Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

What’s Hot

रेगिस्तान में जमकर हुई बारिश:जैसलमेर के नोख और जालौर के जसवंतपुरा में 5 इंच बारिश; कालीसिंध, कोटा बैराज, माही बांधों के गेट खोले; सप्ताह भर भारी बारिश की चेतावनी

रेगिस्तान में जमकर हुई बारिश:जैसलमेर के नोख और जालौर के जसवंतपुरा में 5 इंच बारिश; कालीसिंध, कोटा बैराज, माही बांधों के गेट खोले; सप्ताह भर भारी बारिश की चेतावनी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में मानसून के अंतिम दौर में पश्चिमी राजस्थान में जमकर बारिश हो रही है। जालौर, जैसलमेर, सिरोही, बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर समेत कई जगहों पर भारी बारिश हुई। दक्षिण राजस्थान के जिलों में भी तेज बारिश के बाद बांधों में पानी आना शुरू हो गया। झालावाड़ के कालीसिंध, बांसवाड़ा के माही, कोटा के कोटा बैराज समेत कई छोटे-बड़े बांधों के गेट खोल दिए गए हैं। पाली, अजमेर, जयपुर, टोंक की जनता के लिए राहत की खबर है। बीसलपुर और जवाई बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बीसलपुर बांध का गेज पिछले 24 घंटे के दौरान 12 सेमी. बढ़ गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश रेगिस्तानी क्षेत्र जैसलमेर के नोख में हुई। यहां 130MM (5 इंच) बारिश दर्ज हुई। इसी तरह जालौर के जसवंतपुरा, सायला, पाली के काना और सिरोही के माउंट आबू में 4 से 5 इंच के बीच बारिश हुई। मध्य प्रदेश और राजस्थान के दक्षिणी क्षेत्र मे...
लेह-लद्दाख से उतरी, रेगिस्तान में गरजी तोपें:चीनी सेना को आंख दिखाने वाली तोपों से थर्राई पाकिस्तान बॉर्डर, T-90, T-72 और BMP-2 ने दिखाया दमखम

लेह-लद्दाख से उतरी, रेगिस्तान में गरजी तोपें:चीनी सेना को आंख दिखाने वाली तोपों से थर्राई पाकिस्तान बॉर्डर, T-90, T-72 और BMP-2 ने दिखाया दमखम

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर रेगिस्तान के तपते धोरों के बीच भारतीय सेना इन दिनों अपने शौर्य का प्रदर्शन कर रही है। लेह और लद्दाख में जिन तोपों के साथ भारतीय जवानों ने चीनी सेना को नाकों चने चबाने पर मजबूर कर दिया था, उन्हीं तोपों की गूंज पाकिस्तान बॉर्डर से महज 60 किलोमीटर दूर एक बार फिर सुनाई दे रही है। भारतीय सेना रेगिस्तान में युद्धाभ्यास कर रही है। T-90 और T-72 तोप हो या फिर BMP-2, हर कोई रेगिस्तान के तपते धोरों पर फर्राटे से दौड़ रहे हैं। कहीं मैदानी एरिया है तो कहीं पहाड़ जैसे दिखने वाले मिट्‌टी के धोरे हैं। इसके बाद भी टैंक की गति कम नहीं होती। भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमान पिछले एक महीने से महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (MFFR) में अभ्यास कर रही है। मंगलवार को तोप के साथ ही आसमान से दुश्मनों के ठिकानों पर अचूक निशाने साधे गए। बीएमपी 2 में अंदर बहुत कम जगह के बाद भी जवान आसानी से हमले करते हैं। ...
अतिक्रमण का दंश -सड़कों पर पानी, तालाब खाली

अतिक्रमण का दंश -सड़कों पर पानी, तालाब खाली

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर- शहर के तालाब अतिक्रमणों की जद में है। तालाबों में बारिश का पानी आने के रास्ते अतिक्रमण से अवरूद्ध हो चुके है। तालाब के कैचमेंट एरिया पर अतिक्रमण करना या आवासीय और व्यवसायिक गतिविधि प्रतिबंधित होने के साथ गैरकानूनी भी है। परन्तु जिम्मेदार अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे। शहर में पिछलों दिनों अच्छी बार बारिश के बाद भी तालाबों का पूरा तल भी पानी से नहीं भर पाया है। प्रशासन की अनदेखी व उदासीनता के कारण दिन-प्रतिदिन तालाबों की आगोर भूमि क्षेत्र में निर्माण बदस्तूर जारी है। शहर के तालाब और तलाइयों में बारिश के पानी पहुंचने के लिए न केवल खुला परिसर बल्कि नाले भी बने हुए थे। खुली जमीनों पर लगातार अतिक्रमण हो रहे है। तालाबों में पानी आने के मार्गों पर सड़कें बन चुकी है। हालात यह है कि शिवबाड़ी तालाब, हर्षोल्लाव तालाब, संसोलाव तालाब और धरणीधर तलाई में इस बार बारिश के बाद भी पानी नह...
कोलकाता Vs बेंगलुरु:टारगेट का पीछा करते हुए KKR की RCB के खिलाफ सबसे बड़ी जीत, 10 ओवर बाकी रहते बेंगलुरु को 9 विकेट से हराया

कोलकाता Vs बेंगलुरु:टारगेट का पीछा करते हुए KKR की RCB के खिलाफ सबसे बड़ी जीत, 10 ओवर बाकी रहते बेंगलुरु को 9 विकेट से हराया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
अबुधाबी IPL-2021 फेज-2 में आज RCB और KKR के बीच मुकाबला खेला गया। मैच की शुरुआत RCB के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के साथ हुई। RCB की टीम 92 रन ही बना सकी और ऑल-आउट हो गई। कोलकाता के सामने 93 रनों का टारगेट था, जिसे टीम ने पहले 10 ओवर के खेल में सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम की जीत में शुभमन गिल ने 34 गेंदों पर 48 और IPL डेब्यू कर रहे वेंकटेश अय्यर ने 27 गेंदों पर 41 रन की नाबाद पारी खेली।  टारगेट का पीछा करते हुए KKR की बेंगलुरु के खिलाफ यह सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले KKR ने 2011 में 171 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए बेंगलुरु को (17.3 ओवर में) 9 विकेट से हराया था। आज कोलकाता की टीम सिर्फ 10 ओवर में मुकाबला जीतने में सफल रही। KKR के खिलाफ तीसरा खराब प्रदर्शनमैच में RCB आज सिर्फ 92 रन ही बना सकी। कोहली एंड कंपनी का कोलकाता के खिलाफ यह तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन ...
हीरो के टू-व्हीलर्स महंगे हुए:18 मॉडल पर नई कीमतें आज से लागू, अब सबसे सस्ती HF 100 बाइक 1000 रुपए महंगी हुई; लगातार कीमत बढ़ाने के बाद भी कंपनी नंबर-1

हीरो के टू-व्हीलर्स महंगे हुए:18 मॉडल पर नई कीमतें आज से लागू, अब सबसे सस्ती HF 100 बाइक 1000 रुपए महंगी हुई; लगातार कीमत बढ़ाने के बाद भी कंपनी नंबर-1

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली हीरो मोटोकॉर्प ने सभी टू-व्हीलर्स मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत पर मिनिमम 1000 रुपए और मैक्सिमम 3000 रुपए तक बढ़ा दिए हैं। नई कीमतें आज से लागू हो चुकी हैं। यानी अब हीरो की बाइक और स्कूटर खरीदने के लिए बजट बढ़ाना होगा। कीमतें बढ़ने की सबसे बड़ी वजह पीछे रॉ मटेरियल का महंगा होना है। इसमें स्टील, एल्युमिनियम, प्लास्टिक और मेटल शामिल हैं। वरेण्यम मोटर्स, भोपाल पर अब हीरो की सबसे सस्ती बाइक HF 100 की एक्स-शोरूम कीमत 49,900 रुपए से बढ़कर 50,900 रुपए हो गई है। वहीं, इसकी ऑनरोड कीमत 60,137 रुपए से बढ़कर 61,224 रुपए हो गई है। यानी अब ये बाइक 1087 रुपए महंगी मिलेगी। हीरो के देशभर में 100 मिलियन (10 करोड़) से ज्यादा ग्राहक हैं। 9 महीने में 4 बार बढ़ाई कीमतेंहीरो मोटोकॉर्प जनवरी 2021 से सितंबर 2021 तक यानी पिछले 9 महीने के दौरान चार बार कीमतें बढ़ा चुकी है। इससे पहले जुलाई में भी कंपनी न...
वजन घटाएगी हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग:तेज दौड़ने पर तेजी से घटता है कमर का फैट और हार्ट अटैक का खतरा, दौडते समय हार्ट रेट 80 फीसदी से ज्यादा न होने दें

वजन घटाएगी हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग:तेज दौड़ने पर तेजी से घटता है कमर का फैट और हार्ट अटैक का खतरा, दौडते समय हार्ट रेट 80 फीसदी से ज्यादा न होने दें

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
कमर के पास अतिरिक्त चर्बी हृदयरोग, डायबिटीज और कुछ खास तरह के कैंसर का कारण है। द ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन के मुताबिक, हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग से इस चर्बी को 29% अधिक घटाया जा सकता है। मैकमास्टर यूनिवर्सिटी के प्रो. मार्टिन गिबाला बताते हैं, इसके लिए 20 मीटर की 8 से 10 बार तेज दौड़ लगा ली जाए तो इसे तेजी से घटा सकते हैं। जानिए, दौड़ लगाने के लिए आपको कौन सी बातें ध्यान में रखनी जरूरी हैं... सही रनिंग के लिए ये तीन स्टेप फॉलो करना जरूरी1. 15 मिनट का वार्म-अप जरूर करें: तेज दौड़ शुरू करने से पहले लगभग 10 से 15 मिनट तक वार्मअप जरूर करें। इसके लिए जॉगिंग कर सकते हैं या फिर फील्ड में धीमी गति से कुछ चक्कर लगा सकते हैं। इससे क्रैम्प आने की आशंका कम होती है। शरीर में हल्का पसीना आ जाएगा। 2. दौड़ने का सही तरीका समझें: दौड़ते समय ध्यान रखें कि जमीन पर पहले पंजे टच...
सेहत को लेकर बप्पी दा का बयान:दिग्गज म्यूजिशियन ने आवाज चले जाने की खबरों को निराशाजनक बताया, बोले- फैंस की दुआओं से मैं अच्छा हूं

सेहत को लेकर बप्पी दा का बयान:दिग्गज म्यूजिशियन ने आवाज चले जाने की खबरों को निराशाजनक बताया, बोले- फैंस की दुआओं से मैं अच्छा हूं

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
दिग्गज म्यूजिशियन और गायक बप्पी लहरी को अपनी सेहत का सच बताने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करनी पड़ी। हाल ही में कई सोशल मीडिया साइट्स पर ये खबरें आईं कि बप्पी लहरी की सेहत खराब है और उन्होंने अपनी आवाज खो दी है। इसके बाद बप्पी दा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन खबरों को खारिज कर दिया। बप्पी दा ने लिखा- ये जानकर दुख हो रहा है कि कुछ मीडिया हाउस में मेरी सेहत और आवाज को लेकर गलत खबरें आईं। मेरे फैंस और मेरा अच्छा चाहने वालों की दुआओं से मैं अच्छा हूं। रिपोर्ट्स में दावा- व्हीलचेयर पर हैं बप्पी दारिपोर्ट्स के मुताबिक, बप्पी दा स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से गुजर रहे हैं। इसी साल अप्रैल में उन्हें कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। वे व्हीलचेयर पर हैं और आसानी से आने-जाने के लिए उनके जुहू स्थित बंग्ले पर लिफ्ट भी लगानी पड़ी है। रिपोर्ट्स में बप्पी दा से मिल...
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत:मठ में फांसी पर लटकता मिला शव; शिष्य आनंद हरिद्वार से और लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी और उनके बेटे प्रयागराज से हिरासत में लिए गए

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत:मठ में फांसी पर लटकता मिला शव; शिष्य आनंद हरिद्वार से और लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी और उनके बेटे प्रयागराज से हिरासत में लिए गए

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
प्रयागराज प्रयागराज में सोमवार को भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, उनका शव अल्लापुर में बाघंबरी गद्दी मठ के कमरे में फंदे से लटका मिला है। जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही घटना का कारण साफ हो पाएगा। IG रेंज केपी सिंह ने बताया कि वह मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल यह फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला लग रहा है। फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचे अधिकारियों के अनुसार नरेंद्र गिरि उन्हें जिस कमरे में सुसाइड किया है। वह दरवाजा बंद था, अनुयायियों की सूचना पर दरवाजा तोड़कर नरेंद्र गिरि का शव निकाला गया। मौके से सुसाइड नोट मिला है। सल्फास खाने की जो बात सामने आ रही है, वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। शिष्य आनंद गिरि को उत्तर...
जहरीले पानी के खिलाफ लामबंद हुए राजनैतिक-सामाजिक संगठन

जहरीले पानी के खिलाफ लामबंद हुए राजनैतिक-सामाजिक संगठन

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
एसटीजी नहर व खुले में फैक्ट्रियों का केमिकलयुक्त दूषित पानी छोड?े के खिलाफ चक्काजाम कल जनप्रतिनिधि बोले- अपनी आने वाली पीढिय़ों को बचाने के लिए बंद करवाकर रहेंगे दूषित पानीजिला कलक्टर पर भी सुनवाई नहीं करने का लगाया आरोपहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में बाइपास पर औद्योगिक क्षेत्र में संचालित फैक्ट्रियों का केमिकलयुक्त पानी पास ही बहने वाली एसटीजी नहर व खुले में छोड?े के खिलाफ राजनैतिक व सामाजिक संगठन लामबंद हो गए हैं। केमिकलयुक्त पानी के निस्तारण के लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगाने व दूषित पानी नहर व खुले में छोड़े जाने के लिए फैक्ट्री मालिकों को पाबंद करने की मांग को प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से लगातार अनसुना किए जाने से नाराज इन संगठनों ने मंगलवार को अग्रसेन चौक पर चक्काजाम करने की घोषणा की है। इस संबंध में सोमवार को जंक्शन की सिविल लाइन में स्थित सामुदायिक भवन में प्रेस वार्ता का आय...
राजस्थान में 6वीं से 8वीं की क्लास शुरू, ग्राउंड रिपोर्ट:112 निजी, 30 सरकारी स्कूलों तक पहुंचा भास्कर, पहले दिन जयपुर में 15% स्टूडेंट पहुंचे; पेरेंट्स बोले- बच्चों की वैक्सीन आने पर भेजेंगे

राजस्थान में 6वीं से 8वीं की क्लास शुरू, ग्राउंड रिपोर्ट:112 निजी, 30 सरकारी स्कूलों तक पहुंचा भास्कर, पहले दिन जयपुर में 15% स्टूडेंट पहुंचे; पेरेंट्स बोले- बच्चों की वैक्सीन आने पर भेजेंगे

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में लंबे इंतजार के बाद बुधवार से भले ही स्कूल खुल गए हों, लेकिन पहले दिन जयपुर में सिर्फ 15% छात्र ही पहुंचे। राजस्थान में 5 महीने 6 दिन बाद 6वीं से 8वीं तक के बच्चों के स्कूल खुले हैं। कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका से डरे पेरेंट्स ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। कुछ दो-चार दिन माहौल देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। स्कूलों ने जितनी तैयारी बच्चों के आने को लेकर की थी, उससे काफी कम बच्चे स्कूल पहुंचे। स्कूल संचालकों का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई की वजह से बच्चे कम आए, क्योंकि ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी पढ़ाई चल रही है। उधर, सरकारी स्कूलों में भी बच्चों की संख्या न के बराबर ही रही। अब निजी और सरकारी स्कूलों का प्रबंधन बच्चों के अभिभावकों को समझाने में जुट गया है। दैनिक भास्कर की टीम ने जयपुर शहर के करीब 35, जोधपुर के 25, बीकानेर के 18, कोटा के 16, उदयपुर के 12 स्कूलों सहित प्र...