करेंगे। इस प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए देशभर के छात्र-छात्राओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। अन्वेषिका के मुख्य आयोजक डॉ. श्यामवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में नित नए आविष्कार हो रहे हैं। अन्वेषिका का मुख्य उद्देश्य भी छात्र-छात...
हनुमानगढ़ को नर्सिंग कॉलेज व मिनी फूड पार्क की सौगात

हनुमानगढ़ को नर्सिंग कॉलेज व मिनी फूड पार्क की सौगात

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में पेश किया राज्य बजट, प्रदेश के इतिहास में पहली बार अलग से कृषि बजट पेशहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को विधानसभा में राज्य बजट पेश किया। साथ ही प्रदेश के इतिहास में पहली बार अलग से कृषि बजट पेश किया। बजट में हनुमानगढ़ जिले को भी कुछ बड़ी सौगातें मिली। इनमें हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर नर्सिंग महाविद्यालय खोलने, पल्लू उपतहसील को तहसील में क्रमोन्नत करने, संगरिया में एंटी नारकोटिक्स चौकी की स्थापना, फेफाना पुलिस चौकी को थाना में क्रमोन्नत करने व नोहर में 33 हजार जीएसएस मंजूर करने की घोषणा शामिल है। हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर पूर्व में स्वीकृत हुए व वर्तमान में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए 315 बेड क्षमता के राजकीय चिकित्सालय के लिए 105 करोड़ रुपए की घोषणा की गई। नोहर तहसील के गांव मेघाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (प...
विद्यार्थियों ने भटनेर दुर्ग व शहीद स्मारक स्थल का किया भ्रमण

विद्यार्थियों ने भटनेर दुर्ग व शहीद स्मारक स्थल का किया भ्रमण

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन स्थित नॉर्थ पॉइंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने स्कूल संचालक विजयसिंह चौहान के नेतृत्व में बुधवार को टाउन स्थित भटनेर दुर्ग व शहीद स्मारक स्थल का शैक्षणिक भ्रमण किया। भटनेर दुर्ग के भ्रमण के दौरान बच्चों को प्राचीन किले के बारे में विस्तृत रूप से अवगत करवाया गया। शहीद स्मारक के किए गए भ्रमण के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता शंकर सोनी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि यह शहीद स्मारक भारतीय सशस्त्र स्वतंत्रता संग्राम के शहीद और क्रांतिकारी वीरों की स्मृति में बनाया गया है। सोनी ने कहा कि हमारे देश में अंग्रेज करीब दो सौ साल तक रहे। तब तक इन क्रांतिकारी वीरों ने हथियारों सहित अंग्रेजों से लगातार लड़ाई लड़ी। इन शहीदों के खून की बदौलत ही हमें आजादी मिली। लेकिन इतिहास में इन शहीदों के नाम का जिक्र नहीं है। आने वाली पीढ़ी इनसे अवगत रहे, इसी उद्देश्य से यह शहीद स्मारक बनाया...
नशीली टेबलेट बरामद, युवक गिरफ्तार

नशीली टेबलेट बरामद, युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़
बाइक भी जब्त, डीएसटी सेक्टर नोहर के सहयोग से पल्लू पुलिस की कार्रवाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले की पल्लू पुलिस ने मंगलवार रात्रि को गांव पूरबसर के पास डीएसटी सेक्टर नोहर के सहयोग से कार्रवाई करते हुए नशे में इस्तेमाल होने वाली टेबलेट बरामद कर बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया। पल्लू पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच रावतसर पुलिस को सौंपी है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह राठौड़ की ओर से मादक पदार्थांे की तस्करी, बिक्री व अवैध हथियारों की तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों संबंधी सूचना देने के लिए जारी किए गए व्हाट्सएप नम्बर 87645-31201 पर आमजन की ओर से दी गई सूचना के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार पल्लू पुलिस थाना प्रभारी एसआई अमरसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डीएसटी सेक्टर नोहर की सूचना पर मंगलवार रात्रि को रोही पूरबसर में चान्देड़ी बड़ी रोड पर नाकाबंदी की। ...