Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

राजस्व कर्मियों ने की पेन-टूल डाउन हड़ताल, विधायक को सौंपा ज्ञापन

राजस्व कर्मियों ने की पेन-टूल डाउन हड़ताल, विधायक को सौंपा ज्ञापन

हनुमानगढ़
जिले में पंजीयन, प्रमाण पत्र, इंतकाल जैसे राजस्व कार्य रहे बाधितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राज्य सरकार की ओर से राजस्थान राजस्व सेवा परिषद् के साथ किए गए समझौते को लागू करने व सात सूत्रीय मांगों के संबंध में सोमवार को राजस्व कर्मचारियों की ओर से राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के बैनर तले पेन व टूल डाउन हड़ताल कर विरोध दर्ज करवाया गया। हड़ताल के चलते पंजीयन, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास, इंतकाल सहित सभी प्रकार के अन्य राजस्व कार्य बाधित रहे। राजस्व कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध दर्ज करवाया। विरोध-प्रदर्शन के पश्चात विधायक चौधरी विनोद कुमार को मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। विधायक ने कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री को अनुशंसा पत्र लिखने के लिए आश्वस्त किया। विधायक को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि सरकार का अपने नागरिकों-कार्मिकों के हित का संरक्षण व कल्याण...
जेल में बंद है एक आरोपी

जेल में बंद है एक आरोपी

हनुमानगढ़
प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिसहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गुणज्ञान क्रेडिट को-आॅपरेटिव सोसायटी के नाम से फर्जी कंपनी खोलकर लोगों की ओर से जमाई करवाई गई खून-पसीने की कमाई लेकर फरार होने के संबंध में टाउन पुलिस थाना में दर्ज हुए तीन मुकदमों की जांच में पुलिस टीम जुटी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई कृष्ण कुमार सारस्वत ने बताया कि इन मुकदमों में नामजद दोनों आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें से एक आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद है जबकि दूसरा आरोपी फरार चल रहा है। जांच अधिकारी के अनुसार जेल में बंद आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही फरार चल रहे उसके दूसरे साथी की भी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि 23 सितम्बर को टाउन पुलिस थाना में बलवन्त पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी पीरकामडिय़ा व बलवन्त सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी सुरेशिया के खिलाफ धोखाधड़ी के आरो...
दूसरे दिन भी नहर खंगालने में जुटे रहे गोताखोर

दूसरे दिन भी नहर खंगालने में जुटे रहे गोताखोर

हनुमानगढ़
नहर किनारे बच्चों की दो साइकिल, चप्पलें व कपड़े मिलने का मामलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दो बच्चों के नहर में गिरने की आशंका के बीच सोमवार को जंक्शन पुलिस की ओर से लगातार दूसरे दिन गोताखोरों की मदद से श्रीगंगानगर रोड पर खुंजा नहर खंगाली गई। जाल डालकर नहर में बच्चों की तलाश की गई। हालांकि दोपहर समाचार लिखे जाते समय तक दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं लग पाया था। मौके पर जंक्शन पुलिस व बच्चों के परिजन मौजूद थे। जिन दो बच्चों वार्ड 49 के वाल्मीकि मोहल्ला निवासी करण (14) पुत्र सुनील कुमार तथा निखिल (18) पुत्र विनोद कुमार चंदेलिया के नहर में गिरने से डूबने की आशंका जताई जा रही है इन दोनों की दो साइकिल, चप्पलें व कपड़े रविवार शाम नहर किनारे मिले थे। दोनों बच्चों के पिता सगे भाई हैं। सूचना पर पुलिस ने इनकी तलाश शुरू करवाई। करण नौवीं कक्षा में पढ़ता है तथा निखिल कॉलेज छात्र है। जानकारी के अनुसार जंक...
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का भारत बंद

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का भारत बंद

हनुमानगढ़
छह घंटे थमी रही वाहनों की रफ्तार, अति आवश्यक सेवाओं को रखा मुक्तहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दस माह से भी अधिक समय से जारी आन्दोलन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के राष्ट्रव्यापी भारत बंद के आह्वान पर सोमवार को एक बार फिर किसान व किसान कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। उन्होंने पूर्व घोषणानुसार बाजार बंद करवाया तथा चक्काजाम किया। हनुमानगढ़ जिले में भी जगह-जगह चक्काजाम होने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। चक्काजाम सुबह करीब 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला। इसके चलते मुख्य मार्गांे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। यात्री व वाहन चालक घंटों चक्काजाम में फंसे रहने से परेशान हुए। हालांकि अति आवश्यक सेवाओं को चक्काजाम व बाजार बंद से मुक्त रखा गया। जिला मुख्यालय पर जंक्शन व टाउन का बाजार भी बंद रहा। मुख्य बाजार के व्यापारियों ने भी बंद को समर्थन देने तक हुए अपन...
सूने मकान से लाखों के जेवरात-नकदी चोरी

सूने मकान से लाखों के जेवरात-नकदी चोरी

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के वार्ड नम्बर 38 स्थित एक सूने मकान में रात्रि के समय चोरी हो गई। अज्ञात चोर ताले तोड़कर अलमारी से लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। इस संबंध में मुकदमा दर्ज करने के लिए मकान मालिक की ओर से टाउन पुलिस थाना में परिवाद सौंपा गया है। जानकारी के अनुसार पवन कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार वाल्मीकि निवासी वार्ड नम्बर 38, रूपनगर ने बताया कि वह घर पर ताला लगाकर शनिवार शाम करीब 5 बजे अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया था। पीछे से अज्ञात जने रात के समय घर में घुसे। कमरे का ताला तोड़कर अन्दर रखी अलमारी से चार जोड़ी चांदी की पाजेब, एक सोने का सेट, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, एक चांदी का कड़ा व दो जोड़ी सोने की बालियां तथा 55 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। वे रविवार सुबह घर आए। घर के मुख्य गेट का ताला खोलकर अन्दर गए तो एक कमरे का त...
रखा पैनडाउन, अभियान के बहिष्कार की चेतावनी

रखा पैनडाउन, अभियान के बहिष्कार की चेतावनी

हनुमानगढ़
रावतसर (सीमा सन्देश)। राजस्थान राजस्व सेवा परिषद द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। वहीं सरकार द्वारा मांगे नहीं माने जाने के विरोध में सोमवार को पैनडाउन रखकर विरोध प्रदर्शित किया। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन मेंं बताया गया है कि राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के साथ समय समय पर हुए समझौते हुए। परन्तु इनका क्रियान्वयन आज तक नहीं हुआ। इसके कारण कर्मचारियों में आक्रोश है। ज्ञापन चेतावनी भी दी गई कि परिषद के मांग पत्र का निस्तारण नहीं होने तक परिषद द्वारा प्रशासन गांव-शहरों के संग अभियान के प्री कैंपों में उपस्थित रहकर भी सविनय अवज्ञा की जाएगी। इसके बाद भी 30 सितंबर तक कार्रवाई नहीं होती है। राजस्व सेवा परिषद द्वारा 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले प्रशासन गांव व शहरों के संग अभियान का बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार उमा मित्तल, नायब तहसीलदार नंदलाल ...
खेजड़ी का पेड़ काटा, लोगों ने अस्पताल के सामन लगाया धरना

खेजड़ी का पेड़ काटा, लोगों ने अस्पताल के सामन लगाया धरना

हनुमानगढ़
राज्य वृक्ष को काटने से आक्रोशित बिश्नोई समाज व पर्यावरण प्रेमियों ने की चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन में जंक्शन मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर लगे खेजड़ी को रातोंरात काट दिया गया। शुक्रवार सुबह राज्य वृक्ष को काटने का पता चलने पर बिश्नोई समाज में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित बिश्नोई समाज के नागरिक व पर्यावरण प्रेमी उक्त अस्पताल के समक्ष जमा हो गए और धरना शुरू कर दिया। उन्होंने पेड़ कटवाने वाले निजी अस्पताल के संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित नागरिकों से समझाइश के प्रयास किए। जानकारी के अनुसार टाउन में जंक्शन मार्ग पर स्थित न्यू दिल्ली स्किन हॉस्पिटल के बाहर सड़क किनारे लगे राज्य वृक्ष खेजड़ी को गुरुवार देर शाम करीब 7 बजे काटने की सूचना मिलने पर बिश्नोई समाज के नागरिक मौके पर पहुंचे तथा पेड़ क...
पोक्सो एक्ट के मामले में तीन जने गिरफ्तार

पोक्सो एक्ट के मामले में तीन जने गिरफ्तार

हनुमानगढ़
गोलूवाला (सीमा सन्देश न्यूज)। करीब साढ़े तीन माह पुराने पोक्सो एक्ट के मामले में जिले की गोलूवाला पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी व पीड़िता के दादा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा चुकी है। गोलूवाला पुलिस थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार ने बताया कि 4 जून को गांव अयालकी निवासी परिवादिया की रिपोर्ट पर भादंसं की धारा 451, 354, 354क, 323, 341, 143 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में भादंसं की धारा 498ए, 451, 354, 354क, 323, 341, 143 व 7/8 पोक्सो एक्ट प्रमाणित पाए जाने पर अनुसंधान के बाद आरोपी श्रवण कुमार (56) पुत्र रामचन्द्र शर्मा, रविन्द्र कुमार (35) पुत्र ओमप्रकाश शर्मा व विनोद कुमार (37) पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी नम्बर 3, गांव अयालकी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को पोक्सो कोर्ट हनुमानगढ़ में पेश कर न्...
हनुमानगढ़ में पोस्त की सप्लाई देने आए मामा-भांजा काबू

हनुमानगढ़ में पोस्त की सप्लाई देने आए मामा-भांजा काबू

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
कार में भरा 1 क्विंटल 80 किलोग्राम पोस्त बरामद, गोलूवाला पुलिस की अब तक की बड़ी कार्रवाईगोलूवाला (सीमा सन्देश न्यूज)। कार में लाखों रुपए की कीमत का पोस्त भरकर हनुमानगढ़ जिले में सप्लाई देने आए मामा-भांजा शुक्रवार अल सुबह जिले की गोलूवाला पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने कार में रखे 9 कट्टों में भरा 1 क्विंटल 80 किलोग्राम पोस्त बरामद कर कार को जब्त कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। खास बात यह कि गोलूवाला पुलिस की ओर से अपने थाना क्षेत्र की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई। गोलूवाला पुलिस थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार अल सुबह मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि गुजरात नम्बर की स्विफ्ट कार में भारी मात्रा में पोस्त भरकर हनुमानगढ़ जिले में सप्लाई देने के लिए लाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम की ओर ...
सेक्टर 12 से महिला लापता, गुमशुदगी दर्ज

सेक्टर 12 से महिला लापता, गुमशुदगी दर्ज

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन पुलिस थाना क्षेत्र के सेक्टर नम्बर 12 से पिछले दो दिनों से अधेड़ महिला लापता है। परिजनों की ओर से तलाश करने पर भी महिला का कोई पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में महिला के पति की ओर से जंक्शन पुलिस थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई है। बताया जा रहा है कि महिला पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। मां के गुम होने पर बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार पवन कुमार (50) पुत्र गंगाराम अरोड़ा निवासी सेक्टर नम्बर 12, सरस्वती बाल निकेतन स्कूल के पास हनुमानगढ़ जंक्शन ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह व उसके परिवार के सदस्य 21 सितम्बर की रात्रि को रोजाना की तरह अपने घर में सोए हुए थे। 22 सितम्बर को सुबह करीब 7 बजे जब वह उठा तो उसकी पत्नी पूजा रानी घर पर नहीं थी। पूजा रानी घर पर बिना बताए कहीं चली गई। उसने व परिजनों ने पूजा रानी के बारे में रिश्तेदारी...