Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

आरोपी 26 अप्रेल तक रिमांड पर

आरोपी 26 अप्रेल तक रिमांड पर

हनुमानगढ़
बाइक सवार युवक के कब्जे से 34 किलोग्राम पोस्त बरामदगी का मामलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। 34 किलोग्राम पोस्त बरामदगी के मामले में गिरफ्तार युवक को टाउन पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश कर 26 अप्रेल तक का पीसी रिमांड मंजूर करवाया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपी जगदीश सिंह उर्फ दिशा (23) पुत्र जैलाराम मेघवाल निवासी इंडियन पम्प के सामने, वार्ड 20, अबूबशहर तहसील डबवाली जिला सिरसा हरियाणा से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने किससे पोस्त खरीदा और कहां बेचना था। मामले की जांच शेरगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी विजयपाल बिश्नोई कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार टाउन थाना की एसआई शालू बिश्नोई के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस टीम ने शुक्रवार देर शाम को कोहला से गुरुसर रोड पर स्थित 14 एचएमएच के पास बाइक सवार जगदीश उर्फ दिशा के कब्जे से 34 किलोग्राम पोस्त बरामद किया था। मौके से आरोपी को गि...
पुलिस और परिवहन विभाग के खिलाफ नारेबाजी

पुलिस और परिवहन विभाग के खिलाफ नारेबाजी

हनुमानगढ़
दूसरे दिन भी जारी रहा ट्रक आॅपरेटरों का धरनाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ओवरलोडिंग व अनाधिकृत वाहनों पर रोक लगाने की मांग को लेकर ट्रक आॅपरेटर यूनियन के सदस्यों का बेमियादी धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। टाउन में बाइपास रोड पर स्थित शंकर धर्मकांटा के सामने चल बेमियादी धरने पर बैठे ट्रक आॅपरेटरों ने शनिवार को पुलिस और परिवहन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरनास्थल पर हुई बैठक में इस आंदोलन को जिला स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया। हनुमानगढ़ के अलावा पीलीबंगा, टिब्बी, गोलूवाला, नोहर, भादरा, संगरिया की ट्रक आॅपरेटर यूनियन को साथ लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। इस मौके पर यूनियन के लीलाधर शर्मा ने कहा कि न तो परिवहन और न ही पुलिस विभाग की ओर से अवैध रूप से चल रही ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां व अन्य वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आज भी अनाधिकृत रूप से ओवरलोड वाहन चल रहे हैं...
रेलवे स्टेशन पर वाटर कूलर स्थापित

रेलवे स्टेशन पर वाटर कूलर स्थापित

हनुमानगढ़
नगर परिषद सभापति ने किया शुभारम्भहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हनुमानगढ़ सेवा समिति (भारत क्लब) की ओर से सेवा कार्यांे में नया अध्याय जोड़ते हुए टाउन के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को 24 घंटे ठंडा पानी उपलब्ध करवाने के लिए वाटर कूलर लगवाया गया है। वाटर कूलर का विधिवत शुभारम्भ शनिवार को नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन अध्यक्ष संतराम जिंदल, कोषाध्यक्ष सन्नी जुनेजा, स्टेशन मास्टर सूरज प्रकाश, योगेश कुमार तथा संजय कुमार सोनी की ओर से किया गया। हनुमानगढ़ सेवा समिति अध्यक्ष रामकुमार मंगवाना ने बताया कि वाटर कूलर संजय कुमार सोनी ने अपने पिता घनश्याम दास सोनी नारनौली की स्मृति में समिति को भेंट किया। प्रोजेक्ट चेयरमैन सुनील धूड़िया व संरक्षक मदन गोपाल जिंदल ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए समिति की ओर से रेलवे स्टेशन पर वाटर कूलर लगाया गय...
जेल में बंदियों से 3 मोबाइल फोन बरामद

जेल में बंदियों से 3 मोबाइल फोन बरामद

हनुमानगढ़
दो सिम और तम्बाकू पदार्थ बंद टेप लिपटे पैकेट भी बरामदहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला कारागृह की तलाशी में जेल प्रशासन को बंदियों के पास से 3 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। साथ ही 2 सिम व टेप लिपटे पैकेट भी बरामद हुए हैं। पैकेट में तम्बाकू पदार्थ बताया जा रहा है। जेल प्रशासन ने बंदियों के पास से मिली आपत्तिजनक वस्तुएं जंक्शन पुलिस को सुपुर्द कर पांच बंदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार जिला कारागृह के मुख्य प्रहरी विकास कुमार पुत्र नेमनदास सिंधी निवासी नई आबादी, गली नम्बर 22, टाउन ने रिपोर्ट दी कि शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे जेल प्रशासन की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान जेल में बंद बंदी शाहजहां पुत्र आमीन के पास से 1 मोबाइल फोन, अनवर पुत्र मुंसफ अली के पास से 1 मोबाइल फोन तथा कुरबान खां पुत्र सरदार खां के पास से 1 मोबाइल फोन जबकि श्योकत अली पुत्र इशाक खां ...
नाली निर्माण कार्य में धांधली का आरोप

नाली निर्माण कार्य में धांधली का आरोप

हनुमानगढ़
जांच की मांग, जिला परिषद सीईओ के नाम सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ग्राम पंचायत में चल रहे नाली निर्माण कार्य में धांधली का आरोप लगाते हुए टिब्बी तहसील के गांव मेहरवाला के ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिला परिषद सीईओ के नाम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि टिब्बी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मेहरवाला के वार्ड 5 में गली में नालियों का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में पुरानी र्इंटें उपयोग में ली जा रही हैं। पूर्व में 10-12 साल पहले बनी खड़वंजा सड़क में से र्इंटें निकालकर खुर्द-बुर्द कर पुन: नाली निर्माण के उपयोग में ली जा रही हैं। मानक विहिन मसाला अधिक बालू का उपयोग किया जा रहा है। अभी नाली का उपयोग भी शुरू नहीं हुआ है कि उससे पहले ही नाली टूटनी शुरू हो गई है। इस निर्माण कार्य में जो टेंडर निकाला था उसके तहत कार्य नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत...
नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

हनुमानगढ़
माल्यार्पण कर किया स्वागतहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। विप्र फाउंडेशन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक और जिला महामंत्री आनन्द जोशी को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष कालूराम शर्मा और प्रदेश सचिव जसवीर शर्मा ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस मौके पर मौजूद विप्र समाज के नागरिकों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही उम्मीद जताई कि वे लगातार आगे बढ़कर जिला व तहसील टीम तैयार कर समाजहित में कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री दिनेश दाधीच ने बताया कि फाउंडेशन की जिला टीम का गठन किया गया है। अश्विनी पारीक को जिलाध्यक्ष और आनन्द जोशी को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जोन 1 बी के प्रभारी दीपक पारीक की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष भंवर पुरोहित की अ...
प्रदूषण से उबरने के लिए लगाएं अधिकाधिक पौधे

प्रदूषण से उबरने के लिए लगाएं अधिकाधिक पौधे

हनुमानगढ़
पृथ्वी दिवस के मौके पर जिला उप वन संरक्षक कार्यालय परिसर में रोपे 25 पौधेहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पृथ्वी दिवस के मौके पर शुक्रवार को वन विभाग की ओर से वन विभाग कार्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व एडीजे संदीप कौर थी। अध्यक्षता जिला उपवन संरक्षक अधिकारी करणसिंह काजला ने की। इस दौरान जिला उप वन संरक्षक कार्यालय परिसर में 25 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। एडीजे संदीप कौर ने पौधरोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण को प्रभावित करने में एक प्रमुख कारक प्रदूषण है। इससे उबरने के लिए अधिकाधिक पौधरोपण की जरूरत है। साल में एक व्यक्ति को कम से कम 25 पौधे अवश्य लगाने चाहिएं। उप वन संरक्षक अधिकारी करणसिंह काजला ने कहा कि पौधरोपण कर पर्यावरण व वनों का संरक्षण किया जा सकता है। काजला ने कहा कि वन विभाग की ओर से जारी विभिन...
पशुपालकों ने दूध की विक्रय दरों में बढ़ोतरी का लिया निर्णय

पशुपालकों ने दूध की विक्रय दरों में बढ़ोतरी का लिया निर्णय

हनुमानगढ़
बोले, मिलावट दूध की बिक्री से पशुपालकों को हो रहा नुकसान, मिलावट करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाईतूड़ी व पशु आहार के दाम भी कम करने की रखी मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। तूड़ी व पशु आहार के दामों में बढ़ोतरी के बाद दूध विक्रेताओं ने दूध विक्रय दरों में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर शुक्रवार को जंक्शन में करणी चौक के नजदीक पशुपालकों की बैठक हुई। बैठक में मौजूद पशुपालक मैनपाल स्वामी ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन के खाने के दांत और दिखाने के और हैं। प्रशासन के नरम रूख के कारण ही बाजार में नकली दूध, दही सप्लाई हो रहा है। पशु आहार, तूड़ी के दाम इतने बढ़ चुके हैं कि 45 रुपए प्रति लीटर दूध बेचने पर केवल खर्चा पूरा होता है और लोग डेयरी चलाकर 35 रुपए प्रति लीटर नकली दूध बेचकर आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाउडर युक्त यह नकली दूध आमजन के स्वास्थ्य ...
ओवरलोडिंग के खिलाफ धरने पर बैठे ट्रक आॅपरेटर

ओवरलोडिंग के खिलाफ धरने पर बैठे ट्रक आॅपरेटर

हनुमानगढ़
टाउन थाना प्रभारी पर लगाया अभद्र व्यवहार करने का आरोपहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। शहर की सड़कों पर दौड़ रही ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व अन्य वाहनों पर रोक लगाने की मांग को लेकर ट्रक आॅपरेटर यूनियन के सदस्यों ने शुक्रवार को टाउन में शंकर धर्मकांटा के सामने बेमियादी धरना शुरू कर दिया। धरने पर बैठे ट्रक आॅपरेटरों, चालकों व खलासियों ने जिला परिवहन व पुलिस विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर ट्रक आॅपरेटर यूनियन प्रधान जुगल राठी ने कहा कि शहर में धड़ल्ले से अवैध रूप से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां व अन्य वाहन चल रहे हैं। लेकिन न तो परिवहन विभाग और न ही पुलिस कोई कार्रवाई कर रही है। इस बारे में समय-समय पर दोनों विभागों के अधिकारियों को अवगत करवाया गया। दो दिन पहले टाउन पुलिस थाना में डीएसपी प्रशांत कौशिक, थाना प्रभारी दिनेश सारण की मौजूदगी में व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों और परिवहन विभाग के अध...
दुष्कर्म के दोषी युवक को 10 साल कारावास

दुष्कर्म के दोषी युवक को 10 साल कारावास

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
एक लाख पांच हजार पांच सौ रुपए का जुर्मानापोक्सो कोर्ट हनुमानगढ़ का फैसलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में एक युवक को विशिष्ट न्यायालय पोक्सो ने दस साल कारावास की सजा सुनाई। विशिष्ट न्यायाधीश मदनगोपाल आर्य ने शुक्रवार को पवन कुमार (26) पुत्र कालूराम निवासी निहालपुरिया पीएस भादरा को दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। साथ ही उस पर एक लाख पांच हजार पांच सौ रुपए का जुर्माना भी लगाया जो अदा नहीं करने पर उसे अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। राज्य की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक विनोद डूडी ने पैरवी की। प्रकरण के अनुसार 25 दिसम्बर 2016 को पीड़िता लापता हो गई थी। पीड़िता के पिता ने 2 जनवरी 2017 को भादरा पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता को दस्तयाब किया तो पीड़िता ने अपने बयानों में बताया कि वह 25 दिसम्बर 2016 को लघुशंका करने के लिए गई तो आरोपी पवन कुमा...