70 फीट नीचे मिट्टी में दबे 2 मजदूर:खेत में कुआं खोदते समय मिट्टी ढही, 2 JCB बुलाकर मजदूरों को निकालने के लिए शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
हनुमानगढ़
रावतसर इलाके में गुरुवार सुबह कुआं खोदते समय मिट्टी ढहने से दो मजदूर दब गए। 70 फीट नीचे मिट्टी में दबे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सूचना मिलने पर नोहर विधायक अमित चाचाण के पिता भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस व प्रशासन JCB की मदद से मिट्टी को हटाकर मजदूरों को बाहर निकालने में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि हादसा न्यौलखी गांव के चक 4 केकेएसएम में हुआ। दो मजदूर आशाराम (25) व दीनदयाल (24) आदराम सिराव के खेत में कुआं खोदने का काम कर रहे थे। सुबह 9 बजे दोनों मजदूर करीब 70 फीट की गहराई में कुआं खोद रहे थे। इस दौरान अचानक मिट्टी ढहने से दोनों मजदूर दब गए। पास में काम करे लोगों ने घटना की सूचना ग्रामीणों व प्रशासन को दी। 70 फीट नीचे मिट्टी में मजदूरों के दबने का पता चलने पर मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचा और ...








