Friday, June 19निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

What’s Hot

राहुल त्रिपाठी ने छक्का लगाकर दिलाई KKR को रोमांचक जीत, तीसरी बार फाइनल में पहुंची कोलकाता

राहुल त्रिपाठी ने छक्का लगाकर दिलाई KKR को रोमांचक जीत, तीसरी बार फाइनल में पहुंची कोलकाता

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
शारजाह कोलकाता नाइटराइडर्स ने दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट ये हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में KKR ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बैटिंग के लिए बुलाया था लेकिन टीम सिर्फ 135/5 का स्कोर ही बना सकी। 136 रनों का टारगेट को कोलकाता ने 19.5 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
संवेदनशीलता से कार्य करें न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता : न्यायाधिपति

संवेदनशीलता से कार्य करें न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता : न्यायाधिपति

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
सीमा सन्देश न्यूजसंगरिया। पीडित व शोषित तथा न्याय से वंचितों को सुलभ न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ता, बार एवं न्यायिक अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करें। न्यायालयों में मूलभूत सुविधाओं व आवश्यकताओं की पूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जावेगी उक्त कथन न्यायाधिपति मनोज गर्ग ने यहां नवसृजित सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय के उद्घाटन के अवसर पर कहे। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
बॉर्डर पर मादक पदार्थ डिलीवरी लेने आए आरोपित बरी

बॉर्डर पर मादक पदार्थ डिलीवरी लेने आए आरोपित बरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
मिली थी पाकिस्तानी सिम,न्यायालय ने मानी जांच अधिकारी की लापरवाहीश्रीगंगानगर। भारत पाक सीमा पर मादक पदार्थ की डिलीवरी लेने से पूर्व पकड़े गए 4 आरोपितों को न्यायालय ने सन्देह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। परन्तु न्यायालय ने इस मामले में जांच अधिकारी को आज्ञापक प्रावधानों की पालना नहीं करने और जांच में घोर लापरवाही करने पर नाराजगी जाहिर की है। न्यायालय ने आदेश की एक प्रति पुलिस महानिदेशक राजस्थान को भेजने के निर्देश दिए हैं। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
प्लास्टिक बन रहा है ‘जहर’:प्लास्टिक वाले बच्चों के खिलौनों

प्लास्टिक बन रहा है ‘जहर’:प्लास्टिक वाले बच्चों के खिलौनों

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
इंसानों के लिए प्लास्टिक एक स्लो पॉइजन बनता जा रहा है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने लोगों को अलर्ट भी किया है। बच्चों के खिलौनों, शैंपू और खाने के प्लास्टिक कंटेनर में मौजूद केमिकल्स से हर साल 1 लाख लोगों की अकाल मौत हो सकती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि प्लास्टिक में मौजूद थैलेट्स नाम के केमिकल से अमेरिका में हर साल 55 से 65 साल के 107,000 बुजुर्गों की अकाल मौतें हो सकती हैं। पिछले एक दशक में थैलेट्स से इंसान में नपुंसकता और मोटापे का सीधा कनेक्शन पाया गया है। इसे देखते हुए कुछ देशों में इसके इस्तेमाल को कम किया गया है।...
इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ शिकायत करने के बाद पुलिस की लापरवाही पर भड़कीं मीरा चोपड़ा

इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ शिकायत करने के बाद पुलिस की लापरवाही पर भड़कीं मीरा चोपड़ा

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
1920 और सेक्शन 375 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा इन दिनों अपने इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ केस कर सुर्खियों में हैं। इंटीरियर डिजाइनर द्वारा अभद्रता और धोखाधड़ी किए जाने के बाद एक्ट्रेस ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी, हालांकि दो महीने बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया है। अब एक्ट्रेस ने इस मामले में भड़कते हुए कार्यवाही करने की मांग की है। एक्ट्रेस ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कहा, मैंने दो महीने पहले इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी, फिर भी अब तक उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है। इन लोगों का कानून और समाज के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। अगर कोई उनसे सवाल नहीं करेगा तो इससे उन्हें ये बार-बार करने का बढ़ावा मिलेगा।...
बाजार की रिकॉर्ड तेजी पर लग सकता है ब्रेक

बाजार की रिकॉर्ड तेजी पर लग सकता है ब्रेक

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
पिछले 18 महीने से शेयर बाजार में आई शानदार तेजी के बाद अब गिरावट की आशंका है। जनवरी तक हो सकता है कि बाजार में 15-20% की गिरावट आ जाए। रुक सकती है बाजार की तेजी माना जा रहा है कि जनवरी तक घरेलू इक्विटी बाजार की तेजी रुक जाए और इसमें गिरावट दिखे। देश के सबसे बड़े हेज फंड मैनेजर एवेंडस कैपिटल पब्लिक मार्केट्स की अल्टरनेट स्ट्रैटेजीज को उम्मीद है कि बेंचमार्क इंडेक्स मौजूदा तेजी के मार्केट में पहली दफा करेक्शन का सामना करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके क्वांटिटेटिव मॉडल अगले छह महीने में 15-20% की गिरावट का संकेत दे रहे हैं। किसी भी बाजार में टेक्निकल करेक्शन तब होता है जब किसी सिक्योरिटीज में 10% से ज्यादा गिरावट हो।...
उपराष्ट्रपति वेंकैया के अरुणाचल दौरे से चीन तिलमिलाया

उपराष्ट्रपति वेंकैया के अरुणाचल दौरे से चीन तिलमिलाया

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
भारत के उपराष्ट्रपति एम वेकैंया नायडू के अरुणाचल प्रदेश के दौरे से चीन तिलमिला गया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा कि चीन भारत के उपराष्ट्रपति की हाल की अरुणाचल यात्रा का कड़ा विरोध करता है। लिजियन ने कहा कि चीन अरुणाचल प्रदेश को मान्यता नहीं देता है। भारत का इस इलाके पर दावा अवैध है। इस इलाके को चीन में झांगनान कहा जाता है। भारत के विदेश मंत्रालय ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम ऐसी टिप्पणियों को खारिज करते हैं। अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। भारतीय नेता नियमित रूप से राज्य की यात्रा करते हैं, जैसे वे भारत के किसी दूसरे राज्य में करते हैं।...
पूर्व राजपरिवार की संपत्ति हड़पने का प्रयास

पूर्व राजपरिवार की संपत्ति हड़पने का प्रयास

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर जयपुर का पूर्व राजपरिवार एक बार फिर से प्रॉपर्टी विवाद को लेकर चर्चा में है। पूर्व राजपरिवार की 100 करोड़ रुपए की संपत्ति को फर्जी दस्तावेजों से 20 करोड़ रुपए में बेचने का मामला सामने आया है। जमीन के पहले फर्जी दस्तावेज बनाए गए। इसके बाद उसका 20 करोड़ रुपए में सौदा कर दिया। प्रॉपर्टी का मामला पहले से कोर्ट में विचाराधीन है। जयपुर राजघराने की राजमाता पद्मिनी देवी, सांसद व राजकुमारी दीया कुमारी व पद्मनाभ सिंह की ओर से केयरटेकर ठाकुर नारायण सिंह ने बनीपार्क थाने में रिपोर्ट दी है। पूर्व महाराजा सवाई भवानी सिंह के स्वामित्व की खसरा नंबर 428 गांव हथरोई में थी। 16 अप्रैल 2011 को उनकी मृत्यु के बाद संपत्ति पर राजमाता पद्मिनी देवी, दीया कुमारी व पद्मनाभ सिंह का अधिकार हो गया था। राजपरिवार की हथरोई गांव में करीब 100 करोड़ रुपए की संपत्ति है।...
विधायक-प्रधान ने 38 जनों को वितरित किए पट्टे

विधायक-प्रधान ने 38 जनों को वितरित किए पट्टे

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र के गांव कानसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर लगाया गया। शिविर में अनेक कार्य मौके पर ही करवाए गए। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण व पंचायत समिति प्रधान सोहन ढिल ने 38 जनों को पट्टे वितरित किए। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)
सीआईडी अफसर बनकर बंधक बनाया, 5 लाख फिरौती की मांग

सीआईडी अफसर बनकर बंधक बनाया, 5 लाख फिरौती की मांग

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। सीआईडी अफसर बनकर अलवर जिले के दो लोगों को बंधक बनाने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी राजन दुष्यंत के अनुसार एक व्यक्ति को आरोपितों के चुंगल से छुड़ाया गया, जबकि दूसरा अलवर निवासी घड़साना फ्लाई ओवर के पास बेहोश की हालत में मिला। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)