Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

पांच टुकड़ियां करेंगी मार्च पास्ट

पांच टुकड़ियां करेंगी मार्च पास्ट

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गणतंत्र दिवस पर होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला स्तरीय समारोह जंक्शन के राजीव गांधी स्टेडियम में होगा। समारोह को लेकर शनिवार को स्टेडियम में परेड की रिहर्सल की गई। जिला स्तरीय समारोह में परेड के अंतर्गत पुलिस और आरएसी समेत पांच टुकड़ियों की ओर से मार्च पास्ट किया जाएगा। इनमें आरएसी, पुलिस व होमगार्ड जवान तथा पीटीआई शामिल हैं। पुलिस की ओर से हर बार की तरह इस बार भी पुलिस लाइन घुड़साल इंचार्ज मांगीलाल भारी की ओर से घुड़सवारी का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, वन, कृषि, जिला परिषद, नगर परिषद, समाज कल्याण विभाग, पुलिस इत्यादि विभागों की ओर से झांकी निकाली जाएगी। जिला स्तरीय समारोह कोविड गाइड लाइन की पालना करते हुए मनाया जाएगा। समारोह में बच्चे व बुजुर्ग शामिल नहीं होंगे। समारोह स्थल पर मास्क, हैंड सेनेटाइजर इत्याद...
सरकारी अवकाश का पर्यावरण संरक्षण के लिए सदुपयोग

सरकारी अवकाश का पर्यावरण संरक्षण के लिए सदुपयोग

हनुमानगढ़
सरकारी कार्यालयों के पार्कांे में पौधे लगा कर रहे सार-संभालहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला कलक्ट्रेट सहित अन्य सरकारी कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी राजकीय अवकाश के दिन के चार घंटे पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित कर रहे हैं। इसके तहत अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से जिला कलक्ट्रेट सहित अन्य कार्यालयों में बने पार्कांे में लगाए गए पौधों की सार-संभाल की जा रही है। यह सब पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर क्षेत्र को हरा-भरा रखने के लिए संकल्प के साथ किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को भी जिला कलक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में बने पार्कांे में पौधों की सार-संभाल की। साफ-सफाई कर पौधों को पानी दिया। इस मौके पर कलक्ट्रेट कार्यालय अधीक्षक बृजमोहन सोखल ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति सभी को सजग रहना चाहिए। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जिला कलक्टर नथमल डिडेल की ओर से भी ...
जंक्शन में अलग नगर परिषद बनाने की उठी मांग

जंक्शन में अलग नगर परिषद बनाने की उठी मांग

हनुमानगढ़
नौ व्यापारिक संगठनों की हुई संयुक्त बैठक आयोजितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन की धानमंडी में शनिवार को नौ व्यापारिक संगठनों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में जंक्शन के व्यापार मंडल, व्यापार संघ, फूडग्रेन व्यापार मंडल, खाद्य व्यापार संघ, श्री नवदुर्गा युवा सेवा समिति, श्री नव दुर्गा मंदिर निर्माण समिति, श्री गोशाला सेवा समिति, श्री माहेश्वरी नवयुवक सेवा समिति व हनुमानगढ़ विकास मंच के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने हनुमानगढ़ जंक्शन में अलग नगर परिषद बनाने की मांग उठाई। इसके अलावा जंक्शन की आमदन जंक्शन क्षेत्र में ही होने वाले विकास कार्यों में खर्च करने तथा टाउन क्षेत्र के कचरा का निस्तारण टाउन में जबकि जंक्शन क्षेत्र से एकत्रित होने वाले कचरे का निस्तारण जंक्शन में ही करने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि जंक्शन व टाउ...
क्षतिग्रस्त बाइपास मार्ग में फंसे भारी वाहन, नाराज चालकों ने लगाया जाम

क्षतिग्रस्त बाइपास मार्ग में फंसे भारी वाहन, नाराज चालकों ने लगाया जाम

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
जाम में फंसे वाहनों की लगी लम्बी कतारें, पुलिस प्रशासन ने समझाइश कर खुलवाया जामहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में सूरतगढ़-श्रीगंगानगर बाइपास मार्ग पर खुंजा के पास शुक्रवार देर रात्रि को भारी वाहन सड़क में बने गहरे गड्ढों में फंस गए। इससे बाइपास मार्ग पर यातायात व्यवस्था बाधित हो गई और भारी वाहनों की लम्बी कतार लग गई। इस कारण वाहन आगे नहीं निकल पाए। इस पर मजबूरी में ट्रोले व कंटेनर के चालकों को भूखे-प्यासे रात बितानी पड़ी। बाइपास मार्ग की दुर्दशा से नाराज इन भारी वाहनों के चालकों ने शनिवार सुबह सूरतगढ़ रोड पर स्थित चुंगी नम्बर आठ के तिराहे पर वाहनों को सड़क के बीच खड़ा कर चक्काजाम कर दिया। उनका कहना था कि सड़क के क्षतिग्रस्त होने से भारी वाहनों को नुकसान हो रहा है। सड़क में करीब पांच-पांच फीट के गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों में पिछले दिनों हुई बारिश का पानी भरा हुआ है। इस कारण गड्ढों का पता न...
रात्रि को हल्की बूंदाबांदी, सुबह छाया कोहरा

रात्रि को हल्की बूंदाबांदी, सुबह छाया कोहरा

हनुमानगढ़
नहीं खिली धूप, कड़ाके की ठंड में ठिठुरते रहे लोगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र के मौसम में पिछले कुछ दिनों से रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार रात्रि को भी मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाके में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे सड़कें भीग गई। गुरुवार सुबह भी इलाके में कोहरा छाया रहा। कोहरे का असर पूरा दिन रहा। पूरा दिन धूप नहीं खिली। कड़ाके की ठंड में लोगों की कंपकंपी छूटती रही। सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान किया। विशेषकर दुपहिया वाहन चालक ठिठुरते हुए अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंंचे।...
जगह को लेकर विवाद, रेलवे ने रूकवाया सड़क का निर्माण कार्य

जगह को लेकर विवाद, रेलवे ने रूकवाया सड़क का निर्माण कार्य

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में गांधीनगर अण्डरपास के पास की जगह को लेकर फिर विवाद हो गया है। इस जगह पर नगर परिषद की ओर से भूखण्ड आवंटन से पहले सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। गुरुवार को रेलवे के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच इस जगह को रेलवे के अधिकार क्षेत्र में बता निर्माण कार्य रूकवा दिया। जगह को लेकर विवाद होने की सूचना मिलने पर मौके पर पूर्व उपसभापति व पार्षद नगीना बाई, पार्षद गुरदीप सिंह बराड़, पूर्व पार्षद रामसिंह सिद्धू, विजय कौशिक सहित वार्डवासी एकत्रित हो गए तथा रेलवे पर वादे से मुकरने का आरोप लगाया। उन्होंने सांसद निहालचन्द से भी इस बारे में दूरभाष पर बात कर अवगत करवाया। सांसद ने इस बारे में रेलवे के डीआरएम से बात करने के लिए आश्वस्त किया।...
गोदाम से आयल चुराने के मामले में दो जने गिरफ्तार

गोदाम से आयल चुराने के मामले में दो जने गिरफ्तार

हनुमानगढ़
गोदाम में पूर्व में काम कर चुके युवक सहित दो जनों ने की थी वारदातहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में बस स्टैंड के पीछे बने गोदाम से रात्रि के समय तेल से भरे पीपे व रिफाइंड के कार्टून चोरी कर ले जाने का मामला का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक जना गोदाम में पूर्व में काम कर चुका है। उसी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। मामले की जांच कर रहे जंक्शन पुलिस थाना के एएसआई शिवनारायण ने बताया कि सुशील कुमार (42) पुत्र धर्मचन्द अग्रवाल निवासी वार्ड नम्बर 18, दुर्गा कॉलोनी, दुर्गा मन्दिर के सामने हनुमानगढ़ जंक्शन ने 6 जनवरी को रिपोर्ट दी थी कि उसकी फर्म मानाराम एण्ड कम्पनी के नाम से दुर्गा कॉलोनी में है। वह गोदाम बनाकर तेल का स्टॉक रखता है व खाद्य तेल पैकिंग करने का कार्य भी गोदाम में करता है। इस कार्य के लिए 8-10 आदमी दिन में क...
एपीओ की गई एएनएम को पुन: गांव में लगाने की मांग

एपीओ की गई एएनएम को पुन: गांव में लगाने की मांग

हनुमानगढ़
अधिकारी नहीं मिले तो कुर्सी पर चस्पा किया ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। एपीओ की गई ग्राम पंचायत रणजीतपुरा के उप स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थापित एएनएम को पुन: गांव में पदस्थापित करने की मांग को लेकर ग्रामीण गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपने सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे। सीएमएचओ सहित अन्य अधिकारियों के कार्यालय में मौजूद नहीं होने पर ग्रामीणों ने सीएमएचओ की कुर्सी पर ज्ञापन रख दिया। साथ ही कुर्सी के आगे हाथ जोड़कर मांग पूरी करने का आग्रह किया। इस मौके पर मौजूद ग्रामीण महावीर बेनीवाल व मदनलाल नायक ने बताया कि गांव रणजीतपुरा के उप स्वास्थ्य केन्द्र में एएनएम नीमा शर्मा करीब 3 वर्षों से सेवाएं दे रही थीं।...
बैंक की हर ब्रांच पर कोविड गाइडलाइन की हो पालना

बैंक की हर ब्रांच पर कोविड गाइडलाइन की हो पालना

हनुमानगढ़
एग्री क्लीनिक एग्री बिजनेस सेंटर योजना के ब्रोशर का विमोचनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने कहा कि बैंकर्स जिले में स्वयं सहायता समूह और कृषि आधारित योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए त्वरित गति से लंबित ऋण आवेदनों का निस्तारण करें। ऋण आवेदनों पर बिना कारण आॅब्जेक्शन ना लगाएं। ऋण आवेदनों की पेंडेंसी भी ज्यादा ना रहे। पेंडिंग आवेदनों का आगामी सात दिन में और जहां ज्यादा पेंडेंसी है वहां जनवरी अंत तक इनका निस्तारण करें। ताकि जिले में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और किसानों का सशक्तिकरण हो और माहौल बदले। जिला कलक्टर नाबार्ड की ओर से कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव व बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिले के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।...
फिर मदद को बढ़ाए हाथ, दो बेटियों की शादी में सहयोग

फिर मदद को बढ़ाए हाथ, दो बेटियों की शादी में सहयोग

हनुमानगढ़
श्री ओम बन्ना टाइगर फोर्स का सामाजिक सरोकारहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यांे को आगे बढ़ाते हुए श्री ओम बन्ना टाइगर फोर्स की ओर से गांव नौरंगदेसर में जरूरतमंद परिवार की दो बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहयोग दिया गया। साथ ही शादी में कन्या को दिया जाने वाला घरेलू सामान भेंट किया। संगठन सदस्यों की ओर से श्री ओम बन्ना टाइगर फोर्स के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप पाल और जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में सहयोग राशि व घरेलू सामान गुरुवार को उक्त परिवार के घर जाकर सौंपा गया। इस मौके पर संगठन के तहसील अध्यक्ष जयदीप सिंह ने बताया कि श्री ओम बन्ना टाइगर फोर्स का गठन सामाजिक कार्य करने के उद्देश्य से किया गया था। उसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए संगठन सदस्य निरंतर प्रयासरत हैं।...