Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

कमलेश यादव को डॉक्टरेट की उपाधि

कमलेश यादव को डॉक्टरेट की उपाधि

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन निवासी रणजीत सिंह यादव की पुत्री कमलेश यादव को टांटिया विश्वविद्यालय श्रीगंगानगर की ओर से डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है। कमलेश यादव ने कम्प्यूटर पर काम करने वाले एवं नहीं करने वाले भावी अध्यापकों में सम्प्रेषण कौशल एवं आत्मविश्वास अध्ययन विषय पर शोध कार्य निर्देशक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पूरा किया। कमलेश यादव के पीएचडी करने पर परिचितों ने बधाई दी।...
गाय के मुंह में पोटाश डालने का मामला, आरोपी हिरासत में

गाय के मुंह में पोटाश डालने का मामला, आरोपी हिरासत में

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधियों ने तत्परता से कार्रवाई के लिए पुलिस को दिया धन्यवादहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के सुरेशिया क्षेत्र में स्थित वार्ड 58 में गाय के मुंह में पोटाश डालने से हुए विस्फोट से जबड़ा जख्मी होने के घटनाक्रम के संबंध में पुलिस ने रविवार देर रात मुकदमा दर्ज लिया। मामले में जंक्शन पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता के अलावा गोवंश अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच सुरेशिया पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई भूपसिंह कर रहे हैं। उधर, इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करने पर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के प्रतिनिधियों ने प्रांत सह संयोजक आशीष पारीक के नेतृत्व में सोमवार को जंक्शन पुलिस थाना पहुंच थाना प्रभारी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर बजरंग दल व विश्...
सरपंच रमनदीप कौर ने बढ़ाया राजस्थानी भाषा का मान

सरपंच रमनदीप कौर ने बढ़ाया राजस्थानी भाषा का मान

हनुमानगढ़
गांव में सार्वजनिक जगहों पर लिखवाए राजस्थानी भाषा में दोहे, श्लोक, पेंटिंगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। 16 करोड़ राजस्थानियों की मायड़ भाषा राजस्थानी को सरकार 75 वर्षों से मान्यता नहीं दे रही है परंतु अब जनप्रतिनिधियों ने इस भाषा को व्यवहार की भाषा बनाकर मान्यता देने का बीड़ा उठा लिया है। आपणो राजस्थान आपणी राजस्थानी अभियान के तहत रामसरा नारायण की सरपंच रमनदीप कौर ने बस अड्डे, श्मशान घाट और गांव की अन्य सार्वजनिक जगहों पर राजस्थानी भाषा में दोहे, श्लोक, पेंटिंग लिखाकर राजस्थानी भाषा को मान्यता प्रदान की है। गांव के बस अड्डे पर ग्राम पंचायत रामसरा नारायण आप रो काळजै री कोर सूं मोकळो सुआगत करै सा लिखा हुआ देखकर लोग हैरान होते हैं। सरपंच रमनदीप कौर ने बताया कि हर भाषा का सम्मान करते हुए व्यक्ति को अपनी मातृभाषा से प्रेम करना चाहिए। क्योंकि इसी से ही संस्कार मिलते हैं। समाजसेवी हरदीप सिंह रोड़ीकपू...
एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले की रावतसर पुलिस ने नशीली टेबलेट बरामदगी प्रकरण में कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार नोहर पुलिस ने 17 जनवरी 2022 को बाइक सवार दो जनों के कब्जे से नशे में इस्तेमाल होने वाली 11 हजार 200 टेबलेट बरामद की थी। मौके से गजेन्द्र कुमार उर्फ गजानन्द (45) पुत्र राधेश्याम अग्रवाल निवासी मंडी आदमपुर जिला हिसार हरियाणा हाल वार्ड 22, नोहर और अल्ताफ खां (28) पुत्र मोहम्मद यूनुस निवासी वार्ड 32, हाल वार्ड 28 नोहर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने नशीली टेबलेट इकलाख पुत्र सुमन खां निवासी साहवा रोड नोहर व मोहम्मद राउफ पुत्र मोहम्मद फारूख निवासी वार्ड 18, नोहर से खरीदकर लाने की बात स्वीकारी। इस खुलासे के बाद पुलिस ने सप्लायरों की धरपकड़ के प्रयास शुरू किए। मामले की जांच रावतसर थाना प्रभारी को सौंपी गई।...
बिजली पानी को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

बिजली पानी को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

हनुमानगढ़
रावतसर (सीमा सन्देश)। बिजली पानी सहित कई मुद्दों को लेकर भाजपा नगर व देहात मण्डल द्वारा विद्युत निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इसके उपरान्त दोनों मण्डलों द्वारा उपखण्ड अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बताया गया कि इन दिनों प्रचण्ड गर्मी पड़ रही। इस स्थिति में निगम द्वारा 8 से 10 घंटे विद्युत कटौती की जा रही है। इस कटौती ने गर्मी के मौसम में कोढ में खाच का काम तो किया ही वहीं बिजली कटौती से पेयजल आपूर्ति भी गड़बड़ा गई है। लगातार बिजली कटौती और पेयजल की नियमित आपूर्ति नहीं होने से आम आदमी परेशान है। ज्ञापन में विद्युत निगम व जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को व्यवस्था में अतिशीघ्र सुधार के निर्देश प्रदान कर आम आदमी को राहत देने की मांग की गई है। इस मौके पर विधायक धर्मेंद्र मोची,अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल,शहर-देहात मण्डल अध्यक्ष, भादरराम गोदारा, राकेश...
वाल्मीकि समाज को अलग आरक्षण की माँग हुई मुखर

वाल्मीकि समाज को अलग आरक्षण की माँग हुई मुखर

हनुमानगढ़
संगरिया(सीमा सन्देश)। वाल्मीकि समाज को अलग आरक्षण की माँग दिनों दिन मुखर होती जा रही है। वाल्मीकि अम्बेडकर आंदोलन अन्तर्गत आदि धर्म समाज के आह्वान पर वाल्मीकि समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे गए। आंदोलन के प्रचारक सुनील द्रविड़ के नेतृत्व में विधायक गुरदीप सिंह शाहपीनी को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा गया। मुख्य प्रचारक अर्जुन कल्याण व अध्यक्ष राजेश लावा ने बताया कि एसडीएम रमेश देव के माध्यम से भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। सागर अंबेडकर,रवि पुरुषार्थी, अजय बुर्ट, सन्नी चांवरिया, सतवीर घारू, रवि चांवरिया, विजय बुर्ट, देव कुमार, रजत बुर्ट सहित विभिन्न वाल्मीकि समाज संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। ज्ञापन में वाल्मीकि अम्बेडकर आन्दोलन द्वारा अनेक तथ्यों व न्यायालय के निर्णयों के आधार पर मुख्यमंत्री से राजस्थान के वाल्मीकि समाज के लिये अलग आरक्षण की ...
एसकेडी विद्यार्थियों ने किया न्यायालय भ्रमण

एसकेडी विद्यार्थियों ने किया न्यायालय भ्रमण

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश)। श्री खुशालदास (एसकेडी) विवि विधि संकाय के विद्यार्थियों ने जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर का भ्रमण किया।न्यायालय परिसर में पहुंचने पर इन छात्रों का बार संघ अध्यक्ष मनजिन्द्र सिंह लेघा, सुमित अरोड़ा, राजकुमार बागोरिया व अन्य कार्यकारिणी सदस्य द्वारा स्वागत किया गया। एड. हरीश जोशी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने न्यायालय का भ्रमण किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव मागो ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें सेशन न्यायालय की कार्यवाहियों व कार्यशैली से अवगत करवाया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश सुथार ने विद्यार्थियों को न्यायालय पत्रावली दिखाते हुए दस्तावेजों व न्यायालय की प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट के कार्यकलापों के बारे में बताया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सन्दीप कौर (एडीजे) ने विधि विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें लोक अदालत व...
रोग मुक्त करने के लिए पेड़ों पर दवा का छिड़काव

रोग मुक्त करने के लिए पेड़ों पर दवा का छिड़काव

हनुमानगढ़
टोपरियां (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव सोनड़ी में पिंपल के पेड़ों में पिलापन रोग के कारण पत्ते झड़ रहे हैं। पतझड़ ऋतु के बाद पिंपलो के पेड़ों पर नए पत्ते आकर बिल्कुल हरे भरे हो गए थे। लेकिन इन दिनों में कोई पिलापन रोग या किड़ों के चलते पत्ते झड़ने लगे तो गांव के ओमप्रकाश कस्वां ने पिंपलो के पेड़ों की ये हालत देखकर शूद्ध ली और अपने पुत्र विनोद ओर लालचंद के साथ मिलकर अपने ट्रेक्टर से एक लिटर क्यूनाफॉस दवा लाकर एक ढोल में मिलाकर इस महंगाई में महंगे तेल की पर्वा न करते हुए मौहल्ले वालों की मदद से गांव के सभी मौहल्ले के 11 से 12 पिंपल ओर खेजड़ी के पेड़ों में दवा का छिड़काव किया ताकि पिंपलो के पेड़ रोग मुक्त होकर दुबारा हरे भरे हो जाए ताकि पक्षियों और पशुओं के लिए इन गर्मी में छाव बनी रहे और सभी को अपने पतों से छांव दे सके। ये नेक कार्य करने पर गांव के गणमान्य नागरिक श्योजतराम लालर, मुन्शीराम देहड़ू, ओमप्रकाश ढा...
पशु चारे की बढ़ती कीमत पर रोक लगाने की मांग

पशु चारे की बढ़ती कीमत पर रोक लगाने की मांग

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। भारतीय किसान संघ नोहर संघ के तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र सिहाग के नेतृत्व में तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की हैं। ज्ञापन में पशु चारे की बढ़ती कीमत पर रोक लगाने, पशु चारे को भट्ठो पर जलाने पर रोक लगाने, पशु चारे के अवैध स्टॉक पर रोक लगाने, हरियाणा सरकार से बातचीत कर हरियाणा सरकार द्वारा पशु चारे पर जो प्रतिबंध लगाया है उसे हटाने, किसानों का फसल बीमा और अनुदान जो बकाया हैं उसे दिलाने, विद्युत कटौती पर रोक लगाने, पेयजल संकट को दूर करने व पेयजल के भंडारण की समुचित व्यवस्था करने की पूरजौर मांग की हैं। इस मौके पर संघ के तहसील महामंत्री पृथ्वी सहू, कृष्ण डारा, मांगीराम अमनदीप सहित तहसील के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।...
स्वास्थ्य मेले में 455 लोग चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित

स्वास्थ्य मेले में 455 लोग चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित

हनुमानगढ़
नोहर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य मेले का आयोजननोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नोहर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल ने किया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी श्वेता कोचर, विकास अधिकारी राजेश वर्मा, जिला ब्लॉक प्रभारी डॉ. रविशंकर, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ओम खटोतिया, बीसीएमओं डॉ. प्रदीप कड़वासरा, डॉ. जयदेव इन्दोरिया, नियामत अली अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधान सोहन ढ़िल ने स्वास्थ्य मेले की उपयोगिता के बारे में बताते हुए कहा कि इससे लोगों को राहत मिलती हैं। एक छत के नीचे समस्त चिकित्सकों, अधिकारियों के मौजूद रहने से लोगों के कार्य शीघ्र व सुलभ हो जाते हैं। उन्होंने इस प्रकार के स्वास्थ्य मेलों की आवश्यकता पर बल दिया। स्वास्थ्य मेले में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे कैशल...