Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

मोघे दुरुस्त करने की मांग को लेकर पेयजल टंकी पर चढ़े 20 किसान

मोघे दुरुस्त करने की मांग को लेकर पेयजल टंकी पर चढ़े 20 किसान

हनुमानगढ़
आठ घंटे बाद नीचे उतरे, अधिकारियों के साथ हुई समझौता वार्तानोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। अमरसिंह ब्रांच के रामगढ़ माइनर के मोघे (आउटलेट) नम्बर तीन व चार को दुरुस्त करने की मांग को लेकर तहसील के गांव बड़बिराना में सोमवार को सुबह आठ बजे पेयजल टंकी पर 20 किसान चढ़ गए। इसके अलावा अनेक किसान पानी की टंकी के नीचे धरने पर बैठ गये। किसान करीब 8 घंटे तक टंकी पर रहे। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल शर्मा, सरपंच प्रताप सहारण ने किसानों की मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि बार-बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई सुनवाई नही होने पर किसानों को मजबूर होकर आन्दोलन का सहारा लेना पड़ा हैं। इस मौके पर किसानों ने आरोप लगाया कि भादरा विधायक के दबाव के चलते एक तरफा कार्यवाही किया जा रही हैं।...
विपक्ष के पार्षदों ने ईओ के चैंबर में धरना देकर किया प्रदर्शन

विपक्ष के पार्षदों ने ईओ के चैंबर में धरना देकर किया प्रदर्शन

हनुमानगढ़
सात घंटे तक जारी रहा धरनानोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। नगर पालिका नोहर में विभिन्न मांगों को लेकर विपक्ष के पार्षदों द्वारा सोमवार को नगर पालिका ईओ के चेंबर में धरना प्रदर्शन किया गया। करीब एक दर्जन पार्षदों ने नगर पालिका ईओ के चेंबर में 10 सूत्री मांगों को लेकर सुबह 10 बजे धरना प्रारंभ किया जो की साय 5 बजे तक जारी रहा। करीब 7 घंटे तक पार्षद नगर पालिका ईओ के चेंबर में धरना लगाए बैठे रहे। इस दौरान पार्षदों ने नारेबाजी भी की। सांय 5 बजे बाद नगर पालिका ईओ पवन चौधरी के साथ पार्षदों की हुई वार्ता के उपरांत पार्षदों ने धरना समाप्त किया। वार्ता में सभी मांगों पर सहमति बन गई। विपक्ष के पार्षदों ने आरोप लगाया कि विकास कार्यो में भेदभाव किया जा रहा हैं।...
शहरवासियों को बर्बाद कर भर रहे खुद का घर

शहरवासियों को बर्बाद कर भर रहे खुद का घर

हनुमानगढ़
जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति का आन्दोलन जारी, वार्ड 36 के वाशिंदे बैठे धरने परहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजकीय मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल को टाउन में ही रखने की मांग को लेकर जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति की ओर से शुरू किए गए बेमियादी धरने पर 18वें दिन सोमवार को वार्ड नम्बर 36 के नागरिक बैठे।
एईएन का घेराव कर सौंपा ज्ञापन, शुरू किया बेमियादी धरना

एईएन का घेराव कर सौंपा ज्ञापन, शुरू किया बेमियादी धरना

हनुमानगढ़
दिल्ली सरकार की तर्ज पर 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने व विद्युत दरों में कमी करने की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दिल्ली सरकार की तर्ज पर 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने व विद्युत दरों में कमी करने की मुख्य मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को टाउन स्थित जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय के समक्ष बेमियादी धरना शुरू कर दिया। धरने पर बैठने से पहले कार्यकर्ताओं ने सहायक अभियंता का घेराव और 15 सूत्री मांगपत्र सौंपा।...
कल हड़ताल पर रहकर कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन करेगा मजदूर

कल हड़ताल पर रहकर कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन करेगा मजदूर

हनुमानगढ़
रिलायंस कंपनी को ठेके पर दिए गए सेंट्रल वेयर हाउस के गोदाम वापस लेने की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सीटू से संबंधित अनाज मंडी पल्लेदार मजदूर यूनियन, एफसीआई पल्लेदार मजदूर यूनियन, राजस्थान सीड्स कॉरपोरेशन मजदूर यूनियन, भाइचारा कैंटर यूनियन की बैठक सीटू जिला संरक्षक मलकीत सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को टाउन स्थित जनशक्ति भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में सीटू जिलाध्यक्ष आत्मासिंह व जिला महासचिव शेरसिंह शाक्य मौजूद थे।...
दिल्ली से खरीदकर लाए, एक निकला आगे, दूसरा दबोचा

दिल्ली से खरीदकर लाए, एक निकला आगे, दूसरा दबोचा

हनुमानगढ़
नशीली सिरप की 90 शीशियां बरामद, आरोपी पीसी रिमांड परहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नशीली सिरप की 90 शीशियां बरामद करने के मामले में जंक्शन पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपी ने कई खुलासे किए हैं। गिरफ्तार आरोपी शिफतुल्ला उर्फ इमरान उर्फ लाला (30) पुत्र इशाक अली निवासी वार्ड नम्बर 4, नई खुन्जा, हनुमानगढ़ जंक्शन ने प्रारम्भिक पूछताछ में खुलासा किया है कि वह एक अन्य जने के साथ दिल्ली के फतेहपुरी से नशीली सिरप की शीशियां खरीदकर लाया था। उक्त शख्स कुछ शीशियां लेकर वाहन पर आगे चला गया जबकि वह हनुमानगढ़ में उतर गया।...
गैस सिलेंडर वितरक ने स्वीकारी गलती

गैस सिलेंडर वितरक ने स्वीकारी गलती

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
उपभोक्ता को वितरित गैस सिलेंडर में निर्धारित से कम गैस होने का मामलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। उपभोक्ता को वितरित गैस सिलेंडर में निर्धारित से कम गैस होने के मामले में सोमवार को सम्बन्धित गैस एजेंसी के गैस सिलेंडर वितरक ने उपभोक्ता के घर पहुंच लिखित में अपनी गलती स्वीकार की। साथ ही कहा कि भविष्य में ऐसी गलती न हो, इसके लिए वितरित करते समय गैस सिलेंडर का तौल किया जाएगा और निर्धारित वजन होने पर ही उपभोक्ता को सिलेंडर वितरण किया जाएगा। इस दौरान वार्ड नम्बर 54 के पार्षद सुनील अमलानी व जंक्शन की भटनेर गैस एजेंसी के संचालक सोहनलाल भी मौजूद थे। इनके सामने गैस सिलेंडर वितरक पप्पू भाटी ने गलती स्वीकार करते हुए कहा कि भविष्य में यह गलती नहीं होगी।...
गुरु साहिब की शहादत पूरी मानवता के लिए प्रेरणा स्त्रोत

गुरु साहिब की शहादत पूरी मानवता के लिए प्रेरणा स्त्रोत

हनुमानगढ़
गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिहाड़े के उपलक्ष्य में समागम का आयोजनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गुरुद्वारा श्रीगुरू तेग बहादर साहिब हनुमानगढ़ जंक्शन में श्रीगुरू तेग बहादर साहिब जी पातशाही 9 वीं दा शहीदी दिहाड़े के उपलक्ष्य में रविवार को जंक्शन गुरूद्वारा साहिब में विशाल समागम का आयोजन किया गया। रविवार को प्रात: श्रीअखण्ड पाठ साहिब के भोग के पश्चात विशाल समागम का आयोजन किया गया। समागम में संत महात्मा गुणी ज्ञानी कथावाचक बाबा आत्मा सिंह ममेरा वाले, ढाडी जत्था भाई जसविन्द्र सिंह अब्बुल खुराना, भाई जसवीर सिंह हजूरी जत्था, भाई बलविन्द्र सिंह, रागी जत्था भाई गुरदीप सिंह सोहल ने कथा कीर्तन कर संगतों को निहाल किया। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के मुख्य सेवादार अजीत सिंह लेघा ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत विश्व के इतिहास में अद्वितीय है। गुरु ने आस्था की रक्षा के लिए शहादत देकर दुनिया भर के लो...
21 दिसम्बर को जुलूस निकाल पीएमओ का करेंगे घेराव

21 दिसम्बर को जुलूस निकाल पीएमओ का करेंगे घेराव

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
अस्पताल को बचाने के लिए 17वें दिन जारी रहा बेमियादी धरनाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला अस्पताल को बचाने के आगे चल रहे बेमियादी आन्दोलन के 17वें दिन रविवार को कोरियर एसोसिएशन के सदस्यों ने जिला अस्पताल के समक्ष धरना दिया। टाउन के जिला अस्पताल के आगे जिला बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले लगातार धरना जारी है। इस मौके वा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने बताया कि जिला अस्पताल को हनुमानगढ़ जंक्शन के नवां बाइपास पर स्थानांतरित किया जा रहा है जिसके विरोध में शहर के जागरूक नागरिकों द्वारा जिला अस्पताल बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।...
बाबा साहेब की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाएगा संघ

बाबा साहेब की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाएगा संघ

हनुमानगढ़
भवन में सहयोग करने वाले गुरनाम सिंह चौहान का किया अभिनंदनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। डॉ. अम्बेडकर नवयुवक संघ की बैठक रविवार को जंक्शन डॉ अम्बेडकर भवन हनुमानगढ़ में जिलाध्यक्ष महावीर चौपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सार्वजनिक विभाग हनुमानगढ़ के अधीक्षण अभियंता गुरनाम सिंह चौहान द्वारा अम्बेडकर भवन को एक सौ गद्दे भेंट करने पर अम्बेडकर भवन प्रबंध समिति द्वारा उनका माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। बैठक में बाबा साहब की विचारधारा को आम जन तक पहुंचाने हेतु विचार विमर्श किया गया। इसी के साथ सभी के सहयोग से भवन के विकास व आगामी सामाजिक कार्यो की रूपरेखा तैयार की गई। जिलाध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने कहा कि वर्तमान समय में युवा नशे की गर्त में फंसते जा रहे हैं। इसके लिए संघ द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर समाज के युवाओं को बाबा साहब के दिखाये मार्गदर्शन पर चलने के लिये प्रेरित किया जा...