Friday, June 19निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

What’s Hot

छोटी सी टेबलेट पानी को 99.9% तक कीटाणुमुक्त बनाएगी

छोटी सी टेबलेट पानी को 99.9% तक कीटाणुमुक्त बनाएगी

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
दुनियाभर में अभी भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पीने का साफ पानी उपलब्ध नहीं है। ऐसी जगहों के लिए वैज्ञानिकों ने खास तरह की हाइड्रोजेल टैबलेट तैयार की है। यह टैबलेट नदियों-तालाबों के पानी को एक घंटे में अंदर पीने लायक बना देगी। इस टैबलेट का एक प्रोटोटाइप तैयार किया गया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह टैबलेट पानी 99.9 फीसदी तक बैक्टीरियामुक्त बना देती है। टैबलेट तैयार करने वाली अमेरिका की टेक्सास यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है, आमतौर पर पानी को बैक्टीरियामुक्त बनाने के लिए उबालकर पिया जाता है। इसमें समय और एनर्जी दोनों लगती है, लेकिन नई हाइड्रोजेल टैबलेट से पानी को पीने लायक बनाना आसान है।...
कोयले की कमी और बिजली संकट की खबरों के बीच शाह ने की मंत्रियों से मीटिंग

कोयले की कमी और बिजली संकट की खबरों के बीच शाह ने की मंत्रियों से मीटिंग

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली पूरे भारत में पावर प्लांटों में कोयले की कमी की चिंताओं के बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह और कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक बैठक में नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी), पावर और कोल मिनिस्ट्री के अधिकारी भी शामिल हुए।...
राजकुमार राव और कृति सेनन स्टारर ‘हम दो हमारे दो’ का ट्रेलर रिलीज, 29 अक्टूबर को ओटीटी पर आएगी फिल्म

राजकुमार राव और कृति सेनन स्टारर ‘हम दो हमारे दो’ का ट्रेलर रिलीज, 29 अक्टूबर को ओटीटी पर आएगी फिल्म

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
एक्टर राजकुमार राव और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म 'हम दो हमारे दो' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। कृति सेनन ने खुद सोशल मीडिया पर इस फैमिली ड्रामा फिल्म का ट्रेलर फैंस के साथ शेयर किया है। ट्रेलर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हमारे ट्रेलर के साथ अब होगी यह दिवाली फैमिली वाली।"
21 हजार करोड़ की ड्रग्स मिलने के बाद सख्ती

21 हजार करोड़ की ड्रग्स मिलने के बाद सख्ती

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
मुंबई भारत में अडाणी के सभी पोर्ट पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान से आए सामान पर बैन लगा दिया गया है। अडाणी पोर्ट ने कहा है कि वह इन देशों से आने वाले कार्गो को हैंडल नहीं करेगा। यह फैसला 15 नवंबर से लागू होगा। देश के कार्गो हैंडलिंग में अडाणी ग्रुप का 25% का बाजार हिस्सा है। कंपनी 13 पोर्ट पर अपना ऑपरेशन चलाती है।...
प्रदेश भर में धार्मिक कार्यक्रमों से रोक हटी

प्रदेश भर में धार्मिक कार्यक्रमों से रोक हटी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान सरकार ने प्रदेश में धार्मिक कार्यक्रमारें में 200 लोगों के शामिल होने की शर्तों के साथ छूट दे दी है। सुबह 6 से रात 10 बजे तक धार्मिक कार्यक्रमों की छूट दी गई हैं धार्मिक कार्यक्रमों में आने वालों के कम से कम वैक्सीन का एक डोज लगा होने की शर्त रखी गई है। धार्मिक कार्यक्रमों की सयूचना पहले जिला प्रशासन को देनी होगी। गृह विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है। नई गाइडलाइन के प्रावधान तुरंत लागू होंगे। धामिक कार्यक्रमों की अनुमति देने से अब दशहरे पर कार्यक्रम हो सकेंगे।...
प्रेमपुरा युवक की हत्या प्रकरण : 5 पकड़े

प्रेमपुरा युवक की हत्या प्रकरण : 5 पकड़े

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ । पीलीबंगा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव प्रेमपुरा में युवक जगदीश की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने रविवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वारदात में संलिप्त एक नाबालिग बालक को भी निरुद्ध किया गया है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)
अंतरराष्ट्रीय ब्रांड वीओआई जीन्स स्टोर का शुभारंभ

अंतरराष्ट्रीय ब्रांड वीओआई जीन्स स्टोर का शुभारंभ

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। शहर के हृदयस्थल बीरबल चौक के पास रविवार को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड वीओआई जीन्स के स्टोर का समारोहपूर्वक शुभारंभ हुआ। वीओआई जीन्स के राजस्थान में दूसरे स्टोर के इस उद्घाटन समारोह में कंपनी के नॉर्थ एण्ड ईस्ट रीजनल हैड नवीन टेकचन्दानी, सीनियर एरिया मैनेजर(नार्थ) राजेश कुमार मुख्य अतिथि थे। स्टोर संचालक नरेन्द्र सेतिया व उनके परिवार ने अतिथियों व इस मौके पर पहुंचे गण्यमान्यजनों का स्वागत किया। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
कोरोना ने मौत के आंकड़ों का तोड़ा रिकॉर्ड

कोरोना ने मौत के आंकड़ों का तोड़ा रिकॉर्ड

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। बीमारियों और हादसों में तो मौत हमेशा से ही होती आ रही हैं, लेकिन इस वर्ष में हुई मौत के आंकड़ों ने 50 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।पिछले वर्ष से इस वर्ष में अब तक डेढ़ गुणा से अधिक मौतें हो चुकी है। इस वर्ष के मई माह में एक हजार से अधिक मौत होने का स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
लगातार छठे दिन पेट्रोल और डीजल में लगी आग

लगातार छठे दिन पेट्रोल और डीजल में लगी आग

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में सप्ताहांत पर तेजी के बीच रविवार को लगातार छठे दिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। इस बढ़त के बाद दिल्ली में पेट्रोल 104.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल भी 92.82 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। मुंबई में पेट्रोल 110.12 रुपये और डीजल 100.66 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।अभी देश के अधिकांश प्रमुख बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गयी है और डीजल भी शतक लगाने की ओर बढ़ रहा है।लगातार पांच दिनों की तेजी के बाद इस सप्ताह के पहले दिन सोमवार को इन दोनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था लेकिन मंगलवार से इन दोनों में वृद्धि की जा रही है। राजधानी दिल्ली में इनकी कीमतें अब तक के रिकार्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। इस वृद्धि के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब तक के रि...
विजेताओं पर होगी धनवर्षा

विजेताओं पर होगी धनवर्षा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन का समय बाकी है। यूएई और ओमान में होने वाले आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट के लिए टीमों ने यहां पहुंचना शुरू कर दिया है। आईसीसी भी अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर रही है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् ने रविवार को टूर्नामेंट के लिए इनामी राशि का एलान कर दिया। पांच साल बाद खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में इस बार विजेताओं पर जमकर धनवर्षा होगी।...