Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

What’s Hot

भारी वाहन गुजरते ही टूटी नाले के पास बनाई सड़क

भारी वाहन गुजरते ही टूटी नाले के पास बनाई सड़क

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। बीरबल चौक- इन्दिरा चौक मार्ग से गुजर रहे नाले के पास बनाई सीसी सड़क भारी वाहन का भार सहन नहीं कर पाई और टूट गई। इससे यह वाहन फंस गया। जिसे बाद में जेसीबी की सहायता से निकाला जा सका। जानकारी अनुसार नगरपरिषद द्वारा सीवरेज चैम्बर की सफाई के लिए मंगवाई सीवरेज जैटिंग मशीन इंदिरा चौक के पास वाले एरिया से कहीं जा रहा थी। इस दौरान अचानक धमाके के साथ उसके पिछले टायर यहां नाले के पास कुछ दिनों पूर्व बनाई सीमेंट की सड़क को तोड़ते हुए इसमें धंस गए। तेज धमाके के साथ टेंकर के पहिए धंसने पर चालक व परिचालक ने नीचे उतर कर देखा तो, उन्हें पता चला कि टायर नाले के पास खाली जगह में धंस गए है। (विस्तृत समाचार कल सीमा सन्देश में)...
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री फलेरियो कोलकाता पहुंचकर TMC में शामिल, दो दिन पहले कांग्रेस से इस्तीफा दिया था

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री फलेरियो कोलकाता पहुंचकर TMC में शामिल, दो दिन पहले कांग्रेस से इस्तीफा दिया था

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे लुइजिन्हो फलेरियो बुधवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए। फलेरियो आज राज्य सचिवालय नबन्ना पहुंचे थे और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की। लुइजिन्हो फलेरियो के साथ पूर्व विधायक और सेवानिवृत्त IPS अधिकारी लवू ममलेदार, साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता एन शिवदास और पर्यावरणविद् राजेंद्र शिवाजी काकोडकर सहित कुल 10 नेताओं ने भी TMC की सदस्यता ली। लुइजिन्हो फलेरियो ने दो दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। उन्होंने सोनिया गांधी पर हमला करते हुए कहा था कि कांग्रेस अब पहले वाली पार्टी नहीं रही। उन्होंने ममता बनर्जी को स्ट्रीट फाइटर बताया था। उन्होंने कहा कि ममता ही एक ऐसी नेता हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का मुकाबला कर सकती हैं।...
राजस्थान में आज से फिर तेज होगा मानसून

राजस्थान में आज से फिर तेज होगा मानसून

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान के पूर्वी क्षेत्र में मानसून की एक्टिविटी बुधवार से फिर से तेज होगी। कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में आज हल्की दर्जे की बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अच्छी बारिश भी हुई है। जोधपुर, चूरू, बीकानेर क्षेत्र कुछ क्षेत्रों में एक इंच तक पानी गिरा। चूरू के बीदासर में सबसे ज्यादा 71MM (3 इंच) बारिश हुई। जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने नए लो-प्रेशर सिस्टम के असर के कारण राजस्थान के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में अगले 4 दिन बारिश का दौर बना रहेगा। उदयपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम के साथ भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने आज डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, टोंक, उदयपुर, सिरोही, अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़ जिलों में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना जता...
8 घण्टे चक्काजाम

8 घण्टे चक्काजाम

Uncategorized, What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा संदेश)। केन्द्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को किसान संगठनों द्वारा किए गए भारत बन्द के आह्वान को सफल बनाने के किसान सुबह से ही जुट गए। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे प्रस्तावित इस बन्द हो लेकर किसान अपने निर्धारित नाकों पर सुबह साढे सात बजे ही जुटना शुर हो गए। (विस्तृत समाचार सुबह पढ़ें)...
बच्ची के दुष्कर्मी-हत्यारे को फांसी की सजा:जज ने कहा- ‘8 साल की बच्ची खुद का बचाव नहीं कर सकती, उससे दुष्कर्म और हत्या राक्षसी काम है, ऐसे लोगों को समाज में जीने का कोई अधिकार नहीं’

बच्ची के दुष्कर्मी-हत्यारे को फांसी की सजा:जज ने कहा- ‘8 साल की बच्ची खुद का बचाव नहीं कर सकती, उससे दुष्कर्म और हत्या राक्षसी काम है, ऐसे लोगों को समाज में जीने का कोई अधिकार नहीं’

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
सिरोही सिरोही पॉक्सो विशेष कोर्ट ने 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सोमवार को अहम फैसला सुनाया। एक साल बाद आए फैसले में दुष्कर्मी को फांसी की सजा सुनाई गई है। अपने फैसले में जज अजिताभ आचार्य ने कहा- '8 साल की बच्ची, जो खुद का बचाव नहीं कर सकती। उसके साथ दुष्कर्म हुआ, फिर हत्या कर दी गई। यह राक्षसी कृत्य दर्शाता है। ऐसे लोगों को समाज में जीने का कोई अधिकार नहीं है।' पॉक्सो विशेष न्यायालय में दोपहर 3:25 बजे फैसला सुनाया गया। दोषी नौकाराम उर्फ भारमाराम (24) पुत्र मालाराम गरासिया निवासी तेलपी खेड़ा अनादरा सिरोही को फांसी की सजा दी गई। वकील मंडल के अध्यक्ष मानसिंह देवड़ा ने कहा कि जघन्य अपराधों में फांसी की सजा का प्रावधान है। न्यायालय ने इस मामले को भी ऐसा ही प्रकरण माना। यह फैसला 21वीं सदी का पहला केस है, जिसमें दोषी को सजा-ए-मौत दी गई। भाइयों के साथ नहाने गई थी ...
धुंधली फोटो ने डमी अभ्यर्थी का भंडाफोड़ किया,पिता-पुत्र सहित तीन गिरफ्तार

धुंधली फोटो ने डमी अभ्यर्थी का भंडाफोड़ किया,पिता-पुत्र सहित तीन गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़
हनुमानगढ़ जिले में राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) में एक अभ्यर्थी के आधार कार्ड पर लगी फोटो धुंधली होने एडमिट कार्ड पर लगी फोटो से मिलान नहीं होने पर उसके डमी होने का भांडा फूट गया। परीक्षा केंद्रों के प्रभारियों और वीक्षकों ने परीक्षा समाप्त होते ही डमी अभ्यर्थी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने असली अभ्यर्थी और उसके पिता को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे गहन छानबीन की जा रही है। हनुमानगढ़ जिले में गोगामेड़ी थाना अंतर्गत रामगढ़ गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार दोपहर को रीट की द्वितीय पारी की परीक्षा में डमी अभ्यर्थी का यह खुलासा हुआ। थाना प्रभारी बिशनसहाय ने बताया कि डमी अभ्यर्थी विक्रम बिश्रोई (20) पुत्र बुधराम बिश्नोई, वास्तविक अभ्यर्थी मनोज बिश्नोई 19 और उसके पिता जगमालाराम (50)निवासी रणोदर थाना चितलवाना, जिला जालौर के विरुद्ध केंद्राधी...
मंत्रिमंडल फेरबदल, राजनीतिक नियुक्तियां और संगठन में बदलाव की चर्चा जोरों पर

मंत्रिमंडल फेरबदल, राजनीतिक नियुक्तियां और संगठन में बदलाव की चर्चा जोरों पर

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
कई विधायक दिल्ली में,गहलोत शीघ्र जा सकते हैं दिल्लीश्रीगंगानगर। पंजाब में परिवर्तन के बाद अब राजस्थान में भी मंत्रिमंडल फेरबदल, राजनीतिक नियुक्तियां और संगठन में व्यापक बदलाव की चर्चाएं जोरों पर होने लगी है। ऐसे संकेत मिलने लगे हैं कि नवरात्र में राजस्थान में राजनीतिक बदलाव होना शुरू हो जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली जाने की योजना बना रहे हैं। दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका के साथ इस संबंध में विचार कर अंतिम निर्णय किया जाएगा। सीएम गहलोत के दिल्ली दौरे का कार्यक्रम शीघ्र ही फाइनल हो सकता है। वे अब स्वस्थ हैं। सीएम गहलोत ने पिछले दिनों राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट), प्रशासन शहरों और गांवों के संग अभियान को लेकर बैठकें भी ली थीं। अब सीएम गहलोत राजनीतिक फैसले ले सकते हैं। इनमें मंत्रिमंडल फेरबदल, राजनीतिक नियुक...
डिविलियर्स के आउट होने पर बेटे को आया गुस्सा, कुर्सी पर हाथ दे मारा

डिविलियर्स के आउट होने पर बेटे को आया गुस्सा, कुर्सी पर हाथ दे मारा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
IPL फेज-2 में रविवार को दिन का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया, जिसे RCB ने एक तरफा अंदाज में 54 रन से जीतकर अपने नाम किया। मैच में MI के सामने 166 रनों का टारगेट था, लेकिन टीम 111 रन ही बना सकी। बेशक बेंगलुरु इस मैच को जीत लिया, पर उनके स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स 6 गेंदों पर 11 रन ही बना सके। डीविलियर्स की बल्लेबाजी को देखने के लिए स्टेडियम में उनकी पत्नी डेनिएल और बेटा भी आया था। जैसे ही जसप्रीत बुमराह की गेंद पर विकेट के पीछे क्विंटन डी कॉक ने डीविलियर्स का कैच पकड़ा, स्टेडियम में बैठे उनके बेटे को गुस्सा आ गया और बेटे ने कुर्सी पर हाथ दे मारा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डिविलियर्स ने 16 वें ओवर फेंकने आए बुमराह की ओवर में एक छक्का और एक चौका जड़ कर शानदार शुरुआत की थी। फैन्स को उम्मीद था कि अब डिविलियर्स का बल्...
भारत बंद का श्रीगंगानगर में व्यापक असर

भारत बंद का श्रीगंगानगर में व्यापक असर

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. केन्द्र सरकार की ओर से बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से भारत बंद का असर सोमवार को पूरे जिले में अधिक रहा। सुबह दिल्ली के सराय रोहिला से आने वाली ट्रेन को पंजाब के पंजकोसी पर रोक दिया गया। यही स्थिति दिल्ली इंटरसिटी की थी। इस ट्रेन को भी अबोहर के पास रोका गया है। इसके अलावा कई ट्रेनों की आवाजाही ठप कर दी है। वहीं राजस्थान रोडवेज की बसों को बस स्टैण्ड से बाहर नहीं निकलने दिया गया। हरियाणा रोडवेज की बसें सोमवार को राजस्थान में प्रवेश नहीं कर पाई। वहीं लोक परिवहन निगम की बसों पर हमले होने की आंशका पर बस ऑपरेटरों ने बसों का संचालन बंद कर दिया। इलाके के बाजार भी सुबह से ही बंद पड़े है। किसानों के विभिन्न संगठनों ने शहर के एंट्री होने वाले मार्गो पर चक्का जाम कर दिया है। हर मार्ग पर किसान और ग्रामीण आवाजाही करने वाले लोगों को निशाना बना रहे है। इस...
प्रदर्शन के दौरान एक किसान की मौत:दिल्ली-सिंघु बॉर्डर पर एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से गई जान; आज किसानों ने भारत बंद बुलाया है

प्रदर्शन के दौरान एक किसान की मौत:दिल्ली-सिंघु बॉर्डर पर एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से गई जान; आज किसानों ने भारत बंद बुलाया है

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच किसानों ने आज भारत बंद बुलाया है। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली-सिंघु बॉर्डर पर एक किसान की मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी जान गई है। मृतक किसान की पहचान भगेल राम के तौर पर हुई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद इसे लेकर ज्यादा जानकारी दी जा सकेगी। भारत बंद की वजह से कई नेशनल और स्टेट हाईवे ब्लॉक कर दिए गए हैं। कई रूट डायवर्ट करने पड़े हैं। ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित है। दिल्ली से जाने वाले कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। प्रदर्शनकारी किसानों की योजना सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चक्का जाम रखने और विरोध प्रदर्शन करने की है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में इस बंद का ज्यादा असर दिखाई दे रहा है। कांग्रेस, RJD, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और लेफ्ट पार्ट...