Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

आदेश के खिलाफ सांकेतिक धरना देकर किया प्रदर्शन

आदेश के खिलाफ सांकेतिक धरना देकर किया प्रदर्शन

हनुमानगढ़
गोचर, चरागाह, ओरण भूमि में आवासीय अतिक्रमणों के नियमन का विरोधहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गोचर, चरागाह, ओरण भूमि में आवासीय अतिक्रमणों के नियमन के विरोध में गुरुवार को पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी समर्थक कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। सांकेतिक धरना-प्रदर्शन के बाद जिला गोशाला विकास समिति के बैनर तले मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रतिभा देवठिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्रिमण्डल ने 15 दिसम्बर 2021 को एक आदेश जारी कर राजस्थान की शहरी व ग्रामीण गोचर, चारागाह आदि में अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों का पट्टा जारी करने पर सहमति प्रदान की है जो कि पशुओं व गोवंश के जीने के अधिकार पर अतिक्रमण है।...
कोरोना के एक्टिव केस पहुंचे 500 के पास, आज मिले 256 नए संक्रमित

कोरोना के एक्टिव केस पहुंचे 500 के पास, आज मिले 256 नए संक्रमित

हनुमानगढ़
18 साल से कम उम्र के 117 बच्चे शामिल, जिले में अनकंट्रोल हो रहा कोरोनाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले में कोरोना अनकंट्रोल होता जा रहा है। कोरोना संक्रमण के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिले में गुरुवार को 256 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। चिंता की बात इसलिए है कि इन 256 में 117 पॉजिटिव 18 साल से कम उम्र के शामिल हैं। ऐसे में अब जिले में कोरोना के 489 केस एक्टिव हो चुके हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में आए लोगों में गंभीर लक्षण नहीं है। तीसरी लहर में अभी तक कोरोना संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है। अब तक कोरोना संक्रमित दो रोगी जिला अस्पताल में भर्ती है।...
मकानों पर लगाए लाल निशान, भय में जी रहे नागरिक

मकानों पर लगाए लाल निशान, भय में जी रहे नागरिक

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
किसी का आधा मकान आ रहा अतिक्रमण में, लगाई रियायत देने की गुहारहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के सुरेशिया में नगर परिषद की ओर से सौ फुटी रोड से सुरेशिया पुलिस चौकी की तरफ रोड का निर्माण किया जा रहा है। इस रोड पर सौ फीट सड़क का निर्माण होगा। लेकिन सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से पहले सड़क मार्ग के दोनों तरफ निवास करने वाले नागरिकों की नींद उड़ गई है। वह इसलिए क्योंकि नगर परिषद कर्मचारियों की ओर से सौ फीट सड़क का निर्माण करवाने के लिए आसपास बने मकानों को अतिक्रमण में बता उन्हें तोड़ने के लिए लाल निशान लगा चिह्नित किया गया है। स्वयं अतिक्रमण नहीं तोड़ने पर नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाए जाने की चेतावनी दी गई है।...
14 जिंदा कारतूस व एक पिस्तौल बरामद

14 जिंदा कारतूस व एक पिस्तौल बरामद

हनुमानगढ़
तीन जनों को किया गिरफ्तार, जंक्शन पुलिस की तीन कार्रवाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन पुलिस ने अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तीन अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए 14 जिंदा कारतूस व एक देसी पिस्तौल बरामद कर तीन जनों को गिरफ्तार किया है। तीनों जनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। जानकारी के अनुसार हैड कांस्टेबल अमरसिंह ने पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान अबोहर रोड पर बिजली घर के पास से सतनाम सिंह पुत्र सुन्दर सिंह निवासी वार्ड नम्बर 58, सुरेशिया के कब्जे से 4 जिंदा कारतूस बरामद किए। मौके से सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया। दूसरी कार्रवाई में हैड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह ने सौ फुटी रोड पर महिला बीएड कॉलेज के पास कार्रवाई करते हुए विक्रमराय उर्फ विक्की पुत्र रमेश कुमार निवासी वार्ड नम्बर 57, सुरेशिया के कब्जे से 10 जिंदा कारतूस बरामद ...
कमरे की छत्त गिरी, 14 वर्षीय बालिका की मौत

कमरे की छत्त गिरी, 14 वर्षीय बालिका की मौत

हनुमानगढ़
टाउन के सोरगर मोहल्ले की घटनाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के सोरगर मोहल्ले में भारत माता चौक के पास बुधवार सुबह कच्चे कमरे की छत्त गिरने से 14 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। हादसे के समय मृतका कमरे में सो रही थी। जबकि उसकी मां, भाई व बड़ी बहन कमरे से बाहर थे। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों हुई बारिश के बाद कमरे की छत्त जर्जर हो गई थी। पार्षद प्रतिनिधि बरकत अली ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश के बाद बुधवार सुबह वार्ड नम्बर 47, सोरगर मोहल्ले में रामपाल सोरगर के कच्चे कमरे की छत्त गिर गई। उस समय रामपाल की पत्नी पुष्पा रानी अपने बेटे के साथ चाय बनाने के लिए कमरे से बाहर आई थी। बड़ी बेटी भी उस समय कमरे से बाहर थी। कमरे में सो रही रामपाल की 14 वर्षीय बेटी सृष्टि की मलबे तले दबने से गम्भीर चोट लगने के चलते मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सृष्टि के पिता रामपाल की भी करीब 5-6 पहले मौत हो चुकी है। प...
किन्नर की वेशभूषा धरकर दुकानदारों को परेशान कर रहा शख्स पकड़ा

किन्नर की वेशभूषा धरकर दुकानदारों को परेशान कर रहा शख्स पकड़ा

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। किन्नर की वेशभूषा धरकर दुकानदारों व राहगीरों को परेशान कर रहे एक शख्स को किन्नरों ने बुधवार को पकड़ा। किन्नरों ने मौके पर उसके पहने हुए महिलाओं के कपड़े उतरवाकर उसके पास मौजूद बैग में रखे पुरुष के कपड़े पहनवाए। साथ ही भविष्य में रुपए मांगकर नागरिकों को परेशान करते देखते मिलने पर पुलिस के हवाले करने की बात कहकर छोड़ दिया। इस मौके पर जंक्शन की दुर्गा कॉलोनी निवासी किन्नर मैना बाई ने बताया कि उनके पास पिछले करीब दस दिनों से दुकानदारों की ओर से सूचना दी जा रही थी कि कोई व्यक्ति नकली किन्नर बनकर उनसे रुपए मांगकर परेशान कर रहा है। बुधवार को सूचना मिलने पर वे टाउन में यातायात पुलिस थाना के पास पहुंची तो वहां एक व्यक्ति किन्नर की वेशभूषा में दुकानदारों से रुपए मांगता मिला।...
प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए होगा ‘मिस एंड मिसेज हनुमानगढ़ 2022’ कार्यक्रम

प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए होगा ‘मिस एंड मिसेज हनुमानगढ़ 2022’ कार्यक्रम

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ पहुंची मिसेज इंडिया 2019 कंचन कटारिया ने दी जानकारीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मिसेज इंडिया 2019 का खिताब जीत चुकी कंचन कटारिया बुधवार को टाउन पहुंची। हरियाणा के सिरसा की निवासी कंचन कटारिया अपनी बहन रेणु ग्रोवर पत्नी मुकेश ग्रोवर के घर पहुंची। यहां उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं व युवतियों से चर्चा कर भविष्य में जिला मुख्यालय पर उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। इस दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कंचन कटारिया ने कहा कि उन्होंने यहां आकर महसूस किया कि इलाके की युवतियां व महिलाएं काफी क्षेत्रों में पिछड़ी हुई हैं।...
पीएम की सुरक्षा में चूक नहीं, यह कांग्रेस का था षड्यंत्र

पीएम की सुरक्षा में चूक नहीं, यह कांग्रेस का था षड्यंत्र

हनुमानगढ़
पीएम की सुरक्षा में चूक के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई मानव श्रृंखलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पिछले दिनों पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में भाजपा की ओर से एक तरफ तो कांग्रेस की चन्नी सरकार पर पीएम की हत्या की साजिश रचने के आरोप लगा रही है तो वहीं, भारतीय जनता पार्टी तथा पार्टी के विभिन्न मोर्चांे के विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला भी लगातार जारी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर जंक्शन शहर के हृदयस्थल शहीद भगतसिंह चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर विरोध जताया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने कहा कि पंजाब में पीएम की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई यह एक षड्यंत्र था।...
सभी के प्रयासों से मिली सफलता : विनोद कुमार

सभी के प्रयासों से मिली सफलता : विनोद कुमार

हनुमानगढ़
डाइट को मान्यता मिलने पर विधायक विनोद कुमार व जिला निष्पादन समिति सदस्य तरुण विजय का किया अभिनन्दनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद नई दिल्ली से मान्यता मिलने पर बुधवार को डाइट के शिक्षकों की ओर से विधायक चौधरी विनोद कुमार व जिला निष्पादन समिति सदस्य तरुण विजय के अभिनन्दन एवं स्वागत में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक चौधरी विनोद कुमार ने बताया कि जिले में डाइट की शुरुआत भी कांग्रेस के राज में ही की गई थी। अब डीएलएड पाठ्यक्रम की 50 सीटों की मान्यता मिलने से हनुमानगढ़ जिले को निर्धन बच्चे नि:शुल्क एसटीसी कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मांग के लिए जिला निष्पादन समिति सदस्य तरुण विजय को जिम्मेवारी सौंपी थी।...
तरुण विजय अहिंसा प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक नियुक्त

तरुण विजय अहिंसा प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक नियुक्त

हनुमानगढ़
जिले में गांधीवाद को आम जन तक पहुंचाएगा अहिंसा प्रकोष्ठ : तरुण विजयहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के बाद अब गांधीवाद के प्रचार-प्रसार के लिए राज्य में अहिंसा प्रकोष्ठ का गठन किया है। सरकार के निर्देश पर जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने जिला स्तर पर अहिंसा प्रकोष्ठ का गठन किया है। इसमें सामान्य अनुभाग कलक्ट्रेट के प्रभारी अधिकारी को अध्यक्ष, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के उप निदेशक तथा जिला शिक्षा अधिकारी को सदस्य तथा कांग्रेस नेता श्रवण तंवर को जिला संयोजक व तरुण विजय को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। श्रवण तंवर व तरुण विजय को राजनीतिक नियुक्ति के तहत यह जिम्मेदारी दी गई है।...