Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

देसी कट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

देसी कट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़
जिला विशेष दल के सहयोग से पुलिस ने की कार्रवाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। अवैध हथियारों की रोकथाम व धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान वज्र के तहत कार्रवाई करते हुए टाउन पुलिस ने बुधवार देर रात जिला विशेष दल के सहयोग से कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा सहित घूमते गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।...
ऋण देने के नाम पर ठगी करने के मामले में दो जने गिरफ्तार

ऋण देने के नाम पर ठगी करने के मामले में दो जने गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
अपना व्यापार के नाम से खोली थी फाइनेंस कम्पनी, जनवरी में दर्ज हुआ था मुकदमाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। फाइनेंस कम्पनी खोलकर ऋण देने के नाम पर डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर रुपए हड़पने के संबंध में करीब एक साल पहले दर्ज मामले में जंक्शन पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक सोनी (33) पुत्र सतपाल सोनी और विनोद सोनी (31) पुत्र सुरेन्द्र सोनी निवासी श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एएसआई भूपसिंह ने बताया कि सोनू अरोड़ा (37) पुत्र जगदीश प्रसाद अरोड़ा निवासी वार्ड नम्बर 8, सेक्टर नम्बर 12, हनुमानगढ़ जंक्शन ने 22 जनवरी को रिपोर्ट दी थी कि राहुल सोनी पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी पुरानी आबादी श्रीगंगानगर, तरसेम सिंह पुत्र करनैल सिंह, मनोज कुमार, कमल कुमार, रमेश शर्मा वगैरा ने अपना व्यापार के नाम से फाइनेंस कम्पनी का कार्यालय जंक्शन में भगतसिंह चौक से राजीव चौक के बी...
भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन जारी

भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन जारी

हनुमानगढ़
3 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक रहेगा प्रभावीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से गुरुवार को भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक रेगुलेशन जारी किया गया है। यह वरीयताक्रम 3 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक प्रभावी रहेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भाखरांवाली (बीकेडब्ल्यू) नहर में 50 क्यूसेक, करनीसिंह (केएसडी) में 405, मम्मड़खेड़ा (एमएमके) में 660, जोड़कियां (जेआरके) में 780, संगरिया (एसएनजी) में 786, भगतपुरा (बीजीपी) में 824, सूरतगढ़ (एसटीजी) में 944, नगराना (एनजीडी) में 952 और लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) में 1200, प्रतापपुरा (पीटीपी) में 1305, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 1333, रतनपुरा (आरटीपी) में 1344, मोडिया (एमओडी) में 1504, सूरतपुरा (एसटीपी) में 1513, दीनगढ़ (डीएनजी) में 1526, हरिपुरा (एचआरपी) में 1539, पीलीबंगा (पीबीएन) में 1774, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 1889, ...
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 दिसम्बर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिले के समस्त न्यायालयों में लंबित प्रकरण या विवाद पूर्व प्रकरणों के राजीनामा के माध्यम से निस्तारण के लिए किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए गुरुवार को बार संघ के अधिवक्ताओं के साथ लायर्स चैंबर्स में बैठक का आयोजन किया गया।...
हादसे को निमंत्रण देती रोड में धंसी पुलिया

हादसे को निमंत्रण देती रोड में धंसी पुलिया

हनुमानगढ़
सरदारपुरा जीवन (सीमा सन्देश न्यूज)। पक्काभादवां से पीलीबंगा रोड़ पर अयालकी के पास रोड़ पर एक पुलिया बनी हुई है। यह पुलिया पिछले काफी दिनों से क्ष्तिग्रस्त है पुलिया के बीच मे लगे पथर पूरी तरह धंस चुके हैं इससे हर समय वाहन चालक के लिए खतरा बना रहता है। हर रोज इस रोड से गुजरने वाले वाहन चालक तो इस गड्डे को टाल कर वाहन निकाल लेते हैं लेकिन अज्ञात वाहन चालक के लिए यह धंसी पुलिया खतरे से खाली नहीं है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे वाहन चालक के लिए है जब कार या मोटरसाइकिल इसके ऊपर से गुजरता है तो नियंत्रण खोने का डर रहता है पास के खेत मे काम करने वाले एक कास्तकार ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक के साथ आये दिन एक दो घटना देखने को मिलती है कई बार मोटरसाइकिल चालक नियंत्रण खो देता है जिससे वह गिर जाता है वाहन की भी क्ष्ति होती है । रात्रि के समय यह गड्डा बिल्कुल दिखाई नही देता है ।इस जगह पर कोई चेतावनी बोर्ड भ...
सुंडी-दीमक के प्रकोप से किसान चिंतित

सुंडी-दीमक के प्रकोप से किसान चिंतित

हनुमानगढ़
टोपरियां (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव टोपरिया व सोनडी में चने की छोटी फसल में सुंडी (लट) व दीमक के प्रकोप से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। गांव के किसान शीशपाल देहड़ू, माणकचन्द बराला, लालचंद बरोड़, रोहिताश मेव, ताराचंद लालर, मदनलाल देहड़ू, गोरधन ढिल, श्योकरणराम छिम्पा, महावीर पुनिया, साहब राम बैनीवाल ने बताया कि चने की अभी छोटी फसल में सुंडी बहुत हो रही है , जो चनों को उपर से खा रही है जिससे चना की फसल बढ़वार नहीं हो रही है। जमीन के अंदर दिमक के चलते चने की फसल मे उखड़ा पन रोग आ रहा हैं। बहुत से किसान भाईयों ने दवा छिड़काव कर दिया है लेकिन दवा छिड़काव से फसल मे भी अधिक असर नहीं हो रहा है। सरसों की फसल बढ़वार नहीं कर रही है। इस टाइम अब अच्छी बरसात होने से ही फसलों में अधिक फायदा होगा। जिससे सभी फसलें अच्छी बढ़वार करेंगी। किसानों को दवा छिड़काव भी कम करना होगा बरसात होने से।...
इन्वेस्ट राजस्थान के अंतर्गत पहली बार जिला स्तर पर आयोजित होंगे इन्वेस्ट समिट

इन्वेस्ट राजस्थान के अंतर्गत पहली बार जिला स्तर पर आयोजित होंगे इन्वेस्ट समिट

हनुमानगढ़
जिला कलक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी इन्वेस्ट राजस्थान निवेश सम्मेलन को लेकर जानकारीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। इन्वेस्ट राजस्थान निवेश सम्मेलन के अंतर्गत राज्य में पहली बार जिला मुख्यालय पर इन्वेस्ट समिट आयोजित होने जा रहे हैं। राज्य स्तर पर ये समिट जहां 24-24 जनवरी 2022 को जेईसीसी सीतापुरा में आयोजित होगा। वहीं हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर ये समिट 23 दिसम्बर को टाउन स्थित राजवी पैलेस में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा।...
पौधरोपण कर आमजन से प्रदूषण के प्रति सजग रहने का आह्वान

पौधरोपण कर आमजन से प्रदूषण के प्रति सजग रहने का आह्वान

हनुमानगढ़
किशनपुरा उत्तराधा (सीमा सन्देश न्यूज)। राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस के अवसर पर गुरुवार को स्थानीय श्मशान भूमि में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुलाब सींवर ने पौधरोपण करते हुए आमजन से प्रदूषण के प्रति सजग रहने को कहा। उन्होने कहा कि हर वर्ष 2 दिसंबर को, भारत में 1984 के भोपाल गैस त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों की याद में राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया जाता है। यह अब तक की सबसे खराब मानव निर्मित आपदाओं में से एक थी जिसने लाखों लोगों को प्रभावित किया था। भोपाल गैस त्रासदी इसकी एक कठोर चेतावनी थी। लेकिन अब आम जन को प्रदूषण से संबंधित आपात स्थितियों के मामले में स्व-सावधानी बरतने के बारे में जागरूक और शिक्षित होना जरूरी है। प्रदूषण आज दुनिया के लिए एक चिंता का विषय है।...
छात्रा मनप्रीत कौर राज्य स्तर पर प्रथम

छात्रा मनप्रीत कौर राज्य स्तर पर प्रथम

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जिले के तीन विद्यार्थियों ने परचम लहराया है। पारंपरिक लोकनृत्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कमाना की मनप्रीत कौर राज्य स्तर पर द्वितीय रही। शास्त्र वादन छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोहर की छात्रा हर्ष भाटी एवं छात्र वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धन्नासर के छात्र सलीम राज्य स्तर पर प्रथम रहे हैं। कला उत्सव प्रभारी ममता चौधरी ने बताया कि राज्य स्तरीय कला उत्सव आॅनलाइन मॉड में 15 से 18 नवंबर तक आयोजित किया गया था। इसमें हनुमानगढ़ जिले के सभी संभागियों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कमाना से अपनी प्रस्तुतियां दी थी। सांस्कृतिक उत्सव प्रभारी कंचन, अखिलेश कुमार, शीशपाल, सविता, प्रधानाचार्य संतोष ने विद्यार्थियों की राज्य स्तरीय उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है।...
एक लाख से अधिक लोगों किया जाएगा टीकाकरण, 500 से अधिक बनाएं जाएंगे वैक्सीनेशन स्थल

एक लाख से अधिक लोगों किया जाएगा टीकाकरण, 500 से अधिक बनाएं जाएंगे वैक्सीनेशन स्थल

हनुमानगढ़
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर नथमल डिडेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द राज्य के सौ प्रतिशत नागरिकों के कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर गंभीर है, इसलिए हनुमानगढ़ जिले में 4 दिसम्बर को कोविड-19 वैक्सीनेशन महाभियान का आयोजन किया जाएगा। इस महाभियान में जिले के एक लाख से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र सीवीसी, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सब्जी मण्डी एवं सार्वजनिक स्थानों पर चिकित्सा विभाग की ओर से कोविड-वैक्सीनेशन किया जाएगा। इस कार्य के लिए सभी जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी ड्यू लिस्ट के अनुसार अपनी-अपनी त...