Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

पूर्व महिला पार्षद ने लगाया जातिसूचक गालियां निकालने का आरोप

पूर्व महिला पार्षद ने लगाया जातिसूचक गालियां निकालने का आरोप

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पूर्व महिला पार्षद ने जातिसूचक गालियां निकालने व मारपीट करने पर उतारु होने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को टाउन पुलिस थाना में परिवाद सौंप मामला दर्ज करने की मांग की। वार्डवासियों के साथ थाना पहुंची टाउन के वार्ड 27, भभूता सिद्ध कॉलोनी निवासी पूर्व पार्षद शीलादेवी ने बताया कि वह रोजाना मंदिर में पूजा-पाठ के लिए जाती है। जब वह मंदिर में गई तो वहां दो भगत आए। उसने उन दोनों को प्रसाद दिया। तभी मंदिर पुजारी अनिल शर्मा का लड़का यादवेंद्र शर्मा वहां आया और भगतों को प्रसाद देने पर ऐतराज जताते हुए जातिसूचक गालियां निकाली। मारपीट करने पर उतारु हो गया। पूर्व पार्षद शीलादेवी ने यादवेंद्र शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।...
आज आएंगे विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा

आज आएंगे विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा एक दिवसीय निजी यात्रा पर शनिवार को हनुमानगढ़ आएंगे। विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री दिनेश दाधीच ने बताया कि एक दिवसीय निजी यात्रा पर विवाह समारोह में शामिल होने के लिए विप्र फाउंडेशन के फाउंडर सुशील ओझा हनुमानगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान सुशील ओझा संगठन के प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा व संगठन विस्तार पर चर्चा करेंगे। इसके पश्चात जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।...
वाद-विवाद प्रतियोगिता में हंसिका प्रथम

वाद-विवाद प्रतियोगिता में हंसिका प्रथम

हनुमानगढ़
गोलूवाला (सीमा सन्देश)। गोलूवाला निवादान के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को तंबाकू नियंत्रण विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर एसएमसी सदस्य एवं भामाशाह सरदार भगत सिंह कॉलेज के निदेशक विजय सिंह पूनिया, सदासुख राठौड़, एएनएम स्वास्थ्य विभाग से मनदीप कौर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जसवीर कौर, रणजीत कौर, निर्मला, विद्यालय स्टाफ के हरगोविंद सिंह, मनोहर लाल, प्रधानाध्यापक धर्मंेद्र, मनीषा आदि मौजूद रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में स्थानीय विद्यालय के 8 जबकि रा. उच्च माध्यमिक विद्यालय के 12 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गोलूवाला की कक्षा 9 की छात्रा हंसिका रही। एसएमसी सदस्य विजय सिंह पूनिया ने तंबाकू जैसी कुरीतियों पर प्रकाश डाला। प्रधानाध्यापक ने तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।...
विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

हनुमानगढ़
रावतसर (सीमा सन्देश)। विश्व पृथ्वी दिवस पर विधिक सीमित के पैनल अधिवक्ता एडवोकेट अर्जन लाल वर्मा,हनुमान प्रसाद शर्मा द्वारा सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमे पैनल अधिवक्ताओं द्वारा प्रदूषण को कम करने, कार्बन उत्सर्जन का नियंत्रण व कोविड प्रोटोकॉल की पालना के साथ 14 मई को आयोजित होने वाली लोक अदालत के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी । सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र रावतसर के स्टाफ द्वारा अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।...
महात्मा गांधी सदन रहा प्रथम

महात्मा गांधी सदन रहा प्रथम

हनुमानगढ़
डीएवी में वैदिक प्रश्नोत्तरी का आयोजनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ज्ञान असीमित है। ज्ञान की गंगा अविरल गति से बहती रहे तभी जीवन की सार्थकता है। इसी उद्देश्य को आत्मसात करते हुए टाउन स्थित एसजीएस डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को अंतर समूह वैदिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक शास्त्री और मनप्रीत कौर ने किया। प्रतियोगिता में पूछे गए प्रश्नों के चार चरण रखे गए। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्राचार्य क्रांति सिंह ने इस मौके पर कहा कि विद्यार्थियों को वैदिक ज्ञान से जोड़ने तथा उनमें संस्कारों का बीजारोपण करने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं आवश्यक हैं। विलुप्त होती वैदिक परंपरा का संरक्षण हमारा ध्येय है। इस प्रतियोगिता में महात्मा गांधी सदन ने प्रथम, अब्दुल कलाम सदन ने द्वितीय, सरदार पटेल सदन ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता छात्रों क...
प्रधानाचार्य पर बच्चों व अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप

प्रधानाचार्य पर बच्चों व अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप

हनुमानगढ़
ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को की शिकायतहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। प्रधानाचार्य पर विद्यार्थियों व अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए गांव खोडां के ग्रामीणों ने गुरुवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव खोडां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यदेव राठौड़ की ओर से विद्यालय परिसर में ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। प्रधानाचार्य की ओर से विद्यार्थियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। हाल ही में चक के 2-3 सीएलडी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक कृष्णलाल के साथ विद्यालय समय में बच्चों के समक्ष मारपीट व दुर्व्यवहार किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य की ओर से गांव में वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानाचार्य के इस बर्ताव से ग्रामीण काफी परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य को तुरंत प्रभ...
डमी परीक्षार्थी बैठाए जाने के प्रकरण की हो निष्पक्ष जांच

डमी परीक्षार्थी बैठाए जाने के प्रकरण की हो निष्पक्ष जांच

हनुमानगढ़
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम सौैंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भादरा के एक परीक्षा केन्द्र पर डमी परीक्षार्थी बैठाए जाने के प्रकरण में शामिल गिरोह व जिम्मेदार व्यक्तियों का पता लगाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम एडीएम और जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि गत दिनों राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के भादरा स्थित परीक्षा केन्द्र एपेक्स पब्लिक स्कूल में डमी परीक्षार्थियों से कक्षा 10वीं की परीक्षाए दिलवाकर फर्जी तरीके से पास करवाने का गौरखधंधा सामने आया है। इस परीक्षा केन्द्र पर हनुमानगढ़ नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल के नाम पर किसी डमी विद्यार्थी की ओर से 10वीं की परीक्षा दिए जाने का गम्भीर मामला...
ई-रिक्शा चालकों का डीटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन

ई-रिक्शा चालकों का डीटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन

हनुमानगढ़
यातायात पुलिस कर्मियों व टेम्पो चालकों पर परेशान करने का आरोपहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। यातायात पुलिस कर्मियों व टेम्पो चालकों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए ई-रिक्शा चालकों ने गुरुवार को जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। ई-रिक्शा यूनियन अध्यक्ष करण सोनी के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन कर रहे ई-रिक्शा चालकों ने जिला परिवहन अधिकारी के नाम सीनियर इंस्पेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष करण सोनी ने बताया कि परिवहन कार्यालय में करीब 300 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। ई-रिक्शा मालिक ई-रिक्शा चलाकर अपना व अपने परिवार का जीवन-यापन करते हैं। ई-रिक्शा चालक जंक्शन-टाउन शहर में अगर कहीं से सवारी उठाते हैं तो टेम्पो चालक उन्हें रोक देते हैं तथा लड़ाई-झगड़ा करने पर उतारु हो जाते हैं। ई-रिक्शा की चाबी निकाल लेते हैं। गाली-गलौज करते हैं। रास्ते में कहीं से भी सवारी उठाते हैं तो टेम...
दो दिवसीय अभियान के पहले दिन नाका लगाकर कार्रवाई

दो दिवसीय अभियान के पहले दिन नाका लगाकर कार्रवाई

हनुमानगढ़
दुपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने के लिए की गई समझाइशहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। यातायात पुलिस की ओर से गुरुवार को जंक्शन में श्रीगंगानगर रेलवे फाटक के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान यातायात प्रभारी अनिल चिन्दा के नेतृत्व में यातायात पुलिस कर्मियों ने हेलमेट पहने बगैर दुपहिया वाहन चलाने वालों के चालान काटे। कागजातों के अभाव में वाहन सीज करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कागजातों के अभाव में तीन मोटर साइकिल सीज की गई जबकि 78 वाहनों के चालान किए गए। यातायात पुलिस का नाका लगा देखकर कुछ वाहन चालक गलियों में इधर-उधर वाहनों को भगा ले गए। चालान काटने की कार्रवाई के साथ यातायात पुलिस कर्मियों की ओर से वाहनों चालकों से यातायात नियमों की पालना के लिए समझाइश की गई। उन्हें हेलमेट को सही तरीके से पहनने के बारे में बताया गया। इस मौके पर यातायात प्रभारी अनिल चिन्दा ने बताया कि पुलिस मुख...
ट्रांसफार्मर व अन्य विद्युत उपकरण स्थापित करने से रोकने की मांग

ट्रांसफार्मर व अन्य विद्युत उपकरण स्थापित करने से रोकने की मांग

हनुमानगढ़
वार्ड 47 के वाशिंदों ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक को सेंटर के पीछे वार्ड की गली में हाई वोल्टेज का ट्रांसफार्मर व अन्य विद्युत उपकरण स्थापित करने से रोकने की मांग को लेकर टाउन के वार्ड 47 के वाशिंदों ने गुरुवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड 47 में जोडियक एमआरआई सिटी स्कैन अल्ट्रासाउंड स्थापित है। इसके संचालक की ओर से अपने संस्थान के पीछे की तरफ वार्ड 47 में जहां गली है तथा चौक बना हुआ है, वहां पर 11 हजार वोल्टेज का ट्रांसफार्मर व अन्य उच्च तरंग के उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं। इस गली से वार्ड के निवासियों का आवागमन रहता है। ट्रांसफार्मर व अन्य विद्युत उपकरण स्थापित किए जाने से वार्डवासियों की जान को खतरा उत्पन्न हो जाएगा। कभी भी कोई व्यक्ति इस ट्रांसफार्मर व तारों से निकलने वाली उच्च तरंग की चपेट में ...