Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

अपहरण के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, नहर की पटरी पर मिला शव

अपहरण के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, नहर की पटरी पर मिला शव

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने की बात आई सामने, परिजनों ने पांच-छह जनों पर जताया हत्या करने का शकहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन थाना क्षेत्र के गांव जोरावरपुरा निवासी एक युवक की अपहरण के बाद लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने गांव व रावतसर के करीब आधा दर्जन युवकों पर हत्या का शक जताया है। इससे पहले मंगलवार देर रात्रि को अपहरण की सूचना के बाद हरकत में आई जिले की पुलिस नाकाबंदी कर युवक व अपहरणकतार्ओं की तलाश में जुटी थी कि युवक का शव बुधवार सुबह गांव जोरावरपुरा के पास ही सूरतगढ़ ब्रांच की पटरी पर मिला। परिजनों ने मुकदमा दर्ज करने के लिए टाउन पुलिस थाना में परिवाद सौंपा है। दोपहर समाचार लिखे जाते समय तक मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई जारी थी। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 11.30 बजे किसी ने कंट्रोल रूम में सूचना दी कि टाउन थाना क्षेत्र के गांव जोरावरपुरा निवासी मुकेश जा...
सेटबैक नहीं छोड़ने पर रोका कार्य

सेटबैक नहीं छोड़ने पर रोका कार्य

हनुमानगढ़
बिना स्वीकृति निर्माण शुरू करने पर सीज करने की चेतावनीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मकान बनाने में सेटबैक नहीं छोड़ने के चलते नगर परिषद की टीम ने रविवार को जंक्शन व टाउन में तीन भवनों पर चल रहे कार्य को रूकवा दिया। नगर परिषद अधिकारियों को कहना था कि सेटबैक नहीं छोड़ने पर यह कार्रवाई की गई है। आयुक्त पूजा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हनुमानगढ़ टाउन के जिला अस्पताल के पास डॉ. वेदपाल बिजारणिया, डॉ. भूपेंद्र नारंग व हनुमानगढ़ जंक्शन में रेवाराम सिंधी सब्जी मंडी के भवनों का निर्माण कार्य चल रहा था। भवनों के निर्माण कार्य को रविवार को रुकवाया गया है। आयुक्त ने बताया कि राजेश कुमार पुत्र हाजीराम ने राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 एवं भवन विनियम 2020 के प्रावधानों के विपरित निर्माण किए जाने के कारण निर्देशक एवं विशिष्ठ सचिव निदेशालय स्वायत शासन विभाग राजस्थान जयपुर के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की थी...
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गुरुजनों का सम्मान

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गुरुजनों का सम्मान

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। लॉयन्स क्लब हनुमानगढ़ सिटी की ओर से शिक्षक दिवस के मौके पर रविवार को टाउन स्थित फूडग्रेन धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया। सम्मान समारोह में जिले के अनेकों शिक्षकों को शिक्षा जगत में उत्कृष्ट सेवाएं देने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संदीप सिंह सिद्धू थे। कार्यक्रम में प्रिंसीपल हरदीप सिंह, प्रिंसीपल रीटा सैनी, आरती शर्मा, जसविन्द्र सिंह, मीना कुमारी, भूपेन्द्र स्वामी, नेहा काठपाल, अनिल सुथार, सीमा माहेश्वरी, निशा जोशी, मोनिक शर्मा को शिक्षक सेवा सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अमित बंसल ने कहा कि शिक्षक देश के भविष्य को दिशा देने वाला होता है। समाज में सबसे ऊंचा स्थान गुरु का ही होता है। बच्चों की पहली गुरु मां होती है, लेकिन उसका भविष्य गढ़ने का काम शिक्ष...
भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम तय

भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम तय

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
6 सितम्बर से 14 सितम्बर तक रहेगा प्रभावीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेग्यूलेशन खण्ड की ओर से रविवार को भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक रेग्यूलेशन जारी किया गया है। यह वरीयताक्रम 6 सितम्बर से 14 सितम्बर तक प्रभावी रहेगा। प्रत्येक नहर आठ दिन पूरी चलाने के बाद बंद कर दी जाएगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हरिपुरा (एचआरपी) नहर में 37 क्यूसेक, दीनगढ़ (डीएनजी) में 50, सूरतपुरा (एसटीपी) में 59, मोडिया (एमओडी) में 314, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 549, पीलीबंगा (पीबीएन) में 674, अमरपुरा (एएमपी) में 790, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 803, नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) में 814, मोरजण्डा (एमजेडी) में 1027, प्रतापपुरा (पीटीपी) में 1157, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 1188, रतनपुरा (आरटीपी) में 1200, भाखरांवाली (बीकेडब्ल्यू) में 1205, करनीसिंह (केएसडी) में 1535, मम्मड़खेड़ा (एमएमके) ...
स्मृति में मय ट्री गार्ड रोपे 21 पौधे

स्मृति में मय ट्री गार्ड रोपे 21 पौधे

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भामाशाह तनसिंह चौहान बाड़मेर की स्मृति में रविवार को मानव उत्थान सेवा समिति सदस्यों की ओर से जंक्शन में बाइपास रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय व जिला डाइट कार्यालय के समीप पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य रामकरण मीणा, रिषि भारद्वाज, सीताराम घोड़ेला, लोकराज शर्मा की ओर से नीम का पौधा लगाकर की गई। प्राचार्य रामकरण मीणा ने कहा कि अपने परिजनों की यादें चिरस्थाई बनाए रखने के लिए पौधरोपण से बड़ा कोई माध्यम नहीं है और समिति सदस्यों की ओर से पर्यावरण प्रेमी तनसिंह चौहान की स्मृति में किया जा रहा पौधरोपण उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि यह पौधे बड़े होकर भविष्य में आमजन को स्वच्छ प्राणवायु के साथ छाया प्रदान करेंगे। समिति अध्यक्ष लाधूसिंह भाटी ने बताया कि भामाशाह तनसिंह चौहान की स्मृति में गत वर्ष भी 21 पौधे लगाए गए थे जो वर्तमान म...
शिक्षक हमारे समाज की रीढ़

शिक्षक हमारे समाज की रीढ़

हनुमानगढ़
लॉयन्स क्लब हनुमानगढ़ की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। लॉयन्स क्लब हनुमानगढ़ की ओर से शिक्षक दिवस के मौके पर रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् भगवानदास गुप्ता, परमानंद सैनी व जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा थे जबकि अध्यक्षता क्लब फाउण्डर सदस्य सुरेश महिपाल ने की। कार्यक्रम में शिक्षक दिवस के मौके पर गांव बुगलांवाली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अजय स्वामी, वरिष्ठ शिक्षक सुभाष सिंह, रसायन विभाग व्याख्याता सौरभ गर्ग, वंदना शर्मा, मोहन जांगिड़, रविन्द्र, संदीप शर्मा, शिव पारीक, राज तिवाड़ी को क्लब पदाधिकारियों व अतिथियों की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद् भगवानदास गुप्ता ने गुरुजनों के प्रति छात्र-छात्राओं की...
कोविड-19 वैक्सीनेशन शिविर आयोजित

कोविड-19 वैक्सीनेशन शिविर आयोजित

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन की श्यामसिंह कॉलोनी स्थित पीरखाना में श्री पीरखाना समिति की ओर से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रविवार को सुरेश कुमार जैन की प्ररेणा से वैक्सीनेशन कैम्प लगाया गया। वैक्सीनेशन शिविर में सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का विशेष ध्यान रखा गया। शिविर में समिति अध्यक्ष सोमप्रकाश अग्रवाल, सचिव मुकेश मित्तल, अमरनाथ सिंगला, महेन्द्रपाल गर्ग, दीपक सिंगला, सुरेश मित्तल, सतपाल, वेदभूषण, सुरेश कुमार, महेश जसूजा, डीसी गर्ग, सतपाल, सुरेश कुमार, रोहित गर्ग, आशु सिंह, रतन, सौरभ जिन्दल, साहिल गर्ग, देवेन्द्र बंसल, प्रवीण मित्तल, डीसी गर्ग, विकास जिन्दल, पुनीत सिंगला, विक्रम बंसल आदि ने व्यवस्था संभाली। वैक्सीनेशन होने से पूर्व आमजन के बैठने, नियमित दूरी की व्यवस्था कर बैठाया गया और एक-एक कर वैक्सीनेशन करवाया गया। वैक्सीनेशन के पश्चात आमजन को चाय, नाश्ता, फलों का वित...
गांव नोरंगदेसर में महिला की देहदान

गांव नोरंगदेसर में महिला की देहदान

हनुमानगढ़
मेडिकल छात्रों के रिसर्च के काम आएगी देहहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव नोरंगदेसर में एक महिला की मरणोपरांत देहदान की गई है। जानकारी के अनुसार गांव नोरंगदेसर निवासी निवासी माता गुरमेल कौर (70) धर्मपत्नी गुरजंट सिंह रविवार अल सुबह करीब दो बजे अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर सचखंड जा विराजी। सचखंडवासी गुरमेल कौर इन्सां की इच्छा थी कि मरणोपरांत उनकी मृत देह मेडिकल रिसर्च के लिए दान की जाए। इस पर परिजनों ने देहदान करने के लिए डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक जिम्मेवारों से संपर्क किया। इसके बाद समस्त प्रक्रिया अपना सचखंडवासी माता गुरमेल कौर इन्सां की देह रविवार सुबह दान कर दी गई। उनकी बॉडी मेरठ के नेशनल कैपिटल रिजन इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंस को डोनेट की गई। देहदान करने से पहले सचखंडवासी माता गुरमेल कौर इन्सां की अर्थी को उनकी बेटियों व पोतियों ने कंधा दिया। देह लेकर रवाना हुए मेरठ से पहुंचे वाहन को...
भारी मात्रा में चिट्टा सहित गिरफ्तार

भारी मात्रा में चिट्टा सहित गिरफ्तार

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने एक युवक को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति जैन ने बताया कि कल देर रात को हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र में सब इंस्पेक्टर विजयपाल की पुलिस टीम ने अमरपुरा थेहड़ी गांव के पास संदिग्ध रूप से जा रहे नरेंद्र उर्फ जितेंद्र बाल्मीकि (24) पुत्र राजेश बाल्मीकि निवासी नंदराम की ढाणी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। टाउन थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे जांच जंक्शन थाना में सब इंस्पेक्टर शैलेशचंद्र को सौंपी गई है।नरेंद्र को पकड़ने वाले पुलिस दल में विजयपाल के साथ हवलदार राजकुमार, सिपाही राकेश तथा रामनारायण भी शामिल रहे। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ कर नरेंद्र से पता लगा लिया है कि वह चिट्टा कहां से लेकर आया था और आगे कहां दिया जाना था। इस मामले में 1-2 गिरफ्तारियां...
षड्यंत्र रचकर झूठा मुकदमा दर्ज करवाने का आरोप

षड्यंत्र रचकर झूठा मुकदमा दर्ज करवाने का आरोप

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव जंडावाली की पूर्व महिला सरपंच के पति ने षड्यंत्र रचकर झूठा मुकदमा दर्ज करवा राजनैतिक छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को पूर्व सरपंच पति ने ग्रामीणों के साथ जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। एसपी से मिले पूर्व सरपंच पति सुखमन्द्र सिंह रंगारा निवासी जंडावाली का कहना था कि उसके खिलाफ महिला के साथ अश्लील हरकतें करने और विरोध करने पर मारपीट करने के आरोप में 14 अगस्त को महिला पुलिस थाना में मामला दर्ज हुआ है जो कि निराधार है। ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं। उस पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद व राजनैतिक छवि को खराब करने का प्रयास है। सुखमन्द्र सिंह रंगारा के अनुसार इस झूठे मुकदमे में गवाही देने वाला गांव का ही बलतेज सिंह पुत्र बोहड़सिह जटसिख उससे राजनैतिक रंजिश रखता है। सुखमन्द्र सिंह रंगारा के अनुसार उसने पूर्व में 30 नव...