Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

वीडीओ नहीं मिला तो दीवार पर चस्पा किया मांगपत्र

वीडीओ नहीं मिला तो दीवार पर चस्पा किया मांगपत्र

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ग्राम पंचायत कोहला के महात्मा गांधी अंग्रेजी राजकीय विद्यालय के खेल मैदान में प्रस्तावित ओवरहेड टैंक के निर्माण का विरोध कर रहे गांव के युवाओं ने बुधवार को ग्राम पंचायत कार्यालय में ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। असल में गांव के कुछ युवा अपनी मांग के संबंध में ग्राम विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपने ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचे थे लेकिन वीडीओ के न मिलने पर उनमें आक्रोश फैल गया और उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन को कार्यालय की दीवार पर चस्पा कर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने इस संबंध में मंगलवार को ही जिला कलक्टर को भी ज्ञापन सौंप खेल मैदान में पानी की टंकी का निर्माण नहीं करवाने की मांग की थी। इस मौके पर दिनेश कुमार ने बताया कि गांव कोहला में महात्मा गांधी अंग्रेजी राजकीय विद्यालय के सामने स्कूल का एकमात्र खेल मैदान है।...
ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप में घुसी कार, युवक की मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप में घुसी कार, युवक की मौत

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ हनुमानगढ़ जिले में पक्कासारणा-गोलूवाला रोड पर रविवार रात पिकअप और ट्रॉली से तेज रफ्तार लग्जरी कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो साथी घायल हो गए। घायलों को हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
हनुमानगढ़ में बूस्टर डोज लगना शुरू

हनुमानगढ़ में बूस्टर डोज लगना शुरू

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ हनुमानगढ़ जिले में कोविड की तीसरी लहर की आहट के साथ ही वैक्सीनेशन अभियान को तेज किया गया है। सोमवार को फ्रंटलाइन और हेल्थ वर्कर्स के साथ बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को बूस्टर डोज लगाने की शुरुआत हो गई। कलेक्टर नथमल डिडेल, जिला परिषद सीईओ अशोक असीजा, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, पीएमओ डॉ. दीपक मित्र सैनी सहित कई अधिकारियों ने जंक्शन में इरिगेशन गेस्ट हाउस में वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाई। इसके अलावा पुलिस लाइन में डोज लगाने के लिए अलग से टीम भेजी गई।...
घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी हुई कम, फसलों को पाला लगने की आशंका हुई कम

घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी हुई कम, फसलों को पाला लगने की आशंका हुई कम

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ हनुमानगढ़ जिले में पिछले तीन दिन की मावठ के बाद सोमवार सुबह पूरा क्षेत्र धुंध में लिपटा नजर आया। जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्र में सोमवार की सुबह घनी धुंध के साथ हुई। बारिश बंद होने के बाद तापमान में भी खासी गिरावट आई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। संगरिया स्थित मौसम केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिन तक अधिकतम तापमान 15-18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5-9 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इसके अलावा घना कोहरा छाए रहने की संभावना भी जताई गई है। किसानों के लिए राहत की बातमौसम में आया बदलाव किसानों के लिए राहत बनकर आया है। तीन दिन से रुक-रुककार हो रही बारिश से कई जगह खेतों में जलभराव की स्थितियां बन रही थी, लेकिन रविवार को बारिश का दौर थम गया। अब तापमान में गिरावट के बावजूद कोहरे के चलते फसलों को पाला लगने की आशंका कम है। ऐ...
जन्मदिन पर गोवंश को खिलाया गुड़

जन्मदिन पर गोवंश को खिलाया गुड़

हनुमानगढ़
टोपरियां (सीमा सन्देश)। गांव की राधा कृष्ण गौशाला में सेठी गोदारा ने अपनी बहन प्रियंका के जन्मदिन पर राधाकृष्ण गौशाला में गायों के गुड़-खल खिलाया गया। गांव के सदस्यों ने गौशाला में भ्रमण किया ओर ग्रामीणों ने गौशाला में व्यवस्था ओर साफ सफाई की सराहना की गौशाला में हर रोज गांव के युवाओं और महिलाओं द्वारा गोवंश को गुड़, चुरी, खल रोटी आदि खिलाई जाती है। गोदारा ने बताया कि मानव के जीवन में गौ सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। गौशाला अध्यक्ष साहबराम सहारण ने गौ माताओं से परिवार के सभी सदस्यों के स्वस्थ रखने की मनोकामना की और गौशाला के मैनेजर रामजीलाल ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा हरा पशु चारा व आहार सामग्री देकर पुण्य का कार्य किया गया सभी ग्रामवासियों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। दानवीरों द्वारा दिल खोलकर दान किया जा रहा है। इस मौके पर गौ माता के गौ सेवक कांस्टेबल राजेश सहारण, सुशील बारूपाल, फौजी दीपचं...
प्रमाण पत्र जारी होने में होने वाली देरी की समस्या के समाधान की मांग

प्रमाण पत्र जारी होने में होने वाली देरी की समस्या के समाधान की मांग

हनुमानगढ़
टिब्बी (सीमा सन्देश)। ब्लॉक के ईमित्रा संचालकों ने जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र में जारी होने में देरी सम्बन्धी समस्या समाधन की मांग पर कोई सुनवाई नही करने पर रोष जताते हुए एसडीएम मांगीलाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार तहसील कार्यालय में जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र टिब्बी ब्लॉक को छोड़कर अन्य सभी तहसीलों में वोटर लिस्ट की स्वप्रमाणित प्रति पर ही जारी किया जा रहा है। वही यहां वोटर लिस्ट की प्रमाणित कॉपी व आवश्यक दस्तावेजों की मांग करने से प्रमाण पत्र जारी होने में देरी होती है। जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में ईमित्रा संचालको ने स्वप्रमाणित वोटर लिस्ट को स्वीकार करने की मांग की। वही जन आधार कार्डके सत्यापन लंबित ठने की समस्या से अवगत करवाते हुए राहत देने की मांग की। गौरतलब है कि इससे पूर्व 24 दिसम्बर को भी ईमित्रा संचालको ने समस्या समाधान के लिए आग की थी ल...

धोखाधड़ी का मामला:ट्रक खरीद नहीं भरी किश्तें धोखाधड़ी के मामले में केस

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ ट्रक खरीदकर बकाया किश्तों का भुगतान नहीं कर धोखाधड़ी करने के आरोप में जंक्शन पुलिस थाना में एक जने के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार डबलीराठान 30 एसएसडब्ल्यू निवासी अनिल कुमार पुत्र राधेश्याम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके पास ट्रक था। अबोहर निवासी राजकुमार पुत्र सोहनलाल ने उससे ट्रक खरीदने के लिए सौदा किया। तब तय हुआ था कि राजकुमार फाइनेंस कंपनी की प्रतिमाह 22,110 रुपए की किश्त के हिसाब से 43 किश्तों की अदायगी करेगा। इस शर्त के अनुसार उसने अपना ट्रक राजकुमार को 30 अक्टूबर को बेच दिया लेकिन बाद में राजकुमार के मन में बेईमानी आ जाने के कारण उसने फाइनेंस की बकाया किश्तों की अदायगी नहीं की। उसने जब राजकुमार को किश्तें भरने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। पुलिस ने ठगी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...
गहलोत के मंत्री गोविंद मेघवाल की प्रधानमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी

गहलोत के मंत्री गोविंद मेघवाल की प्रधानमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ हनुमानगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री गोविंदराम मेघवाल एक बार फिर से विवादास्पद बयानबाजी करते नजर आए। शनिवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अशोभनीय टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पूरी दुनिया में झूठ बोलने के लिए फैमस है। गोविंदराम मेघवाल ने प्रधानमंत्री को नौटंकीबाज बताया और कहा कि पंजाब की रैली में महज 700 लोग पहुंचे थे, इसलिए यह सारा नाटक रचा जा रहा है। गोविंदराम मेघवाल ने हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की मीटिंग के बाद बातचीत के दौरान यह टिप्पणियां की। पिछले दौरे में भी गोविंदराम मेघवाल ने विवादित टिप्पणी करते हुए मीडिया के लोगों को मोदी भक्त बताया था। खास बात यह है कि उन्होंने यह टिप्पणी के स्थानीय स्तर के सवाल के जवाब में की थी।...
12 जनवरी से 1 फरवरी तक रहेगी नहरबंदी, इसके बाद 18 फरवरी तक यूज होगा बचा हुआ पानी

12 जनवरी से 1 फरवरी तक रहेगी नहरबंदी, इसके बाद 18 फरवरी तक यूज होगा बचा हुआ पानी

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ भाखड़ा रेगुलेशन कमेटी की बैठक शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर नथमल डिडेल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में हनुमानगढ़ विधायक चौधरी विनोद कुमार, संगरिया विधायक गुरदीप सिंह शाहपीनी, जिला प्रमुख कविता मेघवाल, पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि दयाराम जाखड़ सहित सिंचाई विभाग के अधिकारियों व किसान प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। किसान प्रतिनिधि बीके अध्यक्ष विनोद कड़वासरा ने बताया कि फरवरी माह में गेहूं की पकाई के लिए पानी की आवश्यकता है और जनवरी माह में बारिश के कारण पानी फसलों को मिल चुका है। बैठक में किसान प्रतिनिधियों की सहमति से 28 जनवरी तक चलने वाले रेगुलेशन को 12 जनवरी तक रखने और फरवरी महीने में 2 फरवरी से 18 फरवरी तक 1200 क्यूसेक पानी स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। 12 जनवरी से 1 फरवरी तक नहरबंदी रखने और वार प्रभावित न होने के लिए 2 फरवरी से दोबारा रेगुलेशन जारी करन...
2 फरवरी से 18 फरवरी तक मिलेगा 1200 क्यूसेक पानी

2 फरवरी से 18 फरवरी तक मिलेगा 1200 क्यूसेक पानी

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
किसान प्रतिनिधि बोले, फसलों के लिए अमृत का काम कर रही है बारिशहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भाखड़ा सिंचाई प्रणाली की नहरों का रेग्यूलेशन निर्धारित करने को लेकर भाखड़ा रेग्यूलेशन कमेटी की बैठक शनिवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर नथमल डिडेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में हनुमानगढ़ विधायक चौधरी विनोद कुमार, संगरिया विधायक गुरदीप सिंह शाहपीनी, जिला प्रमुख कविता मेघवाल, पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि दयाराम जाखड़ सहित सिंचाई विभाग के अधिकारियों व किसान प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में किसान प्रतिनिधि बीके अध्यक्ष विनोद कड़वासरा ने बताया कि फरवरी माह में गेहूं की पकाई के लिए पानी की आवश्यकता है और जनवरी माह में बारिश के कारण पानी फसलों को मिल चुका है। बैठक में किसान प्रतिनिधियों की सहमति से 28 जनवरी तक चलने वाले रेग्यूलेशन को 12 जनवरी तक रखने व माह फरवरी में 2 फरवरी से 18 फरव...