Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध रहेगी व्हील चेयर

जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध रहेगी व्हील चेयर

हनुमानगढ़
हॉस्पिटल में व्हील चेयर बैंक की स्थापनाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। रोटरी क्लब हनुमानगढ़ सिटी की ओर से शुक्रवार को टाउन के श्री कान्हाराम मैमोरियल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में व्हील चेयर बैंक की स्थापना की गई। यहां से कोई भी व्यक्ति जरूरत के समय व्हील चेयर नि:शुल्क ले सकता है। इस मौके पर रोटरी क्लब अध्यक्ष पुरुषोत्तम बंसल ने बताया कि व्हील चेयर बैंक की स्थापना पूर्व डिस्ट्रिक्ट गर्वनर प्रवीण जिन्दल की प्रेरणा व सहयोग से की गई है। उन्होंने बताया कि व्हील चेयर बैंक की स्थापना करने का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, जरूरतमंद व बीमार व्यक्ति की सहायता करना है। इस प्रोजेक्ट का प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. प्रदीप सहारण को नियुक्त किया गया है। इन्हीं की देखरेख में कोई भी व्यक्ति जरूरत के समय पर व्हील चेयर नि:शुल्क ले सकता है। प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. प्रदीप सहारण ने बताया कि यहां से व्हील चेयर प्राप्त क...
बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन

बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन

हनुमानगढ़
राज्यपाल के नाम उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले में बिगड़ी कानून व्यवस्था में सुधार करने व फैल रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई व पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बिश्नोई ने कहा कि हनुमानगढ़ जिले में दिनोंदिन बिगड़ती कानून व्यवस्था से आमजन का जीना मुहाल हो गया है। जिले में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। गत दिनों संगरिया क्षेत्र के गांव भाखरांवाली में संत चेतनराम की हत्या से सम्पूर्ण समाज व श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लगातार साधु-संतों पर हमले बढ़ रहे है...
दुष्टों का नाश करने के लिए अवतरित होते हैं भगवान

दुष्टों का नाश करने के लिए अवतरित होते हैं भगवान

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जब-जब धर्म का ह्रास होता है तब-तब भगवान को अवतार लेना पड़ता है। यह कथन हरिद्वार से पधारे स्वामी सुरेश मुनि महाराज ने कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार को संत आश्रम में कहे। जंक्शन के संत आश्रम में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार को भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुनि उदासीन आश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट हरिद्वार से पधारे स्वामी सुरेश मुनि महाराज ने कहा कि दुष्टों का नाश करने के लिए भगवान अवतरित होते हैं। कंस के बढ़ते अत्याचारों को देखते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया और दुष्टों का नाश किया। कालांवाली से पधारे अश्विनी कुमार शर्मा ने भजनों की ऐसी बौछार की कि सारा पंडाल कृष्णमय हो गया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष व पार्षद संतोष बंसल, संत आश्रम अध्यक्ष रमेश जिंदल, मदन गोपाल जिंदल, रामकुमार जिंदल, जितेंद्र जिंदल, मणिशंकर जालंधरा, सुनील धूड़िया, बीरबल ज...
मत्स्य एवं पशुपालन मंत्रालय पर जिले की अनदेखी करने का आरोप

मत्स्य एवं पशुपालन मंत्रालय पर जिले की अनदेखी करने का आरोप

हनुमानगढ़
गोशालाओं के केन्द्रीय अनुदान को जारी करने की मांग, प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से की मुलाकातहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। केन्द्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्रालय भारत सरकार के अधीनस्थ भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड की ओर से हनुमानगढ़ जिले की गोशालाओं के साथ की जा रही अनदेखी को लेकर जिले की गोशालाओं के संचालकों के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री निहालचंद से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल के संयोजक व पीपल फॉर एनिमल्स जिलाध्यक्ष दलीप वर्मा ने आरोप लगाया कि भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड पिछले तीन-चार वर्षांे से हनुमानगढ़ जिले की गोशालाओं के साथ अनुदान एवं अन्य योजनाओं को लेकर जिले की अनदेखी कर रहा है। जिले की गोशालाओं को संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। बोर्ड की ओर से पिछले 3-4 वर्ष से नई गोशालाओं को मान्यता प्रदान नहीं की जा रही। न ही एंबुलेंस योजना एवं शरणागृह निर्माण तथा ...
वंचित नागरिकों ने लगवाई वैक्सीन

वंचित नागरिकों ने लगवाई वैक्सीन

हनुमानगढ़
जन्माष्टमी पर आयोजित किया गया कोविड वैक्सीनेशन महाभियानहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला कलक्टर नथमल डिडेल के निर्देशानुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कोविड वैक्सीनेशन महाभियान आयोजित किया गया। महाभियान के दौरान जिले में हजारों नागरिकों के कोविड-19 वैक्सीनेशन किया गया। कोविड वैक्सीनेशन की प्रथम, द्वितीय एवं प्रिकॉशन डोज से वंचित नागरिकों के कोविड टीकाकरण किया गया। छुट्टी के दिन भी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभागों की टीमों ने चिकित्सा केन्द्रों के अलावा घर-घर जाकर वंचित नागरिकों के वैक्सीन लगाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारियों ने टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण किया। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने जंक्शन के सुरेशिया स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। ...
पहले पटरी पर बैठकर पी शराब, फिर एक-दूसरे को हाथ पकड़ कूदे नहर में

पहले पटरी पर बैठकर पी शराब, फिर एक-दूसरे को हाथ पकड़ कूदे नहर में

हनुमानगढ़
युवक-युवती ने सार्दुल ब्रांच नहर में लगाई छलांग, लोगों ने युवती को सकुशल बचाया, युवक तेज बहाव में बहा, शव बरामदहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के वार्ड 55 में रहने वाले एक युवक व युवती ने गुरुवार शाम को सार्दुल ब्रांच नहर में छलांग लगा दी। इन्हें नहर में कूदते देख पास से गुजर रहे लोगों ने युवती को तो सकुशल बाहर निकाल लिया जबकि युवक पानी के तेज बहाव में आगे बह गया। पुलिस ने गोताखोरों को नहर में उतार युवक की तलाश शुरू करवाई। शुक्रवार को युवक का शव नहर से बरामद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक-युवती ने नहर में कूदने से पहले पटरी पर बैठकर शराब का सेवन किया। इसके बाद दोनों जने अपनी चप्पलें व युवती ने चुन्नी नहर किनारे छोड़ी तथा एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नहर में कूद गए। सुरेशिया चौकी प्रभारी एएसआई भूपसिंह ने बताया कि गुरुवार शाम को सूचना मिली कि जंक्शन के वार्ड 55, सुरेशिया में एक ही म...
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को शहर सहित जिले भर में श्रद्धा व उल्लास से मनाई गई। जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में फूलों से आकर्षक सजावट की गई। शहर के प्रमुख मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। भव्य झांकियां सजाई गई। झांकियों के दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। भजन कीर्तन सहित अन्य कार्यक्रम हुए। कान्हा के दर्शन करने के लिए व्रत उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं ने मंदिरों में धोक लगाई। मंदिरों में कान्हा का पूजन किया गया। विभिन्न रूपों में सजी भगवान राधा-श्रीकृष्ण-की झांकियों के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालुओं के जयकारों से समूचा माहौल कृष्णमय बना रहा। जंक्शन के गांधीनगर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में गुरुवार रात्रि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। हजारों की संख्या में भक्तों ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रांगण में वृंदावन, पश्चिम बंगाल व द...
कार की टक्कर के बाद हवा में उछले साइकिल सवार दो भाई

कार की टक्कर के बाद हवा में उछले साइकिल सवार दो भाई

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
एक का जिला अस्पताल तो दूसरे का बीकानेर में चल रहा उपचारहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नोहर तहसील के गांव जसाना में गुरुवार शाम को तेज रफ्तार कार के चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि साइकिल सवार दोनों भाई उछलकर करीब दस फीट की दूरी पर जा गिरे। हादसे में दोनों बालकों के गम्भीर चोटें लगी। एक का हनुमानगढ़ के जिला अस्पताल तो दूसरे का बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, शुक्रवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। जानकारी के अनुसार गांव जसाना निवासी देवीलाल के बेटे सुरेन्द्र व रोबिन गुरुवार शाम को घर से साइकिल पर निकले थे। जब वे शाम 5 बजकर 26 मिनट पर गांव में स्थित पेट्रोल पम्प की तरफ से मुख्य सड़क पर पहुंचे तो सड़क से गुजरी तेज रफ्तार कार नम्बर आरजे 49 सीए 5092 की चपेट में आ गए। टक्कर लगते ही दोनों बालक कई फीट ऊपर उछले और सड़क के किनारे जा गिरे। का...
हाथों में तिरंगा लेकर निकले भाजपा कार्यकर्ता, गूंजे देशभक्ति के नारे

हाथों में तिरंगा लेकर निकले भाजपा कार्यकर्ता, गूंजे देशभक्ति के नारे

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
शहीदों को नमन कर निकाली तिरंगा यात्रा, दिया देशप्रेम का संदेशहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भाजपा के कार्यकर्ता भारत माता की जय का जयघोष करते सड़कों पर निकले तो वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। मुख्य मार्ग ही नहीं गली-मोहल्ले भी देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आए। मौका था आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा की ओर से देशभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत भाजपा नगरमण्डल हनुमानगढ़ टाउन के कार्यकर्ताओं की ओर से शनिवार को दुपहिया वाहनों पर निकाली गई तिरंगा यात्रा का। तिरंगा यात्रा में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर हाथों में और वाहनों पर तिरंगा लगा वंदे मातरम् व भारत माता की जय का उद्घोष कर पूरा शहर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। तिरंगा यात्रा में झंडा ऊंचा रहे हमारा, रंग दे बसंती चोला, भारतमाता की जय जैसे नारे-गीत गूंजते रहे। शहर में दर्जनों स्थानों पर आमजन ने तिरंगा यात्रा का पुष...
आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से कराया रूबरू

आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से कराया रूबरू

हनुमानगढ़
स्वतंत्रता सेनानियों का आजादी में योगदान विषय पर गोष्ठी का आयोजनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के गांधीनगर स्थित आदर्श बाल निकुंज स्कूल में शनिवार को स्वतंत्रता सेनानियों का आजादी में योगदान विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हंसराज जाजेवाल, नगर परिषद की पूर्व उपसभापति व पार्षद नगीना बाई, पार्षद गुरदीप सिंह बराड़ व आशीष गौतम थे। अध्यक्षता विद्यालय संस्थापक फुलसिंह ने की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डीईओ हंसराज जाजेवाल ने कहा कि इतिहास गवाह है कि राजस्थान के लोगों ने देश की आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूर्व उपसभापति नगीना बाई ने बच्चों को आजादी की लड़ाई में राजस्थान के लोगों की भूमिका को रेखांकित करते हुए अल्मोड़ा अखबार, सल्ट क्रांति और महात्मा गांधी की अगुवाई में हुए दांडी मार्च में स्वतंत्रता सेनानियों की भागीद...