Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

केशव फायनांस सर्विसेज का नए भवन में शुभारम्भ

केशव फायनांस सर्विसेज का नए भवन में शुभारम्भ

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। केशव फायनांस सर्विसेज के दो वर्ष पूर्ण होने पर नई इमारत दुर्गा मार्किट गुप्ता हॉस्पिटल के पास शुभारम्भ गत दिवस किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एचडीएफसी बैंक के सेल्स मैनेजर विक्रम वर्मा, डबलीबास पैमा चेना भाम्भूवाली ढाणी के पूर्व सरपंच बालचंद ज्याणी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेन्स के मैनेजर राजेन्द्र राजपूत, रामलाल ज्याणी, श्योनारायण ज्याणी, राकेश कस्वां व वार्ड पंच लक्ष्मण सिंह, कुलविंद्र सिंह आदि मौजूद थे। इस मौके पर कंपनी के कर्मचारी जिन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया, उन्हें बालचंद ज्याणी की ओर से स्मृति चिन्ह देकर समानित किया गया। कम्पनी के प्रबन्धक सुनील सुथार ने बताया कि कम्पनी बैंकों व ग्राहकों के बीच पर्सनल लोन, व्यवसाय लोन, होम लोन व वाहन लोन के साथ-साथ बीमा छेत्र में सर्विस प्रदाता का कार्य पिछले दो वर्षों से सफलता पूर्वक करती आ रही है। इस मौके पर स्टाफ अनिल स...
भू-अभिलेख निरीक्षक को मिले निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण का अधिकार

भू-अभिलेख निरीक्षक को मिले निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण का अधिकार

हनुमानगढ़
राजस्थान कानूनगो संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नायब तहसीलदार की 50 प्रतिशत सीधी भर्ती बंद कर सभी पद पदोन्नति से भरने सहित अन्य मांगों को लेकर भू-अभिलेख निरीक्षकों ने राजस्थान कानूनगो संघ के बैनर तले शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। संघ पदाधिकारियों के अनुसार प्रदेश में कार्यरत भू-अभिलेख निरीक्षकों की मांगें पिछले काफी समय से लंबित हैं। 28 अप्रेल 2018 को सरकार की ओर से प्रदान की गई सहमति तथा मुख्यमंत्री के निदेर्शानुसार 3 अगस्त 2021 को हुई वार्ता के अनुसार आदेश जारी करवाए जाएं ताकि कार्मिकों में व्याप्त असंतोष व हीन भावना को दूर किया जा सके। कानूनगो संघ की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कृषक वर्ग के हित, गैर वित्तीय, वित्तीय, कत्र्तव्य विस्तार आदि से संबंधित मांगें की गई। इनमें मुख्यत: राजस्व मण्डल अजमेर के 15 सित...
कमेटियों के खेल के कारण कर्मचारियों में आक्रोश

कमेटियों के खेल के कारण कर्मचारियों में आक्रोश

हनुमानगढ़
प्रदेश के 7 लाख कर्मचारियों ने दी आंदोलन करने की चेतावनी, मुख्य सचिव को भिजवाया मांगपत्रहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। समान काम-समान वेतन की नीति लागू करने व पूर्व के वेतनमानों में उत्पन्न विसंगतियों का निराकरण करने सहित 15 सूत्री मांगों के निस्तारण की मांग को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने शुक्रवार को मुख्य सचिव के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सोंकरिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि महासंघ का 15 सूत्री मांगपत्र शासन एवं सरकार में विगत 3 वर्षांे से लंबित है। शासन एवं सरकार की ओर से महासंघ के मांगपत्र पर एक बार भी द्विपक्षीय वार्ता आयोजित नहीं की गई। इस कारण महासंघ से सम्बद्ध घटक संगठनों के 7 लाख कर्मचारियों में घोर निराशा का माहौल बना हुआ है। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से 2017 में सातवां वेतन आयोग लागू करने एवं राज्य कार्मिकों की अन्य वेतन विसंगतियों को सुन...
पूर्व मंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष ने चलाया फावड़ा, लगाई झाडू

पूर्व मंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष ने चलाया फावड़ा, लगाई झाडू

हनुमानगढ़
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर चलाया सफाई अभियानहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा नगरमंडल हनुमानगढ़ जंक्शन की ओर से भी सेवा व समर्पण अभियान के तहत साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इसके तहत पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप व भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई के नेतृत्व में कार्यकतार्ओं ने जंक्शन के वार्ड नम्बर 55, सुरेशिया के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीघार्यु होने की कामना करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी ने सेवा व समर्पण अभियान के रूप में मनाने का फैसला किया है क्योंकि जन-जन की सेवा ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन का लक्ष्य है। इसकी...
धान की सरकारी खरीद की मांग, जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

धान की सरकारी खरीद की मांग, जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

हनुमानगढ़
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने कलक्टर के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पीआर धान सहित समस्त धान की सरकारी खरीद करने व बारिश के कारण नरमा फसल हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मांगों के संबंध में जिला कलक्टर के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि हनुमानगढ़ जिले में घग्घर बहाव क्षेत्र में धान ही किसानों की मुख्य फसल है। इस वर्ष भी हनुमानगढ़ क्षेत्र में 33 हजार हैक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में धान की बुवाई हुई है। हरियाणा-पंजाब में सरकार धान की खरीद करती है। हनुमानगढ़ में भी 2008-09 तक सरकार न्यूनतम मूल्य पर खरीद करती रही है। धान का समर्थन मूल्य 1960 रुपए प्रति क्विंटल है। यहां कोई खरीददार नहीं होने से प्रति बीघा आठ से दस ह...
पुलिस की गश्त व्यवस्था की खुली पोल

पुलिस की गश्त व्यवस्था की खुली पोल

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
शहर के हृदयस्थल पर स्थित दुकान से लाखों की कीमत के मोबाइल फोन चोरी 8 से 10 लाख रुपए बताई जा रही चोरी हुए मोबाइल फोन की कीमत, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नजर आए तीन जनेहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन शहर का हृदयस्थल शहीद भगतसिंह चौक, जहां पुलिस 24 घण्टे खाकी का पहरा रहने का दावा करते नहीं थकती, उसी जगह के पास स्थित मोबाइल फोन की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए कीमत के मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस की नाक नीचे हुई चोरी की इस बड़ी वारदात ने पुलिस के दावों की पोल खोलकर रख दी। चोरी हुए मोबाइल फोन की कीमत करीब 9 से 10 लाख रुपए बताई जा रही है। अज्ञात चोरों ने ताले तोड?े की बजाए शटर को बीच में से ऊपर उठाया और वारदात को बड़े आराम से अंजाम देकर फरार हो गए। चोरों की यह वारदात दुकान के अन्दर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गई। फुटेज में तीन जने नजर आ रहे हैं। ...
आचार्य तुलसी का व्यक्तित्व इतना विशाल की उन्हें हम केवल धर्म गुरु की सीमा में नहीं बांध सकते : मुनि विजय

आचार्य तुलसी का व्यक्तित्व इतना विशाल की उन्हें हम केवल धर्म गुरु की सीमा में नहीं बांध सकते : मुनि विजय

हनुमानगढ़
सीमा सन्देश न्यूजनोहर। यहां तेरापंथ भवन के प्रांगण में शासन श्री मुनि विजय कुमार के सानिध्य में विकास महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री ने कहा एक सुदर्शन व्यक्तित्व की पहचान थे आचार्य तुलसी। एक ओजस्वी व्यक्तित्व का नाम था आचार्य तुलसी। जो बाहर से जितने आकर्षक भीतर से उतने ही पावन। एक बहुत बड़े समुदाय के सक्षम अधिशास्ता पर भीतर में प्रदीप्त आत्मानुशासन की आलोकिक आभा। आचार्य तुलसी का व्यक्तित्व इतना विशाल एवं व्यापक कि उन्हें हम केवल धर्म गुरु की सीमा में नहीं बांध सकते। आचार्य तुलसी ने कई बार कहा करते थे धर्मगुरु तो आप मुझे कहे या ना कहे लेकिन मैं साधक हूं और समाज सुधारक हूं । आचार्य तुलसी ने एक संप्रदाय के आचार्य होते हुए भी अपने आपको धर्मगुरु कहाने के बजाय साधना पुरूष कहाना ज्यादा उचित समझा। उन्होंने अणुव्रत आंदोलन, प्रेक्षाध्यान, जीवन विज्ञान जैसे...
प्रकृति प्रेमी रामरिद्ध भादू की स्मृति में पौधे लगाये

प्रकृति प्रेमी रामरिद्ध भादू की स्मृति में पौधे लगाये

हनुमानगढ़
रावतसर (सीमा सन्देश)। चक 4 एएम में समाजसेवी व प्रकृति प्रेमी रामरिद्ध भादू के देवलोकगमन पर आज उनके निवास स्थान पर रस्म पगड़ी के बाद सभी गणमान्य नागरिकों रिश्तेदारों की मौजूदगी में उनके सुपुत्रों रामदत्त व रामनिवास भादू द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए खेजड़ली बलिदान दिवस के अवसर पर अपने पिता की पुण्य स्मृति में अपने निवास स्थान पर एक खेजड़ी का पौधा लगाया। साथ ही 100 पौधे अपने रिश्तेदारों व अन्य सार्वजनिक व धार्मिक जगहों पर लगाने के लिए वितरित किये। इस मौके पर सेवानिवृत मुख्य वन संरक्षक भैराराम भादू , 22 एजी सरपंच धर्मपाल थालोड़, पूर्व सरपंच कृष्ण सिहाग, पवन भादू, जगदीश पूनियां, हेतराम गिला, रामकुमार गोदारा, बाबूराम धेतरवाल, रामरख लोहमरोड़, बुधराम सीगड,Þ रंगलाल सुथार, पृथ्वीराज गोदारा, कानाराम देहड़ू, कृष्ण सिहाग, प्रेम सिहाग व अन्य समाज बन्धू मौजूद रहे।...
प्राचार्य निशिकांत अग्रवाल राजभाषा गौरव पुरस्कार 2021 से सम्मानित

प्राचार्य निशिकांत अग्रवाल राजभाषा गौरव पुरस्कार 2021 से सम्मानित

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश)। केंद्रीय विद्यालय नौसेना बाग विशाखापत्तनम के प्राचार्य निशिकांत अग्रवाल को गृह मंत्रालय के राज भाषा विभाग के अति प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है। निशिकांत अग्रवाल मूल रूप से हनुमानगढ़ जिले के नोहर के निवासी हैं। यह पुरस्कार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 14 सितंबर को आयोजित भव्य हिंदी दिवस समारोह में प्रदान किया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 25 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी दिए गए। केंद्रीय विद्यालय संगठन के वे पहले कर्मचारी हैं। जिन्हे इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। विदित्त रहे कि पूर्व में निशिकांत अग्रवाल अपने यूटयूब चैनल किस्सागोई को लेकर चर्चा में रहे हैं। जिसके लिए पिछले वर्ष प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं ट्वीट कर उनकी प्रशंसा की थी। उन्हे यह पुरस्कार संवाद पत्रिका में पिछले वर्ष प्रकाशित उनके...
गांधी बनो प्रतियोगिता में 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया

गांधी बनो प्रतियोगिता में 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया

हनुमानगढ़
सीमा सन्देश न्यूजनोहर। उपखण्ड प्रशासन व महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति नोहर द्वारा सत्याग्रह सप्ताह के अंतर्गत यहां एंजल पब्लिक स्कूल में गांधी बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, व तृतीय स्थान वाले विद्यार्थियों को पुरूस्कृत किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक श्रवण तंवर ने महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती एवं स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर सत्याग्रह सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी। संस्था निदेशक शशि माहेश्वरी ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर तहसील संयोजक रघुवीर सुथार, सीबीईओ वीरसिंह धानिया, नायब तहसीलदार ओम प्रकाश, प्राचार्य महेंद्र कुमार, हरिसिंह...