Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

आठ साल से फरार दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार

आठ साल से फरार दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले की नोहर पुलिस ने आठ सालों से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जिला पुलिस की ओर से महानिदेशक पुलिस, राजस्थान जयपुर एवं महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर, रेंज बीकानेर के निर्देशानुसार स्थाई वारंट, भगौड़े, पीओ की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की निरन्तरता में नोहर पुलिस थाना के एएसआई मुंशी खां के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने भादंसं की धारा 147, 149, 452, 327, 325, 323 के तहत दर्ज मुकदमा नम्बर 429/2012 में आठ साल से वांछित दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार स्थाई वारंटियों की पहचान भालाराम उर्फ सतीश उर्फ भालू (31) पुत्र धर्मपाल जाट निवासी ढाणी रोही कुतियाना पीएस नाथूसरी चोपटा जिला सिरसा हरियाणा व मोहरसिंह (32) पुत्र भादरसिंह छिम्पा निवासी लुदेसर पीएस नाथूसरी चोपटा जिला स...
आल इण्डिया किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य

आल इण्डिया किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
खिलाड़ी अर्जुन सेवटा का हनुमानगढ़ पहुंचने पर किया अभिनंदनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले के खिलाड़ी अर्जुन सेवटा ने आॅल इण्डिया किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश भर में हनुमानगढ़ का नाम रोशन किया। सोमवार को पदक विजेता खिलाड़ी अर्जुन का हनुमानगढ़ पहुचने पर खेलप्रेमियों की ओर से माला पहनाकर स्वागत किया गया। 20 अप्रेल से 23 अप्रेल तक उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आयोजित आॅल इंडिया किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देश भर से हजारों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय स्थित भटनेर पिंक सिटी कॉलोनी निवासी रामकुमार सेवटा के पुत्र अर्जुन सेवटा ने श्री खुशालदास विश्वविद्यालय के बैनर तले राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। अर्जुन अब अगस्त में तमिलनाडू में आयोजित होने वाले फेडरेशन टूनामेंट में हिस्सा लेगा। अर्जुन सेवटा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता रामकुमार स...
अवैध रूप से चालान काटने का आरोप, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

अवैध रूप से चालान काटने का आरोप, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

हनुमानगढ़
ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक बोले, परिवहन विभाग के अधिकारी अपना रहे भेदभावपूर्ण रवैयाट्रक आॅपरेटर यूनियन सदस्यों को पाबंद करने की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। परिवहन विभाग के अधिकारियों पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने व ट्रैक्टर-ट्रॉली के अवैध रूप से चालान काटने का आरोप लगाते हुए जनता ट्रैक्टर-ट्रॉली यूनियन के बैनर तले ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों ने सोमवार को जिला कलक्टर पर विरोध-प्रदर्शन किया। मांग के संबंध में जिला कलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवहन विभाग को उचित शुल्क जमा करवाकर रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है। इसके बावजूद भी कुछ दिनों से परिवहन विभाग के अधिकारियों की की ओर से ट्रक आॅपरेटर यूनियन के दबाव में आकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के नाजायज रूप से बिना किन्हीं उचित मापदण्डों के चालान किए जा रहे हैं। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि नोहर क...
सूखे चारा का अवैध रूप से भण्डारण करने वालों के खिलाफ हो कानूनी कार्रवाई

सूखे चारा का अवैध रूप से भण्डारण करने वालों के खिलाफ हो कानूनी कार्रवाई

हनुमानगढ़
पशु-पक्षी प्रेमी अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को प्रेषित किया मांगपत्रहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पशुओं के सूखे चारा का अवैध रूप से भण्डारण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर पशु-पक्षी प्रेमी अधिवक्ताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री को मांगपत्र प्रेषित किया। ज्ञापन में बताया गया कि पशुओं के सूखे चारे तूड़ी का कुछ लोगों की ओर से अवैध रूप से भण्डारण किया जा रहा है। इस कारण सूखे चारे की कीमत आसमान को छू रही है। निम्न आय वर्ग का व्यक्ति व गोशाला इतनी बढ़ी हुई कीमत पर चारा खरीदने में सक्षम नहीं है। सूखे चारे की कमी के चलते अकाल की स्थिति पैदा हो गई है। निराश्रित पशु व गोशाला के पशु व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पालतू पशुओं के भूखे मरने की नौबत आ गई है। सीमावर्ती राज्यों हरियाणा व पंजाब में अवैध रूप से सूखे चारे का स्टॉक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ताकि सूखा चारा...
भाखड़ा के किसानों ने किया मुख्य अभियंता का घेराव

भाखड़ा के किसानों ने किया मुख्य अभियंता का घेराव

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
भाखड़ा में पीने के पानी के साथ एक-एक बारी बिजाई के लिए देने की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भाखड़ा में पीने के पानी के साथ एक-एक बारी बिजाई के लिए देने की मांग को लेकर भाखड़ा क्षेत्र के किसानों ने सोमवार को जल संसाधन विभाग उत्तर संभाग हनुमानगढ़ के मुख्य अभियन्ता अमरजीत मेहरड़ा का घेराव किया। इस दौरान किसान प्रतिनिधियों व किसानों की मुख्य अभियंता के साथ वार्ता भी हुई। किसानों ने मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंप पेयजल के साथ सिंचाई के लिए पानी नहीं देने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। किसान नेता प्रो. ओम जांगू, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़ व हरदीप सिंह शाहपीनी तथा जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा के नेतृत्व में घेराव कर रहे किसानों ने बताया कि इंदिरा गांधी नहर परियोजना में निर्धारित कार्य के लिए 21 मार्च से 20 अप्रेल तक भाखड़ा नहरों में पूर्णतया बंदी रखी गई थी। भाखड़ा नहरों में वरीयता क्रम के अनुसार 28 फरवर...
वार्ड 33 में 1.28 करोड़ रुपए की लागत से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण

वार्ड 33 में 1.28 करोड़ रुपए की लागत से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण

हनुमानगढ़
सभापति-उपसभापति व निर्माण समिति अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूदहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के वार्ड 33 में 1 करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, उपसभापति अनिल खीचड़, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां की ओर से रविवार रात्रि को किया गया। नगर परिषद की ओर से वार्ड 33 में 64 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण, 19 लाख रुपए की लागत से नाला निर्माण, 8.5 लाख रुपए की लागत से पाइप लाइन बिछाने, 20 लाख रुपए की लागत से सोलिंग व मिट्टी भर्ती, 17 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड व नाली निर्माण का कार्य करवाया गया है। इस मौके पर सभापति गणेश राज बंसल ने कहा कि नगर परिषद की ओर से शहर के चहुंमुखी विकास के लिए प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड शहर को मिनी चंडीगढ़ का स्...
मनाया जन्मदिन, काटा केक

मनाया जन्मदिन, काटा केक

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल के जन्मदिन पर रविवार रात्रि को जंक्शन की आईटीआई कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सभापति ने केक काटा। इस दौरान मौजूद नगर परिषद निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां सहित कॉलोनी के वाशिंदों ने सभापति को जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की। शहर में करवाए जा रहे विकास कार्यांे के लिए सभापति का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर रायसिंह शर्मा, पृथ्वीराज सहारण, मंगतूराम पूनिया, ओमप्रकाश मेहरड़ा, करण प्रजापत, चरणसिंह वर्मा, रिछपाल कल्याण, जगदीश वर्मा, साधुसिंह, गुरबक्श सिंह, हनुमान सहित कई नागरिक मौजूद थे।...
चोर ने छिपाया, माली ने लौटाया

चोर ने छिपाया, माली ने लौटाया

हनुमानगढ़
महिला कांस्टेबल तक पहुंचाया चोरी हुआ मोबाइल फोनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन स्थित नगर परिषद उप कार्यालय के पार्क में लावारिस हालत में मिला मोबाइल फोन उसके मालिक तक पहुंचाकर माली का कार्य करने वाले एक व्यक्ति ने इमानदारी का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार नगर परिषद उप कार्यालय के पार्क की सार-सम्भाल करने के लिए रखे गए माली कैलाश को पार्क में छुपाकर रखा गया कीमती मोबाइल फोन मिला। माली कैलाश ने गार्ड गुरचरण धूड़िया के सहयोग से मोबाइल फोन मालिक का पता लगाया तो जानकारी मिली कि यह मोबाइल फोन पुलिस कंट्रोल रूम में कार्यरत महिला कांस्टेबल ओमवती का है। सूचना पर नगर परिषद उप कार्यालय पहुंची कांस्टेबल ओमवती को माली कैलाश ने गुरचरण धूड़िया की मौजूदगी में मोबाइल फोन सौंप दिया। कांस्टेबल ओमवती ने बताया कि उसका मोबाइल फोन गत दिनों चोरी हो गई थी। संभवतया किसी ने मोबाइल फोन चुराकर पार्क में छुपा दिया ह...
चाकू मारकर घायल करने के मामले में कार्रवाई की मांग

चाकू मारकर घायल करने के मामले में कार्रवाई की मांग

हनुमानगढ़
एसपी को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। चोरी के इरादे से घर में घुसकर चाकू से वार कर महिला को घायल करने के संबंध में गोलूवाला पुलिस थाना में दर्ज मामले में कार्रवाई करने की मांग को लेकर एक दिव्यांग ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर दिव्यांग सन्दीप पुत्र बनवारी लाल मेघवाल निवासी वार्ड 8, गोलूवाला निवादान ने बताया कि वह अपनी माता के साथ रहता है। 7 अप्रेल की रात्रि को अज्ञात व्यक्ति ने चोरी के उद्देश्य से उनके घर में घुसकर उसकी माता नोरादेवी (60) के चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया। उसकी माता के शोर मचाने पर अज्ञात शख्स जेवरात आदि छीनकर ले जाने में सफल नहीं हुआ। शोर सुनकर वह बाहर आया तो उक्त व्यक्ति वहां से भाग गया। उसने इस संबंध में गोलूवाला पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया। मामले की जांच एएसआई रायसिंह के प...
6.55 क्विंटल पोस्त, 400 ग्राम अफीम व 9 जिंदा कारतूस बरामद

6.55 क्विंटल पोस्त, 400 ग्राम अफीम व 9 जिंदा कारतूस बरामद

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
बिक्री के 10 लाख 38 हजार रुपए भी बरामद, पिकअप गाड़ी, कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्तकोडवर्ड व चाबी से खुलने वाली तिजोरी भी जब्त, तीन जनों को किया गिरफ्तार, एक जना मौके से हुआ फराररावतसर पुलिस की डीएसटी के सहयोग से नशे व अवैध हथियारों के खिलाफ दो जगह बड़ी कार्रवाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले की रावतसर पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से शुक्रवार रात नशे व अवैध हथियारों के खिलाफ दो जगह बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 6 क्विंटल 55 किलोग्राम डोडा पोस्त, 400 ग्राम अफीम व 9 जिंदा कारतूस के अलावा अफीम-पोस्त बिक्री के 10 लाख 38 हजार रुपए बरामद किए। साथ ही पिकअप गाड़ी, कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। पुलिस ने मौके से तीन जनों को गिरफ्तार किया। एक जना भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने एक बंद तिजोरी भी कब्जे में ली है जो कोडवर्ड व चाबी से खुलती है। इस संबंध में रावतसर थाना में एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत...