Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

गांजा तस्करी में बदमाश गिरफ्तार

गांजा तस्करी में बदमाश गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ हनुमानगढ़ जिले की भादरा थाना पुलिस ने गांजा तस्करी में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसआई मोहर सिंह ने बताया कि गांजा तस्करी में आरोपी जगमाल (42) निवासी वार्ड नंबर-29 भादरा हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया है। देर रात पुलिस गश्त के दौरान गोगामेड़ी से सिरसा रोड पर सूनसान जगह पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपता नजर आया। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ के साथ तलाशी लेने पर उसके पास गांजा मिला। पुलिस ने आरोपी जगमाल को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से मिला 800 ग्राम गांजा को जब्त किया गया है। पुलिस आरोपी से गांजा खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।...
शिविर में ट्रेन यात्रियों की जांची शुगर

शिविर में ट्रेन यात्रियों की जांची शुगर

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। लायंस क्लब इंटरनेशनल के जनक मेलविन जॉन की जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे फेलोशिप सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत क्लब की ओर से रविवार को हनुमानगढ़ जंक्शन के रेलवे स्टेशन पर नि:शुल्क शुगर जांच का शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान यात्रियों के शुगर की जांच की गई। शिविर का काफी संख्या में यात्रियों ने फायदा उठाया। इस मौके पर क्लब के दिनेश गुप्ता ने कहा कि आज के समय में शुगर यानी मधुमेह की बीमारी पूरी दुनिया में विकराल रूप ले रही है जो कि व्यक्ति को अंदर से खोखला कर देती है। यह अनुवांशिक बीमारियों में से एक है। अगर समय रहते इसका पता न चल पाए तो व्यक्ति के शरीर पर प्रभाव होता है। इसका काफी नुकसान हो सकता है। जिस परिवार में यह अनुवांशिक रूप से है उनको तो एक उम्र के बाद शुगर की जांच करवाते रहना चाहिए। रेलवे स्टेशन अधिकारी सीबीएस शिव स्वामी ने शिविर आयोजन के लिए क्लब का आभार व्य...
अब चुप नहीं बैठेंगे शहर के नागरिक

अब चुप नहीं बैठेंगे शहर के नागरिक

हनुमानगढ़
52वें दिन भी जारी रहा संघर्ष समिति का बेमियादी धरनाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के जिला अस्पताल को राजकीय मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बेस अस्पताल बना उसे यथावत टाउन में ही रखने की मांग को लेकर जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति का बेमियादी धरना रविवार को 52वें दिन भी जारी रहा। जिला अस्पताल के समक्ष जारी धरने पर रविवार को समिति सदस्य वीकेंड कर्फ्यू के कारण कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए बैठे। इस मौके पर संघर्ष समिति सदस्य सुशील जैन ने कहा कि बेमियादी धरने को 52 दिन हो गए हैं परन्तु सरकार पर संघर्ष समिति के आन्दोलन का कोई असर नहीं हो रहा। संघर्ष समिति सदस्य चाहते हैं कि सरकार उनकी उचित मांग को मानते हुए टाउन के जिला अस्पताल को बेस अस्पताल मानते हुए इसका विस्तार करे। इसे जंक्शन में नवां बाइपास रोड पर स्थानांतरित नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित राजकीय मेडिकल कॉलेज जो हनुमानगढ़ को मि...
नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। रोटरी क्लब हनुमानगढ़ सेंट्रल की ओर से रविवार को जंक्शन स्थित चावला नर्सिंग होम में नि:शुल्क मेडिकल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष कमल जैन, प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. कपूरी लाल गर्ग, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीके चावला ने किया। शिविर में अपेक्स हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र शर्मा ने सेवाएं दी। अनेकों लोगों ने जांच करवा कर शिविर का लाभ उठाया। क्लब के प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. कपूरी लाल गर्ग ने बताया कि शिविर में छाती में दर्द होना, भारीपन, लंबे समय से खांसी, जल्दी थकान महसूस होना, घबराहट होना, अधिक पसीना आना, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, धड़कन कम-ज्यादा होना, चक्कर आना, बेहोश होना, पैरों में सूजन सहित अन्य रोगों के मरीजों की जांच की गई। अध्यक्ष कमल जैन के अनुसार क्लब की ओर से समय-समय पर आमजन की सेवार्थ विभिन्न शिविरों के साथ सामाज...
दीप कॉलोनी में सड़क का शिलान्यास

दीप कॉलोनी में सड़क का शिलान्यास

हनुमानगढ़
बिना भेदभाव करवाए जा रहे विकास कार्य : सभापतिहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन की दीप कॉलोनी, वार्ड 17 में रविवार को नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, पार्षद अब्दुल हाफिज व सागर गुर्जर ने किया। इस मौके पर सभापति गणेश राज बंसल ने कहा कि शहर की जनता ने हम पर जो भरोसा दिखाया है यह उसी का परिणाम है कि शहर में निरन्तर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सौन्दर्यकरण का विशेष ध्यान रखते हुए बिना किसी भेदभाव के शहर के हर कोने के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। शहर के विकास में नगर परिषद की ओर से विशेष रूप से गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है ताकि शहर में करवाए गए विकास कार्य लम्बे समय तक चलें। निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां ने बताया कि दीप कॉलोनी में रेलवे अण्डरपास से मुख्य मार्ग सहित वार्ड 17 की विभिन्न सड़कों का निर्माण 26 लाख रुपए की लागत से करवाया जा रहा है। इस मौके...
जेल स्टाफ व बंदियों के बूस्टर डोज लगवाने के निर्देश

जेल स्टाफ व बंदियों के बूस्टर डोज लगवाने के निर्देश

हनुमानगढ़
एडीजे ने किया जिला कारागृह का निरीक्षणहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर की ओर से जारी स्टेट एक्शन प्लान की अनुपालना के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संदीप कौर ने जिला कारागृह का निरीक्षण किया गया। कारागृह में निरुद्ध कोविड-19 से ग्रसित बंदियों के बारे में मौजूद जेल के उप कारापाल मोहम्मद इकबाल भाटी से जानकारी ली। कारागृह में नियुक्त अधिकारियों-स्टॉफ व निरुद्ध बंदियों के वैक्सीनेशन के निर्देश दिए। साथ ही 60 साल से अधिक आयु के जिन बंदियों के दोनों डोज लग चुकी है एवं उनके बूस्टर डोज का समय हो गया है तो उन्हें शीघ्र बूस्टर डोज लगवाने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कोविड-19 के संबंध में राज्य सरकार की ओर से बनाई गई एसओपी की पालना करने तथा निरुद्ध बंदियों को कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षित रखने तथा कार...
वीकेंड कर्फ्यू में नजर आया तीसरी लहर का खौफ

वीकेंड कर्फ्यू में नजर आया तीसरी लहर का खौफ

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
आवश्यक सेवाओं को छोड़कर पूर्णतया बंद रहा बाजार, चौक-चौराहे पर मुस्तैद रहे पुलिस जवानहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कोरोना की तीसरी लहर का खौफ रविवार को इस साल के पहले वीकेंड कर्फ्यू में साफ नजर आया। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाजार पूर्णतया बंद रहे। व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखी। वीकेंड कर्फ्यू की पालना करवाने के लिए शहर के हर चौक-चौराहे पर पुलिस जवान मुस्तैद रहे। पुलिस जवानों ने बाजार में आए लोगों को घर से बाहर निकलने का कारण पूछा। बेवजह बाजार में निकले लोगों से समझाइश की गई। आवश्यक सेवाओं के लिए घरों से निकले लोगों को जांच के बाद जाने दिया गया। वीकेंड कर्फ्यू के चलते बाजार के मेडिकल स्टोर, सब्जी-फल और किराना सामान की दुकानें खुली रहीं। किराना की भी इक्का-दुक्का दुकानें ही खुलीं। लोग भी आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाजारों में दुकानें बंद रहने से सड़कों पर लोगों ...
कोरोना की रफ्तार तेज, मिले 270 नए पॉजिटिव रोगी

कोरोना की रफ्तार तेज, मिले 270 नए पॉजिटिव रोगी

हनुमानगढ़
13 व 14 जनवरी को लिए गए सैम्पल की आई रिपोर्ट, 1 रिपीट सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिवहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले में कोरोना महामारी की तीसरी लहर अब बड़ी संख्या में लोगों को अपनी चपेट में लेकर संक्रमित करती जा रही है। इस साल के 15 दिन में ही कोरोना पॉजिटिव रोगियों का आंकड़ा 1000 को पार कर चुका है। शनिवार को भी जिले में कोरोना के 270 नए पॉजिटिव केस सामने आए। यह 270 पॉजिटिव रोगी वे हैं जिनके 13 व 14 जनवरी को सैम्पल लिए गए थे। 13 जनवरी को लिए गए 2390 और 14 जनवरी को लिए गए कुल 291 सैम्पल की रिपोर्ट शनिवार को प्राप्त हुई। 13 जनवरी को लिए गए 2390 सैम्पल में 233 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही 1 रिपीट सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 1864 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव मिली। 184 के रिपीट फ्रेश सैम्पल मांगे गए हैं जबकि 108 व्यक्ति ऐसे थे जो रजिस्ट्रेशन करवाने के बावजूद भी सैम्पल देने नहीं पहुंचे। वहीं 14 जनवर...
एईएन कार्यालय के समक्ष 34वें दिन भी जारी रहा धरना

एईएन कार्यालय के समक्ष 34वें दिन भी जारी रहा धरना

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दिल्ली सरकार की तर्ज पर 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने व विद्युत दरों में कमी करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का टाउन स्थित जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय के समक्ष चल रहा बेमियादी धरना शनिवार को लगातार 34वें दिन भी जारी रहा। धरने पर पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता बैठे। धरनार्थियों ने कोरोना काल के समय के तीन माह के बिजली बिल माफ करने, बिजली बिलों में शामिल विभिन्न प्रकार के अनावश्यक चार्जेज हटाकर बिजली दरों में कमी करने, बिजली की छिज्जत, चोरी, भ्रष्टाचार एवं बिजली कम्पनियों के कुप्रबन्ध के खिलाफ ठोस कार्यवाही कर जनता पर डाले जाने वाले आर्थिक बोझ को कम करने, किसानों को खेती कार्य के लिए बिजली मुफ्त उपलब्ध करवाने, जिन किसानों से ट्यूबवैल, कुएं बिजली कनेक्शन के लिए राशि जमा करवाई जा चुकी ...
20 बेड का नया आईसीयू एक पखवाड़े में शुरू होने की उम्मीद

20 बेड का नया आईसीयू एक पखवाड़े में शुरू होने की उम्मीद

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमित हो रहे रोगियों के इलाज के लिए टाउन के एमजीएम राजकीय जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से तमाम तरह के आवश्यक बंदोवस्त किए जा रहे हैं। इसके तहत जिला अस्पताल में 20 बेड का नया आईसीयू शुरू किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन की मानें तो करीब एक पखवाड़े में आईसीयू शुरू हो जाएगा। इसमें कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमित हो रहे गम्भीर रोगी को भर्ती किया जाएगा। वर्तमान में आईसीयू में एल्युमिनियम के गेट आदि लगाने का कार्य प्रगति पर है। पीएमओ डॉ. दीपक मित्र सैनी ने बताया कि जिला अस्पताल में 20 बेड की आईसीयू स्वीकृत हुई है। आरएमसीएल की तरफ से आईसीयू के लिए 20 बेड के अलावा अन्य संसाधन उपलब्ध हो गए। आईसीयू के गेट लगाने व बिजली फिटिंग आदि का कार्य शेष था। जिला अस्पताल के पास नवनिर्मित आईसीयू के लिए विधायक मद से कुछ पैसा आया हुआ था।...