Wednesday, June 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

What’s Hot

स्मार्टफोन-कम्प्यूटर की स्क्रीन के सामने अधिक समय बिताने वालों में 80% तक दूर की नजर धुंधली होने का खतरा

स्मार्टफोन-कम्प्यूटर की स्क्रीन के सामने अधिक समय बिताने वालों में 80% तक दूर की नजर धुंधली होने का खतरा

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
लम्बे समय लोगों का स्क्रीन के सामने समय बिताना उन्हें वो बीमारी दे सकता है जो आमतौर पर बुजुर्गों में देखी जाती है। इंग्लैंड के शोधकर्ताओं ने अलर्ट किया है। वैज्ञानिकों का कहना है, अगर आपका एक लम्बा समय स्मार्टफोन या कम्प्यूटर की स्क्रीन के सामने बीतता है तो दूर की नजर कमजोर हो सकती है। वैज्ञानिक भाषा में इसे मायोपिया कहते हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, 3 महीने से लेकर 33 साल तक के लोगों में मायोपिया होने का खतरा 80 फीसदी तक रहता है। यह दावा इंग्लैंड की एंगलिया रस्किन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपनी रिसर्च में किया है।...
रकुल प्रीत सिंह ने अपने बर्थडे पर जैकी भगनानी के साथ फोटो शेयर कर ऑफिशियल किया अपना रिलेशनशिप

रकुल प्रीत सिंह ने अपने बर्थडे पर जैकी भगनानी के साथ फोटो शेयर कर ऑफिशियल किया अपना रिलेशनशिप

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने आज सोशल मीडिया पोस्ट से सभी को चौका दिया हैं। रकुल ने इस खास दिन पर प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। रकुल ने अपनी और जैकी की एक फोटो पोस्ट की है। उसने जैकी को अपने लिए इस साल उसका 'सबसे बड़ा गिफ्ट' बताया है।...
रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर ने ने 5792 करोड़ रुपए में REC सोलर होल्डिंग्स का अधिग्रहण किया

रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर ने ने 5792 करोड़ रुपए में REC सोलर होल्डिंग्स का अधिग्रहण किया

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर ने 5792 करोड़ रुपए (771 मिलियन डॉलर) में REC सोलर होल्डिंग्स का अधिग्रहण किया है। रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड (RNESL) ने चाइना नेशनल ब्लूस्टार (ग्रुप) कंपनी लिमिटेड से REC सोलर होल्डिंग्स AS (REC ग्रुप) की 100% हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की है।
ग्रीन एनर्जी के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज का डेनमार्क की कंपनी से बड़ा समझौता

ग्रीन एनर्जी के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज का डेनमार्क की कंपनी से बड़ा समझौता

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बिजनेस
देश में ग्रीन एनर्जी यानी जीरो कार्बन फ्यूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने डेनमार्क की कंपनी स्टीसडल फ्यूल टेक के साथ हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर बनाने के लिए समझौते पर साइन किए हैं। डेनमार्क प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान यह मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग साइन किया गया। हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर वह डिवाइस है जो बिजली का इस्तेमाल करके पानी को हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में बांटती है। इससे जीरो कार्बन फ्यूल सप्लाई जेनरेट हो सकती है।...
ऑस्ट्रेलियन-अमेरिकन को लगाया 3 करोड़ का चूना

ऑस्ट्रेलियन-अमेरिकन को लगाया 3 करोड़ का चूना

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
अजमेर ​​​​​कोरोना में नौकरी जाने के बाद अच्छी नौकरी नहीं मिलने और ज्यादा कमाई के लालच ने पढे़-लिखे युवाओं को साइबर ठग बना दिया। ऐसे ठग जो फर्राटेदार इंग्लिश बोलकर विदेशियों को झांसे में लेने लगे। पहले से तय की गई स्क्रिप्ट के जरिए कोई इनकम टैक्स ऑफिसर बनता तो कोई अमेजन कंपनी का प्रतिनिधी। इसके बाद शुरू होता इनका ठगी का खेल। इन युवाओं की तनख्वाह भले ही 25 हजार थी लेकिन ठगी की कमाई में अच्छा-खासा इंसेटिव मिलता और जिससे कमाई एक लाख तक हो जाती थी। 7 अक्टूबर को पुष्कर के दो लग्जरी होटल में अलग-अलग रेड के बाद पकड़ में आए ठगी के आरोपियों से इस बात का खुलासा हुआ। पकड़े गए आरोपियों में फर्जी कॉल सेंटर के संचालक सहित 1 युवती और 17 युवक शामिल थे। बाद में एक अन्य आरोपी दिल्ली निवासी सौरभ शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अजमेर ग्रामीण असिसटेंट एसपी IPS सुमित मेहरड़ा ने बताया कि कोरोना काल में...
मानसून विदा, अब सताएगी गर्मी:श्रीगंगानगर में 40 और जयपुर में 36 डिग्री तक पहुंचा तापमान

मानसून विदा, अब सताएगी गर्मी:श्रीगंगानगर में 40 और जयपुर में 36 डिग्री तक पहुंचा तापमान

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बीकानेर, श्री गंगानगर
बीकानेर आते-जाते मानसून में नहाने के बाद के बाद पूरा राजस्थान अब 'अक्टूबर हीट' की चपेट में है। यह वो दौर है, जब सूरज की गर्मी और धरती के बीच बादल नहीं है। आसमान पूरा साफ है तो सूरज भी दस नवम्बर तक अपने तेवर दिखाने वाला है। पश्चिमी राजस्थान में मानसून का सबसे ज्यादा लुत्फ उठाने वाले जैसलमेर ने तपना शुरू कर दिया है, यहां तापमान अब 39 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है, तो श्रीगंगानगर तो चालीस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जयपुर में 36 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। उदयपुर और कोटा के तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने वाली है। कुल मिलाकर राजस्थान का पूर्वी हिस्सा हो या फिर पश्चिमी, सभी जिलों में नवम्बर के दूसरे सप्ताह तक गर्मी पड़ने वाली है। हालांकि ये हवाओं के रुख पर भी निर्भर करेगा कि कहां कितनी गर्मी पड़ने वाली है और कितनी उमस होगी? यहां मानसून गया, तापमा...
सीएसके-दिल्ली के बीच पहला क्वालीफायर मुकाबला कल

सीएसके-दिल्ली के बीच पहला क्वालीफायर मुकाबला कल

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में 10 अक्तूबर को पहला क्वालीफायर मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि इस प्ले ऑफ मुकाबले में सुरेश रैना की जगह रॉबिन उथप्पा को मौका दिया जाना चाहिए। उथप्पा ने सीएसके के लिए इस सत्र में सिर्फ दो मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 21 रन बनाए। इसके बावजूद गंभीर का मानना है कि सीएसके को उथप्पा के साथ प्ले ऑफ मैच में जाना चाहिए। आईपीएल 2020 में प्ले ऑफ में पहुंचने में नाकाम रही सीएसके की टीम ने इस सत्र में सबसे पहले अंतिम चार में पहुंची थी। ...
रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम बेचैन, सजा से पहले वकील करेंगे मुलाकात, सुनारिया जेल के आसपास बढ़ी सतर्कता

रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम बेचैन, सजा से पहले वकील करेंगे मुलाकात, सुनारिया जेल के आसपास बढ़ी सतर्कता

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
सुनारिया जेल में गुरमीत राम रहीम बेचैन हैं। जेल प्रशासन वकील से मिलने की इच्छा जाहिर की है। रंजीत हत्याकांड में सजा सुनाई जाने से एक दिन पहले सोमवार को वकील राम रहीम से सुनारिया जेल में आकर मुलाकात करेंगे। चार साल पहले अगस्त 2017 में सीबीआई की पंचकूला स्थित विशेष अदालत ने गुरमीत राम रहीम को साध्वी यौन उत्पीड़न के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। ...
इस बार भी नहीं होगा रावण परिवार का दहन

इस बार भी नहीं होगा रावण परिवार का दहन

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. दशहरे पर इस बार भी लोगों को रावण परिवार के पुतलों का दहन और रंग-बिरंगी आतिशबाजी को देखने का मौका नहीं मिलेगा। कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर दशहरा उत्सव आयोजन कमेटियों की ओर से दशहरा उत्सव नहीं मनाने का निर्णय लिया है। दशहरा पर निकाली जाने वाली झांकियों को भी इस बार नहीं निकाला जाएगा। यह दूसरा अवसर होगा, जब शहर में दशहरा उत्सव का आयोजन नहीं होगा। गत वर्ष भी कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। नहीं होगा आयोजनदशहरा उत्सव आयोजन से जुड़ी कमेटियों ने बैठकों का आयोजन कर कोरोना गाइडलाइन की पालना और जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों की पालना के तहत इस बार भी दशहरा उत्सव का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया है। बीकानेर दशहरा कमेटी के राकेश मेहंदीरता के अनुसार कमेटी की ओर से निर्णय लिया गया है कि कोरोना के चलते इस बार भी दशहरा का उत्सव आयोजन नहीं किया जाएगा। श...
कोविड के हल्के लक्षणों वाले मरीजों में रिकवरी के 1 साल बाद भी 40% हार्ट फेल और 24% तक स्ट्रोक का खतरा, अलर्ट रहें

कोविड के हल्के लक्षणों वाले मरीजों में रिकवरी के 1 साल बाद भी 40% हार्ट फेल और 24% तक स्ट्रोक का खतरा, अलर्ट रहें

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
कोविड से रिकवरी के 1 साल बाद भी मरीज इसके खतरों और साइड इफेक्ट्स से जूझ रहे हैं। ऐसे मरीजों पर हुई नई रिसर्च अलर्ट करने वाली है। अमेरिकी शोधकर्ताओं का कहना है, कोविड के हल्के लक्षणों वाले ऐसे मरीज जो हॉस्पिटल में भर्ती नहीं हुए उनमें भी सालभर बाद हृदय रोगों का खतरा कम नहीं हुआ है। इन मरीजों में 39 फीसदी तक हार्ट फेल और 24 फीसदी तक स्ट्रोक होने का रिस्क है। इतना ही नहीं, इनमें 119 फीसदी पल्मोनरी एम्बोलिज्म (ब्लड क्लॉटिंग का एक प्रकार) और 277 फीसदी तक दिल में सूजन होने की आशंका बनी हुई है।...