Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

घर के बाहर खड़े थ्री व्हीलर की बैटरी चोरी

घर के बाहर खड़े थ्री व्हीलर की बैटरी चोरी

हनुमानगढ़
मोहल्ले में चोरी की बढ़ती वारदातों से लोगों में भय का माहौलहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन की आईटीआई कॉलोनी में रात्रि को घर के बाहर खड़े थ्री व्हीलर की बैटरी चोरी हो गई। अज्ञात जने ने रात्रि को किसी समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उधर, कॉलोनी में बढ़ती चोरी की वारदातों से इस क्षेत्र के लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष नजर आया। थ्री व्हीलर मालिक की ओर से इस संबंध मुकदमा दर्ज करवाने के लिए जंक्शन पुलिस थाना में परिवाद सौंपा गया है।...
बस स्टैंड में फिर आमने-सामने हुए रोडवेज व लोक परिवहन बस कर्मचारी

बस स्टैंड में फिर आमने-सामने हुए रोडवेज व लोक परिवहन बस कर्मचारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
पुलिस को पहुंचकर करनी पड़ी समझाइशहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान रोडवेज बस के समय के बराबर लोक परिवहन बस चलाने को लेकर पिछले कई दिनों से रोडवेज व लोक परिवहन बस आॅपरेटरों के मध्य चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामले में गुरुवार को टाउन के बस स्टैंड में रोडवेज कर्मचारियों ने लोक परिवहन की बस नम्बर आरजे 18 पीए 7868 को फिर रोक लिया और रोडवेज बस के समय के बराबर रूट पर चलाए जाने पर विरोध जताया। इसके चलते रोडवेज व लोक परिवहन बस के कर्मचारी फिर आमने-सामने हो गए। सूचना पर टाउन पुलिस को मौके पर पहुंच समझाइश करनी पड़ी। इस मौके पर रोडवेज कर्मचारी लखवीर सिंह ने बताया कि लोक परिवहन की बस नम्बर आरजे 18 पीए 7868 का परमिट सीकर आरटीओ की ओर से जारी किया हुआ है। जबकि बीकानेर आरटीओ की ओर से जारी संयुक्त समय सारणी में इस बस का समय नहीं है। जो समय इस लोक परिवहन बस को दिया गया है वही समय राजस्थान...
आसानी से पता चल सकेगी सिलेंडर में गैस की मात्रा

आसानी से पता चल सकेगी सिलेंडर में गैस की मात्रा

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
आईओसीएल ने लॉन्च किया तरलीकृत पेट्रोलियम गैस का इंडेन कम्पोजिट सिलेंडरहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने तरलीकृत पेट्रोलियम गैस का इंडेन कम्पोजिट सिलेंडर लॉन्च किया है। इस सिलेंडर में गैस की मात्रा का आसानी से पता चल जाता है, जिससे ग्राहक अपनी अगली बुकिंग आसानी से कर सकेंगे। जंक्शन स्थित हनुमानगढ़ गैस एजेंसी पर भी इंडेन कम्पोजिट सिलेंडर उपलब्ध हैं। हनुमानगढ़ गैस एजेंसी के प्रोपराइटर रामपाल सिंह ने बताया कि इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से इण्डेन ब्रांड में एक नया प्रोडेक्ट लॉन्च किया है। यह प्रोडेक्ट कम्पोजिट सिलेंडर है। इस सिलेंडर में 10 किलोग्राम गैस भरी जाती है। कंपोजिट सिलेंडर सामान्य सिलेंडर की तुलना में काफी हल्के होते हैं। कम्पनी की ओर से दस किलोग्राम का गैस सिलेंडर लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य है कि यह गैस सिलेंडर पूर्णतया सुरक्षित है।...
लोक परिवहन बस का किया चालान

लोक परिवहन बस का किया चालान

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। श्रीगंगानगर से रावतसर वाया हनुमानगढ़ मार्ग पर फर्जी परमिट के आधार पर लोक परिवहन बस संचालित करने की शिकायत मिलने के बाद परिवहन विभाग की ओर से मेगा हाइवे पर गांव शेरगढ़ के पास लोक परिवहन बस का चालान करने की कार्रवाई की गई। परिवहन निरीक्षक पवन चुघ की ओर से लोक परिवहन की बस नम्बर आरजे 18 पीए 7868 का चालान किया गया। समय सारणी नहीं होने, टैक्स बकाया होने व परमिट बीकानेर की बजाय सीकर से जारी किया हुआ मिला। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ आगार के यातायात प्रबंधक राकेश राय ने बताया कि पहले इस लोक परिवहन बस का परमिट जयपुर क्षेत्र की तरफ का था। अब बस मालिक की ओर से श्रीगंगानगर से रावतसर रूट का परमिट ले लिया गया है जो देखने में फर्जी प्रतीत हो रहा है। वह सीकर आरटीओ की ओर से जारी किया गया है।...
महाराणा प्रताप के दिखाए मार्ग पर चले युवा पीढ़ी

महाराणा प्रताप के दिखाए मार्ग पर चले युवा पीढ़ी

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि बुधवार को जंक्शन स्थित श्री करणी राजपूत विश्राम गृह में मनाई गई। विभिन्न समुदाय के नागरिकों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य की गाथा का उल्लेख करते हुए उनके जीवन के बारे में बताया। राजपूत समाज के अध्यक्ष भूपसिंह राठौड़ ने कहा कि इतिहास के पन्नों में अपनी बहादुरी के तमाम किस्से दर्ज कराने वाले शूरवीर सपूत महाराणा प्रताप के शौर्य और बहादुरी की मिसाल पूरी दुनिया में दी जाती है। उन्होंने अपने पराक्रम से मुगलों को नाकों चने चबवा दिए थे।...
शीतलहर ने ठिठुराया, कोहरे में परेशान हुए वाहन चालक

शीतलहर ने ठिठुराया, कोहरे में परेशान हुए वाहन चालक

हनुमानगढ़
21 व 22 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश होने के आसारहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कड़ाके की ठंड अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। पिछले कई दिनों से चल रही शीतलहर ने क्षेत्र को ठंडा कर दिया है। कुछ दिनों के ब्रेक के बाद बुधवार को इलाका घने कोहरे के आगोश में रहा। जीरो प्रतिशत विजिबिलिटी के चलते सड़कों पर दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई। धूप न निकलने व कोहरे का असर रहने से कड़ाके की ठंड से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह लोग अपने दिनचर्या के काम के लिए बाजारों में देरी से पहुंचे। सुबह करीब 9 बजे तक बाजार में लोगों की आवाजाही कम रही। यही नहीं, कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी कम हो गई। दिन में भी हैड लाइट आॅन करके चलना पड़ा। सुबह और देर शाम सर्दी के तेवर और तीखे हो रहे हैं।...
एईएन कार्यालय के समक्ष 38वें दिन भी जारी रहा धरना

एईएन कार्यालय के समक्ष 38वें दिन भी जारी रहा धरना

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दिल्ली सरकार की तर्ज पर 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने व विद्युत दरों में कमी करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का टाउन स्थित जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय के समक्ष चल रहा बेमियादी धरना बुधवार को 38वें दिन भी जारी रहा। धरने पर पार्टी संयोजक सुरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में मदन रेगर, बलवंत सिंह, दुन्नीराम लूना, हंसराज बाना, कालूराम प्रधान, शंकर नाथ, लीलाधर भाट, सतपाल भाट, हेतराम भाट, सुरजाराम, गोपाल वर्मा, गोपाल मेघवाल, रामप्रीत झा, ललित कुमार, शीशपाल यादव, संजय खदरिया, अशोक कुमार, सुभाष पारीक, पूनम चंद सहित कई कार्यकर्ता बैठे।...
पंजाब मुख्यमंत्री चेहरा ऐलान किए जाने पर बांटी मिठाई

पंजाब मुख्यमंत्री चेहरा ऐलान किए जाने पर बांटी मिठाई

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। आम आदमी पार्टी पंजाब ने अपने मुख्यमंत्री चेहरे का औपचारिक ऐलान कर दिया है। इसी खुशी में आम आदमी पार्टी हनुमानगढ़ के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मिठाई बांटकर उत्साह जताया। आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब में मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी के रूप में भगवंत मान के नाम की घोषणा करने पर जिला मुख्यालय पर बुधवार को आप कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्ट्रेट के बाहर राहगीरों व वाहन चालकों को लड्डू बांटते हुए भगवंत मान को सीएम का चेहरा घोषित करने पर प्रसन्नता जताई।...
शहीद किसानों-मजदूरों की याद में मनाया मजदूर-किसान एकता दिवस

शहीद किसानों-मजदूरों की याद में मनाया मजदूर-किसान एकता दिवस

हनुमानगढ़
सेंट्रल वेयर हाउस गोदाम के समक्ष हुई सभा, एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। 19 जनवरी 1982 को अखिल भारतीय हड़ताल के दौरान गोलीबारी में शहीद हुए 10 किसानों व मजदूरों की याद में बुधवार को भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र (सीटू) की जिला कमेटी की ओर से मजदूर-किसान एकता दिवस मनाया गया। इसके तहत भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र (सीटू) के अलावा अखिल भारतीय किसान सभा व अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले जंक्शन में सेट्रल वेयर हाउस के गोदाम के समक्ष मजदूरों की सभा हुई।...
प्रशासन को सौंपी 111 कोविड केयर किट

प्रशासन को सौंपी 111 कोविड केयर किट

हनुमानगढ़
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी आंचलिक समिति आई आगेहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए प्रशासन का सहयोग करने के लिए श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी आंचलिक समिति फिर आगे आई है। बुधवार को समिति सदस्यों ने जिला प्रशासन को 111 कोविड केयर किट सौंपी। यह किट जिला कलक्टर नथमल डिडेल को उनके चैम्बर में सुपुर्द की गई। समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र कोठारी ने बताया कि उनकी समिति जैन श्वेताम्बर तेरापंथी समाज के हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, फाजिल्का, अबोहर एवं ऐलनाबाद के 45 क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती है। समिति धार्मिक, नैतिक, सामाजिक सेवा कार्यांे के लिए प्रतिबद्ध है। कोविड-19 की पहली व दूसरी लहर के दौरान क्षेत्र की अणुव्रत समिति के माध्यम से अनेक सेवा कार्य किए गए एवं प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया गया।...