प्राकृतिक संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी
पार्क में रोपे 100 से अधिक छायादार-फलदार व औषधिय पौधेहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले के अलग-अलग गांवों से शहर में पढ़ने के लिए आए युवाओं ने शुक्रवार को जंक्शन की सिविल लाइन सी ब्लॉक स्थित राजा पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान युवाओं की ओर से पार्क में करीब 100 छायादार, फलदार व औषधिय पौधे लगाकर उनकी सार-संभाल करने का संकल्प लिया गया। जंक्शन के एमडी कॉलेज आॅफ एज्युकेशन में अध्ययनरत टिब्बी क्षेत्र के केहरवाला गांव निवासी सुरेन्द्र लाखोटिया ने कहा कि आज उनकी ओर से की गई यह छोटी सी पहल, बढ़ते हुए पेड़ के साथ कल हमारा गर्व बन जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर पेड़-पौधे हमें फल और छाया देते हैं, वहीं इनसे हमें विभिन्न प्रकार की औषधियां मिलती हैं। चाहे कोई भी दवा हो, कहीं न कहीं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वनस्पतियों से जुड़ी हुई होती है। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारी स...








