Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

What’s Hot

बस में ऐसी भयानक आग, अस्पताल पहुंचे कंकाल:एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे थे लोग, जान बचाने के लिए शीशे तोड़ बाहर निकले, मां-बाप से बिछड़ गए 2 मासूम

बस में ऐसी भयानक आग, अस्पताल पहुंचे कंकाल:एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे थे लोग, जान बचाने के लिए शीशे तोड़ बाहर निकले, मां-बाप से बिछड़ गए 2 मासूम

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में रविवार देर रात बस और ट्रॉले में हुई भिड़ंत ने कुछ सोचने-समझने का मौका नहीं दिया। देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई। आपाधापी में किसी को पता ही नहीं चला और 3 लोग जल गए। उनका कंकाल ही अस्पताल पहुंच पाया। रात इतनी हो चुकी थी कि बस की करीब सारी सवारियां नींद में थीं। टक्कर के बाद बस 3-4 पलटी खाई और आग लग गई। अचानक लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। गेट की ओर से ही बस पलटी थी। इसलिए निकलना नामुमकिन था। आग लगातार बढ़ती जा रही थी। कुछ शीशे आग के कारण तो कुछ सवारियों ने तोड़े और जान बचाई। इस हादसे में 2 ऐसे बच्चे मिले हैं, जो अपने मां-बाप से बिछड़ गए हैं। कुछ लोग अब भी अस्पताल में हैं। दोनों मृतकों की शिनाख्त तक नहीं हो पाई है। इस खतरनाक मंजर को देखने वाले यात्री ने आपबीती सुनाई तो रौंगटे खड़े हो जा रहे थे। इस हादसे में बस पूरी तरह से जल गई। हर तरफ अफरातफरी...
कार-मोटरसाइकिल भिड़ंत में एक शिक्षक की मौत, दूसरा घायल

कार-मोटरसाइकिल भिड़ंत में एक शिक्षक की मौत, दूसरा घायल

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
अन्य दो सड़क हादसों में भी दो मरेश्रीगंगानगर। सूरतगढ़ सदर थाना अंतर्गत गांव सिलवानी के पास आज दोपहर कार और मोटरसाइकिल में आमने-सामने की टक्कर हो जाने से एक सरकारी शिक्षक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दो अन्य सड़क दुर्घटनाओं में भी दो युवकों की मौत हो गई। सूरतगढ़ सदर थाना पुलिस के अनुसार आज दोपहर लगभग 2 बजे सूरतगढ़-अनूपगढ़ स्टेट हाईवे पर सिलवानी गांव के पास कार और मोटरसाइकिल में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोर से हुई कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। इस पर सवार अधेड़ उम्र के दो सरकारी शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए जोकि चक 13- एसडी के स्कूल में पदस्थापित थे। स्कूल से दोनों वापस सूरतगढ़ घर आ रहे थे। कार की टक्कर लगने से एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल होकर बीच सड़क में गिर गया।दूसरा सड़क के दूसरी तरफ जा गिरा। लोगों ने तत्काल ही घायल शिक्षकों को सूरतगढ़ सरकारी अस्पताल क...
आईजीएनपी के रेगुलेशन की मांग को लेकर 22 सितंबर को अनूपगढ़ में किसानों की महापंचायत, गांवों में जनसंपर्क

आईजीएनपी के रेगुलेशन की मांग को लेकर 22 सितंबर को अनूपगढ़ में किसानों की महापंचायत, गांवों में जनसंपर्क

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़. श्रीगंगानगर बीकानेर जिलों में पडते इंदिरा गांधी नहर परियोजना (आईजीएनपी) के प्रथम चरण की नहरों का रेगुलेशन बनाने की मांग को लेकर 22 सितम्बर को अनूपगढ़ में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर किसान नेताओं द्वारा गांव गांव जाकर किसानों से जनसंपर्क अभियान बड़ी सघनता से चलाया जा रहा है। अखिल भारतीय किसान सभा की राष्ट्रीय काउंसिल के सदस्य श्योपत राम और किसान नेता पृथ्वीराज बुडानिया ने आईजीएनपी के प्रथम चरण के गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने महापंचायत में बड़ी संख्या में किसानों से पहुंचने की अपील की। गांवों में सभाएं करते हुए श्योपत मेघवाल ने कहा कि आईजीएनपी में सिंचाई पानी को लेकर प्रथम चरण का 7 माह से रेगुलेशन जारी नहीं किया। नतीज़न जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता सहित सभी अभियंता और अधिकारी पानी की बन्दरबांट करके किसानों को बर्बाद करने का काम किया है। उन्होंने कहा बिना संघर्ष के किस...
सीएस आर्य का संदेश…अधिकारी जनता के सेवक है, मालिक नहीं

सीएस आर्य का संदेश…अधिकारी जनता के सेवक है, मालिक नहीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. प्रदेश के मुख्य सचिव निरंजन आर्य शुक्रवार को दिनभर बीकानेर में रहे। उन्होंने सुबह साढ़े आठ बजे से सर्किट हाउस में तीन घंटे लगातार जनसुनवाई की। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में संभाग के अधिकारियों के साथ मैराथन मीटिंग शाम 6 बजे तक की। फिर वापस सर्किट हाउस लौट आए और देर शाम तक लोगों से एक-एक कर मिलते रहे। सीएस आर्य ने दो सौ लोगों और समूहों से व्यक्तिगत मुलाकात की। उन्होंने खुद ने परिवादी की पूरी बात सुनी, मौके पर उपस्थित जिला कलक्टर, एसपी समेत अन्य अधिकारियों को परिवाद के निस्तारण के संबंध में आदेश दिए। सबसे अहम बात यह रही कि सीएस ने प्रत्येक परिवाद पर निस्तारण की समय सीमा बताते हुए अधिकारियों को निर्देश देते दिखे। जनसुनवाई लाइव----- स्थान - सर्किट हाउससमय -सुबह 8.25 बजे सर्किट हाउस के परिसर स्थित पार्क में जनसुनवाई में आने वाले लोगों के पंजीकरण शुरू हो गया। करीब 20 से 25 लोग। प्र...
KKR टीम का SWOT एनालिसिस:प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए लगभग हर मैच में जीत जरूरी; सीनियर खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस बन सकती है परेशानी

KKR टीम का SWOT एनालिसिस:प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए लगभग हर मैच में जीत जरूरी; सीनियर खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस बन सकती है परेशानी

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
भोपाल दो बार की IPL चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे ग्लैमरस टीमों में से एक है। कोलकाता की टीम अभी तक दो बार IPL जीतने में सफल रही है। पिछले सीजन में टीम ने टूर्नामेंट के बीच में अपना कप्तान बदलकर सभी को चौंका दिया था। हालांकि फिर भी टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। इस सीजन में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन KKR ने फैंस को फिर से निराश किया। पहले चरण के दौरान टीम ने सात मैच खेले और सिर्फ दो ही जीत सकी। पांच मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ 7वें पायदान पर है। फेज-2 के दौरान पैट कमिंस टीम के साथ नजर नहीं आएंगे। कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम का बॉलिंग डिपार्टमेंट थोड़ा सा कमजोर नजर आ रहा है। हालांकि टीम के पास बैटिंग ऑर्डर में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज हैं। खासतौर से टीम का...
राहत देने वाली रिसर्च:कोलेस्ट्रॉल घटाने वाली दवा ‘स्टेटिंस’ से हो सकेगा अल्सरेटिव कोलाइटिस का इलाज, यह आंतों की सूजन घटाने के साथ सर्जरी का खतरा कम करती है

राहत देने वाली रिसर्च:कोलेस्ट्रॉल घटाने वाली दवा ‘स्टेटिंस’ से हो सकेगा अल्सरेटिव कोलाइटिस का इलाज, यह आंतों की सूजन घटाने के साथ सर्जरी का खतरा कम करती है

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
कोलेस्ट्रॉल को घटाने वाली सस्ती और असरदार दवा 'स्टेटिंस' से आंतों की बीमारी अल्सरेटिव कोलाइटिस का इलाज भी किया जा सकता है। इस दवा के जरिए अल्सरेटिव कोलाइटिस के लक्षणों में कमी लाई जा सकती है। यह दावा कैलिफोर्निया की स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपनी रिसर्च में किया है। शोधकर्ताओं का कहना है, कोलेस्ट्रॉल को घटाने वाली दवा अल्सरेटिव कोलाइटिस के मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने रोकती है और सर्जरी का खतरा घटाती है। हालांकि अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि यह दवा कैसे हालत सुधारती है, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि यह आंतों की सूजन को बढ़ने से रोकती है। क्या है अल्सरेटिव कोलाइटिसअल्सरेटिव कोलाइटिस आंतों की समस्या है, जिसमें बड़ी आंत में सूजन और जलन की शिकायत होती है। इस बीमारी में कोलन में छाले हो जाते हैं और उस हिस्से में सूजन रहती है। अगर समय रहते इस बीमारी के लक्षणों को पहच...
इंपोर्ट ड्यूटी कम करने का असर:सनफ्लावर, पाम और सोया ऑयल हुए सस्ते, लेकिन सरसों तेल हुआ महंगा; तेल-तिलहन के स्टॉक पर निगरानी के लिए बनेगा पोर्टल

इंपोर्ट ड्यूटी कम करने का असर:सनफ्लावर, पाम और सोया ऑयल हुए सस्ते, लेकिन सरसों तेल हुआ महंगा; तेल-तिलहन के स्टॉक पर निगरानी के लिए बनेगा पोर्टल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली पाम, सोया और सूरजमुखी के तेल पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी में दूसरी बार कमी किए जाने का असर अब दिखने लगा है। रसोई में इस्तेमाल होने वाले तेलों के थोक और खुदरा भाव में पिछले एक हफ्ते के दौरान कमी आई है। लेकिन सरसों तेल का खुदरा भाव घटने के बजाय बढ़ा है। शुक्रवार को सरसों तेल की कीमत 180 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई थी जो महीने भर पहले 173 रुपए प्रति लीटर थी। सूरजमुखी के तेल का रिटेल भाव 171 रुपए से घटकर 167 रुपए पर आया पिछले एक महीने में रसोई तेलों का औसत रिटेल भाव मामूली घटा है। यह बात उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय में कीमतों पर नजर रखने वाले विभाग ने कही है। शुक्रवार को सूरजमुखी के तेल की औसत खुदरा कीमत 167 रुपए प्रति लीटर रही। हालांकि विभाग के मुताबिक, सूरजमुखी के तेल की रिटेल कीमत पिछले हफ्ते 174 रुपए रही जो महीने भर पहले 171 रुपए प्रति लीटर थी। बाजार में कम आवक से लगा...
‘पंजाब की राखी’ पर विवाद:AAP प्रवक्ता राघव चड्ढा ने बयान में लिया राखी सावंत का नाम, एक्ट्रेस के बाद उनके पति रितेश ने भी दी विधायक को चेतावनी

‘पंजाब की राखी’ पर विवाद:AAP प्रवक्ता राघव चड्ढा ने बयान में लिया राखी सावंत का नाम, एक्ट्रेस के बाद उनके पति रितेश ने भी दी विधायक को चेतावनी

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक और प्रवक्ता राघव चड्ढा ने पंजाब कांग्रेस के मुखिया नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि, उन्हें बेतुके बयान देने की बीमारी है और उनकी कही कोई भी बात सीरियस नहीं होती है। राघव ने बातों ही बातों में सिद्धू को पंजाब का राखी सावंत भी कह दिया। बयान में अपना नाम सुनते ही बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने राघव को करारा जवाब दिया है। वहीं राखी के पति रितेश ने राघव के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की चेतावनी भी दी है। राखी के पति ने दिया जवाबरितेश ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट मे लिखा, "मिस्टर राघव, कृपया इसको मेरी चेतावनी समझें !! यदि आपने अपने किसी भी राजनीतिक कांट्रोवर्सी में मेरी पत्नी के नाम का दोबारा इस्तेमाल किया, तो आपको कानूनी समस्या का सामना करना पड़ेगा। मैं यह भी बता दूं कि 'आप' कभी नहीं जीतेंगे, क्योंकि आप उस पद के लायक नहीं हैं। आप किसी का नाम खराब करने की को...
बाबुल सुप्रियो TMC में शामिल:48 दिन पहले BJP से इस्तीफा दिया, राजनीति छोड़ने का ऐलान भी किया, अब बोले- फैसला बदलने पर गर्व

बाबुल सुप्रियो TMC में शामिल:48 दिन पहले BJP से इस्तीफा दिया, राजनीति छोड़ने का ऐलान भी किया, अब बोले- फैसला बदलने पर गर्व

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
कोलकाता पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए। बाबुल को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और पार्टी सांसद डेरेक ओब्रायन ने TMC की सदस्यता दिलाई। 48 दिन पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल के बाद सुप्रियो ने BJP छोड़ दी थी। BJP से इस्तीफे के ऐलान के बाद बाबुल ने कहा था, "मैं किसी दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा हूं। हमेशा से भाजपा का सदस्य रहा हूं और रहूंगा, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने अपनी पोस्ट एडिट कर दी और उससे हमेशा BJP में रहने वाली लाइन हटा दी थी।" बाबुल बोले- ममता पर जनता को भरोसाTMC में शामिल होने के बाद बाबुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा, "आज का दिन मेरे लिए बहुत बड़ा है। मुझे जनता की सेवा करने का मौका मिला है। ये सब पिछले 4 दिन में हुआ है। बाबुल ने कहा कि ममता पर बंगाल की...
सोनू सूद से जुड़े मामले में जयपुर में आयकर छापा:इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का सूद की भागीदारी वाली कंपनी से 175 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन मिला, राजस्थान के कांग्रेस नेता से भी जुड़ा है लिंक

सोनू सूद से जुड़े मामले में जयपुर में आयकर छापा:इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का सूद की भागीदारी वाली कंपनी से 175 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन मिला, राजस्थान के कांग्रेस नेता से भी जुड़ा है लिंक

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर कोरोना काल में मुश्किल में फंसे लोगों की मदद करने वाले एक्टर सोनू सूद पर इनकम टैक्स का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। सोनू सूद से कनेक्शन मामले में जयपुर के एक इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रुप पर इनकम टैक्स ने छापा मारकर दस्तावेज जब्त किए हैं। इनकम टैक्स की टीम ने जयपुर की इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी और सोनू सूद की भागीदारी वाली कंपनी के बीच 175 करोड़ के संदिग्ध लेने-देन का पता लगाया है। दस्तावेजों की जांच जारी है। सोनू सूद से जुड़े मामले में शनिवार को इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी पर मुंबई से आई हुई टीम ने कार्रवाई की है। जयपुर की टीम को इस कार्रवाई से अलग रखा गया। इनकम टैक्स ने आधिकारिक बयान जारी कर सोनू सूद से जुड़े मामले में जयपुर की इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी पर कार्रवाई की पुष्टि की है। सोनू सूद से जुड़ी कंपनियों और फाउंडेशन से जुड़े लेने-देन की आयकर की टीमें कई शहरों में जांच कर रही हैं। इसी सिल​सिले ...