पूज्य गुरुजी के आह्वान पर साध-संगत ने घर-घर तिरंगा फहरा किया सैल्यूट
नामचर्चा घर में तिरंगा फहराकर शहीदों को किया यादहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। आजादी की 75वीं वर्षगांठ से दो दिन पहले डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने शनिवार को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आह्वान पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश को आजाद करवाने के लिए अपनी जान की कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों को सैल्यूट किया। देश की आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा फहराने को लेकर साध-संगत में खासा उत्साह नजर आया। इसी क्रम में हनुमानगढ़ जंक्शन में बायपास रोड स्थित नामचर्चा घर में भी साध-संगत की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी गई। डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक जिम्मेवारों ने बताया कि पूज्य गुरुजी के आह्वान पर साध-संगत की ओर से राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत हर घर में तिरंगा लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक हनुमानगढ़ की साध-संगत की ओर स...








