Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

रोडवेज डिपो में श्री अखण्ड पाठ के भोग

रोडवेज डिपो में श्री अखण्ड पाठ के भोग

हनुमानगढ़
शहर की सुख-समृद्धि व रोडवेज की खुशहाली की कामना को लेकर आयोजनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में रोडवेज डिपो में रोडवेज कर्मचारियों द्वारा शहर की सुख-समृद्धि, आपसी भाईचारा, यात्रियों की सकुशल यात्रा, दुर्घटना रहित यात्रा, डिपो की आय में वृद्धि की कामना को लेकर 10 दिसम्बर से शुरू श्री अखण्ड पाठ के भोग रविवार को डाले गये। इस मौके पर प्रात: श्री अखण्ड पाठ के भोग के पश्चात शहर की सुख स्मृद्धि की कामना की अरदास की जिसके पश्चात समागम का आयोजन किया गया। उक्त समागम में राजस्थान रोडवेज हनुमानगढ़ डिपो के सारे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से डिपो की समृद्धि, आपसी भाईचारा, यात्रियों की सकुशल यात्रा, दुर्घटना रहित यात्रा, डिपो की आय में वृद्धि हेतु श्री अखंड पाठ का आयोजन किया गया है। भोग के पश्चात आयोजित समागम में ढाडी जथा जसविंद्र सिंह अबुल खुराना ने कथा कीर्तन कर संगतों को निहाल किया। गुरु...
समस्याओं को प्रदेश स्तर तक उठाने की जताई उम्मीद

समस्याओं को प्रदेश स्तर तक उठाने की जताई उम्मीद

हनुमानगढ़
रेसला के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का अभिनंदनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। शिक्षक संघ रेसला के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लोकेश सहारण का रविवार को जंक्शन हाउसिंग बोर्ड में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी अमरजीत सिंह कौशिक, बाल कल्याण समिति सदस्य विजय सिंह चौहान, शिक्षा विभाग में कार्यरत नवीन शर्मा थे। कार्यक्रम की शुरूवात में अतिथियों सहित शिक्षा के क्षेत्र के जुड़े अनेकों शिक्षाविदों ने रेसला नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लोकेश सहारण का माला पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक प्रशासनिक अधिकारी अमरजीत सिंह कौशिक ने कहा कि लोकेश सहारण की नेतृत्व क्षमता को देखते हुए इतने बड़े संगठन के सभी शिक्षकों ने इन्हें इतनी बड़ी जिम्मेवारी देते हुए अपनी कमान इन्हें सौंपी है। बाल कल्याण समिति सदस्य विजय सिंह चौहान ने कहा कि हमें ...
व्यापक प्रचार-प्रसार करने का लिया निर्णय

व्यापक प्रचार-प्रसार करने का लिया निर्णय

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। श्री क्षत्रिय युवक संघ द्वारा जयपुर में 22 दिसम्बर को होने वाले हीरक जयंती समारोह को लेकर नोहर में बैठक आयोजित कि गई। बैठक में कार्यक्रम में भाग लेने का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम में नोहर क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में लोग भाग लेगें। इस मौके पर कार्यक्रम को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार का भी निर्णय लिया गया। बैठक मे नाहर सिंह बिरकाली, तेजपाल सिंह, सवाई सिंह, जीवराज सिंह भूकरका, भाग सिंह, ओम सिंह, पृथ्वी सिंह, अजय सिंह उपस्थित थे। बैठक में हीरक जयंती पोस्टर का भी विमोचन किया गया।...
नवदम्पती को पौधा भेंट कर दिया आशीर्वाद

नवदम्पती को पौधा भेंट कर दिया आशीर्वाद

हनुमानगढ़
टोपरियां (सीमा सन्देश न्यूज)। इस वक्त शादियों का दौर चल रहा है युवाओं की सोच प्रकृति के प्रति बदल रही है एक कदम बदलाव कि और शादी के शुभ अवसर पर नवदम्पति को पौधा भेंट कर आशीर्वाद दिया। दूल्हा और दुल्हन ने कहा युवाओं का एक कदम समाज के लिए एक अच्छा संकेत होगा। युवा भीम सैन व मुकेश सैन और जोगिंदर सैन ने बताया कि शहीद भगत सिंह पर्यावरण सरंक्षण कमेटी निनाण से प्रेरित होकर ये कदम उठाया गया है। युवा विक्की सैन और सनी सैन ने बताया कि छोटी छोटी चीजों से ही बदलाव आता है, इसलिए आप सबसे अपेक्षा रहेगी इस मुहीम को आगे बढ़ाने कि इस अवसर पर सभी मेहमानों ने युवाओं के इस पहल की सराहना की।...
पंजाब की पूर्व डिप्टी सीएम के रिश्तेदार सहित दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पंजाब की पूर्व डिप्टी सीएम के रिश्तेदार सहित दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
दुर्घटनाग्रस्त इनोवा गाड़ी में 25 लाख का कैश और 40 ग्राम अफीम बरामद होने का मामलाहनुमानगढ़ जिले में एक दुर्घटनाग्रस्त इनोवा गाड़ी में 25 लाख की संदिग्ध राशि बरामद होने और इसमें सवार दो व्यक्तियों से 40 ग्राम अफीम बरामद होने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को अदालत में पेश किया।अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। इस मामले की जांच कर रहे गोलूवाला थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार ने आज बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया हरनेंदरसिंह उर्फ राजेंद्रसिंह (51) पुत्र सुखदेव सिंह जटसिख निवासी चक 94-जीबी तहसील अनूपगढ़ मूल रूप से पंजाब में जिला बठिंडा अंतर्गत संगत थाना क्षेत्र के गांव मछाना का निवासी है। वह पंजाब की एक पूर्व डिप्टी सीएम रही महिला का करीबी रिश्तेदार है। वह पूर्व डिप्टी सीएम की बहन का दामाद है। उसके साथ पकड़ा गया जगसीरसिंह जट सिख (29) पुत्र दर्शनसिं...
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार

हनुमानगढ़
अध्यक्ष बोले- रूठे व्यापारियों को मनाकर करवाएंगे घर वापसीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन की धानमंडी के व्यापारियों की प्रतिष्ठित संस्था फूडग्रेन मर्चंेटस एसोसिएशन की प्रबंधक समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बुधवार को एसोसिएशन के कार्यालय में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सन्तराज जिन्दल, उपाध्यक्ष जसपाल चुघ, सचिव अमित गोदारा, सह सचिव अरविन्द कुमार व कोषाध्यक्ष सन्तराम जिन्दल का व्यापारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी अरुण शर्मा तथा मदनलाल पारीक एवं सह निर्वाचन अधिकारी सुमित गर्ग तथा आशीष दादरी की ओर से प्रबंधक समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए फूडग्रेन मर्चंेटस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सन्तराम जिन्दल ने कहा कि ...
उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर नगर परिषद हुई गम्भीर

उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर नगर परिषद हुई गम्भीर

हनुमानगढ़
जंक्शन व टाउन क्षेत्र से पकड़े 29 निराश्रित पशुहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हरकत में आई नगर परिषद की टीम की ओर से शहर में निराश्रित घूम रहे गोवंश को पकड़ने का अभियान लगातार जारी है। जिला कलक्टर की ओर से नगर परिषद अधिकारियों को शहर के मुख्य स्थलों सब्जी मण्डी समेत अन्य स्थानों पर घूमने वाले निराश्रित पशुओं को पकड़ने और उसकी पाक्षिक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद से नगर परिषद की टीम जंक्शन व टाउन क्षेत्र में अलग-अलग दिन अभियान चलाकर निराश्रित गोवंश को पकड़ रही है। इसी क्रम में बुधवार को नगर परिषद की ओर से जंक्शन के वार्ड नम्बर 59 एवं 60 में करणी चौक के आसपास के क्षेत्र में घूम रहे निराश्रित पशुओं को पकड़ा गया।...
आबकारी विभाग की टीम पर हमला करने के मामले में आठवां आरोपी गिरफ्तार

आबकारी विभाग की टीम पर हमला करने के मामले में आठवां आरोपी गिरफ्तार

हनुमानगढ़
आरोपी से पूछताछ में जुटी टाउन पुलिसहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हथकढ़ शराब बनाने के लिए बदनाम गांव गंगागढ़ रोही में कार्रवाई करने गई आबकारी विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में टाउन पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। इस मामले में यह आठवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस सात जनों को गिरफ्तार कर चुकी है। बुधवार को गिरफ्तार आरोपी की पहचान चरणजीत सिंह उर्फ चनण सिंह (27) पुत्र सतनाम सिंह रायसिख निवासी वार्ड नम्बर 2, गंगागढ़ के रूप में हुई। पुलिस आरोपी से अनुसंधान कर रही है। इससे पहले पुलिस ने रविवार को ही सातवें आरोपी गुरजंट उर्फ जंटा (36) पुत्र पालासिंह रायसिख निवासी वार्ड 8, डबलीबास मौलवी को गिरफ्तार किया था। उससे पहले पुलिस ने 21 नवंबर को एक जने व 18 जुलाई को पांच जनों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था।...
लोक अदालत को लेकर निकाली रैली

लोक अदालत को लेकर निकाली रैली

हनुमानगढ़
टिब्बी (सीमा सन्देश)। कस्बे में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ के आदेशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति टिब्बी की ओर से बुधवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्कूली बच्चे, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता व पीएलवी शामिल हुए।रैली को मुंसिफ मजिस्ट्रेट आशीष जयपाल एवं तहसीलदार श्यामसुंदर बैनिवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली रभगत सिंह चौक टिब्बी से उपखंड कार्यालय टिब्बी तक निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को 11 दिसबंर को राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा योग्य मुकदमो को आपसी सहमति से सुलझाए जाने जाने हेतु प्रेरित किया गया रैली की अध्यक्षता आशीष जयपाल अध्यक्ष अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति टिब्बी ने की।इस अवसर पर पीएलवी मुंसफ अली, अनिल मीणा, जगदीश डूडी, एलडीसी अमित सहू, एकाउंटेंट राकेश ...
घर पहुंच किसानों को सहारा दे रहा प्रशासन का हाथ

घर पहुंच किसानों को सहारा दे रहा प्रशासन का हाथ

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
भादरा (सीमा सन्देश)। प्रशासन गांवों के संग शिविरों के माध्यम से जहां अनेक कार्य मौके पर हो रहे हैं। वही किसानों को संकट के समय घर पहुंच कर सहायता देता प्रशासन का हाथ सहारा दे रहा है। प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर में भादरा कृषि उपज मंडी द्वारा राजीव गांधी कृषक साथी योजना में कुल 21 किसानों एवं किसान परिवारों को सहायता राशि से लाभान्वित किया है तथा कुल राशि 17 लाख 20 हजार की सहायता राशि किसान परिवारों को उपलब्ध कराई है। जिनमें परिजनों को खो चुके महेंद्र पुत्र मोलू राम,श्रीमती सुमित्रा धर्मपत्नी विनोद कुमार, श्रीमति सावित्री धर्मपत्नी स्व. बलराम, श्रीमति रमेश धर्मपत्नी अमर सिंह, श्रीमती हरकुरी धर्मपत्नी स्व.मोहन सिंह, श्रीमति इंद्रावती धर्मपत्नी स्व. जय नारायण को दो-दो लाख की सहायता राशि मंडी समिति द्वारा दी गई है । भादरा उपखंड अधिकारी शंकुतला चौधरी ने बताया कि मंडी समिति द्वारा सहायता रा...