तीसरे दिन पीरकामडिय़ा के ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा
सीडब्ल्यूसी के गोदामों के समक्ष बेमियादी पड़ाव जारीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के रीको इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित केन्द्रीय भण्डारण निगम के गोदाम रिलायंस कंपनी को ठेके पर दिए जाने के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा हनुमानगढ़ के बैनर तले गोदाम के समक्ष शुरू किया गया बेमियादी पड़ाव शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को गांव पीरकामडिय़ा के ग्रामीणों ने पड़ाव स्थल पर मोर्चा संभाला। मोर्चा संयोजक रामेश्वर वर्मा के नेतृत्व में पड़ाव स्थल पर मौजूद किसान नेताओं व ग्रामीणों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गोदामों का ठेका निरस्त करने व मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात दोहराई। रामेश्वर वर्मा ने कहा कि देश भर के किसान करीब 11 माह से केन्द्र सरकार के तीन काले कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली के बॉर्डर पर डटे हैं। लेकिन सरकार उनकी बात नहीं सुन रही। ...







