Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

कुश्ती प्रतियोगिता में गुड डे डिफेंस स्कूल ने फहराया परचम

कुश्ती प्रतियोगिता में गुड डे डिफेंस स्कूल ने फहराया परचम

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। 26वीं जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित गुड डे डिफेन्स स्कूल ने परचम फहराया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र अनवर शाह ने 57 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। 45 किलोग्राम वर्ग में गौरव ने तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन ने खुशी जाहिर की। संस्था अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने दोनों खिलाडिय़ों व कोच नरेंद्र सोलंकी का बुधवार को विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया व भविष्य में नित नई उपलब्धियों को हासिल करते रहने की शुभकामनाएं दी। संस्था प्राचार्य पंकज उप्पल ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि विद्यालय ने एक बार फिर अपने स्वर्णिम इतिहास को दोहराया है, चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर खेल का मैदान, विद्यालय के बच्चों की सदैव कीर्तिमान स्थापित करने की परम्परा रही है। कोच नर...
आठवें दिन भी जारी रहा पड़ाव, निकाला मशाल जुलूस

आठवें दिन भी जारी रहा पड़ाव, निकाला मशाल जुलूस

हनुमानगढ़
पड़ाव स्थल पर धोलीपाल के ग्रामीणों ने संभाला मोर्चाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला मुख्यालय स्थित सेंट्रल वेयर हाउस के गोदाम रिलायंस कंपनी को ठेके पर देने के खिलाफ जारी पड़ाव बुधवार को लगातार आठवें दिन भी जारी रहा। बुधवार को गांव धोलीपाल के ग्रामीणों ने सेंट्रल वेयर हाउस द्वितीय के गोदामों के समक्ष जारी पड़ाव स्थल पर मोर्चा संभाला। इससे पहले आंदोलन की कड़ी में मंगलवार रात जंक्शन के मुख्य बाजार में संयुक्त किसान मोर्चा हनुमानगढ़ के बैनर तले किसानों-मजदूरों व किसान कार्यकतार्ओं की ओर से मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस जंक्शन रेलवे स्टेशन से रवाना होकर मुख्य बाजार से होते हुए निकाला गया। मशाल जुलूस में शामिल हुए किसान और मजदूरों ने एकस्वर में कहा कि वे अपने देश की सरकारी संपत्ति को किसी भी हालत में बिकने नहीं देंगे। क्योंकि अगर गोदाम निजी हाथों में चले गए तो किसान का गेहूं रखने को जगह नहीं बच...
टीम को देख दो भागे, एक दस्तयाब

टीम को देख दो भागे, एक दस्तयाब

हनुमानगढ़
समझाइश कर परिजनों को सौंपा, बालश्रम के खिलाफ बाल कल्याण समिति की कार्रवाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। बालश्रम व भिक्षावृत्ति के खिलाफ बाल कल्याण समिति का अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत समिति की टीम ने बुधवार को जंक्शन क्षेत्र में बालश्रम करते हुए एक बालक को दस्तयाब किया। जबकि दो बालक टीम को देख भाग गए। टीम ने मौके पर पहुंचे परिजनों से समझाइश की और भविष्य में बालश्रम करवाते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी देकर बालक परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार को बाल कल्याण समिति को सूचना मिली कि जंक्शन में लाल चौक के नजदीक तीन बच्चों से बालश्रम करवाया जा रहा है। सूचना पर समिति सदस्य एडवोकेट विजयसिंह चौहान के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची तो तीन बालक एक रिक्शा पर कबाड़ का सामान रखकर ले जाते नजर आए। एक बालक रिक्शा चला रहा था जबकि दो बच्चे रिक्शा को पीछे से धक्का दे रह...
भावी आरएएस की परीक्षा, बंद रही इंटरनेट सेवाएं

भावी आरएएस की परीक्षा, बंद रही इंटरनेट सेवाएं

हनुमानगढ़
परीक्षा केन्द्रों पर समय से पहले ही पहुंचे अभ्यर्थी, गहन जांच के बाद एक घंटे पहले दिया गया प्रवेशहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से आयोजित राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 (आरएएस) बुधवार को नेटबंदी व कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गई। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक सत्र में जिला मुख्यालय एवं आसपास स्थित क्षेत्र तथा उपखण्ड पीलीबंगा, संगरिया, रावतसर, नोहर व भादरा में 94 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा के लिए जिले में कुल 29 हजार 500 परीक्षार्थी नामांकित थे। एक घंटे पहले परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश दिया गया। इस दौरान परीक्षा केन्द्रों के बाहर कतारें देखी गई। हालांकि परीक्षा के लिए ड्रेस कोड को लेकर कोई विशेष निर्देश तो जारी नहीं किए गए थे लेकिन इसके बावजूद अधिकांश अभ्यर्थी नियमों की पालन...
शहर में आज जुटेंगे राज्यभर के तीरंदाज

शहर में आज जुटेंगे राज्यभर के तीरंदाज

हनुमानगढ़
राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आज से, 600 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, टी-शर्ट का विमोचनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। चार दिवसीय राज्य स्तरीय तीरदांजी प्रतियोगिता गुरुवार से शुरू होगी। प्रतियोगिता का आयोजन 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में किया जाएगा। जिला तीरदांजी संघ की ओर से प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को सूचना केन्द्र में खिलाडिय़ों को संघ की ओर से उपलब्ध करवाई जाने वाली टी-शर्ट का विमोचन किया गया। टीशर्ट का विमोचन मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य जूडो एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष तरुण विजय, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई, जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष तरुण बंसल की ओर से किया गया। इस मौके पर पीआरओ सुरेश बिश्नोई ने कहा कि हनुमानगढ़ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होने से जिले के खिलाडिय़ों का तीरंदाजी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। राज...
बीच राह पेट्रोल खत्म हुआ तो दुपहिया के साथ पैदल पहुंचे गन्तव्य स्थान

बीच राह पेट्रोल खत्म हुआ तो दुपहिया के साथ पैदल पहुंचे गन्तव्य स्थान

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
लगातार तीसरे दिन भी बंद रहे जिले भर के करीब 125 पेट्रोल पम्प, प्रेस वार्ता में हड़ताल जारी रखने की घोषणाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पड़ोसी राज्यों के बराबर वेट करने की मांग को लेकर जिले के करीब 125 पेट्रोल पम्प बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहे। जिले भर के पेट्रोल पम्पों पर सोमवार से पेट्रोल-डीजल की बिक्री अनिश्चितकाल के लिए बंद कर पेट्रोलियम डीलर्स हड़ताल पर हैं। वेट को हरियाणा व पंजाब राज्यों के बराबर करने, बायो डीजल की तस्करी पर रोक लगाने, बढ़े हुए वेट को वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर पेट्रोलियम डीलर्स की ओर से बेमियादी समय के लिए हड़ताल की गई है। मंगलवार को पेट्रोलियम डीलर्स के प्रतिनिधियों की जयपुर में सरकार से हुई वार्ता में कोई हल न निकलने पर बुधवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल पम्प बन्द रहने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, बुधवार को जिला मुख्यालय पर हन...
राजस्थान में सबसे ठंडा माउंट आबू:9.5 डिग्री तापमान, 2 दिन बाद प्रदेश में बढ़ेगी सर्दी, बीकानेर और शेखावाटी में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

राजस्थान में सबसे ठंडा माउंट आबू:9.5 डिग्री तापमान, 2 दिन बाद प्रदेश में बढ़ेगी सर्दी, बीकानेर और शेखावाटी में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
जयपुर/माउंट आबू उत्तर भारत के बारालाचा दर्रे पर हुई बर्फबारी के बाद हिल स्टेशन माउंट आबू में सुबह और शाम में ठंड का एहसास होने लगा है। आज सोमवार को न्यूनतम पारा 9.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा। रविवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है। माउंट आबू में अक्टूबर महीने में तापमान पहली बार 9.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। इससे पहले साल 2017 में अक्टूबर महीने में 9.4 न्यूनतम और 20 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में हुई बर्फबारी और राजस्थान में नमी कम होने के साथ उत्तरी पश्चिमी हवा शुरू हो चुकी है, जिससे मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। माउंट आबू में सोमवार सुबह वादियों में कोहरा छाया रहा। माउंट में सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरा छाने लगा है। वहीं ठिठुरन बढ़ने के कारण पहुंच रहे सैलानियों के ...
राजस्थान के 7 जिलों में हुई बारिश:30 से 40 किमी की रफ्तार से से चल रही ठंडी हवाएं

राजस्थान के 7 जिलों में हुई बारिश:30 से 40 किमी की रफ्तार से से चल रही ठंडी हवाएं

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
जयपुर राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण सीकर, नागौर, पाली, जोधपुर सहित 7 जिलों में रविवार को हल्की बारिश हुई। दरअसल, उत्तरी भारत में सर्किय पश्चिमी विक्षोभ के असर से पिछले दो दिन से 30 से 40 किलोमीटर की गति से ठंडी हवाएं चल रही है। इससे तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम में बदलाव हुआ है। बीकानेर व जोधपुर संभाग में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि के आसार बने हुए है। मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, जोधपुर, नागौर के अलावा कई जिलों में बारिश के संकेत दिए थे। 23 अक्टूबर को भी बादल छाए रहे। कई जिलों में हल्की बरसात हुई थी। 24 अक्टूबर को सुबह पाली, जोधपुर, सीकर व नागौर में बारिश हुई। पाली में तेज बरसात से सड़कों पर पानी भर गया। इसके बाद से लगातार बादल छाए हुए है। अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म ...
अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
सिर में धारदार हथियार से मारी चोटहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के गांव अराइयांवाली में शुक्रवार सुबह एक जने ने सिर में धारदार हथियार से चोट मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। वारदात का पता चलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दी। प्रथम दृष्टया अवैध संबंधों के शक में हत्या किए जाने की बात सामने आई है। दोपहर समाचार लिखे जाते समय तक मृतका का शव मौके पर ही पड़ा था। पुलिस की ओर से पीहर पक्ष का इंतजार किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार दो बच्चों के पिता आत्माराम उर्फ लाभसिंह पुत्र मंगूराम बाजीगर निवासी अराइयांवाली को शक था कि उसकी पत्नी रूकिया उर्फ रूकेश (26) के किसी गैर मर्द के साथ अवैध संबंध हैं। इस शक के चलते आत्माराम ने शुक्रवार सुबह किसी धारदार हथियार से रूकिया के सिर ...
मक्कासर व रावतसर के मध्य होगा फाइनल मैच

मक्कासर व रावतसर के मध्य होगा फाइनल मैच

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
जिला स्तरीय छात्रा सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव मक्कासर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता (17 व 19 वर्षीय छात्रा) का शुभारम्भ शुक्रवार को समारोहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा, सरपंच बलदेव सिंह, मलक गोदारा, गुरदीप सिंह, गुरलाल सिद्धू, भोलासिंह नेहरा, रामदयाल लिम्बा थे। प्रतियोगिता की शुरूआत अतिथियों ने खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त कर की। विद्यालय प्रिंसिपल विनोद कुमारी ने बताया कि जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में जिले भर से छात्रा खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनीष गोदारा ने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना को अपने जीवन में उतारें। उनके मन में किसी दूसरे व्यक्ति के...