Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

कोविड स्वास्थ्य सहायकों का धरना तीसरे दिन भी जारी

कोविड स्वास्थ्य सहायकों का धरना तीसरे दिन भी जारी

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। कोविड स्वास्थ्य सहायकों द्वारा पिछले 6 माह का बकाया वेतन दिलाने की मांग को लेकर यहां बीसीएमओ कार्यालय के समक्ष दिया जा रहा धरना शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक गोदारा के नेतृत्व में होशियार लाल, किशोरी, जयदीप, विनोद पुनिया, जेपी पूनिया, शिव, सुमन, गीता, कान्ता सहित अनेक कोविड स्वास्थ्य सहायक बैठे हैं। कोविड स्वास्थ्स सहायक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक गोदारा ने बताया कि कोरोनाकाल में घर घर जाकर सर्वे करने, सेम्पलिंग व टीकाकरण करने सहित विभिन्न दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन करने के बाद भी कोविड स्वास्थ्य सहायकों को वेतन के लिए आन्दोलन का सहारा लेना पड़ा हैं। वेतन न मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानी के साथ-साथ मानसिक परेशानी उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि जब तक मांग का निराकरण नही होगा तब तक धरना जारी रहेगा।...
प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोहर के प्राथमिक अनुभाग में स्थित संदर्भ केंद्र में दो दिवसीय वातावरण निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रणवीर सिंह शर्मा, प्रधानाचार्य महेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ व्याख्याता अनिल कुमार सेवदा, महेंद्र प्रताप शर्मा ने किया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रणवीर शर्मा ने ब्लॉक विशेष शिक्षा टीम को विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ दिव्यांग विद्यार्थियों तक पहुंचाने की बात कही। प्रधानाचार्य महेंद्र मिश्रा ने इन विद्यार्थियों को विलक्षण प्रतिभा के धनी बताते हुए इनके विशेष सहयोग की बात विभाग एवं अभिभावकों से कही। इस मौके पर दिव्यांग विद्यार्थियों को अध्ययन की मुख्य धारा से जोडनÞे एवं अध्ययन को रुचिकर बनाने के लिए नृत्य, गायन, चित्रकला तथा निबंध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गय...
4 प्रतिभाएं राज्य स्तरीय विशेष योग्यजन पुरस्कार से सम्मानित

4 प्रतिभाएं राज्य स्तरीय विशेष योग्यजन पुरस्कार से सम्मानित

हनुमानगढ़
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने वर्चुअली किया पुरस्कृतहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। अंतर्राष्ट्रीय विशेष योग्यजन दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले के तीन दिव्यांग खिलाड़ियों पैरा ओलंपियन जगसीर सिंह, मदनलाल और रेखा के अलावा विशेष योग्यजन के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्ति के रूप में सुनील सामरिया को राज्य स्तरीय विशेष योग्यजन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।...
31 दिसम्बर के बाद बड़ा आन्दोलन करने की चेतावनी

31 दिसम्बर के बाद बड़ा आन्दोलन करने की चेतावनी

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
लिकर कांट्रेक्टर यूनियन प्रदेशाध्यक्ष का स्वागतहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान लिकर कांट्रेक्टर यूनियन प्रदेश अध्यक्ष पंकज धनकड़ का शुक्रवार को जंक्शन कार्यालय में स्वागत किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप तिवाड़ी की अगुवाई में यूनियन सदस्यों द्वारा पंकज धनकड़ का माल्यार्पण कर व पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। यूनियन सदस्यों को सम्बोधित करते हुए पंकज धनकड़ ने बताया कि शराब व्यवसायियों को बर्बाद करने के लिए सरकार व आबकारी विभाग द्वारा लागू की गई दोगली नीतियों के विरोध हनुमानगढ़ जिले से सुलगी चिंगारी आज पूरे प्रदेश में भयंकर आग का रूप धारण कर चुकी है जिसे देखते हुए कल रात्रि आबकारी विभाग द्वारा अनुज्ञाधारियों को मजबूरन छूट देने की स्वीकृति जारी की गई है। धनकड़ ने कहा कि हनुमानगढ़ जिले के अनुघाधारी प्रशंसा के पात्र है जिन्होंने प्रदेश भर के अनुज्ञाधारियों को संघर्ष का रास्ता दिखाकर बर्बाद होने से...
कोर कमेटी की बैठक जाखडावाली पंचायत भवन मे हुई

कोर कमेटी की बैठक जाखडावाली पंचायत भवन मे हुई

हनुमानगढ़
जाखड़ांवाली (सीमा सन्देश न्यूज)। पंचायत भवन मे आगामी कोरोना के नये वेरीयेट को देखते हुए कोर कमेटी की बैठक लेकर सरपंच ताराचंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमे सभी को सावधानी बरतने व गाइडलाइन की पालना करने के लिये बताया गया। इसमे भाग लेने वाले एन एम ममता डाक्टर गोरीशकर छिम्पा उप सरपंच श्रीराम मायल हनुमान सहारण अनशुईया भादु महावीर पोटलिया पंच रोहिताश जाखड पंच इन्द्राज सुथार चानणराम साथ ही राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जाखडावाली मे क्षतिग्रस्त तीन कमरों कि निलामी हुई यह निलामी एक लाख 71 हजार मे किरशन कासनिया ने छुड़वाई।...
संगठन की संरचना के बारे में दी जानकारी

संगठन की संरचना के बारे में दी जानकारी

हनुमानगढ़
टोपरियां (सीमा सन्देश न्यूज)। ग्राम पंचायत टोपरिया में गुरुवार को बैठक की अध्यक्षता जिला संघटन प्रभारी गुमान सिंह राजपुरोहित और जिलाध्यक्ष बलबीर बिशनौई ने की मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां थे सभी अतिथियों ने महापुरुषों के आगे दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की, बैठक में संगठन की संरचना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया साथ ही नवनियुक्त मोर्चा के मंडल अध्यक्षों को मंडल सरचना के बारे में जिला महामंत्री जुगल किशोर गोड ने बताया बैठक में सर्वप्रथम नवयुकत मोर्चा मण्डल एवं जिला पदाधिकारी, एवं बिडविराना पंचायत से कांग्रेश छोड़कर भाजपा परिवार में शामिल हुए सुखराम बसेर का स्वागत किया।...
कन्यादान के रूप में 51 हजार रुपए का सहयोग

कन्यादान के रूप में 51 हजार रुपए का सहयोग

हनुमानगढ़
टोपरियां (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव सोनड़ी के राजेंद्र कुमार, बृजलाल, बलवंत फौजी पुत्र दुनीराम गोदारा ने गांव के एक गरीब परिवार हुकमाराम पुत्र मुंशी राम मेघवाल की कन्या की शादी थी। शादी में मदद के लिए कन्यादान के रुप में 51 हजार रुपये कन्यादान में दिए। इस सराहनीय कार्य पर माणकचंद बराला ने कहा कि समाज में गरीब परिवार की लड़कियों की शादी के अवसर पर दान करना चाहिए आज के दौर में युवाओं की सोच बहुत ही अच्छी है इस नेक काम के लिए पंचायत समिति सदस्य धन्ना राम मेघवाल हरदत्त ब्ररोड़, भागाराम चिड़ाणिंया, ढूंकलराम गोदारा, कृष्ण लाल कुमारिया, रामप्रताप गोदारा, भोलाराम बरोड़, जय सिंह गोदारा व सभी गांव वालों ओर शादी में आये सभी मेहमानों ने गोदारा परिवार की बहुत ही तारीफ की गई।...
32 वर्षों बाद गांव में रात को गलियां होंगी रोशन

32 वर्षों बाद गांव में रात को गलियां होंगी रोशन

हनुमानगढ़
प्रवेश मार्ग से राजीव चौक बाजार सहित गांव की गलियों के विद्युत पोलों पर लगेंगी सौर ऊर्जा लाइटेंडबलीराठान (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले की सबसे बड़ी ग्रामपंचायत डबली वास मोलवी में 32 वर्षों बाद रात को गांव की गलियों में रोशनी करने का बडेÞ पमाने का प्लान बनाया जा रहा है। इसके लिए सौर ऊर्जा प्लांट लगेगा। श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की ईईएसएल कम्पनी ने शुक्रवार को ग्रामपंचायत क्षैत्र का दौरा किया। सरपंच बेअंत कौर ने बताया कि शुक्रवार को सौर ऊर्जा प्लांट लगाने की योजना के तहत सर्वे टीम ने ग्रामपंचायत में बैठक कर पूरी स्तिथि का जायजा लिया। ग्रामपंचायत भवन में हुई बैठक में सौर ऊर्जा प्लांट लगाने हेतु जयपुर से पंहुची टीम में प्रोजेक्ट के अधिकारी सहित पंचायत राज के अभियंता कनिष्ठ अभियंता, विधुत वितरण निगम के अभियंता, सरपंच प्रतिनिधि आदि शामिल हुए। बेठक में चर्चा के दौरान सरपंच प्र...
निर्माण श्रमिक के बेटे-बेटी को छात्रवृत्ति के 17 हजार रुपए स्वीकृत कर किया लाभान्वित

निर्माण श्रमिक के बेटे-बेटी को छात्रवृत्ति के 17 हजार रुपए स्वीकृत कर किया लाभान्वित

हनुमानगढ़
18 एसपीडी (सीमा सन्देश न्यूज)। प्रशासन गांवों के संग अभियान के अंतर्गत लगाए जा रहे शिविरों में श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ निर्माण श्रमिकों को बखूबी दिया जा रहा है। इसकी एक मिसाल शुक्रवार को पीलीबंगा पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ोपल में लगाए गए शिविर में देखने को मिली। जब निर्माण श्रमिक के बेटे और बेटी को श्रम विभाग की निर्माण श्रमिक शिक्षा कौशल योजना का लाभ मौके पर दिया गया। शिविर प्रभारी और एसडीएम पीलीबंगा रणजीत कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत बड़ोपल सरपंच रामेश्वरी देवी गुणपाल में अभियान की प्रारंभिक तैयारियों के दौरान श्रम विभाग की निर्माण श्रमिक शिक्षा कौशल योजना अंतर्गत छात्रवृति हेतु पात्र निर्माण श्रमिक श्रीमती साईना के पुत्र सूरज व आकाश को छात्रवृति का लाभ देने हेतु चिन्हित किया गया। शिविर के दौरान समस्त आवश्यक समस्त आवश्यक दस्तावेज आदि तैयार कर उपखंड अधिकारी रणजीत कुमार,...
24 ग्राम चिट्टा बरामद, बाइक सवार तीन युवक गिरफ्तार

24 ग्राम चिट्टा बरामद, बाइक सवार तीन युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़
एक नाबालिग भी निरुद्ध, जंक्शन पुलिस की डीएसटी के सहयोग से कार्रवाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन पुलिस ने बाइक सवार चार जनों के कब्जे से 24 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया। जबकि चौथे को नाबालिग होने के कारण निरुद्ध करने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई बाइपास पर रीको क्षेत्र में डीएसटी के सहयोग से की गई। जानकारी के अनुसार जंक्शन पुलिस थाना की उप निरीक्षक विशु वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार देर शाम गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि बाइपास पर रीको क्षेत्र में एसटीजी नहर की पटरी पर दो मोटर साइकिलों पर सवार चार जने संदिग्धावस्था में घूम रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां दो बाइक के पास खड़े चार जनों ने पुलिस टीम को देख भागने का प्रयास किया।...