बेटियों से करवाया वृक्षारोपण
मिर्जावाली मेर (सीमा सन्देश न्यूज)। पर्यावरण व पेङ पौधों के अभियान को बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान से जोड़कर सामाजिक स्वयंसेवी संस्था राजीव गाँधी शिक्षा एवं विकास समिति के द्वारा गांव मिर्जावाली मेर में बालिकाओं से वृक्षारोपण करवाया गया। संस्था सचिव रवि मील ने बताया की संस्था ने पिछले वर्ष से गांव में ह्यहरियालौ मिर्जावालीह्ण अभियान की शुरूआत कर गांव की गलियों में वृक्षारोपण किया तथा ट्री गार्ड लगा कर उन्हे सुरक्षित भी किया गया है, इस वर्ष भी इस अभियान की शुरूआत की गई है तथा गांव को हरा भरा बनाने के लिए सैंकड़ो पौधे इस वर्ष लगाए जायेंगे। संस्था ने इस वर्ष यह निर्णय लिया है की गाँव में लगने वाले पौधों को गांव की बालिकाओं के हाथों से लगाये जायेंगे ताकी एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढाओ का संदेश जायेगा तथा पेङ लगाने में बेटियों की रुचि भी बढेगी। इस अवसर पर संस्था सचिव रवि मील, कमलेश ङीङान, संदीप बरोङ,बा...








