कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज का अभिनंदन
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जयपुर की सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज का बुधवार को हनुमानगढ़ आगमन पर सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के सहपाठियों की ओर से अभिनंदन किया गया। इस मौके पर टाउन राजीव पैलेस में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में पढ़े और वर्तमान में विभिन्न पदों पर नियुक्त हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर जिला निवासी अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के पूर्व विद्यार्थियों ने कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज का माला पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया। ज्ञात रहे कि पुष्पेंद्र भारद्वाज वर्तमान में पंजाब के मोगा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के पूर्व छात्र अर्जुन बागड़ी ने कहा कि बचपन कभी दोबारा लौटकर नहीं आता। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के अनुशासन की बदौलत वहा...








