Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

डिकॉय-मुखबिर योजना के तहत प्रोत्साहन राशि ढाई लाख से बढ़ाकर अब तीन लाख की

डिकॉय-मुखबिर योजना के तहत प्रोत्साहन राशि ढाई लाख से बढ़ाकर अब तीन लाख की

हनुमानगढ़
गर्भवती महिला को डेढ़ लाख, मुखबिर को एक लाख एवं सहयोगी को 50 हजार रुपए प्रोत्साहन स्वरुप मिलेंगेहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कोख में पल रही बेटियों को बचाने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत डिकॉय-मुखबिर योजना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रोत्साहन राशि को ढाई लाख से बढ़ाकर अब तीन लाख रुपए कर दी गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निर्देश पर यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा। प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा ने योजना के संबंध में बुधवार को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि पूर्व में मुखबिर योजना के तहत भू्रण लिंग परीक्षण संबंधी प्राप्त सूचना पर तीन किश्तों में ढाई लाख रुपए तक की राशि प्रोत्साहन स्वरुप दी जाती थी, लेकिन अब इसे और व्यवहारिक बनाते हुए सफल डिकॉय आॅपरेशन पर मुखबिर, डिकॉय गर्भवती महिल...
भाजपा नेता बोले- केन्द्र की सहायता के बाद पूरी तरह से फेल हुई कांग्रेस सरकार

भाजपा नेता बोले- केन्द्र की सहायता के बाद पूरी तरह से फेल हुई कांग्रेस सरकार

हनुमानगढ़
कहा- मोदी सरकार ने मुफ्त दी वैक्सिन, राजस्थान सरकार ने कचरे में फेंकी, प्रेस वार्ता में गिनाई गहलोत सरकार की विफलताएंहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भाजपा नेताओं ने राज्य की गहलोत सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए आरएसएस को बदनाम करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को जिला मुख्यालय पर पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, नोहर के पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया, भाजपा एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने राज्य सरकार की विफलताएं गिनाई। साथ ही राज्य सरकार से पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की मांग की। पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने कहा कि आज भी नहरों को पूरा पानी नहीं मिल रहा। इस कारण खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसान परेशान है। मुख्यमंत्री सहित पांच-पांच मंत्री होने के बावजूद किसानों के खेतों में खड़ी फसलें प्यासी हैं। कृषि प्रधा...
कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, पत्थरों के नीचे छिपाई स्मैक, लेने आया युवक काबू

कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, पत्थरों के नीचे छिपाई स्मैक, लेने आया युवक काबू

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
मौके से फरार हुए साथी को भी किया गिरफ्तार, कुल 22 ग्राम स्मैक बरामदहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दो जने श्रीगंगानगर की एक महिला से स्मैक खरीदकर लाए। रास्ते में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक जना पुलिस के आने के डर से वहां से भाग गया जबकि कार मालिक ने भी पेड़ों के पास ईंट-पत्थरों के नीचे स्मैक छुपा दी। अगले दिन सुबह जब वह छिपाई गई स्मैक लेने आया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे दबोच लिया और उसके कब्जे से 22 ग्राम स्मैक बरामद कर ली। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच के दौरान उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। मामला सदर पुलिस थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार सदर थाना प्रभारी मानसिंह गोदारा के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त करते हुए श्रीगंगानगर रोड पर गांव जंडावाली से करीब एक किलोमीटर आगे पक्कासारणा की तरफ पहुंचा तो सड़क किनारे पेड़ के पास खड़ा युवक पुलिस को देख छिपने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुल...
बेटियों की बरामदगी कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

बेटियों की बरामदगी कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

हनुमानगढ़
पीडित दम्पती के साथ ग्रामीणों ने लगाई पुलिस अधीक्षक से गुहारहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भादरा तहसील के भिरानी पुलिस थाना में दर्ज दो लड़कियों की गुमशुदगी के मामले की सही प्रकार से जांच न कर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को गांव झांसल निवासी एक दम्पती ने ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर लड़कियों की बरामदगी करने की गुहार लगाई। ज्ञापन में दम्पती ने बताया है कि उनकी दो नाबालिग पुत्रियां 23 जून से लापता हैं। इसके सम्बन्ध में भिरानी पुलिस थाना में 24 जून को गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। दोनों लड़कियां 23 जून की रात बिना कुछ बताए कहीं चली गई। सुबह उठने पर पाया कि दोनों लड़कियां घर पर नहीं हैं। घर पर एक पत्र मिला जिसमें दोनों पुत्रियों को जान से मार देने का लिखा हुआ था। परिवार की ओर से जांच पड़ताल करने पर पता चला कि गांव के ही दो लड़के सुमित वाल्मीकि...
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

हनुमानगढ़
जंक्शन के कुमार पेट्रोल पम्प पर विधायक की मौजूदगी में शुरू हुआ अभियान, 15 जुलाई तक अलग-अलग पेट्रोल पम्प पर करवाए जाएंगे लोगों के हस्ताक्षरहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी तथा महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की ओर से चलाए जा रहे प्रदेश स्तरीय महाभियान के दूसरे दिन गुरुवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिला मुख्यालय पर जंक्शन में राजीव चौक के नजदीक स्थित कुमार पेट्रोल पम्प पर विधायक चौधरी विनोद कुमार के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा। अभियान के तहत सभी पेट्रोल पम्पों पर कांग्रेस कार्यकतार्ओं की ओर से महंगाई, पेट्रो पदार्थांे व रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ आमजन से हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। हस्ताक्षर अभियान शुरू होने के मौके पर विधायक चौधरी विनोद कुमार ने बताया कि महंगाई, पेट्रो पदार्थांे व रसोई गैस के दामों ...
नगर परिषद अधिकारियों पर कार्रवाई न होने तक शव उठाने से किया इनकार

नगर परिषद अधिकारियों पर कार्रवाई न होने तक शव उठाने से किया इनकार

हनुमानगढ़
दो घंटे तक मृतक बच्चों के परिजनों के साथ धरने पर बैठे रहे कॉलोनीवासी, पुलिस की समझाइश पर मानेविधायक बोले- पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए नगर परिषद सभापति से की बातसभापति ने कहा- मौका देखकर की जाएगी उचित कार्रवाई, पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद भी करेंगेहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन की बरकत कॉलोनी में बुधवार को गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत होने का मामला गुरुवार को गर्मा गया। मृतक बच्चों के परिजनों व कॉलोनीवासियों ने नगर परिषद अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई न होने तक जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे दोनों बच्चों के शव उठाने से इनकार कर दिया। इस दौरान परिजनों की चीख-पुकार से हर किसी का दिल पसीज गया। अपने-अपने बेटों की तस्वीरें हाथों में पकड़े बैठे दोनों बच्चों के पिता का भी रो-रोक कर बुरा हाल ...
315 बोर पिस्तौल लेकर घूमता पकड़ा गया युवक

315 बोर पिस्तौल लेकर घूमता पकड़ा गया युवक

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले की टिब्बी पुलिस ने हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सम्भावित 315 बोर देसी पिस्तौल बरामद किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। टिब्बी थाना प्रभारी भूपसिंह सहारण ने बताया कि बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन के निर्देशन में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बशीर चौकी प्रभारी एएसआई धर्मपाल बुधवार रात पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। गश्त करते हुए पुलिस टीम रोही खाराखेड़ा में केएचआर नहर के सीसी हेड पुल के नजदीक पहुंची तो एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुई। शक होने पर युवक की तलाशी ली तो उसके पास से सम्भावित 315 बोर देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल कब्जे में लेकर मौके से बलवीर सिंह (20) पुत्र गुरदीप सिंह रायसिख निवासी वार्ड ...
टोपरियां विद्यालय में कम्प्यूटर लैब व लाइब्रेरी हॉल का लोकार्पण

टोपरियां विद्यालय में कम्प्यूटर लैब व लाइब्रेरी हॉल का लोकार्पण

हनुमानगढ़
टोपरियां (सीमा सन्देश न्यूज)। राउमावि में बुधवार को समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत 38.25 लाख रुपयों की लागत से निर्मित आर्ट एंड क्राफ्ट रूम, साइंस लैब, कम्प्यूटर लैब व लाइब्रेरी हॉल का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक अमित चाचाण ने किया। इस अवसर पर चाचाण ने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प है तथा उन्होंने सदैव इलाके की समस्याओं को विधानसभा के पटल पर मुखरता से रखा है। चाचाण ने अपने कार्यकाल में नोहर विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का संक्षिप्त ब्यौरा भी प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि पंचायत समिति नोहर के प्रधान सोहन ढिल ने कहा कि गांव हमेशा से ही मेहनतकश लोगों की कर्मभूमि रहा है और भारत की आत्मा गांवों में ही निवास करती है। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर गांव की पेयजल समस्या के शीघ्र समाधान की बात कही। विशिष्ट अतिथि उप जिला प्रमुख मुकेश सहारण ने जनहित के कार्यों ...
भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, पांच गंभीर घायल

भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, पांच गंभीर घायल

हनुमानगढ़
घायलों को किया हनुमानगढ़ रेफरपीलीबंगा (सीमा सन्देश न्यूज)। हनुमानगढ़ रोड पर स्थित राधा स्वामी डेरे के पास बुधवार दोपहर को स्कॉर्पियो गाड़ी व ट्रैक्टर में हुई भीषण भिड़ंत में दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 5 जने गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक 13 वर्षीय बालक भी शामिल है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार प्रेम (36) पुत्र श्याम वाल्मीकि निवासी बीकानेर, सुनील (35) पुत्र रोशनलाल बिश्नोई निवासी गांव बाजू बिठडिय़ा बीकानेर, सुखदेव (32) पुत्र लूणकरण वाल्मीकि निवासी बीकानेर, सतवीर (30) पुत्र प्रेम राजपूत निवासी बीकानेर, देवेंद्र उर्फ मोनू पुत्र उम्मेद सिंह राजपूत निवासी तिलक नगर बीकानेर स्कॉर्पियो गाड़ी नम्बर आरजे 07 यूबी 5758 पर हनुमानगढ़ की तरफ जा रहे थे। रास्ते में पीलीबंगा क्रॉस करते हुए हनुमानगढ़ रोड पर स्थित राधा स्वामी डेरे के पास पहुंचे ...
डकैती के मामले में भगौड़ा इनामी बदमाश काबू

डकैती के मामले में भगौड़ा इनामी बदमाश काबू

हनुमानगढ़
करीब ढाई साल से चल रहा था फरार, हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने किया गिरफ्तारहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। युवक पर हमला कर नकदी व बाइक लूटकर ले जाने के मामले में करीब ढाई साल से फरार रहे भगौड़े इनामी बदमाश को जंक्शन पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतवीर सिंह उर्फ सेठी पुत्र हरजिन्द्र सिंह उर्फ काला कम्बोज निवासी वार्ड 2, रामपुर थेड़ी पीएस रानिया जिला सिरसा हरियाणा के रूप में हुई है। जिला पुलिस अधीक्षक ने मई 2021 में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 2 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा ने बताया कि 18 जनवरी 2019 को इन्साफ अली निवासी वार्ड 43, सुरेशिया हनुमानगढ़ जंक्शन ने रिपोर्ट दी कि 16 जनवरी 2019 को शाम करीब 7 बजे पीरकामडिय़ा निवासी तालिब व हजरत अली उसके भाई असगर अली के वार्ड 40, सुरेशिया स्थित घर आए और कहा कि उनका हरियाणा के कुछ जनों के साथ कोई हिसा...