Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

वादाखिलाफी का विरोध, चार चरण के आंदोलन की घोषणा

वादाखिलाफी का विरोध, चार चरण के आंदोलन की घोषणा

हनुमानगढ़
प्रथम चरण के तहत सरपंचों ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। लिखित समझौते की वादाखिलाफी एवं मांगपत्र पर आदेश जारी नहीं करने से ग्राम पंचायतों के सरपंच प्रदेश सरकार से नाराज हैं। इसके खिलाफ सरपंचों ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में गुरुवार को सरपंच संघ हनुमानगढ़ के बैनर तले क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सहारण के नेतृत्व में राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संघ जिलाध्यक्ष सहारण ने बताया कि पंचायत राज विभाग एवं सरकार की ओर से सरपंच संघ के मांग पत्र पर संघ के साथ 21 मार्च को समझौता किया गया था। सरपंच संघ के प्रतिनिधिमंडल की ओर से बार-बार आग्रह के बाद भी जिन मांगों पर सहमति बनी थी, उनके आदेश भी जारी नहीं किए जा रहे। उन्होंने बताया कि नागौर दौरे के वक्त पंचायत राज मंत्री...
भारत का शास्त्रीय संगीत अध्यात्म का संगीत, इसलिए दुनिया इसकी दीवानी

भारत का शास्त्रीय संगीत अध्यात्म का संगीत, इसलिए दुनिया इसकी दीवानी

हनुमानगढ़
प्रसिद्ध सारंगी वादक उस्ताद कमल साबरी ने साझा की संगीत से जुड़ी जानकारियांहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। प्रसिद्ध सारंगी वादक उस्ताद कमल सावरी गुरुवार को हनुमानगढ़ आए। वे यहां जंक्शन के सेक्टर 12 स्थित हनुमानगढ़ इंटरनेशनल स्कूल में स्पिक मैके की ओर से आयोजित सारंगी वादन कार्यक्रम में विद्यार्थियों से रूबरू हुए। इससे पहले उन्होंने सारंगी, सारंगी में उनकी ओर से किए गए प्रयोग, शास्त्रीय संगीत व संगीत से जुड़े अन्य आयामों के बारे में मीडिया को बताया। साबरी ने कहा कि विदेश में संगीत देते समय उन्हें इस बात का गर्व रहता है कि वे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं तथा वे हमेशा भारत के झंडे को आगे रखते हैं। विदेशों में प्रस्तुति देते समय वे देश की अलग छाप छोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्रीय संगीत अध्यात्म का संगीत है। हम ये नहीं कहते कि अन्य देशों के संगीत को सुने नहीं, लेकिन देश के संगीत को कभी भूलना भी नही...
बीज-पेस्टीसाइड का नकली होना कर रहा कोढ़ में खाज का काम

बीज-पेस्टीसाइड का नकली होना कर रहा कोढ़ में खाज का काम

हनुमानगढ़
आम आदमी पार्टी ने की नकली बीज-कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नकली बीज-कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने व किसानों को फसल का उचित मुआवजा दिलवाने की मांग आम आदमी पार्टी ने उठाई है। गुरुवार को आप कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल ने आरोप लगाया कि हनुमानगढ़ जिले में नकली बीज-कीटनाशक की बिक्री बेरोकटोक जारी है। जिले में कृषि विभाग के जिन अधिकारियों पर इसकी रोकथाम की जिम्मेवारी है उन अधिकारियों की सांठगांठ से ये सब चल रहा है। मोटी तनख्वाह के साथ-साथ मोटी रिश्वत के लालच में इन अधिकारियों को कहीं भी कोई गड़बड़ दिखाई नहीं देती है। इनकी ओर से कभी भी कोई औचक निरीक्षण नहीं किया जाता जिससे मिलावट के इस खेल को पकड़ा जा सके। जब भी ...
बस स्टैंड में भिक्षावृत्ति, बालश्रम करते व कचरा बिनते पांच बच्चे दस्तयाब

बस स्टैंड में भिक्षावृत्ति, बालश्रम करते व कचरा बिनते पांच बच्चे दस्तयाब

हनुमानगढ़
बाल कल्याण समिति, मानव तस्करी विरोधी यूनिट व पुलिस की कार्रवाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। बाल कल्याण समिति, मानव तस्करी विरोधी यूनिट व पुलिस ने गुरुवार को एक सूचना पर जंक्शन बस स्टैंड में संयुक्त कार्रवाई करते हुए भिक्षावृत्ति-बालश्रम करते व कचरा बिनते पांच बच्चों को दस्तयाब किया। इनमें तीन बालिकाएं व दो बालक शामिल हैं। मौके पर ही पांचों बच्चों के परिजनों को बुलाकर भविष्य में बालश्रम, भिक्षावृत्ति व कचरा बिनने का कार्य नहीं करवाने के लिए पाबंद किया। साथ ही शिक्षा के जोड़ने के लिए प्रेरित कर इन बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली कि जंक्शन बस स्टैंड में कुछ बच्चे बालश्रम व भिक्षावृत्ति कर रहे हैं। सूचना मिलने पर वे समिति की टीम, मानव तस्करी विरोधी यूनिट प्रभारी इन्द्रचन्द मीणा व जंक्शन पुलिस के साथ जंक्शन बस स्टै...
जिला परिषद कार्यालय में जलाया सरपंच का पुतला

जिला परिषद कार्यालय में जलाया सरपंच का पुतला

हनुमानगढ़
सरपंच पुत्र पर लगाया धक्काशाही करने का आरोपहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सरपंच पुत्र पर धक्काशाही करने का आरोप लगाते हुए ग्राम पंचायत दो केएनजे के ग्रामीणों ने गुरुवार को जिला परिषद कार्यालय में सरपंच जीवणीदेवी का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर रोष प्रकट किया। पुतला दहन के बाद ग्रामीणों ने जिला परिषद सीईओ को ज्ञापन सौंप गांव की गली में हुई अतिक्रमण को हटवा नाली व सड़क का निर्माण करवाने की मांग रखी। ग्राम पंचायत दो केएनजे आबादी, आईटीआई कॉलोनी, वार्ड 4 व 6 निवासी दर्शनसिंह, सतपाल सिंह व मदन सिहाग ने बताया कि वार्ड 4 से लेकर वार्ड 6, आईटीआई कॉलोनी में ग्राम पंचायत की ओर से पक्की नाली का निर्माण कर इंटरलॉकिंग का कार्य करवाया जा रहा है। आईटीआई कॉलोनी के रहने वाले मुकेश मण्डल, मनजिन्द्र मण्डल पुत्र भानू मण्डल ने गली में बाथरुम, छपरा बनाकर एवं दीवार निकालकर अतिक्रमण कर रखा है। इस कारण यह रोड सही नहीं बन...
रात के अंधेरे में गोवंश की तस्करी, ग्रामीणों ने चार जनों को पकड़ा

रात के अंधेरे में गोवंश की तस्करी, ग्रामीणों ने चार जनों को पकड़ा

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
पुलिस के किया हवाले, दो गाड़ियों में भरे करीब 30 गोवंश करवाए मुक्तहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। रात के अंधेरे में गोवंश की तस्करी करते चार जने बुधवार देर रात गांव हिरनावाली के ग्रामीणों व गोसेवकों के हत्थे चढ़ गए। ग्रामीणों व गोसेवकों ने इसकी सूचना जंक्शन पुलिस को दी। पुलिस मौके से चार जनों को पकड़कर अपने साथ थाना ले गई। साथ ही पिकअप गाड़ी व कैंटर में भरे गोवंश को मुक्त करवा दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। गोसेवा दल के विजय जांगिड़ ने बताया कि बुधवार-गुरुवार रात करीब दो बजे सूचना मिली कि गांव हिरनावाली में पंजाब राज्य से आए हुए लोग गोवंश को पकड़ रहे हैं। इसमें गांव के ही चार-पांच जने सहयोग कर रहे हैं। संभावना है कि वे गोवंश को बूचड़खाने ले जा रहे हैं। सूचना मिलने पर वे गांव हिरनावाली पहुंचे और गोवंश से भरी पिकअप गाड़ी रूकवा जंक्शन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच चार जनों को पकड़ गोवंश को गा...
लम्पी स्किन डिजीज, राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों को लेकर समीक्षा

लम्पी स्किन डिजीज, राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों को लेकर समीक्षा

हनुमानगढ़
पशु हाट लगने पर संबंधित लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम में केस दर्ज करवाने के निर्देशहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने वीसी के जरिए सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ लम्पी स्किन डिजीज, राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल और राजस्व मंत्री विजिट को लेकर आवश्यक तैयारियों के संबंध में समीक्षा की। जिला कलक्टर डिडेल ने लम्पी स्किन डिजीज को लेकर समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में कहीं से भी यह शिकायत नहीं आनी चाहिए कि सूचना देने के बाद भी कोई टीम निरीक्षण के लिए समय पर नहीं पहुंची। वेटरनरी आॅफिसर्स के नेतृत्व में सभी ब्लॉक में जो आरआरटी (रेपिड रस्पोंस टीम) टीमें बनाई गई हैं वे तत्काल रेस्पोंड करें। सभी ब्लॉक स्तरीय कंट्रोल रूम 24Ÿ7 कार्य करने चाहिए। डिडेल ने कहा कि महामारी को देखते हुए पशु हाट पर पूरी तरह से रोक लगाई हुई है। अगर कहीं पशु हाट लगता नजर आए तो संबंधित सरपंच और हाट लगा...
राज्य सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कटिबद्ध

राज्य सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कटिबद्ध

हनुमानगढ़
वंशावली संरक्षण अकादमी अध्यक्ष ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। वंशावली संरक्षण अकादमी अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) रामसिंह राव बुधवार देर शाम को रावतसर पहुंचे। यहां पहुंचने पर फूडग्रेन मर्चंेट एसोसिएशन उपाध्यक्ष निकूराम भाट के निवास स्थान पर राव का स्वागत किया गया। इस मौके पर राव ने राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और पुरानी पेंशन योजना लागू कर मुख्यमंत्री ने पूरे हिंदुस्तान में ऐतिहासिक कार्य किया है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना जैसी योजना पूरे भारत में किसी भी राज्य में नहीं है। इस योजना में रजिस्ट्रेशन करवाने पर 10 लाख रुपए तक का इलाज निशुल्क किया जा रहा है। साथ में 5 लाख का दुर्घटना बीमा भी दिया जा रहा है। साथ ही सरकारी कार्मिकों में पुरानी पेंशन योज...
जालौर की घटना को लेकर निकाला कैंडल मार्च

जालौर की घटना को लेकर निकाला कैंडल मार्च

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जालौर जिले की घटना को लेकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर नवयुवक संघ की ओर से गुरुवार रात्रि को जंक्शन शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। संघ अध्यक्ष नारायण राम नायक के नेतृत्व में निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान संघ सदस्यों ने शहीद भगतसिंह चौक पर मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखा व मृतक छात्र इन्द्र कुमार मेघवाल की आत्मिक शांति की प्रार्थना की। इस मौके पर संघ अध्यक्ष नारायण राम नायक ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश में दलितों पर लगातार अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश सरकार इन पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम रही है। उन्होंने राज्य सरकार से मृतक छात्र के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही आरोपी शिक्षक छैलसिंह को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। इस मौके पर महावीर चौपड़ा, मनसुख बंगा, विनोद कंडा, ह...
कृष्ण-सुदामा की मित्रता पर आधारित नाटक का मंचन

कृष्ण-सुदामा की मित्रता पर आधारित नाटक का मंचन

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के सेक्टर 12 स्थित हॉली ड्रीम्स कॉन्वेंट सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज संस्था प्रधान आरडी जुनेजा एवं स्नेह जुनेजा ने मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सरस्वती वंदना के बाद अध्यापकों ने बाल गोपाल को झूला झुलाया। छोटे-छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण की पोशाक में मनमोहक झांकियां व नृत्य प्रस्तुत किया। राधा और कृष्ण के रूप में बच्चों ने मैया यशोदा तेरा कन्हैया, नैनों वाले ने, वो कृष्णा है, गो-गो गोविन्दा आदि गानों पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को कृष्णमय बना दिया। इसके अलावा कृष्ण व सुदामा की मित्रता पर आधारित नाटक का मंचन कर नि:स्वार्थ मित्रता का संदेश दिया गया।...