मां-बेटे को धक्के मारकर निकाला घर से
पड़ोसी के घर में पाया आश्रय, मकान में प्रवेश दिलाने की लगाई गुहारहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। धक्के मारकर घर से निकालने व दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एक बुजुर्ग महिला ने पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। वृद्धा अब अपने बेटे के साथ पड़ोसी के घर में रह रही है। वृद्धा ने गुरुवार को जंक्शन पुलिस थाना में प्रार्थना-पत्र सौंप उसके पति के मकान में प्रवेश दिलाने व मकान पर कब्जा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार वृद्धा सीतादेवी पत्नी अमरसिंह राजपूत निवासी वार्ड 53, सुरेशिया हाल बागसूरी तहसील नसीराबाद जिला अजमेर ने बताया कि उसके पति अमरसिंह ने 1989 में चावली देवी पत्नी पूर्णाराम कुम्हार निवासी वार्ड 2, सुरेशिया से वार्ड 53 में पुलिस चौकी के सामने मकान खरीदा था। मकान खरीद करने के कुछ समय पश्चात उसके पति का स्थानांतरण हनुमानगढ़ से अ...








