Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

हनुमानगढ़ में घर वालों की बात से नाराज होकर लगाई फांसी

हनुमानगढ़ में घर वालों की बात से नाराज होकर लगाई फांसी

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़. परिजनों की किसी बात से नाराज होकर 17 वर्षीय किशोर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जंक्शन के हाऊसिंग बोर्ड में शनिवार को यह घटना हुई। परिजनों ने जब किशोर को संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम की कार्यवाही रविवार को होगी। जानकारी के अनुसार दीपांशु पुत्र मांगूराम ने घर में जाल से रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मांगूराम शिक्षक हैं। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपांशु किसी बात को लेकर नाराज था। संभवत: गुस्से में आकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।नशीली दवा का मुख्य सप्लायर रिमांड परहनुमानगढ़. कार से नशीली दवा बरामदगी मामले में गिरफ्तार जोधपुर निवासी मुख्य सप्लायर को जंक्शन पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया। उसका 21 जून तक रिमांड मंजूर कराया। सप्लायर...
राजस्थानी साहित्य की ऑनलाइन परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी

राजस्थानी साहित्य की ऑनलाइन परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़. कोरोना काल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों की पढ़ाई को सुचारू रखने के लिए आयोजित राज्य स्तरीय राजस्थानी साहित्य ऑनलाइन परीक्षा में गांव बिरकाली राउमावि की रितु बेनीवाल पुत्री हनुमानप्रसाद बेनीवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया है। उसे प्रथम पुरस्कार के रूप में 2100 रुपए तथा राजस्थानी पत्रिका की एक वर्ष नि:शुल्क सदस्यता दी गई। जोधपुर जिले की जांभा की ढाणी निवासी कविता पुत्री सुखराम द्वितीय रही। जबकि रेणु कंवर पुत्री रूपसिंह चारण, राउमावि जैतारण, पाली तथा स्वानि पुत्री भंवरलाल, राउमावि सरदारपुरा खर्था, सूरतगढ़ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही।राउमावि बिरकाली के राजस्थानी साहित्य के प्राध्यापक सुरेंद्र कुमार स्वामी की ओर से शुरू किए गए इस नवाचार की प्रदेश भर के शिक्षाविदें ने प्रशंसा की है। सुरेन्द्र स्वामी नें बताया कि परीक्षा के लिए सिलेबस को तीन भागों में बांटा गया। चौथे पेपर में सम्प...
पखवाड़े भर में पंचायतीराज विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, पहले जिला परिषद सीईओ अब सहायक अभियंता बलवंत बेगड़ को किया निलंबित

पखवाड़े भर में पंचायतीराज विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, पहले जिला परिषद सीईओ अब सहायक अभियंता बलवंत बेगड़ को किया निलंबित

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़. बीते एक पखवाड़े में राज्य सरकार स्तर पर जिले में पंचायतीराज विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पहले जिला परिषद हनुमानगढ़ के तत्कालीन सीईओ रामनिवास जाट को एपीओ किया गया। हालांकि एपीओ आदेश में एपीओ करने के कारणों का उल्लेख नहीं किया गया। वहीं अब पीलीबंगा पंचायत समिति में कार्यरत सहायक अभियंता बलवंत सिंह बेगड़ को निलम्बित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सहायक अभियंता के खिलाफ एसीबी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस संबंध में एसीबी ने जांच शुरू की। राज्य सरकार ने अभियोजन स्वीकृति जारी की। इस पर शुक्रवार देर शाम को बलवंत बेगड़ को निलम्बित कर दिया गया। उनके खिलाफ टिब्बी पंचायत समिति मेें कार्यकाल के दौरान गांव कुलचंद्र में खाला निर्माण में अनियमितता संबंधी शिकायतें थी। इसकी जांच चल रही है। इसी संदर्भ में अब उनका निलंबन आदेश जारी किया गया है।...
फसल बीमा में धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने क्लेम जारी करवाने को लेकर सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा में धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने क्लेम जारी करवाने को लेकर सौंपा ज्ञापन

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़. जिले में नोहर तहसील के गांव ढंढ़ेला के किसानों ने शुक्रवार को कलक्टर को खरीफ फसल का बीमा क्लेम दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2020 की खरीफ की फसल मूंग, मोठ, ग्वार का फसली बीमा बैंक व सीएससी ईमित्र के माध्यम से करवाया था। फसल खरीफ 2020 की गिरदावरी राजस्व पटवारी द्वारा स्वयं व अपने एजेंट के माध्यम से की। किंतु इन लोगों ने बीमा इंचार्ज से मिलकर पूरे गांव में मात्र 63 व्यक्तियों को ही बीमा का लाभ प्राप्त करवाया। शेष काश्तकारों को बीमा लाभ से वंचित किया है। जिन 63 व्यक्तियों को बीमा लाभ दिया गया है उनकी पटवारी हल्का ने गिरदावरी फर्जी तौर पर करते हुए उनके खेतों में मूंगफली की फसल गिरदावरी में दिखाई है। जबकि इन खेतों में डिग्गी ट्यूबवेल नहीं बने हंै। नहरी मूंगफली की फसल यहां 2020 में किसी भी काश्तकार ने काश्त नहीं की है। इसके अलावा जिन लोगों का बीमा आया ह...
हनुमानगढ़ जंक्शन में कपड़ों की दुकान में चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध

हनुमानगढ़ जंक्शन में कपड़ों की दुकान में चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़. जंक्शन के मुख्य बाजार स्थित रेडिमेड कपड़ों की दुकान से गुरुवार रात अज्ञात चोर नकदी व कपड़े चुरा ले गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो संदिग्ध नजर आए हैं। सूचना मिलने पर शुक्रवार को जंक्शन पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस संबंध में दुकान मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराने को लेकर परिवाद दिया है। जानकारी के अनुसार श्रीराम मार्केट स्थित चन्द्रलोक रेडिमेड गारमेंट्स की दुकान को गुरुवार शाम बंद कर संचालक हीरालाल घर चला गया। वह सुबह वापस दुकान आया तो ताले टूटे हुए मिले। दुकान से कपड़े व गल्ले में रखी नकदी गायब मिली। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें रात्रि करीब पौने दो बजे दो जने ताले तोड़ कर दुकान में घुसते दिखे। अपने साथ लाए थैले में रेडिमेड कपड़े डाले व गल्ले में रखा बैग उठाकर चंपत हो गए। दुकान मालिक के अनुसार बैग में करीब एक लाख रुपए की नकदी थी जो वह ...
हनुमानगढ़ के अस्पतालों में काली पट्टी बांध जताया रोष, दो घंटे कार्य बहिष्कार

हनुमानगढ़ के अस्पतालों में काली पट्टी बांध जताया रोष, दो घंटे कार्य बहिष्कार

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़. चिकित्सालयों में बढ़ती मारपीट आदि की घटनाओं के विरोध में तथा चिकित्सक सुरक्षा को लेकर सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को आईएमए व राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के बैनर तले रोष जताया गया। सरकारी व निजी अस्पतालों के चिकित्सकों ने सुबह 8 से 10 बजे तक दो घंटे ओपीडी कार्य का बहिष्कार किया। इसके बाद काली पट्टी बांधकर ड्यूटी करते हुए विरोध दर्ज कराया। आईएमए के देशव्यापी आह्वान पर चिकित्सा व चिकित्सा कर्मियों की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर विरोध दिवस मनाया गया। कोरोना काल में चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल स्टाफ संक्रमण के एकदम नजदीक रहकर जनता की सेवा कर रहे हैं। इसके बावजूद अस्पतालों में हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए केन्द्र सरकार सख्त कानून बनाए ताकि चिकित्सकों सहित अन्य चिकित्साकर्मी भयमुक्त होकर सेवा कार्य कर सके। आईएमए जिलाध्यक्ष डॉ. निशांत बतरा ने बताय...
हनुमानगढ़ में चालक को बंधक बनाकर अज्ञात जनों ने लूटा ट्रक

हनुमानगढ़ में चालक को बंधक बनाकर अज्ञात जनों ने लूटा ट्रक

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़. टाउन में कार सवार चार-पांच अज्ञात जने ट्रक लूट ले गए। चालक को बंधक बनाकर कार में डाल लिया। बाद में उसे रास्ते में उतार कर फरार हो गए। पुलिस ने लुटेरों की तलाश के लिए नाकाबंदी कराई। मगर उनका सुराग नहीं लग सका। लूटा गया ट्रक पत्थर के पाउडर से भरा बताया गया जो पंजाब जा रहा था। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब सवा दस बजे टाउन पुलिस को लूट की सूचना मिली। एएसआई जसकरण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सतीपुरा बायपास रोड स्थित जीएम रिसोर्ट के पास पहुंची। वहां उन्हें भिन्द्र सिंह उर्फ सोनू निवासी ऐलनाबाद, हरियाणा मिला। उसने पुलिस को बताया कि वह भीलवाड़ा से ट्रक नम्बर पीबी 11 वीवाई 7985 लेकर पंजाब के लिए रवाना हुआ था। तेल कम होने के कारण ट्रक को जंक्शन रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप की ओर ले गया। पम्प के पास पहुंचा तो बिना नम्बरी कार में सवार चार-पांच अज्ञात व्यक्ति आए। कार को आगे लाकर ट्रक ...
हेलमेट लगाने से पसीना आता है साब इसलिए हेलमेट नहीं पहना

हेलमेट लगाने से पसीना आता है साब इसलिए हेलमेट नहीं पहना

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़। दूरदर्शन रिले के समीप लगाए गए नाके के दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा एमवी एक्ट के 112 चालान के साथ दस्तावेजों के आधार पर 5 बाइक को सीज भी किया गया। चालान की कार्यवाही से बचने के लिए कई वाहन चालक चलती बाइक पर हेलमेट पहनते नजर आए वही कुछ वाहन चालक साब हेलमेट लगाने से पसीना आता है, यही पास में ही जा रहा था, जल्दी में हेलमेट लाना भूल गया जैसे बहाने बनाते नजर आए। ट्रैफिक इंचार्ज अनिल चिंदा ने बताया कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा नियमी की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक के यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार्यवाही के साथ साथ वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, मास्क पहनने व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचने हेतु समझाइश करने के साथ साथ बिना मास्क आ जा रहे लोगों को मास्क वितरित किये गये। कार्यवाह...
अवैध रूप से कृषि भूमि में सड़क निर्माण करवाने का आरोप

अवैध रूप से कृषि भूमि में सड़क निर्माण करवाने का आरोप

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश)। कृषि भूमि मालिकों व भट्टा मालिक को लाभ देने के उद्देश्य से कृषि भूमि पर अवैध रूप से सड़क निर्माण कार्य करवाये जाने का आरोप लगाते हुए आरटीआई कार्यकर्ता संदीप सोनी ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपअवैध रूप से हो रहे सड़क निर्माण कार्य को रोक मामले की जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।ज्ञापन में बताया गया है कि नगरपरिषद द्वारा कृषि भूमि मालिक व भट्टा मालिक को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए कृषि भूमि 16.5 फुट रास्ते पर अवैध रूप से सड़क निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य सतीपुरा रोड जीएम धर्म कांटा से होते हुए जीए ईंट उद्योग से संधू कृषि फार्म से होते हुए टाउन से जंक्शन रोड तक अवैध रूप से करवाया जा रहा है जबकि नियमानुसार कृषि भूमि पर जाने वाले रास्ते को नगरपरिषद द्वारा निर्माण नहीं करवाया जा सकता।आरोप है कि नगर परिषद अधिकारियों द्वारा कृषि...
जोहड़ लबालब, पानी बना परेशानी

जोहड़ लबालब, पानी बना परेशानी

हनुमानगढ़
डबलीराठान । कस्बे में जोहड़ों का सुकड़ता दायरा खतरे की घंटी साबित हो रहा है। तीन रोज पूर्व आधा प्री मानसून की हुई झमाझम पहली बरसात ने ही लोगों की नींद हराम कर दी। इसी के साथ साथ जल भराव की पोल खोल के रख दी है। मोलवी वास के वार्ड 10-11 के घरों में बरसात का पानी घुस जाने से जोहड़ किनारे के मोहल्लों के रह वासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।जोहड़ से पानी निकासी ग्राम पंचायत के लिए सिरदर्द साबित हो रही मुख्य पुरातन बड़े जोहड़ अब नाम मात्र के ही जोहड़ रह गये है। दो बड़े जोहड़ तो कैली से अटे हुए हैं, जिनकी भराव क्षमता कम हो गई है।पानी निकासी के लिए भागदौड़बरसाती पानी की निकासी गत तीन रोज से हो रही है। श्री दुर्गा मंदिर के सामने मुख्य बाजार, एसबीआई बैंक,राजीव चौक मार्ग से गंदे एवं बरसाती पानी की निकासी होने से दुर्गंध युक्त पानी से दुकानदारों का दुकान पर बैठना भारी पड़ रहा है, काम धंधा भी प्रभावित हो रह...